Blog

  • पंजाब: टाटा एस और ट्राले में भीषण टक्कर, 5 की मौ+त, 8 घायल, देखें वीडियो

    कोटकपूराः नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास वीरवार-शुक्रवार की रात 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां टाटा एस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह, दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है।

    सभी मृतक मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं। घायलों को कोटकपूरा व व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको टक्कर मार दी।

  • पंजाबः Hotel International में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने उधम सिंह चौक के नजदीक गुरु राम दास नगर में स्थित Hotel International  में रेड कर छिपाकर रखी हुई भारी मात्रा में शराब बरामद होटल के मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।  

    जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक मशहूर होटल के मालिक ने बीयर बार की आड़ में अपने स्टोर में भारी मात्रा में बाहर से शराब छिपाकर रखी है। जिसे वह बेचने का काम करता है। 

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ जब Hotel International  में छापेमारी की तो वहां से 60 पेटी बीयर और 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य कारवाई के दौरान गुरुहरसहाय हलके से शराब के दो कैंटर बरामद किए थे। 

  • पंजाब : महिंद्रा कंपनी के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना : दिल्ली रोड पर महिंद्रा कंपनी एजेंसी Novelty के शोरूम के बाहर लोगों ने इकट्ठा होकर धरना दिया।  इस दौरान लोगो ने कंपनी पर एक पुरानी गाड़ी बेचने का आरोप लगाया। गाड़ी के मालिक ने कंपनी के वर्कशॉप में गाड़ी खड़ी कर दी थी , लेकिन सभी स्पेयर पार्ट्स बदलने के बाद भी गाड़ी ठीक नहीं हुई। जब वह  कंपनी और प्रबंधन से मिले तो उन्होंने कहा कि नासिक से एक इंजीनियर आएगा और गाड़ी की जांच करेगा।


    इंजीनियर के आने के बाद भी गाड़ी का कोई समाधान नहीं निकला। कंपनी से पीड़ित गाड़ी के मालिक ने अपनी गाड़ी में आग लगाने की घोषणा तक कर दी। इस दौरान  नई गाड़ी खरीदने आए लोगों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भी गाड़ी खरीदी है। जिसके बावजूद गाड़ी का रंग उतर गया है।

    बताया जा रहा है कि धरने के दौरान कंपनी मे नई गाड़ी खरीदने आए एक ग्राहक ने थार बुकिंग करवाई थी। लेकिन उसने कैंसिल कर दी। कंपनी के जनरल मैनेजर ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को नई गाड़ी बेचती है जिसमे जेनुयन स्पेयर पार्ट्स होते है। कंपनी की वर्कशॉप मे गाड़ी की स्पेयर पार्ट्स बदले जाते है। जो किसी नई गाड़ी से नहीं निकाले जाते। कंपनी के ऊपर लगे आरोप निराधार है।   

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारी से पहले कांग्रेस में खींचातानी हुई शुरू

    इन सीटों पर एक अधिक नेता ठोक रहे दावेदारी

    मोहालीः लोकसभा चुनावों से पहले एक और भाजपा कांग्रेस को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी में कुछ सीटें ऐसी है, जहां पार्टी के एक नहीं दो या उससे अधिक नेता उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी ठोक रहे है। हाल ही पटियाला से आप पार्टी के दिग्गज नेता डॉ. धरमवीर गांधी को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. धरमवीर गांधी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उनका पार्टी में विरोध होना शुरू हो गया है।

    पटियाला में कांग्रेस पार्टी पूर्व सांसद धरमवीर गांधी को लेकर आई तो पूर्व विधायक व राजपुरा के प्रभारी हरदयाल कंबोज, घनौर के प्रभारी मदनलाल जलालपुर आदि विरोध में आ गए। जानकारी के अनुसार कंबोज ने पहले गांधी के नाम का प्रस्ताव भी रखा था। वहीं जालंधर में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध करने लगे है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारना चाह रही है। चन्नी ने भी जालंधर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। जिससे पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी संतोख के बेटे व फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खासे खफा है। क्योंकि चौधरी विक्रम अपनी मां करमजीत कौर को यहां से टिकट दिलवाना चाहते।

