Blog

  • Punjab News: तेल से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: तेल से भरी मालगाड़ी के 5 डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः रेलवे स्टेशन के पास मुलतानिया पुल के नजदीक मालगाड़ी के डिब्बे में आगल लगने की घटना सामने आई है। जहां तेल की भरी मालगाड़ी से तेल लीक होने से डिब्बे में आग लग गई। देखते ही देखते 4 अन्य डिब्बों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी हरियाणा के हिसार से तेल भरकर आ रही थी, लेकिन जब यह मालगाड़ी बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो एक डिब्बे में आग लगी गई। जिसके बाद देखते ही देखते कुल 5 डिब्बों में आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    तेल से भरी मालगाड़ी में आग लगने के मामले में कैनाल थाने के SHO ने बताया कि कल रात बठिंडा के पटियाला फाटक पर रिफाइनरी से आई तेल से भरी मालगाड़ी के डिब्बों में अचानक आग लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मालगाड़ी जम्मू जानी थी, इस दौरान अचानक गाड़ी में ऑयल टैंक के डिब्बे से तेल लीक हो रहा था। जिसके कारण स्पार्किंग हुई और आग लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई माली का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना को लेकर रेलवे विभाग मामले की जांच कर रहा है।

  • Punjab News : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दंपती बुरी तरह झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दंपती बुरी तरह झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात करीब साढ़े 10 बजे मोती नगर भगत सिंह कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरा इलाका सहम गया। हादसे में दंपत्ती बुरी तरह से जल गए। झुलसे दंपत्ती की पहचान मोहन और कृति के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अभी 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। करीब 1 सप्ताह गांव से आकर लुधियाना रहने लगे थे। इस ब्लास्ट के बाद वेहड़े के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दंपत्ती मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। झुलसे पति-पत्नी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला करीब 90 फीसदी जल चुकी है और उसके पति की बाजू झुलस गई है। घायल पति मोहन ने बताया कि वह  अपने कमरे में मौजूद था और उसकी पत्नी खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक से सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग ने सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक वह आग को बुझा पाते इतने में सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके से उनके कमरे में आग लग गई। कमरे का सारा सामान जल कर राख हो गया। पत्नी कृति की हालत बहुत नाजुक है। उसकी पूरा शरीर तरह से जल गया है। चेहरे और छाती को आग ने चपेट में लिया है। मोहन ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव कुरसोनदियानी के रहने वाले है। उसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपनी पत्नी को एक सप्ताह पहले ही गांव से लेकर लुधियाना में लाया था। डाक्टरों ने कृति की हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है।

    दंपती बुरी तरह झुलसे, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    जालंधर: विदेश भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना नंबर दो की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस ट्रैवल एजंट की पहचान शिवनगर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला करार खां निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने ट्रैवल ऐजंट को विदेश जाने के लिए फाइल दी थी। जिसके लिए उन्होंने 2.5 लाख रूपए भी लिए थे।

    पीडित ने आरोप लगाए कि 2.5 लाख रूपये देने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश न भेजकर धोखाधड़ी की। पीडित ने कहा कि जब संजय से दिए गए पैसे वापस मांगे तो वह पैसे लोटाने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए उक्त एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: आज फिर Highway जाम करेंगे किसान, लोगों की बढ़ी परेशानी

    Punjab News: आज फिर Highway जाम करेंगे किसान, लोगों की बढ़ी परेशानी

    चंडीगढ़ः पंजाब में धान की लिफ्टिंग में देरी, DAP की कमी और पराली के मामलों को लेकर लगातार किसानों द्वारा धरना लगाया जा रहा है। वहीं बीते दिन भी किसानों ने हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया था। हाईवे जाम करने को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं आज फिर से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेंगा।

    दरअसल, किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज फिर से हाईवे जाम किए जाएंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीरवार को ही कह दिया था कि अगर उनकी समस्यायों को हल नहीं किया गया तो किसानों द्वारा 26 अक्टूबर को सड़कों पर अनिश्चिकालीन जाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान माझा, मालवा और दोआबा में नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

    इस दौरान संगरूर और मोगा में हाईवे जाम किया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार से हमें उम्मीद नहीं है। हमने पहले भी संघर्ष किया है, यह संघर्ष उस समय तक करेंगे, जब तक मसलों का हल नहीं हो जाता है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा मोदी सरकार तो किसानों को मारने में लगी हुई है। वहीं केजरीवाल और भगवंत मान दोनों हाथों से पंजाब के किसानों को लूटने में लगे हुए हैं।

  • Punjab News: लड़के को प्यार करना पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़के को प्यार करना पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव मानावालां में एक लड़के को प्यार करना महंगा पड़ गया। जिस पर लड़की के परिजनों से लड़के के घर में जाकर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। जिसके बाद लड़के के परिवार वाले ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लड़के के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को मनावालां की लड़के के साथ प्यार हो गया था। दोनों आपस में शादी करवाना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार को शादी मंजूर नहीं थी। जिसको लेकर लड़की के परिवार वालों ने घर में आकर पहले हमला किया फिर आग लगा दी। जाते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते बताया कि गांव मानावालां में बिक्रमजीत सिंह नामक नौजवान ने बताया कि उसका छोटा भाई दुबई से वापस आया है। वह एक लड़की के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिजन इस बात से खुश नहीं थे और शादे के लिए राजी नहीं हुए। जिसको लेकर वह अचानक घर पहुंचे औऱ परिवार पर हमला कर दिया। जाते हुए सामान से तोड़फोड़ भी की और आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

    लड़की के परिजनों ने किया हमला, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: सरकारी दस्तावेज़ फाड़कर व्यक्ति फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

