Blog

  • फिर पटरी से उतरी ‘Train’, साजिश की आशंका में जांच शुरू, देखें वीडियो

    फिर पटरी से उतरी ‘Train’, साजिश की आशंका में जांच शुरू, देखें वीडियो

    सोनपुर: पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के सोनपुर मंडल के अंतर्गत नारायणपुर अनंत यार्ड के समीप एक ‘मैकेनिकल रेक’ के 4 डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल यातायात बाधित हुआ। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास ‘मैकेनिकल रेक’ के चार डिब्बे बेपटरी होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया‌। परिचालन को बहाल करने के लिए सोनपुर, समस्तीपुर एवं बरौनी से एआरटी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    बता दें कि यूपी के मथुरा के पास भी एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी के कई वैगन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके बाद मथुरा-पलवल रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है। घटना स्थल पर रेलवे के आधिकारी पहुंच कर रूट को क्लियर करने में जुटे हुए हैं।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, देखें वीडियो

    पंजाब(तरनतारन) – बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ पट्टी के मुठियावाला गांव के पास हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा एक अन्य बदमाश को भी एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपियों की पहचान पवनदीप सिंह और कोमलदीप सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और पट्‌टी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार जिले में विदेश में रहने वाले गैंगस्टर लगातार फोन कर व्यापारियों से फिरौती की मांग कर रहे थे और इन बदमाशों ने कई दुकानों पर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। डीएसपी पट्टी कमलमीत सिंह ने बताया कि पकड़ गए बदमाश लोगों को धमकी दे रहे थे। हाल ही में उक्त लोगों ने घरियाला के एक सुनार से फिरौती मांगी थी।

  • Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित दो सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित दो सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एंटी नारकोटिक टास्क फोर्म की टीम ने भाइयों को एक किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बनती है। आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह वासी हबीब वाला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान सामने आया है कि दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तान में बैठे स्मगलरों के साथ पाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar: Train में चोरी करते पकड़ा चोर, लोगो ने की मारपीट, देखें वीडियो

    Jalandhar: Train में चोरी करते पकड़ा चोर, लोगो ने की मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधरः सिटी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अमृतसर से देहरादून को जाने वाली गाड़ी में सामान चोरी करते हुए एक व्यक्ति को यात्रियों ने काबू कर लिया और ट्रेन के डिब्बे से बाहर ले आए। यात्रियों ने तो पहले चोर की खूब पिटाई की और उसे जब पुलिस के हवाले करने लेकर जाने लगे तो चोरी करने वाला व्यक्ति ने ड्रामा शुरू कर दिया। जिसे देख यात्री को और गुस्सा चढ़ा और उसे पीटते हुए ट्रेन के डिब्बे में वापस ले गए। इस घटना की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को अर्ध नग्न किया और उसे घसीटते हुए लेकर जाने की वीडियो भी सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को जब यात्रियों द्वारा पुलिस के हवाले करने को घसीट कर लेकर जा रहे थे तब चोरी करने वाले व्यक्ति ने अपना ड्रामा शुरू कर दिया और भागने की कोशिश भी की। फिलहाल अभी तक इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) या जीआरपी पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा क्या चोरी किया गया या चोरी करने की कोशिश की गई इसके बारे में भी पता नहीं चल पाया है।
  • Jalandhar News: सोढल मेले में माथा टेकने गए व्यक्ति का बाइक हुआ चोरी

    Jalandhar News: सोढल मेले में माथा टेकने गए व्यक्ति का बाइक हुआ चोरी

    पंजाब(जालंधर)ens – सोढल मेले में बुधवार देर रात परिवार के साथ माथा टेकने आए व्यक्ति का चोर बाइक चुरा कर ले गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना आठ की पुलिस को दी है और पुलिस जांच में जुट गई है। जालंधर के रहने वाले संदीप ने बताया कि वह परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर माथा टेकने के लिए आया था।

    पार्किंग में जगह न मिलने के कारण उसने बाइक को सोढल फाटक स्कूल के पास लगा दिया। जब वह माथा टेक कर वापिस लौटा तो उसका बाइक नहीं था। संदीप ने बताया कि उसे लगा शायद गलती से कोई उसका बाइक ले गया होगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद बाइक नहीं मिला। जिसके बाद उसने थाना आठ की पुलिस को बाइक चोरी होने की सूचना दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar News: पैदल जा रही महिला से बैग छीनकर बाइक सवार लुटेरा हुआ फरार

