Blog

  • महाकाल शिवलिंग के नाम से मशहूर ये शहर, जहां सिख इतिहास में है इसके अलग मायने, देखें वीडियो

    महाकाल शिवलिंग के नाम से मशहूर ये शहर, जहां सिख इतिहास में है इसके अलग मायने, देखें वीडियो

    जहां बाबा भरथरी ऋषि को पहली पातशाही ने दिखाई थी सत्य की राह

    जालंधरः मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर बड़ी संख्या में लोगों या भक्तों के बीच महाकाल शिवलिंग के कारण जाना जाता है। लेकिन सिख इतिहास में हम उस जगह के बारे में जानेंगे जहां पहली पातशाही ने भरथरी ऋषि को सच्चाई की राह दिखाई थी। उज्जैन को अक्सर महाकाल मंदिर के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिख उज्जैन को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक घाट साहिब के लिए जानते हैं। पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक साहिब, दुनिया को बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर गए उस समय गुरु साहिब ने अवंतीपुरा नामक स्थान पर भक्तों को दर्शन दिए। गुरुद्वारा साहिब के पीछे शिप्रा नदी बहती है और इस नदी के घाट को श्री गुरु नानक घाट कहा जाता है। देश-विदेश के लोगों की श्रद्धा इस स्थान पर है। आपको बता दें कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक घाट साहिब उज्जैन शहर से बहने वाली शिप्रा नदी को पार करने के बाद आता है। इतिहासकारों की मानें तो उज्जैन शहर का पुराना नाम अवंतीपुरा था जो अवंती नदी के तट पर स्थित था। लेकिन आजकल इसे शिप्रा नदी भी कहा जाता है। उस समय भी उज्जैन एक प्रसिद्ध व्यवसाय था। इस क्षेत्र पर कभी प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य का शासन था। यहीं पर राजा भरथरी, जो राज्य छोड़कर योगी बन गए, सच्चे मार्ग की खोज में निकले। गुरु साहिब जी ने भाई मर्दाना जी को साथ लिया और दिव्य श्लोकों का कीर्तन शुरू किया, जिसे सुनकर राजा भरथरी बहुत प्रभावित हुए। इस प्रकार गुरु साहिब जी 3 दिन तक इसी स्थान पर रुके और राजा तथा उसके साथियों को सत्य के मार्ग का उपदेश दिया। इस स्थान पर न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी तीर्थयात्री आते हैं और इस ऐतिहासिक स्थान के दर्शन करते हैं। और गुरु घर का सुख प्राप्त होता है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस और हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहराने के लिए नियमित रूप से सराय और गुरु का लंगर का उपयोग करता है।
  • Punjab News: 2 बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः प्रताप नगर इलाके में कुछ दिन पहले स्कूल से आ रही दो छोटी बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी काफी वायरल हुआ था। वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वंशप्रीत सिंह निवासी सुल्तानविंड के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया है। जहां कोर्ट से पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ। वहीं कोर्ट रुम में एक वकील ने भी आरोपी को इस हरकत के लिए खरी-खोटी सुनवाई।

    वकील ने आरोपी को कहा कि एडवोकेट होने से पहले में मैं पिता हूं, मेरी 2 बेटियां है। वकील ने कहा कि आरोपी ने छोटी बच्चियों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की है और इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी इस तरह की कोई हरकत न कर सके।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में 100 साल पुराने पेड़ काटने को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Civil Hospital में 100 साल पुराने पेड़ काटने को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल सर्जन कार्यालय में काटे गए100 साल पुराने पेड़ को लेकर आज विरोध जताया जा रहा है। इस विरासती वृक्षों की कटाई के विरोध में समाज सेवी तेजस्वी मिन्हास व एक्शन ग्रुप अगेंस्ट प्लास्टिक पॉल्यूशन (एजीएपीपी) के डा. नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए मॉडल टाउन के रहने वाले समाज सेवी तेजस्वी मिन्हास ने कहा प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल में 100 साल पुराने 20 पेड़ को काटना शुरू कर दिया।

    तेजस्वी ने कहा कि 16 सितंबर को इसका काम रोका गया था और इसकी एजीएपीपी में इसकी शिकायत की गई और उसकी कॉपी कॉट्रेक्टर को भेज दी गई थी। आरोप है कि उसके बावजूद अगले दिन रातों रात जेसीबी मशीन के जरिए पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में तेजस्वी ने कहा कि क्रिमिनल केस दायर किया जाए और लोगों से अपील की है कि वह पेड़ को बचाने में उनकी मदद करें।