    जोकि पिछले उप चुनाव हार गई थी। यह स्थिति तब है कि जब कांग्रेस ने अभी टिकटों का आवंटन नहीं किया है।जबकि अमृतसर की बात करें तो वहां पर भी पार्टी को अनुमान है कि सबसे अधिक विरोध हो सकता है। क्योंकि यहां पर गुरजीत औजला सांसद हैं और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी टिकट का दावा ठोक रहे है। टिकट बंटवारे के बाद उत्पन्न होने वाली नाराजगी से निपटने की जिम्मेदारी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को दी है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय नेतृत्व भी इसमें शामिल होगा। कांग्रेस के लिए परेशानी यह हैं कि उनके पास वर्तमान में कोई ऐसा लीडर नहीं हैं जिसकी बात को सभी मान सके। प्रदेश प्रधान की कमान भले ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हाथों में हो लेकिन सीनियर लीडरशिप उनके साथ नहीं है। 

  • पंजाबः रूठों को मनाने में जुटे सुखबीर बादल, आज जिले का करेंगे दौरा 

    पंजाबः रूठों को मनाने में जुटे सुखबीर बादल, आज जिले का करेंगे दौरा 

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब बचाओ यात्रा के साथ सुखबीर बादल शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब में होंगे। शुक्रवार से बादल लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब में अपनी पंजाब बचाओ यात्रा के साथ दाखिल होंगे। जहां वे 8 तारीख तक बने रहेंगे। इस दौरान वे लोकसभा सीट फतेहगढ़ साहिब के सभी विधान सभा हलकों को कवर करेंगे। इस दौरान सुखबीर का फोकस रूठों को मनाने और पुराने अकाली परिवारों को रिझाने पर रहेगा। इंडस्ट्री इस सीट पर अहम रोल अदा करती है। लिहाजा नाराज चल रहे उद्योपतियों को लुभाने की हर संभव कोशिश सुखबीर इस दौरान करेंगे।

    आज सुबह सुखबीर बादल गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पंजाब बचाओ यात्रा की शुरुआत होगी। बता दें कि अकाली दल ने अभी तक इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। लिहाजा चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा रखने वाले अपने समर्थकों के जरिये अपनी दावेदारी मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। सरहिंद में 13 से ज्यादा जगहों पर पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सुखबीर को सम्मानित किया जाएगा।

    सुखबीर से नाराज पूर्व जिला परिषद चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा की हाल ही में घर वापसी हुई है। भुट्टा ने सुखबीर बादल के खिलाफ प्रेस कान्फ्रेंस कर अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। लंबे समय तक नाराज रहे भुट्टा को चुनाव से पहले मनाने में सुखबीर बादल कामयाब रहे। भुट्टा को पार्टी की पंजाब इकाई का वाइस प्रधान बना दिया गया है। वहीं, करनैल सिंह पंजौली भी सुखबीर से नाराजगी के कारण पार्टी से बाहर हैं। पंजौली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर हैं और सचिव भी रह चुके हैं। हालांकि पंजौली का कहना है कि सुखबीर बादल ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। लोकसभा चुनावों को लेकर उनका कहना है कि सभी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद ही वो फैसला करेंगे कि किसका समर्थन करना है।

  • रामलला के दरबार में नतमस्‍तक हुए पंजाब के पूर्व CM चन्नी, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अयोध्‍या धाम पहुंचे हैं। चन्नी ने अपने परिवार समेत राम मंदिर में नतमस्‍तक होकर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की। अपनी पत्नी के साथ पूर्व सीएम ने रामलला के दर्शन किए। पूर्व सीएम ने यहां पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि उनके दिल में भगवान राम के लिए अलग स्‍थान है। उन्‍होंने बताया कि उनका जन्‍म भी राम नवमी के दिन हुआ था। वहीं पूर्व सीएम ने यहां चुनाव से संबंधित कोई भी बात नहीं की। वहीं कांग्रेस पूर्व सीएम को पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव में खड़ा करने का प्‍लान बना रही है। अटकलों के बाजार भी इस खबर से गर्म हो गया है। साथ ही पंजाब सरकार ने भी अपनी रणनीति बदल सकती है। 

  • Mid-Day-Meal के लिए उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, गंभीर रुप से झुलसा