    Jalandhar News: सरकारी दस्तावेज़ फाड़कर व्यक्ति फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS : डिप्टी कमिशन कार्यालय की एच.आर.सी. ब्रांच में उस समय हंगामा हो गया जब एचआरसी शाखा पहुंचा अमनदीप सिंह सरकारी बही खाते का पन्ना फाड़कर फरार हो गया और जब वापस लौटा तो बोला कि उसने पन्ना ही निगल डाला है। शुक्रवार को डीसी आफिस की दूसरे मंजिल पर स्थित एचआरसी शाखा में दोपहर के समय अमनदीप सिंह अपने बेटे हरमनदीप सिंह के साथ पहुंचा और उसने खुद को लोहिया की पूर्व पार्षद परमिंदर कौर का पति बताया। अमनदीप ने कहा कि बैंक से लोन लेने के लिए उसे इस रिकार्ड की जरूरत है।

    जब सरकारी कर्मचारियों ने उन्हैं बही खाता दिखाया तो वह खाते में से एक पन्ना फाड़ लिया और बेटे को वहीं छोड़कर फरार हो गया जिसके कारण डीसी आफिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया। स्टाफ ने अमनदीप सिंह के बेटे अरमान को वही बिठा लिया और कहा कि वह अपने पिता को रिकार्ड समेत वापस बुलाए।

    अमनदीप सिंह जब वापिस आया तो अधिकारियों ने उससे पन्ना लौटाने को कहा तो अमनदीप ने कहा कि आधा पन्ना ही निगल लिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने थाना बारादरी की पुलिस को मौके पर बुलाकर अमनदीप सिंह के खिलाफ शिकायत सौंपी और देर रात अमनदीप सिंह व उसके बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Jalandhar News: रैनक बाजार के कारोबारी पर हमला कर नगदी छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: रैनक बाजार के कारोबारी पर हमला कर नगदी छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते बाबा बुड्डा जी पुल गिल सर्विस स्टेशन के पास एक्टिवा सवार तीन लुटेरे ने घर के बाहर व्यक्ति पर हमला कर लूट लिया। व्यक्ति ने लुटेरे का विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया और उसने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देकर नीचे गिरा फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कंट्रोल पर दी। राजा गार्डन के रहने वाले रैनक बाजार के कपड़ा कारोबारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौटने के बाद एक्टिवा को घर के अंदर करने लगा तो उसी दौरान पीछे से आए तीन लुटेरे ने उसकी एक्टिवा के आगे एक्टिवा को लगाकर रोक लिया। उसने लुटेरे का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उससे एक्टिवा छीनने लग पड़े लेकिन वह उन से लड़ता रहा। उसका शोर सुनकर लोगों को आते देख वह एक्टिवा के आगे रखे बैग को लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरे कम उम्र के लग रहे थे, जिसकी शिकायत उसने कंट्रोल रूम पर दी और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
  • Punjab News: Bus और Car की भीषण टक्कर में बच्चे सहित 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: Bus और Car की भीषण टक्कर में बच्चे सहित 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    होशियारपुर: दसूहा होशियारपुर रोड पर आज सुबह गढ़दीवाला कसबा में बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि बच्चा और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार टूरिस्ट बस में टकराने के बाद एक अन्य कार में टकराई, जिस कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में धामियां निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बस और कार को सड़क के किनारे पुलिस ने करवा दिया है।

  • Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में 2 DSP सहित 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

    Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में 2 DSP सहित 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मान सरकार ने पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू समेत 7 अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को 3 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ इंटरव्यू की व्यवस्था करने के लिए दोषी पाया गया है। ये इंटरव्यू उस समय करवाया गया था जब लॉरेंस बिश्नोई सीआईए पुलिस स्टेशन, खरड़ की हिरासत में था।

    सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस भी को निलंबित कर दिया है। जिसमें समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी. सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़, सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी (एलआर) ओम प्रकाश, समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी शामिल है।

    बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक राष्ट्रीय चैनल को दिया गया एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं, बल्कि उसकी पुरानी जेल से हैं।

    इसके बाद उस इंटरव्यू की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10 माह पहले एसआईटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को डीजीपी प्रबोध कुमार ने हाईकोर्ट को सौंप दी थी।

     

  • आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2024

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा है।

    मेष राशि- आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आज परिस्थितियां बदलने के योग हैं और नई उम्मीदें बनेगी।आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा ध्यान रखें। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, वो आज आपके सामने नतमस्तक होंगे। आपके रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

    वृष राशि- अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में अपनों की राय लेनें से उपलब्धियां आपके हाथ लगेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियों को और समय देंगे। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। कर्मचारियों के साथ बढ़िया समय बीतेगा।

    मिथुन राशि -ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस का काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में अचानक कुछ लाभ हो सकते हैं, स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा।

    कर्क राशि- आज घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात आपको उत्साहित करेगा। आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मनोनुकूल नतीजे मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल बढेगा।

    सिंह राशि -आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कन्या राशि-आज कार्यालय पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। अच्छा रहेगा पढाई पर विशेष ध्यान दें। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे रिश्तों में मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें और रिश्तों को सहेज कर रखें।

    तुला राशि-आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आज कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करेंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगी। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग रहेगा। आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी।

    वृश्चिक राशि-आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेगा। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आज किसी मित्र की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएंगे तो परेशानी से बच जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएंगे।

    धनु राशि-आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे।आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे तो आसानी होगी।

    मकर राशि –आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा।आज नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें, क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में समय लग सकता है।

    कुंभ राशि-आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे।ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा।आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा।

    मीन राशि – आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी।आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा।