Blog

  • बड़ी खबरः पत्नी और बेटी की ह+त्या करने के बाद शख्स ने खुद को उतारा मौ+त के घाट

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज केस सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी  और  बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है। यहां अजय नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था। किसी बात को लेकर अजय ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी टीना और 7 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

    जब परिजनों ने लोगों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसका पता लगा रही है। आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली :नई दिल्ली – झारखंड के दुमका से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 3 बजे बस में आग लगी। वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास हाईवे पर चलती बस में आग लगने के बाद भी चालक उससे बेखबर था और सभी यात्री सो रहे थे। बस से धुआं उठता देखकर लहरतारा पुलिस के जवानों ने पीछा कर बस को रुकवाया और ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी।

    आग की सूचना पर बस में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने आनन्-फानन में सभी 70 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के 2 जवान रोहित और आनंद ने बताया कि हम लहरतारा चौकी के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी देखा कि एक बस गुजर रही है और बस से धुआं उठ रहा है। बस जब क्रॉस हुई तो देखा कि उसमें पीछे आग लगी थी और ड्राइवर रफ्तार से बस भगा रहा था। हमने पहले बस चालक को आवाज दी लेकिन वह सुन नहीं सका।

    इसके बाद हमने तुरंत बाइक चालू की और बस का पीछा किया और ओवरटेक कर मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर चौराहे के पास बस को रुकवाया। देखा कि आग और धुएं से बेखबर बस में सवार 70 यात्री गहरी नींद में सो रहे हैं और चालक का सहयोगी भी सोया है। हमने तुरंत चालक को बस में आग लगने की सूचना देने के साथ ही सभी यात्रियों को जगाकर बाहर निकालना शुरू किया। आग की जानकारी मिलने पर बस में भगदड़ मच गई और यात्री उतर कर भागने लगे। सड़क पर दोनों ओर यातायात रोकते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाला गया।

  • पंजाबः बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव कंधवाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां देर रात बीड़ी की चिंगारी से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति द्वारा बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग लगी। देखते ही देखते उसी आग में व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय नथूराम के रूप में हुई है। जिसके बाद घायल व्यक्ति की पत्नी ने परिजनों की मदद से मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई और तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जानकारी के मुताबिक नाथूराम की पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है और उसकी दवा भी चल रही है।

    कल वह काम पर गई थी और शाम को लौटने के बाद थकान के कारण सो गई। देर रात उसने अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि वह आग में जल रहा है। अस्तपाल में उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पत्नी द्वारा पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने बीड़ी पी थी, शायद बीड़ी की चिंगारी से उसके बिस्तर में आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गया। दूसरी ओर डॉ. डीवी अरोड़ा ने बताया कि नाथूराम की हालत बेहद गंभीर है क्योंकि वह 70 फीसदी तक जल चुका है और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर किया जा रहा है।

  • सूटकेस से नाबालिग का श+व मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किशोर की डेडबॉडी सूटकेस में मिली है। इसकी सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी जांच में जुटी गई। पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि पड़ाव थाना एरिया के अंतर्गत दुधला मंडी में एक किशोर की सूटकेस में लाश पड़ी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किशोर 3 दिन से लापता था। उसकी उम्र 14 साल है। किशोर की पहचान गौरव निवासी हिमतपुरे के रूप में हुई है। लोगों को सूटकेट एक होंडा सिटी गाड़ी में मिला जिसमें किशोर की लाश थी।

    आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि यह गाड़ी आज सुबह 9 बजे के करीब दूधला मंडी में खड़ी पाई गई। गाड़ी से बदबू आ रही थी। जब इसे खोलकर देखा तो मामला संगीन था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार डीएसपी रजत गुलिया समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने गाड़ी से एक डायरी, अलग-अलग बैंक की पासबुक, पानी की बोतल, कांच का गिलास, चश्मा समेत अन्य संदिग्ध सामान कब्जे में लिया है।

     

  • बड़ी खबरः हॉस्टल की छत गिरने से स्कूली बच्चे घायल

    पलानीः तमिल नाडु के डिंडिगुल ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पलानी में आज सुबह एक छात्रावास की छत गिर गई। इस हादसे में कम से कम 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। यह घटना पलानी के पास अयाकुडी में आदि द्रविड़ छात्रावास में हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना एबुलेंस को दी। वहीं घायल बच्चों को ईलाज के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही ह।

  • पंजाब : सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार का खौफनाक अंजाम, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : आज कल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए अकसर ही दोस्ती और प्यार के मामले सामने आते रहते है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार में लोगों को धोखा भी मिलता है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर और बेचने के मामले में श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक लड़के ने लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। जिसके बाद लड़का उसे भगाकर ले गया। बाद में इस लड़के ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस लड़की को पहले जम्मू और फिर बीकानेर (राजस्थान) में बेच दिया। पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है।

    पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों में से 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में सिटी श्री मुक्तसर साहिब थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 54 दर्ज की गई है और चारों आरोपियों को आज पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया।

