Blog

  • Jalandhar : MLA Pargat Singh ने सीएम मान पर कसा तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar : MLA Pargat Singh ने सीएम मान पर कसा तंज, देखें वीडियो

    जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तंज कसा गया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री इसरो से अपना पुराना नाता जोड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका 8वीं का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है और इसरो के साथ उनका क्या लिक हुआ और मुख्यमंत्री का यह बयान सुर्खियां बना हुआ है।

    वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर पंजाब के जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सिर्फ कॉमेडी करना जानते हैं और पंजाब के मुद्दों के बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की है। पंजाब के पानी के मुद्दे या और विषय के बारे में बात न करते हुए मुख्यमंत्री सिर्फ कॉमेडी कर रहे हैं और पंजाब और पंजाब के लोगों के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है।

  • शादी रचाने जा रही हैं PV Sindhu… इस तारिख को लेंगी सात फेरे, जानें कौन हैं हमसफ़र

    शादी रचाने जा रही हैं PV Sindhu… इस तारिख को लेंगी सात फेरे, जानें कौन हैं हमसफ़र

    नई दिल्ली। भारत के लिए की दो बार ओलंपिक पदक विजेता रही, मशहूर बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। पीवी सिंधु 22 दिसंबर 2024 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके होने वाले पति वेंकट दत्ता साई हैं, जो पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करते हैं। यह खबर सुनकर पीवी सिंधु के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीवी सिंधु की शादी की रस्में 20 दिसंबर से शुरू होंगी और मुख्य शादी समारोह 22 दिसंबर को उदयपुर में होगा। शादी के बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

    PV Sindhu Net Worth: A look At Legendary Indian Shuttler's Income, Cars,  And More

    पीवी सिंधु की इसी महीने की 22 तारीख को वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। उनके जीवनसाथी होंगे वेणकट दत्ता साई, जो एक अनुभवी IT विशेषज्ञ और Posidex Technologies के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

    सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन, शादी का निर्णय एक महीने पहले ही लिया गया था। यह कदम जनवरी 2025 से सिंधु के व्यस्त शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जब वह अपनी ट्रेनिंग और ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त होंगी। परिवार चाहता था कि शादी इसी महीने हो जाए क्योंकि सिंधु जनवरी से 2025 का व्यस्त सीजन शुरू करने वाली हैं।

    PV Sindhu wedding: Olympic medallist PV Sindhu to marry this December: Meet  her to-be husband Venkata Datta Sai | - Times of India

    कौन हैं वेंकट दत्ता साई?
    वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके पिता जी.टी. वेंकटेश्वर राव इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में अधिकारी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने पीवी सिंधु ने इस कंपनी का नया लोगो लॉन्च किया था।

  • Jalandhar : ETO हरभजन सिंह का ऐलान, सर्वे के आधार पर मिलेंगे पार्षदों को टिकट, देखें वीडियो

    Jalandhar : ETO हरभजन सिंह का ऐलान, सर्वे के आधार पर मिलेंगे पार्षदों को टिकट, देखें वीडियो

    जालंधर। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जालंधर पहुंचे। जहां नगर निगम चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने आप पार्टी के जिला प्रधान के साथ चुनावों को लेकर मीटिंग की है। उनका भी कुछ दिनों में चुनाव की तारीख का ऐलान हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जालंधर में 85 पार्षद है जिसमें 43 फीमेल रिजर्व सीटें शामिल है, वहीं 26 सीटें एससी रिजर्व कोटे से है, जिस्म 13 मेल और 13 फीमेल सीट शामिल है और 2 बीसी की सीट भी रिजर्व है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन चुनावों को लेकर वालंटियर से एप्लीकेशन मांगी गई थी। जिसमें से अब तक 300 एप्लीकेशन उनके पास पहुंच चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी इसका सर्वे करवाएंगे और इस सर्वे में जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे उनको पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा पंजाब सरकार ने पिछले करीब 3 साल में जो भी काम किए हैं उस कार्यों के आधार पर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करेंगे और उन कार्यों के आधार पर ही वोट मांगी जाएंगी।

    मंत्री ने कहा हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में लोगों ने आप पार्टी पर भरोसा जताते हुए बड़ी मतों से पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में भी लोग भारी मतों से उम्मीदवारों को जीत दर्ज करवाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस चुनाव के दौरान 378 कॉलेज बूथ बने हुए हैं और 688 पोलिंग बूथ भी शामिल है।

  • निगम बनने से केंद्र अगर 200 करोड़ देगी तो 250 करोड़ टैक्स के रूप में लोगों से वसूलेगी- कौशल

    निगम बनने से केंद्र अगर 200 करोड़ देगी तो 250 करोड़ टैक्स के रूप में लोगों से वसूलेगी- कौशल