    नई दिल्ली : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक स्कूल में दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को मिड डे मील के तहत चावल पकाए जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटनावश आठ साल का बच्चा बड़े बर्तन में उबल रहे चावलों में गिर गया। इससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। 

    यह मामला सामने आने के बाद हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बहकांडिया गांव में अनंत नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। यहां कक्षा-3 का छात्र मिड डे मील के लिए पकाए जा रहे चावल में गिर गया इससे बच्चे की पीठ जल गई।

    उबलते चावल में गिरने के बाद बच्चा जैसे ही चीखा तो तुरंत स्कूल के टीचर दौड़े और उसे प्रारंभिक उपचार के लिए तुरंत मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बच्चे को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत स्थिर बताई गई है।

  • पंजाबः भाजपा के लिए इस सीट पर भगावत शुरू, दिग्गज नेता ने दी पार्टी को चेतावनी, 7 दिन में होगा बड़ा ऐलान

    गुरदासपुरः पंजाब की लोकसभा सीट गुरदासपुर भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकती है। दरअसल, जिले से घोषित उम्मीदवार दिनेश बब्बू की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। क्योंकि इस सीट पर उम्मीदवार ऐलान किए जाने के बाद पार्टी से एक नहीं दो नेताओं ने दावेदारी पेश की है। हालांकि, बीजेपी ने पूर्व विधायक दिनेश बब्बू को मैदान में उतारा है, लेकिन अब विनोद खन्ना की पत्नी के बाद बिजनेसमैन स्वर्ण सलारिया ने भी दावा पेश किया है। सलारिया ने पार्टी को चेतावनी दी है कि वह 7 दिन में बड़ा खुलासा करेंगे कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। 

    गौरतलब है कि स्वर्ण सलारिया ने 2017 गुरदासपुर उपचुनाव लड़ा लेकिन सुनील जाखड़ से हार गए थे। अब सलारिया ने कहा कि इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी थी, लेकिन बीजेपी ने बब्बू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा 7 दिन में हो जाएगा। स्वर्ण सलारिया से पहले अभिनेता और पूर्व सांसद दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी आगे आईं। कविता खन्ना ने कहा था कि गुरदासपुर की 80 फीसदी जनता चाहती है कि वह चुनाव मैदान में आएं।

    कविता खन्ना ने कहा कि मैंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि गुरदापुर से किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ूंगी या निर्दलीय खड़े होकर मैदान में लड़ूंगी, लेकिन यह साफ है कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना ने अपने अंतिम क्षणों तक गुरदासपुर के लिए चिंता व्यक्त की थी। वह स्वयं पिछले 36 वर्षों से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। यहां उनके द्वारा कविता विनोद खन्ना फाउंडेशन की स्थापना की गई है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है। कविता खन्ना का कहना है कि धर्म भी समाज सेवा का आह्वान करता है, लेकिन इसके लिए सबसे उपयुक्त मंच राजनीति है। वह यहां विनोद खन्ना की तरह काम करना चाहती हैं, चाहे आजाद के जरिए या किसी और तरीके से करे।

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को किया सस्पेंड, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना में तैनात एक ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जस्टिस संधावालिया के लुधियाना दौरे के दौरान जज के कार्य में खामियां मिली थी। इन पर संज्ञान लेते हुए हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और हाईकोर्ट के जजों ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास-कम- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) राजीव गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर नवांशहर बनाया गया है।

    जानकारी के अनुसार जस्टिस संधावालिया बीते सप्ताह लुधियाना दौरे पर आए थे। इसी दौरान जज गर्ग की कार्यप्रणाली जांच के दायरे में आई। निरीक्षण करते समय कोर्ट प्रोसीडिंग, रिकार्ड मैंटेनेंस और कर्तव्यों के निर्वहन में कमियां पाई गई। संधावालिया ने इन सभी बातों का संज्ञान लिया। जस्टिस संधावालिया ने संविधान के अनुच्छेद 235 और पंजाब सिविल सेवा (दंड व अपील) नियमों के प्रावधानों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजीव गर्ग को सस्पेंड किया गया।

