Blog

  • Punjab : Court  ने आरोपी को सुनाई अनोखी सजा, देखें वीडियो

    Punjab : Court ने आरोपी को सुनाई अनोखी सजा, देखें वीडियो

    मोहाली : न्यायपालिका ने एक अनोखा फैसला सुनाते हुए मोहाली के निवासी पर विशेष कर्तव्य के तौर पर सजा दी गई। जिसमें कोर्ट ने आरोपी को सजा के तौर पर मानवता की सेवा के लिए एक वाटर कूलर, आरओ और एक व्हील चेयर मोहाली के जिला अस्पताल में दान करने को कहा। 

    इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल मोहाली ने बताया कि आजकल विभिन्न विभागों और विशेषकर न्यायपालिका द्वारा मानवता की सेवा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। जिसमें छोटे-मोटे अपराध करने वाले लोगों को सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा के लिए मोहाली के अस्पताल में भेजा जा रहा है।

     जिसका ताजा उदाहरण चैक बाउंस मामले में एक आरोपी को अदालत ने जिला अस्पताल में मरीजों के लिए वाटर कूलर, व्हील चेयर और एक आरओ उपलब्ध कराने की सजा सुनाई है।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े Guru Kripa  दुकान पर हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े Guru Kripa दुकान पर हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित गुरु कृपा दुकान पर दिन दहाड़े हमलावारों ने तोड़फोड़ कर दी। दुकानदार अमनदीप सिंह ने कहा कि वह एयर टिकट का काम करता है। इस दौरान उन्हें फोन आया कि दुकान का शटर तोड़कर दुकान में 2 हमलावारों ने तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा कि उनका क्लाइंट था जिसका काम ना बनने के बाद उसे 30 हजार रुपए लौटाने का उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह 15 हजार रुपए लौट चुके है, जबकि 15 हजार रुपए उन्होंने कल लौटाने थे। लेकिन आज दुकान बंद थी और दोनों हमलावार आए और दुकान का शटर तोड़कर उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 

    आरोप है कि वह दुकान से नगदी सहित सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहा कि कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान लेकर हमलावार फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी उनके पास है, जिसमें वह सरेआम घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। दुकानदार का आरोप है सरबजीत नामक हमलावार नकोदर के रहने वाला है और उनकी उच्च अधिकारियों के साथ जान-पहचान है। दुकानदार का आरोप है कि गले से 34 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर हमलावार फरार हो गए है। दुकानदार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। दुकानदार का कहना है कि इस घटना में गनीमत यह रही है कि उनकी दुकान बंद थी और वह दुकान में मौजूद नहीं थे। दुकानदार ने कहा कि ऐसे में उनकी जान को खतरा है। 

    वहीं प्रिंस ने कहा कि यह शर्म की बात है कि मार्किट में दिन दहाड़े आकर हमलावारों द्वारा बंद दुकान का शटर तोड़कर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दुकानदार की तिजौरी ने नगदी सहित अन्य सामान लेकर हमलावार फरार हो गए। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह आने वाले समय में इस घटना को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। व्यक्ति ने थाना 8 के पुलिस अधिकारी से अपील की है कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग सुबह और शाम को की जाए। उन्होंने इलाके में नशेड़ियों के घूमने के आरोप भी लगाए है। प्रिंस ने कहा कि उन्हें लगता है कि हमलावारों के पास वेपन भी मौजूद था, जिसके चलते अन्य दुकानदारों ने हमलावारों को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

  • Punjab : एक किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : एक किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बेअंत सिंह और सुखदीप सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला है। आरोपियों पर पहले भी कई नशा तस्करी के मामले दर्ज है और कई बार जेल भी जाकर आ चुके है। 

    जानकारी के अनुसार आरोपी बेअंत सिंह पर 5 मामले दर्ज है और सुखदीप सिंह पर 6 मामले दर्ज है। थाना अजीतवाल की पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डीएसपी परमजीत सिंह ने एक प्रेस वार्ता दौरान दी। 