    तेजस्वी ने कहा कि पीडब्लयूडी ने ठेकेदार को वृक्ष काटने का अधिकार तो दिया है लेकिन वातावरण पर पड़ने वाले असर तथा वृक्ष काटने के विकल्पों पर कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं किया गया है। नई बिल्डिंग में इन विरास्ती वृक्षों को शामिल किया जा सकता था, लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं सोचा गया और वृक्षों को बेरहमी से काटने का काम शुरू कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि इन वृक्षों को बचाने की कोशिश के लिए आज उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। मिन्हास ने कहा कि भारत में सबसे कम वन क्षेत्र हैं और शहरी इलाकों में बहुत कम पुराने पेड़ बचे हैं, जिनमें अधिकांश को विकास के नाम पर बिना सोचे-समझे काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में उनके द्वारा नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक मामला दायर किया गया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की उम्मीद है।

     

  • Punjab:  बुजुर्ग को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: बुजुर्ग को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहम में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते दिखाई दे रहै हैं। ताज़ा मामला जंडियाला गुरू से सामने आया है जहां मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग से 50 हजार रुपए चुराकर चोर फरार हो गया। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

    जंडियाला गुरु के मोहल्ला शेखुपुरा के निवासी बुजुर्ग सुरजीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर के समय पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लेजा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं। वह गोदाम में चाय बेचकर अपना काम चला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लुटेरे को जल्द पकड़ा जाए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

    पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्है जानकारी मिली थी एक बुजुर्ग व्यक्ति से चोर 50 हज़ार रुपए चुराकर फरार हो गया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही लुटेरे को पकड़ लिया जाएगा।

  • विवादों में घिरा Diljit Dosanjh का ‘Dil-Luminati Tour’, फैन ने भेजा गायक को नोटिस

    विवादों में घिरा Diljit Dosanjh का ‘Dil-Luminati Tour’, फैन ने भेजा गायक को नोटिस

    नई दिल्लीः मशहूर एक्टर और पंजाबी सिंगर गायक दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। दिलजीत देश-विदेश में कई शोज कर चुके हैं और अब आने वाले दिनों में दिलजीत भारत के 10 शहरों में शो करने वाले हैं। वहीं दिलजीत का ‘Dil-Luminati Tour’ देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार दिलजीत को एक विवाद का सामना करना पड़ा है। दरअसल, दिलजीत के इस टूर की टिकटों को लेकर फैन्स में होड़ मची हुई है। दिलजीत की एक महिला फैन ने शो के टिकट की कीमतों में हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा शो

    दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली में 26 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है। अभी से ही इसके सारे टिकट बिक चुके हैं। दिलजीत के शो की टिकट की कीमतों में धोखाधड़ी को लेकर और टिकट न खरीद पाने के चलते एक फीमेल फैन ने सिंगर को लीगल नोटिस भेजा है।

    फैन ने दिलजीत दोसांज को भेजा लीगल नोटिस

    दिलजीत दोसांझ की एक फीमेल फैन रिद्धिमा कपूर ने अपने नोटिस में शो के ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ टिकट की कीमतों में हेराफेरी और कस्टमर्स राइट्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली दिलजीत की ये फैन एक लॉ स्टूडेंट है। वो अपने फेवरेट स्टार का लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, जिससे निराश होकर उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया और दिलजीत को नोटिस भेज दिया।

    फैन ने लगाए ये आरोप

    जारी किए नोटिस में फैन ने कहा कि 12 सितंबर, दोपहर 1 बजे टिकट बुकिंग का समय अनाउंस करने के बावजूद, पास दोपहर 12:59 बजे उपलब्ध कराए गए, जिसकी वजह से सैकड़ों फैन्स ने एक मिनट के अंदर टिकट बुक कर लिए। उन्होंने दावा किया कि अर्ली-बर्ड पास लेने के लिए ही अपना एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड बनवाया था। हालांकि, उनके अकाउंट से पैसे कटने के बावजूद उन्हें पास नहीं मिल पाया और बाद में अमाउंट रिफंड कर दिया गया।

    टिकटों की हो रही कालाबाजारी

    नोटिस में फैन ने आगे लिखा, “इससे टिकटों में हेराफेरी और कालाबाजारी प्रमोट होती है। अचानक सारे टिकट खत्म हो जाना ये जाहिर करता ही कि टिकटों की कीमतों में हेरफेर हो रहा है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत गलत ट्रेड प्रैक्टिस है। टिकटों के दाम बढ़ाकर फिर से बेचने के इरादे से उनकी जमाखोरी और कालाबाजारी करना कंज्यूमर राइट्स के खिलाफ है।” दिलजीत के अलावा, ज़ोमैटो, एचडीएफसी बैंक और सारेगामा प्राइवेट लिमिटेड को भी ये लीगल नोटिस भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है।