    जांच पूरी होने तक उन्हें अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। शुरुआत में कार्रवाई विभाग की इंटरनल विजिलेंस को सौंपा गया। विजिलेंस ने इस मामले को जजों के समक्ष पेश करने का सुझाव दिया। हाईकोर्ट के सभी जजों ने एक साथ इस मामले पर विचार किया और निर्णय लिया। हाईकोर्ट ने इस निर्णय के अलावा अक्टूबर 2023 से अब तक 4 न्यायिक अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

  • पंजाब: सिविल अस्पताल में चूहों की चली पार्टी, मरीजों ने जागकर काटी रात, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में चूहों का आंतक देखा गया। वहीं जच्चा-बच्चा की बिल्डिंग में देर रात चूहों की पार्टी देखने को मिली। इस दौरान जब वहां पर मरीजों से बात की गई तो उनका कहना है कि चूहों की यह पार्टी रोजाना देखने को मिलती है। मरीजों ने कहा कि चूहे उनके बेड तक चूहे कूद रहते है। ऐसे में उन्हें पूरी-पूरी रात जाग कर बीतानी पड़ रही है। यहीं नहीं चूहे मरीजों के लिए घर से आया पोष्टिक खा जाते है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में चूहे मुंह मार रहे है। मरीजों के रिश्तेदार द्वारा जो बर्तन अस्पताल में लाए जाते है उन बर्तनों को चूहे खींच कर ले जाते है। वीडियो सामने आई है जिसमें चूहे एक थाली में पड़ा खाना खा रहे है।

    चूहों की संख्या करीब 10 से 15 होगी। मरीजों से बातचीत करने चाही तो अस्पताल के सुपरवाइजर परमजीत ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की और कवरेज रोकने की कोशिश की। जानकारी देते हुए मरीज रीतू ने कहा कि उनका बच्चा नवजात है। आपरेशन होने के बाद उनके बच्चा हुआ है। उन्हें जिस वार्ड में रखा गया है वहां बड़ी संख्या में रात को चूहें हड़कंप मचाते है। हालात इतने बदतर है कि चूहे मरीजों के बिस्तर तक चढ़ जाते है। इन हालातों में सिविल अस्पताल में रहना बहुत मुश्किल है। नवजात बच्चों को इन्फेक्शन का बहुत डर होता है लेकिन अस्पताल में रात के समय चूहों की संख्या 60 से 80 तक पहुंच जाती है। बिल्डिंग में बड़े-बड़े गड्ढे है जिस कारण ये चूहें रात को उत्पात मचाते है। बीते रात उसने नर्सों से कहकर अपना वार्ड बदलवाया। 

    मरीज सुषमा ने कहा कि वह मूलरुप से इलाबाद की रहने वाली है। लुधियाना में वह ढंडारी इलाके में रहती है। रात के समय चूहें इतना अधिक परेशान करते है कि कई बार तो कंबल तक खींच लेते है। कई बार तो नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी-पूरी रात जाग कर काटनी पड़ती है। अस्पताल के हालात इतने बदतर है कि दिन के समय कबूतर वार्डों में उड़ते है। खाना या पानी की बोतल भी रखते है तो चूहे उसे भी मुंह मार देते है। मरीजों की ट्रालियों में चूहों की शौच आम देखी जा सकती है। मरीज के रिश्तेदार हरकेश ने कहा कि रात को चूहें गड्ढों से बाहर आते है। कई बार चूहों को भगाते है लेकिन कुछ देर बाद फिर से चूहों की फौज मरीजों के बिस्तरों पर हमला कर देती है।

    राजा राम ने कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में दाखिल है। रात के समय कोई भी नर्स तक आकर चूहों के भगाने के लिए कोई दवा या पिंजरा नहीं लगाती। रात को जमीन पर सो रहे मरीजों के रिश्तेदारों तक को चूहें काट लेते है। सीनियर मैडिकल अफसर दीपिका गोयल ने कहा कि चूहें है। अस्पताल की तरफ से पहले स्टिकी मेट और मैडिसन आदि डाली जाती थी। अब पीएयू के जोएलोजी विभाग के साथ बातचीत की गई है। चूहों के लिए मैडिसन डाली जा रही है। सीनियर अधिकारियों के भी ध्यान में ये मामला आया हुआ है।
    18 मार्च को पहले भी पीएयू के साथ सर्वे किया था।