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार बद्दी को नगर निगम बनाने पर दो सौ करोड़ रुपये का अनुदान देगी लेकिन प्रदेश सरकार व स्थानीय लोग यह भूल रहे है कि अगर केंद्र 200 करोड़ देगी तो यहां के लोगों से पहले 250 करोड़ टैक्स के रूप में वसूलेगी।

    उनका मानना है  यहां पर किसी कीमत बद्दी में नगर निगम ने बनाना चाहिए। लोगों पर टैक्स का बोझ जाएगा। अभी जो लोग अपने गांव में गाय व पशु पाल रहे है। उसके बाद वह नहीं पाल पाएंगे। अभी जो पंचायतो में जन प्रतिनिध चुने गए है। निगम आने के बाद यह सब समाप्त हो जाएंगे। प्रदेश सरकार दो सौ करोड़ के लालच में इसे निगम बना कर यहां के जनता पर करों का बोझ थोप रही है।

  • Punjab News : लक्खा सिधाना को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News : लक्खा सिधाना को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    लुधियाना। बुड्‌ढा नाला मामले को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है। वहीं, प्रशासन के साथ मामले को लेकर समझौता हुआ है। एडीसी अमरजीत बैंस प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।

    साथ ही काला पानी द मोर्चा के मुखी लक्खा सिधाना को भी छोड़ने का किया ऐलान किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले सिधाना से उनकी बात कराई जाए। सिधाना से बात करने के बाद ही वह धरने से उठेंगे।

  • महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने विश्व एडस दिवस मनाया

    महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने विश्व एडस दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने मंगलवार को विश्व एडस दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि  महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने छात्रों को एडस रोगियों के प्रति  समानुभूति रखने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए एक लघु फिल्म “जरा सी गलती” दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से छात्रों को एडस से जुड़ी कई भ्रांतियों से अवगत कराया गया तथा उन्हें सही जानकारी अवगत कराया गया। पाँच छात्रों ने फ़िल्म देखने के पश्चात् अपनी समीक्षा लिखी। एड्स थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की 17 टीमों ने भाग लिया।

    इस मौक़े पर महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • हरे कृष्णा गौशाला कमेटी ने बरोटीवाला क्षेत्र की सडक़ों से उठाया लावारिस गौवंश

    हरे कृष्णा गौशाला कमेटी ने बरोटीवाला क्षेत्र की सडक़ों से उठाया लावारिस गौवंश

    गायों को गौशाला में दी पनाह, बुधवार को भी चलेगा यह अभियान

    कमेटी के पास 100 गौवंश रखने की जगह

    बददी/सचिन बैंसल: हरे कृष्णा गौशाला कमेटी ने पशुपालन विभाग व स्थानीय  लोगों की मदद से मंगलवार को बददी क्षेत्र में लावारिस घूम रही  गौवशं को पकड़ कर हरे कृष्णा गौशाला मलकूमाजरा में पहुंचाया। पिछले काफी दिनों से बददी क्षेत्र में गौवश सडक़ों पर घूम रहा था। जिसे देखते हुए हरे कृष्णा गौशाला कमेटी मलकूमाजरा  ने अपनी गौशाला में एक शेड का निर्माण किया। इस शेड में सौ के करीब 100 गौवंश रखने की जगह तैयार की।

    मंगवालर को  हरे कृष्णा गौशाला कमेटी के प्रधान पंकज ठाकुर समेत कमेटी के आधा दर्जन सेवा दल, पशुपालन विभाग के कर्मचारी  व स्थानीय लोगों ने एस.पी कायार्लय के समीप, शिवालिक नगर, लक्कड़ डिपू, सिक्का होटल के समीप से गौवंश उठाया। कमेटी से एक विशेष वाहन लाया गया था जिसमें इस वाहन को उठा कर हरे कृष्णा गौशाला पहुंचाया गया। करीब 6 गौवंश को उठा कर गौशाला पहंचाया गया। गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि हरे कृष्णा गोशाला मलकूमाजरा में एक नया शेड तैयार किया है जिसमें सौ से अधिक गौवंश को वह रखने को तैयार है।

    पिछले कुछ समय से बददी क्षेत्र में अर्की व ऊपरी शिमला की ओर से बांझ पशुओं को बददी में छोड़ा जा रहा है। यह पशु सर्दियों में खुले आसमन के नीचे रहने के मजबूर है। यह कार्य गौ माता को बचाने के लिए किया जा रहा है। दो दिन तक यह अभियान चलेगा और सडक़ों पर जो भी गौवंश है । उसे हरे कृष्णा गौशाला में पहुचाया जाएगा वहीं बैलों को हांडा कुंडी अभारण्य केंद्र  किशनपुरा में पहुंचाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सडक़ों पर घूम से गौवंश को गौशाला तक पहुंचने में कमेटी के लोगों का सहोयग करे।