    10 शहरों में धमाल मचाएंगे दिलजीत

    GOAT सिंगर दिलजीत दोसांझ का ये दिल-लुमिनाटी टूर 10 बड़े शहरों में होने वाला है, जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिलजीत दोसांझ ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का गाना ‘चल कुड़िए’ गाया है जिसे मंगलवार को रिलीज किया गया है। इसके अलावा, दिलजीत सनी देओल की कल्ट-क्लासिक फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।
  • Punjab: खंभे और पेड़ से टकराने के बाद Swift Car चालक ने 4 Bikes को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: खंभे और पेड़ से टकराने के बाद Swift Car चालक ने 4 Bikes को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमृतसर में पठानकोट नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के गांव जीवनवाल बाबरी नाके के पास स्थित टाटा मोटर्स की एजेंसी के बाहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले एक खंभे और पेड़ से जा टकराई और फिर एजेंसी के चार कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों से टकरा गई। इस घटना में गनीमत यह रही की किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने नशा किया हुआ था और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने नुकसाने गए वाहनों के मुआवज़े की मांग भी कई गई है।

    वहीं, सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया ओर सदर थाने में भेज दिया, जहां उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • तेज रफ्तार Tractor पलटने से 2 पंजाबी युवकों की मौत

    तेज रफ्तार Tractor पलटने से 2 पंजाबी युवकों की मौत

    नूरपुर –  तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही मामला नूरपुर के सुतराहड़ से सामने आया है। जहां में एक ट्रैक्टर के पलटने से अमृतसर के 2 युवकों की मौत हो गई और 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

    मृतकों की पहचान रामजी व शिप्पू निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गत शाम की है। डीएसपी विशाल वर्मा के अनुसार आशीष निवासी भांति सुलतानपुर  ने बताया कि गुरप्रताप निवासी खियालाकलां ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चला रहा था। जब वह ट्रैक्टर लेकर सुतराहड़ में पहुंचा तो वहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    इस हादसे में रामजी व शिप्पू निवासी अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई और गुरप्रताप व आशीष गंभीर घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल में भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: National Highway पर गाय को बचाते पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर गाय को बचाते पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नैशनल हाईवे पर अचानक गाय आने से सेबों से भरा ट्रक पलट गया। फिलहाल कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौक के मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और सड़क पर बिखरे सेबों को साइड करवाया।
    ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक पर सेब लेकर जा रहा था।

    गुरदासपुर बाइपास पर अचानक डिवाइडर से निकल कर एक गाय सामने आ गई। जिसे बचाते हुए अचानक ब्रेक लगाई तो ट्रक पलट गया। जिससे पूरी रोड पर सेब बिखर गए। ड्राइवर को हलकी चोटें लगी है। वहीं सब्जी मंडी के व्यापारी ने मौके पर गाड़ी भेज सेबों को लोड करवा जाम खुलवाया।

  • Jalandhar: 3 अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दिया वारदातों को अंजाम

    Jalandhar: 3 अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दिया वारदातों को अंजाम

    जालंधरः शहर में चोरों का अतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात चोरों ने शहर में तीन अलग-अलग जगह पर चोरी की वारदातों क अंजाम दिया है। चोरों ने माडल टाउन, बूटा मंडी ओर बैंक इन्कलेव इलाकों में चोरी कर नकदी, सामान व गहने लेकर फरार हो गए।

    चोरों ने बूटा पिंड में बुजुर्ग महिला के सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए । थाना-6 की पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे किसी काम से पड़ोस के घर में गई थीं। जब वह वापस आई तो घर के अंदर से एलसीडी, इनवर्टर, आरओ, गैस सिलेंडर और सोने के गहने चोरी हो चुके थे। वहीं दूसीर ओर मॉडल टाउन स्थित एक घर चोर 11 लाख रुपए की सॉलिटेयर डायमंड रिंग चुराकर चोर फरार हो गए। जिसकी शिकायत थाना-6 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में लगे व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि चोर पकड़ा जा सके।

    वहीं चोरों ने शहर के बैंक एनक्लेव में तीन आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घटनास्थल से 8 एसी व 8 पंखे चोरी करके फरार हो गए। पीडित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से वे परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर पहुंचे तो देखा कि घर में काफी सामान बिखरा पड़ा था। घर से 8 एसी और आठ छत वाले पंखे गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि 3 चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड़ के नजदीक नेशनल कालोनी में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। सुलेमान ने बताया कि 40 से 50 लड़कों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। व्यक्ति ने बताया कि इससे पहले भी उक्त हमलावार इलाके में गाड़ियों में तोड़फोड़ करके जा चुके है। उन्होंने बताया कि चौथी बार हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान हमलावार घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि हमलावारों के पास तेजधार हथियार के साथ-साथ पिस्तौल भी थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं अन्य पीड़ित ने बताया कि डेढ माह पहले हमलावारों ने गाड़ियां तोड़ी थी। उन्होंने कहाकि अभी तक हमलावारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इससे पहले कुछ लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

    रानी ने बताया कि वह काम कर रही थी इस दौरान हमलावार आए और खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ करने लगे। हमलावारों ने एक बाइक को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों में दहशत पाई जा रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने की घटना उनके ध्यान में आई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से गाड़ी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत आने पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।