Blog

  • पंजाबः टिकट मिलने के बाद पहली बार हलके में पहुंचे सूफी गायक Hans Raj Hans, कही ये बात

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सासंद हंस राज हंस को फरीदकोट से उम्मीदवार को घोषित किया था। वहीं उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज पहली हंस राज हंस फरीदकोट पहुंचे। फरीदकोट पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले 12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मजार बाबा फरीद टीला पर मत्था टेका। जहां उन्होंने अपनी जीत और सभी की खुशी के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बाबा फरीद टीला कमेटी ने सिरोपा भेंट कर हंस राज हंस का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यहां न तो किसी की बुराई करने आये हैं और न ही किसी का विरोध करने आये हैं।

    वे यहां हर किसी से प्यार करने के लिए हैं। बाबा फरीद टीला पर माथा टेकने के बाद वह वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित देवी द्वार मंदिर भी पहुंचे, जहां मंदिर कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया। वहीं हंस राज हंस के रोड शो के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। किसान संगठनों ने चुनाव से पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर बीजेपी नेता गांवों में आएंगे तो वे पंजाब में उनका विरोध करेंगे।

    हालांकि पुलिस ने किसानों को रास्ते से हटाकर रोड शो को जारी रखा। बता दें कि हंस राज हंस 2019 में पहली बार भाजपा के टिकट पर दिल्ली पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उस समय बीजेपी ने उन्हें दिल्ली पश्चिम लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। इस बार क्षेत्र से टिकट कटने के बाद भाजपा ने फरीदकोट सुरक्षित लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। 

  • पंजाबः स्टेज शो में डांसर के साथ विवाद के मामले में पुलिस ने अपने कर्मी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के गिल रिसोर्ट में डांसर सिमरन संधू विवाद में समराला पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस कर्मचारी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार दो अन्य लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस विवाद के बाद समराला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आज कड़ी मशक्कत के बाद छापेमारी कर पुलिसकर्मी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ समराला ने बताया कि पुलिस अधिकारी जगरूप सिंह इस समय लुधियाना में ड्यूटी पर हैं। उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उनके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    बता दें कि स्टेज शो में डांसर को स्टेज से नीचे उतर डांस करने के लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी गाली गालौच हुआ था। वहीं पुलिस ने अपने कर्मी जगरूप सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,509 के तहत मामला दर्ज किया था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस जारी किया है। खन्ना की एसएसपी को 1 सप्ताह का समय दिया है कि वह इस मामले में डीएसपी लेवल पर जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपे। उधर, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने कहा था कि अभी महिला आयोग का नोटिस उन्हें मिला नहीं है।

    नोटिस मिलने पर तुरंत रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दरअसल, सिमरन ने इस मामले में कहा था कि मामला समराला के गिल रिजोर्ट का है। वह 25 हजार की बुकिंग पर प्रोग्राम करने गई थी। यहां मंच के नीचे खड़े एक युवक ने शराब पीकर गलत इशारे किए। फिर उसे स्टेज से नीचे आकर नाचने के लिए कहा। उसने जब मना किया तो उन युवकों ने उसे स्टेज से भागने का इशारा किया। सिमरन ने कहा कि जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने उससे गाली गलौज की। इस पर उसने भी युवक को गालियां दी हैं। इससे गुस्साए युवक ने उस पर शराब से भरा कांच का गिलास मारा। इस कारण उसने में युवकों को जमकर गालियां दीं।

  • पंजाबः शोरूम से नई Scorpio लेने के मामले में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गाड़ी में दिक्कत आने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः दिल्ली रोड़ पर स्थित महिंद्रा शोरूम के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उसने इस शोरूम से नई Scorpio खरीदी थी। लेकिन उसमें कुछ दिक्कत आ रही थी, जिसे लेकर उसने जब गाड़ी चैक करवाई तो गाड़ी एक्सीडेंट निकली। जिसको लेकर आज युवकों द्वारा शोरूम के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि महिंद्रा की नावलटी के शोरूम में आए है। पीड़ित का कहना है कि आज गाड़ी की डिलवरी थी। जब उन्होंने गाड़ी खोली तो देखा कि उसका पेंट उतरा हुआ है और उस पर डेंट पड़ा हुआ है। गाड़ी आज भी शोरूम के बाहर ही खड़ी है।