    Jalandhar News: पैदल जा रही महिला से बैग छीनकर बाइक सवार लुटेरा हुआ फरार

    पंजाब(जालंधर) – मंडी रोड पर पैदल जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार झपटमार बैग छीनकर फरार हो गया। घटना की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सुदर्शन निवासी प्रतापबाग ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सुबह बाजार में सामान लेने के लिए गई थी।

    वह सामान लेने के बाद पैदल घर जा रही थी तो इसी दौरान पीछे से आया बाइक सवार झपटमार उसके हाथ से बैग छीनकर ले गया। उसने ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये एक मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे।

    जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना तीन की पुलिस को सूचित किया। थाना तीन के जांच अधिकारी एएसआइ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने शिकायत के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।

  • आज का राशिफल, 19 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 19 सितंबर 2024

    आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा, चंद्रमा आज मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

    मेष राशि-  आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे, जो आपको पसंद है। बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आपको कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे।आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा।  आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे।

    कर्क राशि-आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी।आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

    सिंह राशि– आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

    कन्या राशि- आज आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय  में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

    वृश्चिक राशि- आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। अपने विचारों को बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा शक्ति की कमी है। आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है।

    धनु राशि- जीवनसाथी आज आपको कोई खुश-खबरी देंगे, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपका मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रतिदिन की दिनचर्या में सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे।

    कुंभ राशि- आज आपको बेकार की बातों में उलझने से बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हों। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

  • Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: बीते दिन गांव सिंघावाला की ड्रेन में एक युवक की अधजली लाश मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरुबावा, गुरलाल और ओंकार के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि मृतक गुरमुख सिंह के पास गुरूबावा और उसकी गर्लफ्रेंड की एक वीडियो थी। जिस कारण मृतक आरोपी को तंग करता था। आरोपी गुरुबावा ने अपने साथियो के साथ मिलकर मृतक को घर बुलाया और चारो ने मिलकर शराब पी। जिसके बाद गुरमुख की गंदे नाले के पास ले जाकर हत्या कर लाश को जला दिया, ताकि पहचान न हो सके।

    पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे से एक आरोपी जिला तरनतारन का रहने वाला है और वह मृतक का मोटर साइकल भी साथ ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

  • Punjab News: 502 ग्राम हेरोइन और लाखो की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 502 ग्राम हेरोइन और लाखो की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: सीआईए स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवजीत सिंह, विक्रम और मान के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए एसपी डी रणधीर कुमार ने बताया कि उकत नशा तस्करो को 502 ग्राम हेरोइन और 4 लाख की ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया है। नशे की खेप कमर्शियल क्वांटिटी है । नशा तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि यह हेरोइन कहां से लेकर आए थे और सप्लाई कहा करते थे । पुलिस आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल कर रही है।

  • Punjab NEWS : हुलड़बाजी करने वाले युवकों पर पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab NEWS : हुलड़बाजी करने वाले युवकों पर पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट – आये दिन अलग-अलग जगह पर हुलड़बाजी करने वाले हुलड़बाज सड़कों पर घूमते दिखाई देते है। कई बार इन हुलड़बाजों की वीडियो भी वायरल हुई है। कई लोगों पर पुलिस द्वारा मामले भी दर्ज किए गए है। लेकिन उसके बाबजूद हुलड़बाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही कुछ पठानकोट में भी देखने को मिला। जहां पर कुछ नौजवान जो की मोटरसाइकिलों व कारों पर गिनती से ज्यादा लोग बैठकर सड़क पर हुलड़बाजी कर रहे थे।

    जिनका वीडियो वायरल हुआ, जिसके चलते वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और पुलिस पार्टी की अलग-अलग टीमों द्वारा इनको घेर कर काबू करने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ हुलड़बाज फरार होने में कामयाब हो गए और कुछ हुलड़बाजों को पुलिस ने काबू भी किया ओर गाड़िया भी जब्त कर कर ली। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी राजिंदर मन्हास ने कहा कि उन्हें एक जानकारी मिली थी कि कुछ नौजवान सड़क पर हुलड़बाजी कर रहे है, जिसके चलते उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने अलग-अलग थाने के एसएचओ व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और इन हुलड़बाजों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान कुछ युवकों को पकड़ लिया, लेकिन कुछ युवक फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।