Blog

  • Festival Season में महंगाई की मार, Cooking oil के दामों में बढ़ोतरी

    Festival Season में महंगाई की मार, Cooking oil के दामों में बढ़ोतरी

    नई दिल्लीः त्योहारों के सीज़न में खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पाम ऑयल की कीमतों में बीते एक महीने में ही 37% तक की बढ़ोतरी को मिली है। इसके साथ ही सरसों और सोयाबीन तेल के दाम भी बढ़ गए हैं। इन तेलों के बढ़ते दामों से न सिर्फ आम जनता के घरेलू बजट पर असर पड़ा है, बल्कि रेस्टोरेंट्स, होटलों और मिठाई व्यपारियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जो स्नैक्स और अन्य व्यंजन तैयार करने के लिए इन तेलों का इस्तेमाल करते हैं।

    खाद्य तेलों की कीमतों में यह उछाल सरकार द्वारा सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी के कच्चे तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने के कारण हुआ है। पाम ऑयल की कीमत सितंबर में 100 रुपये प्रति लीटर थी जो अक्‍टूबर में बढ कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई। सरसों का तेल भी 140 रुपये से बढकर 181 रुपये ओर सोयाबीन और सूरजमुखी तेल भी 120 रुपये प्रति लीटर से बढकर 148 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सितंबर में सरकार ने इन तेलों पर आयात शुल्क 5.5% से बढ़ाकर 27.5% कर दिया और रिफाइंड तेलों पर यह शुल्क 13.7% से बढ़ाकर 35.7% कर दिया, जो 14 सितंबर से प्रभावी है।

     

  • विधानसभा चुनाव को लेकर Congress ने जारी की 23 उम्मीदवारों की लिस्ट

    विधानसभा चुनाव को लेकर Congress ने जारी की 23 उम्मीदवारों की लिस्ट

    महाराष्ट्रः विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंध में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

    ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं। कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे के गुट की शिवसेना 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ नाम शामिल किए थे। जल्द ही महाविकास अघाड़ी अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा।

    सावनेर विधानसभा से सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट मिला है। सुनील केदार कांग्रेस के सावनेर से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। एनडीसीसी (नागपुर डिस्ट्रक्ट सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक) में 117 करोड़ के घोटाले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनील को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही रिप्रेसन्टेशन ऑफ पीपल्स एक्ट के तहत पांच साल तक उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई गयी थी। सुनील केदार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।

  • बड़ा हादसाः मकान में आग लगने से 4 युवकों की जिंदा जलने से मौत

    बड़ा हादसाः मकान में आग लगने से 4 युवकों की जिंदा जलने से मौत

    गुरुग्रामः सरस्वती एनक्लेव में मकान में आग लगने से घर में बिहार के रहने वाले 4 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों युवा एक कमरे में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, देर रात गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जे-ब्लॉक के कमरे में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसके दौरान कमरे में सो रहे 17 वर्षीय, 22 वर्षीय, 24 वर्षीय और 28 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। युवकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले युवा मकान में किराए से रहते थे. जी ब्लॉक हवा महल के नजदीक इनका ठिकाना था।

    बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया और फिर चारों शवों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि सभी गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे। उधर, साहिल नाम का युवक गुरुग्राम घुमने आया था और यहां पर रुका हुआ था, जोकि 10वीं क्लास में पढ़ता था। गली में रहने वाली महिला शारदा ने बताया कि रात को साढ़े 12 बजे के करीब आग लगी थी। घटना के दौरान 4 लोग अंदर सोए हुए थे और जब तक कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सभी की मौत हो गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    एक रूम में परिजन सो रहे थे और दूसरे रूम में ये सभी लोग सो रहे थे। महिला ने बताया कि लोगों ने खुद आग बुझा दी थी और बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची थी। कॉलोनी के आरडब्ल्यू चेयरमैन सुखबीर यादव ने बताया कि एक ही परिवार के चारों बच्चे थे। ये सभी लोग सो रहे थे और जलने और दम घुटने से मौत हुई है। पब्लिक ने आग बुझाने की कोशिश की थी। दमकल विभाग की टीम देरी से पहुंची, जबकि टीम का दफ्तर आधा किलोमीटर दूर ही था और सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। युवकों के चाचा ने बताया कि दो उनके भाई के बेटे और एक छोटे भाई का बेटा था। एक रिश्तेदार था।

    उनके बच्चे ने उन्हें आग लगने के बारे में जानकारी दी थी। बहू गांव गई थी और इस कारण चारों एक ही रूम में सो रहे थे और रिश्तेदार गांव से घुमने आया था। 15 से17 दिन पहले यहां आया था। उन्होंने बताया कि वह 20 साल से यहीं रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। इनमें से एक एक युवक शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के चलते घर चले गए थे। रात को सभी एक कमरे में सो रहे थे तो आग लग गई और किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में आए दिन विवाद होने की घटनाएं सामने आ रही है। दो दिन पहले ही सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई थी। देखते ही देखते सिविल अस्पताल जंग का अखाड़ा बन गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं दो पक्षों में हुए झड़प के बाद अस्पताल में आए मरीजों व तीमारदारों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। सिविल अस्पताल में सुरक्षा पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी भी इन सभी झगड़े के मुख्य दर्शक बने रहते हैं। इमरजेंसी वार्ड की सुरक्षा राम भरोसे हैं। दरअसल, 2 दिन पहले रात करीब 1 बजे मेडिकल करवाने आए दो पक्ष आपस में इमरजेंसी में भिड़ गए। जहां दोनों पक्षों ने अस्पताल की इमरजेंसी में एक दूसरे की पगड़ियां तक उछाली, वहीं महिलाओं को भी अस्पताल के प्रांगण में गिरा कर पीटा। इस सारी घटना के दौरान इमरजेंसी और तैनात पुलिस कर्मी मुख्य दर्शक बना रहा। जिसके बाद थाना डिवीजन 2 की पुलिस ने अस्पताल पहुंच दोनों पक्षों को अलग अलग करवाया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपना अपना मेडिकल करवा मामले की शिकायत पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात बाबा थान सिंह चौक इलाके में रहने वाले एक युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद वह और उसके ससुराल पक्ष सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पुहंचे। जहां दोनो पक्षो ने विवाद के बाद जमकर एक दूसरे की धुनाई की।
  • Punjab News: BJP नेता RP Singh को कानूनी नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता RP Singh को कानूनी नोटिस जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन बीर सिंह स्याली ने भाजपा नेता आरपी सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस सिखों के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनरल सैक्रेटरी आरपी सिंह ने सिखो को लेकर जो बयान दिया है वो निंदनीय है। जिससे सिखों के मन को ठेस पहुंची है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। जिसको लेकर यह नोटिस भेजा गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आरपी सिंह के खिलाफ एक शिकायत पुलिस कमिश्नर अमृतसर को भेजी है। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते है।

  • Jalandhar की Rachel Gupta के सिर सजा मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज

    Jalandhar की Rachel Gupta के सिर सजा मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज

    पहली बार भारतीय महिला ने जीता यह खिताब

    जालंधर, ENS: भारत के ब्यूटी पेजेंट और मॉडलिंग उद्योग के लिए 25 अक्टूबर 2024 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जालंधर की रहने वाली 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने यह प्रतिष्ठित ताज जीता है। रेचल को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2023 की विजेता, पेरू की लूसियाना फस्टर ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में 4 उपविजेता भी चुने गए। जिसमें फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियाने ओपिआज़ा (प्रथम उपविजेता), म्यांमार की थाए सु न्येइन (द्वितीय उपविजेता), फ्रांस की सफीएतू काबेंगेल (तृतीय उपविजेता) और ब्राज़ील की तलिता हार्टमैन (चतुर्थ उपविजेता) चुनी गई। जालंधर, पंजाब की रेचल गुप्ता, 5 फीट 10 इंच लंबी एक सफल मॉडल, अभिनेत्री और उद्यमी हैं। अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी भाषा में निपुण रेचल को उनके सुंदर चेहरे, गहरे सम्मोहक आँखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण प्रतियोगिता का पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा था। उन्होंने प्रतियोगिता के सभी प्रमुख राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और अंततः मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज अपने नाम कर लिया। रेचल ने इस अंतरराष्ट्रीय खिताब से पहले मिस ग्रैंड इंडिया 2024 का ताज भी अपने नाम किया था। 11 अगस्त 2024 को जयपुर, राजस्थान के ज़ी स्टूडियो में आयोजित ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2024 के राष्ट्रीय फाइनल में उन्होंने मिस ग्रैंड इंडिया का ताज जीता। इस प्रतियोगिता में उन्होंने चार प्रमुख विशेष पुरस्कार भी हासिल किए। जिसमें मिस टॉप मॉडल, मिस ब्यूटी विद अ पर्पस, बेस्ट इन रैंपवॉक और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम शामिल है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और लोकप्रिय ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। थाईलैंड के प्रसिद्ध उद्यमी और मीडिया पर्सनालिटी नवात इट्सराग्रिसिल द्वारा स्थापित यह प्रतियोगिता अपने भव्य प्रोडक्शन और मनोरंजक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। यह प्रतियोगिता पहले भी वेनेज़ुएला, इंडोनेशिया, म्यांमार, अमेरिका और वियतनाम जैसे देशों में आयोजित हो चुकी है। समय के साथ, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ने ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाई है और कई विश्व प्रसिद्ध ब्यूटी क्वीन्स को जन्म दिया है। भारत में, ग्लैमानंद ग्रुप मिस ग्रैंड इंटरनेशनल जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिनिधियों का चयन करता है। 2013 में स्थापित, ग्लैमानंद ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष निखिल आनंद के नेतृत्व में यह संगठन भारत में ब्यूटी पेजेंट की दुनिया का बड़ा नाम बन गया है। नई दिल्ली में स्थित इस संगठन ने कई प्रमुख फैशन डिजाइनरों और मीडिया हस्तियों के साथ जुड़कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए गौरव हासिल किया है। रेचल गुप्ता की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी प्रस्तुत की है। ग्लैमानंद ग्रुप के पीआर प्रमुख सर्वेश कश्यप ने रेचल की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की, जिसने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
  • Jalandhar News: व्यापारियों के विरोध के बाद वित्त मंत्री ने GST टीमों को जारी किए आदेश

    Jalandhar News: व्यापारियों के विरोध के बाद वित्त मंत्री ने GST टीमों को जारी किए आदेश

    जालंधरः त्योहारों के सीज़न के चलते जीएसटी की टीमें बाजारों में कई दिनों से जांच मुहिम चल रही थी। इस मुहीम के तहत व्यापारियों को बिल काटने व उपभोक्ताओं को बिल जरूर लेने को लेकर जागरूक किया जा रहा था, लेकिन व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध किया ओर कहा कि इस चेकिंग से खरीदार भी डरे हुए हैं। व्यपारियों द्वारा सरकार के इस कदम का विरोध करने के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा का वीडियो वायरल हुआ , जिसमें उन्होंने चेकिंग अभियान को रोकने की बात कही। इसके बाद फगवाड़ा गेट के व्यापारी जीएसटी भवन पहुंचे और जीएसटी कमिश्नर दरबीर राज कौर से मुलाकात कर कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    हरपाल चीमा ने किया वीडियो जारी

    वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने वीडियो जारी करके कहा, ‘हमारे जीएसटी डिपार्टमेंट दे अधिकारी इना त्योहारों के दिनों में हमारे व्यपारी भाइयों को तंग कर रहै हैं। मैं तुरंत जीएसटी कमिश्नर साहब को हिदायतें जारी की हैं कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए, क्योंकि त्योहार सबके सांझे होते हैं ओर इन्हैं खुशियों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी व्यपारी को कोई परेशानी आती है तों हमारे टोल फ्री नंबर 0175-2225192, 2921005 ‘पर बता सकते हैं।
  • कर्मियों को ले जा रही चलती Bus में लगी आग, खिड़कियों से कूद लोगों ने बचाई जान

    कर्मियों को ले जा रही चलती Bus में लगी आग, खिड़कियों से कूद लोगों ने बचाई जान

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे कर्मचारियों को फैक्ट्री लेकर जा रही इंजीनियरिंग कंपनी की चलती बस में आग लग गई। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने खिड़कियों से कूद जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस में 8 वर्कर बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक बस में आग की लपटें निकलने लगी और धुआं निकलने लगा। जिसके बाद ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और वर्करों ने बसों की खिड़कियों से छलांग लगाकर जान बचाई।

    जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बस में सवार युवक सुदीप ने बताया कि वह पलवल के दुधौला स्थित विशाल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं। बस कंपनी की है, जो रोजाना की तरह वर्करों को लेने के लिए बस कल्याण पुरी चौक पर आई थी। वहां से 7-8 कर्मचारियों को बिठाकर बस चल पड़ी। इसी दौरान फरीदाबाद के 3 नंबर इलाके में स्थित कल्याणपुरी चौक पर बस में आग लग गई। बस के इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा, जो बस के भीतर भी भरने लगा।

    यह देख ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका। उसने बस के इंजन में पानी डाला तो आग और भड़क गई। इससे बस के भीतर धुआं भरने लगा। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत बस को खाली कराया। सभी वर्कर निकल भागे। आसपास के लोग भी यह देखकर मदद के लिए दौड़े। हालांकि आग बढ़ती गई और वह उस पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। सुदीप के मुताबिक यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हादसा बड़ा हो सकता था। ड्राइवर की सूझबूझ और आसपास के लोगों की मदद के साथ समय पर फायर ब्रिगेड आने के चलते बड़ा हादसा टल गया।

  • Jalandhar News : एक किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    Jalandhar News : एक किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    जालंधर, ENS : सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद किशोर निवासी बाराबंकी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी दो बार अफीम की सप्लाई कर चुका है। आरोपी को जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने लोको लॉबी गेट से गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की गई। एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो ग्रैजुएट है और काम न मिलने के कारण तस्करी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह तीसरी बार सप्लाई देने आया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

    आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अफीम की सप्लाई के उसे 5 हजार रुपए और ट्रेन का किराया दिया जाता था। एक दिन में इतने पैसे मिलने के लालच में तस्करी करने लगा। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: Cabinet Minister तरुणप्रीत सिंह ने कारोबारियों की सुनीं परेशानियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister तरुणप्रीत सिंह ने कारोबारियों की सुनीं परेशानियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने लुधियाना के कारोबारियों के साथ बैठक की। जहां कारोबारियों की समस्या को सुना और उनकी दिक्कतों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। मीटिंग के दौरान मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री दोबारा बढ़ रही है। यह सब पंजाब सरकार के प्रयासों से ही सफल हो पाया है। इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में सरकार की ओर से कई कदम उठाए जाएंगे। जिसमें कारोबारियों की मांगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं खास सुविधाओं का भा ध्यान रखा जाएगा।