  • ‘श्रद्धा मर्डर’ जैसा कांड, लिव इन पार्टनर की हत्याकर अलमारी में रखा श+व

    नई दिल्लीः गुजरात से करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली के डाबड़ी इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाले शख्स ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को आलमारी में छिपाकर फरार हो गया। जब युवती का फोन नहीं मिला तब उनके पिता मेरठ से बुधवार रात को दिल्ली आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती के कमरे पर गई तो उनका शव अलमारी के अंदर मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विपल टेलर की तलाश में जुटी हुई है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान रुखसार राजपूत (26) के तौर पर हुई है। बुधवार रात करीब 10:40 बजे डाबड़ी थाना पुलिस को गली नंबर-10, राजपुरी में एक महिला की हत्या की सूचना मिली।

    महिला का शव अलमारी में रखा था और अलमारी खुली थी। मृतका के पिता मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुजरात के सूरत में काम करती थी। वहां विपल टेलर नाम का एक शख्स भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों दिल्ली आकर लिव इन में रहने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रुखसार ने दिल्ली में रहने के बारे में उन्हें फोन पर बताया था। मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीमें भी पहुंचीं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुखसार पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है। लेकिन वह गुजरात में बेटी और पति को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली आ गई आई थी। पिता ने बताया कि रुखसार अपनी बेटी को अपने साथ रखना चाहती थी।

    लेकिन विपल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद विपल ने उसकी हत्या कर दी। वहीं रुखसार के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें फोन किया था। फोन पर रुखसार विपल के साथ रहने को लेकर दुखी थी और रो रही थी। अपने फैसले पर पक्षतावा कर रही थी। उसने बताया कि विपल उसके साथ मारपीट कर करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सामने आया है कि विपल और रुखसार के बीच झगड़ा हुआ होगा। फ्लैट में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। रुखसार के शरीर पर 15-16 चोट के निशान हैं। उसके चेहरे पर लगातार वार किए गए हैं। आरोपी ने रुखसार की गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद उसने शव को उठाकर अलमारी में रखा। अलमारी के बंद न होने पर वह उसे खुली छोड़कर भाग गया।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौ+त

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव गारी के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय हरमनजीत सिंह बलवीर सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर अपने चाचा के लड़के नरिंदरजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर के साथ गढ़शंकर से अपने गांव जा रहा था।

    जब वे गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां हरमनजीत सिंह की मौत हो गई और नरिंदरजीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरमनजीत सिंह गढ़शंकर के निजी अस्पताल में नौकरी करता था।

  • कपूरथलाः अंधविश्वास! भूत भगाने को लेकर डेरे के बाबा पर लगे नाबालिग से मारपीट के आरोप

    कपूरथलाः जिले में एक डेरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाबालिग बच्चे को बाबा द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता ने बाबा पर आरोप लगाया हैं कि बाबा ने कहा कि बच्चे में भूत-प्रेत का वास है इसलिए भूत भगाने के लिए यह किया है। वही मारपीट के बाद बेहोश हुए बच्चे को परिजनों ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ थाना सदर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला के जग्गू शाह डेरा वासी एक 16 वर्षीय पीड़ित बच्चे रजत के पिता दलीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा रजत दिमागी तौर पर बीमार है।

    कल उसकी माता तलवंडी महिमा में स्थित एक डेरे में उसको ले गई। जहां डेरे के बाबा ने कहा कि उसके बच्चे के अंदर भूत-प्रेत का वास है। दिलीप कुमार ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा ने भूत भगाने को लेकर उसके बच्चे को बड़ी बेरहमी से मारपीट की है। जिससे वह बेहोश हो गया। और बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय रजत को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संदीप सिंह थिंद ने बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : व्हीलचेयर पर यूपी से हरिमंदिर साहिब पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    अमृतसर : यूपी के बाजपुर उत्तराखंड से व्हीलचेयर पर 14 दिन की यात्रा पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। विकलांग  मक्खन सिंह ने बताया कि उसके दिल में बहुत इच्छा थी कि गोल्डन टेंपल में गुरु साहिबान के दर्शन करे। मक्खन सिंह ने बताया कि मैं यूपी के उत्तराखंड से अकेले यात्रा करके आया हूं। उसने बातचीत करते हुए बताया कि 21 मार्च को मैं यूपी के उत्तराखंड से निकला था।

    मैं भगवान के दर्शन के लिए अमृतसर के गुरु घर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार घर छोड़ा और इतनी लंबी यात्रा की कि मुझे भगवान के दर्शन के लिए आना है और रास्ते में मुझे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    मक्खन ने बताया कि यूं तो उसका सफर बेहद अच्छा रहा लेकिन उसे पुल चढ़ने में मदद की जरूरत पड़ती थी। इसके लिए भी हर बार कोई मददगार पहुंच जाता था और उसे रास्ता पार करा देता था। उसने बताया कि मैं रात को गुरुद्वारे में रुकता था और वहां के पाठी सिंह भी मेरा बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आज मैं गुरु घर पहुंचा हूं और सभी की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं कि भगवान सभी के सिर पर अपना दयालु हाथ रखें।