    पीड़ित ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने कहा कि अब शोरूम के कर्मी कह रहे है कि गाड़ी पर नंबर चढ़ गया है आप यही गाड़ी ले जाओ। पीड़ित ने कहा कि उन्हें 2 से 3 घंटे हो गए है वह परेशान हो रहे है। वहीं पीड़ित का आरोप हैकि यहां पर एक ओर गाड़ी की शिकायत है। जिसके चलते वह भी यहां पर खड़ी है। पीड़ित परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो अपने साथ मकैनिक को लेकर आए और गाड़ी को चैक करवाए।

    उन्होंने कहा कि अगर आपकी गाड़ी यहां से बाहर चल गई तो उसके बाद यह कोई सुनवाई नहीं करते है। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ भी यही हुआ है। इस संबंध में जब महिंद्रा शोरूम के जरनल मैनेजर अमित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें रिपोर्ट किए गए सभी दस्तावेज मिल गए हैं और उन्हें ऊपर भेज दिया गया है। जिस तरीके से आदेश पारित किए जाएंगे उसी तरीके से इनका समाधान किया जाएगा। हालांकि जनरल मैनेजर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहाकि कंपनी की ओर से यह गाड़ी उनके शोरूम में आई है। इस दौरान नई गाड़ी मुहैय्या करवाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह कपंनी द्वारा कल रिपोर्ट आने के बात ही कहा जा सकता है।

  • पंजाब : पुलिस ने ताश खेल रहे लोगों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    नंगल : पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाया। इलाकानिवासियों से मिल रही शिकायतों के आधार पर नंगल पुलिस ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन पुलिस के निशाने पर था बीबीएमबी का स्टाफ क्लब के लोग दिन भर ताश के रूप में जुआ खेलते थे।

    आज के सर्च अभियान का नेतृत्व खुद थाना नंगल के प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी कर रहे थे। इस मौके पर स्टाफ क्लब में ताश खेल रहे लोगों को यह चेतावनी देकर वहां से भगाया गया। उन्होंने कहा कि कि अगर फिर वहां ताश खेलते पकड़े गए तो संख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।

  • पंजाबः ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पत्नी ने किए अहम खुलासे

    अमृतसर: अजनाला के अंतर्गत आते गांव कंदोवाली नशेड़ी ने अपनी मां, भाभी और अढ़ाई साल के भतीजे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृतपाल सिंह ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं घटना का पता चलने के बाद आरोपी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के बाद जहां कहा जा रहा था कि आरोपी पत्नी के छोड़ जाने के कारण मानसिक तनाव में था। वहीं पत्नी ने खुलासा किया है कि उसका पति किसी मानसिक तनाव में नहीं था बल्कि नशा करता था, जिसके चलते उसने उक्त बड़ी घटना को अंजाम दिया। 

    महिला ने कहा कि उसने खुद कई बार अपने पति को नशा करते हुए पकड़ा है। इसी वजह से वह लंबे समय से अपनी 2 बेटियों के साथ घर पर ही रह रही हैं। पत्नी ने रोते हुए कहा कि वह खुद मर जाता लेकिन मासूम भतीजे को ना मारता। महिला ने कहा कि क्योंकि वह मेरा बेटा था और मुझे मम्मा कहता था। उन्होंने कहा कि मेरी 2 बेटियां हैं और मुझे  बेटे की आस थी। उसका पति अपने भाई से रंजिश रखता था कि उसके घर लड़का है और माता-पिता सारी संपत्ति उसके भाई को दे देंगे। इसी रंजिश के कारण आज उसने 3 सदस्यों का कत्ल कर दिया। 