    आरोपियों पर पहले भी कई नशा तस्करी के मामले दर्ज है और कई बार जेल भी जाकर आ चुके है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड हासिल किया जाए।

  • बिजली गुल होने पर अंधेरे में डूबा Airport, काम ठप, फ्लाइट भी हुईं लेट

    बिजली गुल होने पर अंधेरे में डूबा Airport, काम ठप, फ्लाइट भी हुईं लेट

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर आज ब्लैक आउट हो गया, जिससे सारे काम ठप हो गए। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट डिले हो गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, अचानक इलेक्ट्रिसिटी शटडाउन हुआ है। सिस्टम फेल होने की वजह से ऐसा हुआ। बिजली ठप होने से न केवल यात्री, बल्कि कर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि कई कर्मियों के रिकॉर्ड डिलीट हो गए। वहीं यात्रियों को अपने सफर पर निकलने में देरी हो रही है। न कोई अनाउंसमेंट की जा रही है और न ही बोर्डिंग पास क्लीयर हो रहे हैं।

  • Jalandhar: टिकट मिलने के बाद Sheetal Angural आप पार्टी को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    Jalandhar: टिकट मिलने के बाद Sheetal Angural आप पार्टी को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को उप चुनाव होने जा रहे है। वहीं भाजपा की ओर से शीतल अंगुराल को टिकट मिलने के बाद वह मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा पार्टी का आभार व्यक्त किया। वहीं इस्तीफा देने के मामले को लेकर शीतल ने कहा कि 26 महीने में आप पार्टी ने किए वादों में झूठी निकली। शीतल ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी के द्वारा किए गए सारे वादे झूठे निकले। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में आप पार्टी का ग्राफ सबसे नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया। वहीं सुशील रिंकू को मिली हार के बारे में शीतल ने कहा कि विपक्ष पार्टी ने सविधान को लेकर गुमराह किया और झूठ बोलकर वोट हासिल किया।

    उन्होंने कहा कि आज लोग उस पार्टी को लेकर पछतावा कर रहे है। शीतल ने कहा कि आज लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने आज उम्मीदवार घोषित किया। शीतल ने कहा कि मोहिंदर भगत को उन्होंने टिकट दी है। शीतल ने कहा कि आज कहां गया अजीत लाल और सोहन लाल। उन्होंने कहा कि आप पार्टी कहती थी कि वह टिकट उन्हें देंगी जो लोग लेबर क्लास के होंगे। शीतल ने कहा कि आज एक अरबपति उम्मीदवार जिसने घर में बड़े महल बना ले, उन्हें टिकट दी है। शीतल ने कहा कि मोहिंदर भगत वेस्ट हलके में नहीं रहते है उनकी कोठी वेस्ट हलके से 10 किलोमीटर दूर अर्बन एस्टेट में है। शीतल ने कहा कि आज उन्हें आप पार्टी ने टिकट दी जिसे दो पार्टी लोगों ने नकारा। शीतल अंगुराल ने कहा कि मुख्यमंत्री का जहाज सीधा    पीएपी उतरता था और उसके बाद वह रेडिसन होटल में चले जाते थे।

    शीतल ने कहा कि 28 महीनों में वह किसी आम आदमी के कार्यकर्ता के घर नहीं गए। शीतल ने कहा कि आज आप पार्टी को पता लग गया है कि लोग उनसे मुंह मोड़ चुके है। शीतल ने कहा कि आज सीएम मान किराये का मकान लेकर चुनाव की पैनी नजर रखी जा रही है। शीतल ने कहा कि आज धक्के से वोट लेने की कोशिश की जाएंगी, लेकिन कोई भी धक्के से वोट नहीं देगा। शीतल ने कहा कि आप पार्टी ने कहा कि जालंधर में पीजीआई और एम्स जैसे अस्पताल लेकर आने का कहा था। शीतल ने कहा कि जालंधर में कितने लोगों को नौकरी दी गई, आप पार्टी उनका डाटा लेकर इस चुनाव में आ जाए। शीतल अंगुराल ने चैलेंज करते हुए कि अगर आप पार्टी ने एक भी स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाया है तो वह उन्हें दिखाए।

