Blog

  • Punjab News : घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab News : घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जगराओं : चोर और लुटेरों द्वारा आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोर बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला जगराओं से सामने आया है। जहां चोरों ने रात के समय घर को निशाना बनाया। घटना रेलवे लाइनों के नजदीक मोहल्ला रामपुरा की है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे नकाबपोश 2 चोरों ने एक घर से कैश चुरा लिया।

     इस दौरान घर में रह रहे लोगों को चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। परिवार वालों को चोरी का पता सुबह उठने पर लगा। जब उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित महिला बलवीर कौर और बेटे रामदास ने बताया कि उनका पूरा परिवार सो रहा था।

     इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 5 हजार रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब वह सुबह उठे तो उन्हें मोबाइल दिखाई नहीं दिया और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि 2 चोर मुंह पर रूमाल बांधे शेरपुरा फाटक वाली लाइन पार कर गली में दाखिल हुए थे।

  • Punjab News: थाने में हुए ब्लास्ट को लेकर लोगों का आया बयान, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में हुए ब्लास्ट को लेकर लोगों का आया बयान, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया था। धमाका होने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अलर्ट हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि अपनी पकड़ दिखाने के चक्कर में ये ब्लास्ट करवाए जा रहे हैं। मगर, हम जांच में काफी आगे तक पहुंच गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमला किस चीज से हुआ, इसकी जांच जारी है। एक जोरदार आवाज जरूर सुनाई दी थी। जल्द हम बड़ा खुलासा करेंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी पवन कुमार ने कहा कि धमाके की देर रात जोरदार आवाज आई। जिसके बाद इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह धमाके की आवाज सुनकर घबरा गए और सोचने लगे की कि दोबारा से पंजाब को दहलाने की कोई साजिश तो नहीं रची जा रही। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी सभी लोग घरो में बाहर आ गए और एक-दूसरे से धमाके को लेकर बातचीत करने लगे, लेकिन कुछ नहीं पता चला। वहीं महिला ने कहा कि धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि उनके घर की फोटोज गिर गई। धमाके की आवाज ज्यादा होने से दहशत का माहौल पाया गया। महिला ने कहा कि धमाके के बाद उन्हें नींद नहीं आई। इस दौरान उन्होंने घर में धमाके की आवाज से गिरी फोटोज दिखाई, वहीं दीवार की टाइलें हिल गई।

    खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां के साथी गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। जिसमें उसने ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज उस पोस्ट पुष्टि नहीं करता। वहीं पोस्ट के साथ एक वायरल ऑडियो में उसने कहा, ‘मैं जीवन फौजी बोल रहा हूं। अमृतसर के इस्लामाबाद थाने पर जो ग्रेनेड हमला हुआ है, मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। ये पुलिस और पंजाब सरकार को सीधी चेतावनी है, जो ये गुंडा राज चला रहे हैं। लोगों पर नाजायज FIR दर्ज की जा रही हैं। हमें घरों से बेघर कर दिया। हमारे मां-बाप और मौसा-मौसी तक को जेल भेज दिया। अब हम इस चीज का जवाब ऐसे ही देंगे। हम डरकर बैठने वालों में से नहीं हैं। ये सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार अपने-अपने परिवार को सेफ कर लो। आप घरों तक गए हो, हम भी घरों तक जाएंगे।’

    वहीं धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अधिकारियों की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि धमाका ग्रेनेड के जरिए किया गया है या किसी अन्य उपकरण के जरिए। दूसरी ओर इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। इससे पहले चार दिसंबर को थाना मजीठा में ग्रेनेड से धमाका किया गया था। उससे पहले बंद पड़ी चौकी गुरबख्श नगर में भी इसी तरह सुबह के समय ब्लास्ट हुआ था।

    23-24 नवंबर की रात को थाना अजनाला के बाहर आईडी लगाकर उड़ने की योजना बनाई गई थी। इन धमकी की जिम्मेदारी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पस्सियां की ओर से ली गई थी। हैप्पी पस्सियां की ओर से यह भी धमकी दी गई है कि इस तरह के धमाके पुलिस थानों में लगातार जारी रहेंगे। फिलहाल आज हुए धमाके संबंधी पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

    एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि ‘कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है। आवाज आई है, उसकी जांच चल रही है। सीनियर ऑफिसर मौके पर आए हैं।’ वहीं पिछले दिनों नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस के साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें NIA ने कहा था कि पंजाब में पुलिस थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही है। NIA ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि खालिस्तानी आतंकी साल 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमला कर रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। पंजाब पुलिस को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया था।

  • अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी टक्कर, मौत

    अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली : अनियंत्रित अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छपरा के मशरख थाना क्षेत्र के बंगरा सरकारी विद्यालय के पास ​​​​​​अनियंत्रित वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितेश कुमार (26) निवासी पुत्र बीरेंद्र राय निवासी गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गांव सोनावलिया के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक देर रात अपने ससुराल इसुआपुर से बैकुंठपुर जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के चाचा भोला प्रसाद ने बताया कि मृतक का ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के हकारपुर गांव में है। देर रात में ससुराल से वापिस अपने घर सोनावलिया लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

    जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात स्थानीय लोगों की सूचना पर बंगरा सरकारी विद्यालय के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया। अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर, परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • इस जगह नहीं होगा Singer AP Dhillon का Live कन्सर्ट, हुआ शिफ्ट

    इस जगह नहीं होगा Singer AP Dhillon का Live कन्सर्ट, हुआ शिफ्ट

    चंडीगढ़ः गायक एपी ढिल्लों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गायक ढिल्लों का शो सेक्टर 34 से सेक्टर 25 में शिफ्ट करा दिया गया है। 21 दिसंबर को रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों का लाइव कन्सर्ट होना है। पिछले दो शो से लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन कोशिश में था कि लाइव कन्सर्ट को सेक्टर-34 में न होने दिया जाए। इसे सेक्टर-25 में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी।

    16 फरवरी को चंडीगढ़ में फिर से अरिजीत सिंह का शो होना है। कुछ महीने पहले भी अरिजीत सिंह का सेक्टर-34 में लाइव कन्सर्ट हुआ था, जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। अब इस शो ने भी प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि ऐसा शो होना है। 21 दिसंबर को अगर एपी ढिल्लों का लाइव कन्सर्ट सेक्टर-25 में अच्छा रहता है तो फिर वह अरिजीत सिंह का शो भी सेक्टर-25 में ही कराने की मंजूरी देंगे। इसे लेकर भी शो के आयोजकों से चर्चा करेंगे, क्योंकि सेक्टर-34 में इतने बड़े कार्यक्रम की अब भविष्य में इजाजत नहीं देने पर सहमति बनी है।

    दिलजीत के शो में करण औजला के शो से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से की गई पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था भी पिछली बार से बेहतर रही थी। हालांकि, सेक्टर-34 में रहने वाले और काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। सेक्टर-34 के इंस्टीट्यूट्स में जो छात्र पढ़ने जाते हैं, उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा जो दफ्तर वहां पर हैं या रिहायशी इलाकों के लोगों को भी उनके घर तक पहुंचने में परेशानी हुई थी।

  • पुलिस ने काटे 453 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 453 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 453 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 74,400/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 14 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1400/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना हरोली व टाहलीवाल के पुलिस मुलाजिमों द्वारा सात वाहनों के  चालान काटे व जुर्माने के रूप में 42500/- रुपये वसूल किए

  • Punjab News : हुड़दंगबाजों और शरारती अनसरों पर पुलिस की पैनी नजर, देखें वीडियो

    Punjab News : हुड़दंगबाजों और शरारती अनसरों पर पुलिस की पैनी नजर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जो लोग देर रात को बाहर निकलते हैं या बिना वजह घूमते हैं, उन्हें पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अब धारीवाल पुलिस ने शरारती अंसरों और हुलड़बाजोंं पर नजर रखने के लिए धारीवाल पुलिस ने लगातार रात को नाके लगाने शुरु कर दिए है। क्रिसमस और नए साल के आगमन पर नजर रखने के लिए लगातार रात 10 बजे विशेष नाकाबंदी करके चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    एसएचओ इंस्पेक्टर मैडम बलजीत कौर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्रिसमस और नए साल को लेकर रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस स्टेशन धारीवाल की सीमा में ईसाई समुदाय की आबादी बहुत अधिक है और क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय द्वारा विभिन्न गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि 20 तारीख को धारीवाल शहर में ईसाई समुदाय द्वारा एक बड़ी शोेभायात्रा निकाली जा रही है, उसे लेकर भी उनकी तरफ से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर एसएचओ ने आम लोगों को अपील की कि सर्दी के मौसम में जब धुंध बहुत पड़ती है, तो लोगों को बिना काम के इधर-उधर न घूमें और अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें।

  • बम धमाके में प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर की मौत, 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

    बम धमाके में प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर की मौत, 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

    मॉस्कोः रूस की राजधानी मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या कर दी गई है। बम धमाके में इगोर किरिलोव की जान गई है। घटना के सामने आने के बाद से ही मॉस्को में हड़कंप मच गया है। रूसी एजेंसियां घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं। यह धमाका क्रेमलिन के करीब हुआ है। रूस की जांच कमेटी ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम को छिपाया गया था।

    मंगलवार को बम विस्फोट में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्ठ रूसी जनरल की जान चली गई। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख के पद पर तैनात थे। रूसी एजेंसियों के मुताबिक जनरल इगोर किरिलोव की हत्या रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर की गई है। यह जगह क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पड़ती है।