  • Jalandhar पहुंचे ईटीओ हरभजन सिंह, बिजली विभाग को हुआ 800 करोड़ रुपए का फायदा, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे ईटीओ हरभजन सिंह, बिजली विभाग को हुआ 800 करोड़ रुपए का फायदा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जालंधर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह भगत सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं उन्होंने प्रगति रिपोर्ट को लेकर बात की। मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग इस समय संभवतः की सूची में है। उन्होंने कहा कि ना तो बिजली विभाग सेफ सूची में है और ना ही संकट सूची में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि जब प्रगति रिपोर्ट की ओर देखें तो पता चलेगा कि बिजली विभाग को एक हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। बिजली मंत्री ने कहा कि आज भी सरकार के पास 30 से 35 दिन का कोयला थर्मल प्लांट पर पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को पिछले साल में 800 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को 600 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है, वहीं किसानों को भी बिजली 24 घंटे दी गई। बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब ऐसे सुधार होने शुरू होते है तो प्रगति रिपोर्ट अपने स्टेट की अपने आप उभर कर सामने आ जाती है।

  • Chinmaya School में छठी क्लास के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

    Chinmaya School में छठी क्लास के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली। राजधानी के वसंत विहार के चिन्मय स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जहां, जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे का किसी अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। जिसके बाद बच्चे को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

    डीसीपी के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना किसी प्रकार के दौरे (फिट्स) के कारण हुई हो सकती है। डॉक्टरों ने भी इस संभावना को व्यक्त किया है कि यह घटना फिट्स के कारण हो सकती है, लेकिन पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है।

    वहीं, डाक्टरों ने बताया कि शव की जांच से पता चला है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था।

    इधर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कहा कि स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की जांच की जा रही है और उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ एडीसी

    पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से अब तक 2 करोड़ 16 लाख 87 रुपये की राशि विभिन्न विकासकार्यों पर व्यय की जा चुकी है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेन्द्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को पीएमएजीवाई के अन्तर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    एडीसी ने कहा कि इस योजना के तहत चयनित गांवों में सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय स्थापित किये जाएं जहां अत्याधुनिक ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकों के अलावा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पुस्तकें भी उपलब्ध हों। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के तहत सोलर लाइट, रास्ता निर्माण, वाटर कूलर, स्मार्ट क्लास रूम, तालाब जैसे लघु कार्याें को चिन्हित किया जाए ताकि इन्हें पूरा करने के लिए किसी प्रकार की अड़चन या विवाद उत्पन्न न हो।

    उन्होंने बताया कि अधिकांश पंचायतों में इस योजना के तहत हो रहा विकासकार्य संतोषजनक है जबकि कुछ पंचायतों के विकास कार्य विवादों के कारण शुरू नहीं हो पाए हैं। अतः इनके स्थान पर नए काम शामिल किये जाएं ताकि योजना के लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अधीन पूर्ण हो चुके कार्याें का ब्यौरा फोटो सहित पीएमएजीवाई के पोर्टल पर तुरन्त अपलोड करना सुनिश्चित करें । जिन पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां ग्राम पंचायत प्रधान एवं पंचायत सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर 15 दिन के भीतर पूरा करके तहसील कल्याण अधिकारी को रिपोर्ट करें।

    इसके अतिरिक्त जिन पंचायतों में प्रथम किश्त की राशि व्यय हो चुकी है लेकिन कार्य पूरे नहीं हुए हैं, वे पंचायत सचिव संबंधित औपचारिकताएं पूरा करके ज़िला एवं तहसील कार्यालयों में रिपोर्ट दें, ताकि दूसरी किश्त जारी की जा सके।

    ये हैं पीएम आदर्श ग्राम योजना के 23 गांव
    ऊना जिले में पीएम आदर्श ग्राम योजना 23 गांवों में गगरेट अप्पर, गोदरी सिद्ध, बसोली अप्पर, कंगरूही, लडोली, कैलाशनगर, कुंगड़थ, खड्ड खास, दुलैहड़, सासन, चतेहड़ बुहल, डबाली, खरोह, परोइयां कलां, बॉल, मोहखास, त्यार, पनसाई, सकोहन, चौकी, जोल, सलोई और बड़ुई शामिल हैं।

    योजना में 13 अतिरिक्त गांव हुए शामिल
    एडीसी ने जानकारी दी कि पीएमएजीवाई योजना के तहत ऊना जिले में 23 के अलावा 13 अतिरिक्त गांव चयनित किये गये हैं, जिनमें बहडाला, भदसाली थोलियां, चलेट उपरला, डंगोह खास, धमांदरी, घंघरेट, गांेदपुर बनेहड़ा उपरला, जखेड़ा, कुनेरन निचला, कुरियाला, मैड़ा खास, पिरथीपुर निचला तथा सलोह उपरला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 9 गांवों में गांव विकास योजना तैयार का कार्य कर ली है जबकि शेष पचायतों का सर्वेक्षण दोबारा किया जाना है।

    ये रहे उपस्थित
    बैठक में ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति नियत्रक राजीव शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी अम्ब, हरोली, गगरेट व बंगाणा तथा  सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।