    शीतल ने कहाकि अगर वह दिखा दें तो वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। शीतल ने कहा कि आज जालंधर से बाहर की नगर निगम की गाड़ियां वेस्ट हलके में घूम रही है और काम करवाने में लगी हुई है। शीतल ने कहा कि वह चुनाव में नशे को खत्म करेंगे। शीतल ने कहा कि लाटरी के स्टॉल गली-गली में चल रहे है। शीतल का आरोप है कि आप पार्टी को हफ्ता जाता है। 

  • Punjab Police के Inspector की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

    Punjab Police के Inspector की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

    अमृतसर : जिले में ऑन ड्यूटी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की मौत की खबर सामने आई है। इस कारण इंस्पेक्टर का पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार सरकारी सम्मान से उनका अंतिम संस्कार चाटीविंड गेट शिवपुरी में किया गया। जहां मौके पर अमृतसर पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर अपने पीछे 2 बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिवार के लिए ये बेहद मुश्किल घड़ी है, ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया जा रहा है। इस मौके पर बातचीत करते हुए सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के इकलौते बेटे रणजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता एस.एस.पी आर.एन ढोके के साथ काफी लंबे समय से ड्यूटी निभा रहे थे और ड्यूटी के दौरान उनकी मौत से परिवार सदमे में है।

  • Jalandhar: उप चुनाव की टिकट मिलने के बाद Mohinder Bhagat का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव की टिकट मिलने के बाद Mohinder Bhagat का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आप पार्टी ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव की टिकट मिली है। वहीं टिकट मिलने के बाद मोहिंदर भगत मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि आप पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दी है। मोहिंदर ने कहा कि वह इस चुनाव में कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजो में आप पार्टी की जालंधर सीट में ग्राफ गिरने को लेकर मोहिंदर भगत ने कहाकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काफी अंतर होता है।

    उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे और उनकी सोच अलग होती है, क्योंकि केंद्र और राज्य के चुनाव को लेकर मुद्दे होते है। मोहिंदर ने कहा कि कांग्रेस का जो उम्मीदवार 1 लाख 75 हजार वोटों से जीत हासिल करता है, वही उम्मीदवार अपने हलके में चुनाव लड़ेंगा तो उसकी जमानत जब्त होगी। मोहिदंर भगत ने कहा कि किसी भी पूर्व सीएम की आज तक जमानत जब्त नहीं हुई है, लेकिन उनकी हो जाएगी। मोहिंदर ने कहा कि ऐसे में यह साबित होता है लोगों में उसका कोई आधार नहीं है। मोहिंदर ने वेस्ट हलके के मुद्दों को लेकर कहा कि पार्टी आम जनता का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के मुद्दों को हल कर रहे है और आने वाले समय में भी वह लोगों के मुद्दों को हल करेंगी। मोहिंदर ने कहा कि चाहे उसमें बिजली का मुफ्त बिल हो या फिर मोहल्ला क्लीनिक हो।

    उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त ईलाज किया जा रहा है। आप पार्टी के ग्राफ नीचे गिरने वाले रिंकू के बयान पर मोहिंदर ने कहाकि उन्हें सुनने में आया है कि शीतल अंगुराल को भाजपा ने टिकट दिया है। मोहिंदर ने कहा कि जो आप पार्टी में जीत हासिल करके विधायक बना और उसके बाद उसने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान दोबारा वह भाजपा में शामिल होकर उप विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहा है यह उनकी समझ से दूर है। मोहिंदर ने कहा कि वह चुनाव किस लिए लड़ रहा है वह तो पहले भी विधायक था और अब फिर से विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ने जा रहा है।