    बता दें कि रात के समय आरोपी ने मां, भाभी और भतीजे को दातर से काटा। मां बाहर लॉबी में सो रही थी, जबकि अवनीत कौर और समर्थ कमरे में सो रहे थे। जिस तरह से कत्ल किया गया है उससे साफ है कि उसने सो रही मां पर वार किया। आवाज सुन भाभी अवनीत बाहर आने लगी तो उसने उस पर भी हमला किया। जिस तरह से अवनीत को काटा गया है, स्पष्ट है कि आरोपी का उसने विरोध किया है। वहीं बच्चे की उसने सोते वक्त हत्या की। आरोपी अमृतपाल सिंह अपने भाई प्रितपाल सिंह के साथ पहले एयरपोर्ट पर जॉब करता था। भाई प्रितपाल सिंह विदेश चला गया। किसी कारण अमृतपाल सिंह को भी जॉब से निकाल दिया गया। प्रितपाल की पत्नी, बेटी और बेटा घर पर ही फैमिली के साथ रहते थे। दूसरी ओर पूर्व सरपंच सत्यावर्नजीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल शांत स्वभाव का था। आज तक उसका किसी के साथ झगड़ा तक नहीं हुआ। परिवार में खुशहाल था।

  • पंजाबः ताले की चाबी लगवाना पड़ा महंगा, नगदी और गहने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    लुधियानाः जिले के काकोवाल रोड पर एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर की अलमारी न खुलने पर परिवार के सदस्यों ने बाहर जा रहे ताला बनाने वाले से चाबी लगवाना महंगा पड़ गया। दरअसल, परिवार के सदस्यों ने साईकिल पर जा रहे व्यक्ति को बुलाया तो चाबी लगाने के लिए कहा। इस दौरान उक्त शातिर ने परिवार के सदस्यों को गुमराह कर घर की अलमारी में रखी नकदी और गहने लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जब अलमारी का ताला नहीं खुला तो उन्होंने बाहर सड़क पर जा रहे चाबी बनाने वाले व्यक्ति को घर बुला लिया।

    इस दौरान शातिर ने उनसे अलमारी की चाबियां मांगी। उसके बाद शातिर ने अलमारी ना खुलने के कारण बाहर साईकिल से चाबियां लेकर आने की उन्हें बात कही। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। शातिर के वापिस ना आने के बाद जब पीड़ित परिवार ने अलमारी चेक की तो अलमारी से ढाई लाख रुपये की नगदी और सोने की अंगूठी आदि गायब थे। जिसे लेकर उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, चाबी बनाने वाले की सीसीटीवी तस्वीरें भी पुलिस को दी गई हैं। दूसरी ओर शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाब : 1 करोड़ 35 लाख रुपए की ग्रांट का मामला, सरपंच पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    बटाला :  गांव दलम नंगल में सरपंच पर घोटाला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने गांव के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की ग्रांट भेजी थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने गांव के सरपंच पर ग्रांट में घोटाला करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते विकास के लिए करोड़ों की रकम पंचायत विभाग के अधिकारियों तक भी नही पहुंची। लेकिन शिकायतकर्ता अमरप्रीत सिंह की कोई सुनवाई नहीं हुई।

    तब अमरप्रीत सिंह ने इस घोटाले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां लगभग ढाई साल बाद माननीय उच्च न्यायालय ने पंचायत विभाग को आदेश जारी किया। इस गांव में हुए विकास कार्यों की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में भेजी। जिसके बाद पंचायत विभाग की टीम एसडीओ के नेतृत्व में गांव पहुंची और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने गांव में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 35 लाख की ग्रांट भेजी थी।

    जिसमें सरपंच ने आधी से ज्यादा ग्रांट राशि का घोटाला किया है। गांव में कोई विकास कार्य नहीं दिखा, शिकायत की लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डेढ़ साल तक न्याय के लिए धक्के खाते रहे, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। आखिरकार माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अदालत के सख्त आदेश के बाद पंचायत विभाग जागा और अब गांव के विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी है।

  • Hema Malini पर टिप्पणी करने के मामले में महिला आयोग ने कांग्रेस नेता को भेजा नोटिस

    अंबालाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। एक अप्रैल को उन्होंने गांव फरल में मंच से अपने संबोधन में कहा कि हम MLA MP क्यों बनाते हैं ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं कि चाटने के लिए बनाते हों, कोई फिल्म स्टार तो हैं नहीं। हम तो हेमा मालिनी जी का भी सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र जी के यहां शादी की हुई है वह बहू हैं हमारी। ये कोई फिल्म स्टार तो हो सकती हैं। 