    बम धमाके में इगोर किरिलोव के साथी की भी जान गई है। रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से सनी बर्फ में पड़े दो शव दिख रहे हैं। मामले बम धमाके की जांच में जुट गई है। रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों को RKhBZ के तौर पर भी जाना जाता है। यह विशेष बल रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक संदूषण की स्थितियों में काम करते हैं।

    कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि सोमवार को यूक्रेनी अभियोजकों ने यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल पर किरिलोव की अनुपस्थिति में आरोप लगाया। मगर रूस ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। ब्रिटेन ने अक्टूबर में किरिलोव और परमाणु सुरक्षा बलों पर दंगा नियंत्रण एजेंटों और युद्ध के मैदान में जहरीले चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन के इस्तेमाल की कई रिपोर्टों के आधार पर प्रतिबंध लगाया था।

  • Punjab News: दुकान व घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान व घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गुरपाल नगर में घर में आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दरअसल, गुरपाल नगर की गली नंबर 2 में स्थित घर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दशमेश सिंह ने बताया कि बिजली पोल से स्पार्किंग हुई। जिसके बाद तारों के जरिए उसकी दुकान में आग लग गई।

    जिसके बाद उसने तुरंत परिजनों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी फैल गई कि उसने बच्चों को छत के रास्ते से पड़ोसियों के घर से निकाला। पीड़ित ने कहा कि कुछ ही मिनटों में दुकान के साथ-साथ आग ने उसके घर को भी चपेट में ले लिया। घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में 10 से 12 लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि एक्टिवा, एसी सहित दुकान का राशन और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

    पीड़ित ने कहा कि आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना के बाद अब पीड़ित परिवार अपनी बहन के घर पर रह रहा है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घर में माता-पिता बुजुर्ग है, दूसरी और उसका घटना में भारी नुकसान हो गया है। जिसके लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: फर्जी एजेंट लोगों के लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, देखें देखें Live

    Punjab News: फर्जी एजेंट लोगों के लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, देखें देखें Live

    बड़ा खुलासाः ठग हरजिंदर दस्तावेज और दफ्तर भी निकला फर्जी

    पटियालाः पंजाब सरकार द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए जा चुके है, लेकिन उसके बावजूद ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला अर्बन एस्टेट फेज-1 से ट्रैवल एजेंट द्वारा कई लोगों से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक पत्रकार पैसों को लेकर ठग ट्रैवल एजेंट के दफ्तर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि ट्रैवल का दफ्तर बंद था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने कई लोगों से लाखों की ठगी मारी है। इसी के साथ-साथ खुलासा हुआ कि उक्त ठग एजेंट ने खुद के दस्तावेज भी फर्जी बनाए हुए थे और दफ्तर भी फर्जी खोला हुआ था। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से प्रीजम इंटरनेशनल वीजा ग्रुप के नाम से ठगी मारने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया जाने का वीजा लगाने के लिए हरप्रीत सिंह को 3 लाख रुपए दिए थे। इस दौरान वहां पर एक बाबे से भी ठग ट्रैवल एजेंट ने 3 लाख रुपए में विदेश भेजने के नाम पर ठगे। लोगों ने कहा कि किसी से एक लाख तो किसी से 4 लाख रुपए लेकर हरप्रीत ने ठगी मारी है। हैरानी की बात यह है कि इस काम में उक्त ठग ट्रैवल एजेंट ही शामिल नहीं था बल्कि कौशल्या अस्पताल में स्थित शाही क्लीनिक चलाने वाला लेबोरेटरी के कर्मी भी शामिल है। लोगों का कहना है कि लेबोरेटरी के कर्मी के खातों में हरप्रीत पैसे डलवाता था। अभी भी लेबोरेटरी के कर्मी के खाते में पैसे पड़े हुए है। लोगों ने लेबोरेटरी के कर्मी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
  • Punjab भर में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे किसान; सरवण सिंह पंधेर ने की प्रेस कॉन्फ्रैंस, देखें वीडियो

    Punjab भर में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे किसान; सरवण सिंह पंधेर ने की प्रेस कॉन्फ्रैंस, देखें वीडियो

    अमृतसरः एसकेएम नॉन पोलिटिक्ल जत्थेबंदी की ओर से शंभू और खनौरी बार्डर पर 309 दिन से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। जिसको लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी 22 दिनों से मरणव्रत पर बैठे हुए है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। जिसको लेकर किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई।

    उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को अमृतसर में 9 और पूरे पंजाब में अलग-अलग जगहों पर किसान जत्थेबंदियों की ओर से ट्रेन रोकर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा। अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास जम्मू रेलवे लाइन, डेरा बाबा नानक रेलवे लाइन और अन्य जगहों पर ट्रेनों को रोका जाएगा। उन्होंने वकीलों, दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों को भी इस प्रदर्शन में हिस्सा बनने की अपील की।