    मोहिंदर ने कहाकि जब वह सत्ता में था उस समय लोगों की सेवा करने का उनके पास मौका था वह क्यों गंवा दिया। मोहिंदर ने कहा कि लोगों ने उनको चुनाव में जीत हासिल करने का मन बना लिया है। वहीं नशे के मुद्दे को लेकर मोहिंदर ने कहाकि वेस्ट हलके में काफी दिक्कतें आई है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में जितनी भी बुराई आई है, जिसे वह सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी नशे को लेकर सत्ता में आने के समय से काम कर रही है और आगे भी नशे के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगी। वहीं टिकट का ऐलान का ऐलान होने के बाद आप पार्टी की नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा मोहिंदर भगत को बधाई देने पहुंची। 

  • Punjab: लगातार दूसरे दिन देश के सबसे बड़े Toll Plaza पर Free चलेंगे वाहन, देखें वीडियो

    Punjab: लगातार दूसरे दिन देश के सबसे बड़े Toll Plaza पर Free चलेंगे वाहन, देखें वीडियो

    40 हजार मुफ्त वाहन गुजरने से सरकारी खजाने को एक दिन में हुआ भारी नुकसान

    लुधियानाः देश के सबसे बड़े लाडोवाल टोल प्लाजा के दामों में बढ़ौतरी के विरोध को लेकर बीते दिन से किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आज दूसरे दिन भी किसानों द्वारा आने जाने वाले वाहनों के लिए टोल फ्री किया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक टोल के दामों में कटौती नहीं की जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेंगा। जिसको लेकर किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वहीं एक दिन में सरकार को टोल फ्री होने से भारी नुकसान हुआ है।

    बताया जा रहा है कि बीते दिन टोल फ्री होने के चलते 40 हजार गाड़ियां गुजरी, जिससे सरकारी खजाने को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि वह बाद में टोल की मियाद बढ़ाकर इसे वसूल करेगी। बता दें कि लाडोवाल टोल पंजाब का सबसे महंगा टैक्स वाला टोल प्लाजा है। यहां कार के एक तरफ के ही 220 रुपए लगते हैं। यही नहीं, अगर किसी गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे सिर्फ एक चक्कर के 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। पिछले एक साल में इस टोल के 3 बार रेट बढ़ाए गए हैं। इसी बात से किसान भड़के हुए हैं।

    वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए यहां पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इस दौरान टोल पर जाम नहीं लगाया गया है, ट्रैफिक बेरोक-टोक जा रहा है। कहा जा रहा है कि किसानों का धरना खत्म करवाने के लिए लुधियाना की डीसी साक्षी साहनी टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल पर हमारा धरना अनिश्चितकालीन है। यह तभी हटेगा, जब टोल के रेट कम होंगे। उन्होंने कहा कि डीसी साक्षी साहनी से भी हमारी यही इकलौती मांग होगी कि जब तक टोल की दरें कम नहीं होती, तब तक टोल चालू नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत

    Punjab : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत

    गुरदासपुर : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। गांव रहीमाबाद में देर शाम ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने महिला और उसके बेटे को कुचल दिया। इस दौरान मां की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान हरजीत कौर के तौर पर हुई है। 

    घायल युवक निशान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक प्लॉट में कुछ युवक मिट्टी डाल रहे थे और वे ट्रैक्टर पर जोर-जोर से अश्लील गाने लगाए हुए थे, तभी उसकी मां हरजीत कौर ने युवकों को अश्लील गाने न लगाने और आवाज कम करने को कहा तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मां पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसे बुरी तरह कुचल दिया और उसकी मां हरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। 

    जब वह अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो युवकों ने उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दाहिनी टांग टूट गई, जिसे इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्होंने मांग की है कि इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। पुलिस ने युवक का बयान दर्जकर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • बड़े Hospital को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    मुंबईः शहर के एक बड़े अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पताल में बंम मिलने की धमकी के बाद से हॉस्पिटल सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर बम स्क्वाड टीम और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हॉस्पिटल की सुरक्षा को भी बड़ा दिया गया है और हॉस्पिटल के हर कोने की जांच की जा रही है।