    इस पर जब रणदीप सुरजेवाला के कैथल कार्यालय से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो ऑफिस के लोगों ने कहा कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है और जो वीडियो पेश किया गया है वह आधा वीडियो है। इसकी अगली क्लिप में वह कह रहे हैं कि हम हेमा मालिनी जी का भी सम्मान करते हैं, क्योंकि वह धर्मेंद्र जी के यहां ब्याही हैं और हमारी बहू हैं। यह लोग फिल्मों के स्टार हो सकते हैं, लेकिन हम लोगों को MP MLA इसलिए बनाया जाता है ताकि हम जनता की सेवा कर सकें। नायब सैनी को भी इसीलिए बनाया गया, मनोहर लाल जी को भी इसीलिए बनाया गया और दूसरे लोगों को भी इसीलिए बनाया गया है।

    बता दें, इसी तरह रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 9 मार्च को भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कैथल से इनके निवास ‘किसान भवन’ में सुशील गुप्ता के साथ एक कार्यकर्ता मीटिंग में कहा था कि ‘हमारी कोई मानता नहीं फिर उसकी टिकट कट गई तो आपको नए विधायक या सांसद को बनाया तो वो भी कहता है कि हमारी कोई मानता नहीं। अगर कोई बात ही नहीं मानता तो क्या हम नई शक्ल देखकर चाटने के लिए बनाए हैं। शाहरुख खान या आलिया भट्ट आतीं हो तो फिर गुप्ता जी को भी बोल देंगे कि अबकी बार रहने दो। जब इनकी कोई मानता ही नहीं तो फिर हम इन्हें बनाते ही क्यों है। हम तो मनवाना जानते हैं किसी तरह ही मानवांए’। वहीं, अंबाला में पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। इस पर रणदीप सुरजेवाला को महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजा गया है. उन्होंने कहा कि यह नोटिस कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भेजा गया है।

  • 7.4 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटकों में बच्चों को बचाने में जुटी रही नर्से, दुनिया कर रही सलाम, देखें वीडियो

    ताइपे: ताइवान में बुधवार को 7.4 की तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के बाद एक डर का माहौल पैदा हो गया और हर कोई खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तरफ दौड़ा। इस सबके बीच ताइवान की राजधानी ताइपे के एक अस्पताल में स्टाफ ने भूकंप के झटके आने पर बाहर निकलने के बजाय बच्चों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। झटके आने पर नर्स तुरंत उस रूम में दौड़कर पहुंचीं, जहां नवजात भर्ती थे और उनके पालनों को किसी तरह से फिसलने से रोका। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में ये वीडियो कैद हुई है, जिसे देखकर दुनिया इन नर्स को सलाम कर रही है।

    फोकस ताइवान नाम के यूट्यूब चैनल ने इन नर्स के बारे में लिखा है कि बुधवार सुबह जब देश में तेज भूकंप आया तो ताइपे प्रसूति वार्ड के स्टाफ की चार सदस्यों ने दूसरे लोगों की तरह सुरक्षित आश्रय की तलाश नहीं की। इसके बजाय उन्होंने 12 शिशुओं के पालने को पकड़कर उन्हें स्थिर करने की कोशिश की। वह तब तक बच्चों को पकड़े रहीं, जब तक कि झटके रुक नहीं गए। इन नर्स में से एक ने सीएनए कहा कि वे और उनके सहकर्मी बस अपना काम कर रहे थे। उन्होंने जो किया वो उनका फर्ज था। एक नर्स ने बच्चों पर हुए सवाल पर कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि ये बच्चे बड़े होंगे, वे दूसरों के प्रति दयालु रहेंगे।

    ताइवान में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुटे हुए हैं। ताइवान में बीते पच्चीस साल में आया यह सबसे बड़ा भूकंप था। इससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगह पत्थरों के खिसकने से हादसे हुए। भूकंप से अभी तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब 150 लोगों का अभी पता नहीं चल सका है। भूकंप के चलते हुए हादसों में घायल एक हजार से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

  • इस पार्टी के कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल 

    तेलंगानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत आज कांग्रेस ने तेलंगाना BRS को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने BRS के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।