Blog

  • आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज पापमोचनी एकादशी व्रत है। आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सुबह 7 बजकर 12 मिनट से पंचक शुरू होगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।  

    मेष राशि  

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसीमज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    वृष राशि  

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। परिवार के साथ हो रहे विवादों को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। समयका सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    मिथुन राशि  

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता-पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिएजा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    कर्क राशि  

    आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भलीभांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितो को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनी रहेगी। आज घर में अचानक कोई महत्वपूर्ण चीज वापस मिल जायेगी। जिसे पाकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

    सिंह राशि 

    आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

    कन्या राशि  

    आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिएफायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    तुला राशि  

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगाǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण,घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि  

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। जिन लोगों की संगत में आप नकारात्मक बन रहे हैं, फिलहाल उन लोगों से दूरियां बनाने का विचार करेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाईलिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

    धनु राशि  

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा।

    मकर राशि  

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मानसम्मान बढेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है, व्यापार में आज वृद्धि होगी। किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

    कुंभ राशि  

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। अहंकार से बचना होगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और खुद को सुधारें। आज जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

    मीन राशि  

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्किट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

     

  • जालंधर सहित पंजाब में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़ : पंजाब समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं जालंधर में भी भूकंप के झटके महसूस कए गए। इससे लोग डरे, सहमे नजर आए और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। 

  • उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख को जिला शिकायत कमेटी का गठन

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों की दृष्टि से कार्यरत उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख के लिए जिला शिकायत कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को संयोजक और क्रेडिट योजना अधिकारी व जिला कोषाधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

    जारी आदेश के मुताबिक यह समिति जिले में तैनात उड़न दस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख करेगी तथा यह सुनिश्चित बनाएगी कि इन टीमों के अभियानों से आम नागरिकों को बेवजह किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए कमेटी को नियमित तौर पर हर 24 घंटे में एक बार बैठक करने को कहा गया है।

    इसके अलावा कमेटी चुनावी व्यय निगरानी को लेकर निर्वाचन आयोग के तय मानकों (एसओपी) का पालन नहीं करने वाले उड़न दस्तों और  स्थैतिक  निगरानी टीमों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करेगी।

    बता दें, लोक सभा सामान्य निर्वाचन और जिले में 2 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें चेकिंग और पूछ पड़ताल के साथ साथ नकदी लाने ले जाने, वाहनों की आवाजाही समेत हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। उनकी कार्यप्रणाली से आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इस उद्देश्य से इस जिला शिकायत कमेटी का गठन किया गया है।

  • जालंधर: इस कालोनी से कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: महानगर में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन ही चोरी की वारदातें सामने देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला जालंधर एक कॉलोनी से सामने आया है। सीसीटीवी में कैद यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। 

    जानकारी के मुताबिक थाना 2 के अंतर्गत आते ही BSF कॉलोनी में चोर घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चुराकर फ़रार हो गई और घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    BSF कॉलोनी के रहने विवेक ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सुबह तीन से 4 युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर दाख़िल हुए और उसके बाद वह घर के बाहर खड़ी गाड़ी का ताला खोलकर उसे चुरा कर फरार हो गए, जिसका पता पीड़ित परिवार को सुबह चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

  • बदोली में भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बदोली में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सभी भक्तों  को श्रीधामवृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी महाराज द्वारा पंचम दिवस की कथा श्रवण कराई गई, जिसमे श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है।

    सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं।

    पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोप बालकों ने जाकर यशोदा माता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदा माता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, वैद्युत, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्णज्योतिर्मण्डल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, महतत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त दीखने लगे।

    पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यहब्रज, ब्रज में नन्द बाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाल लीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में बैठायेगी, न दूध पिलायेगी और न मारेगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गयीं।

    स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड कर गिरिराज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिरिराज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया उपरांत सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
  • हरोली, ऊना विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों का होगा आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल रविवार को हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि इन सम्मेलनों में खुद केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन सुबह 10:00 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर भवन बसदेहड़ा के साथ में आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। जबकि इसके बाद बाद दोपहर बाद 2:00 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर भवन हरोली के साथ  केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगे और यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरोली भाजपा के नेता प्रोफेसर रामकुमार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारियां प्रदान की जाएगी।
  • सलोह में रेडकर दुकान से पकड़ी अवैध शराब, हरोली पुलिस ने किया मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की टीम SI प्रकाश चन्द , हैड कांस्टेबल सन्नी शर्मा चुनावी प्रक्रिया के चलते अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतू गश्त पर थे, तो सुचना प्राप्त हुई कि सलोह में नीरज पुरी निवासी गांव व डा0 सलोह तह0 हरोली जिला ऊना अपनी अण्डा नमकीन इत्यादि की दुकान में ग्राहकों को पैग सेल करके शराब पिलाने का धन्धा करता है । जिस पर हरोली पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर रैड करी गई तो दुकान के अन्दर से 05 अदद बोतल शराब देसी मार्का सन्तरा बरामद हुई । आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है ।
  • सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सतपाल सिंह सत्ती ने संतोषगढ़ वार्ड नंबर तीन सरवण सैनी के घर, कुठार खुर्द, कुठार कलां, जनकौर, फतेहपुर व जलग्रां टब्बा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाएं। गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस छल व कपट की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि आगामी एक जून को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, ताकि विकास का पहिया ऐसे ही आगे बढता रहे। 

    सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार शानदार कार्य कर रही हैं जिसके चलते केंद्र की सरकार ने गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हर यथा संभव कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश पिछले 10 वर्षो में विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत देश का डंका विदेशों में बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। इस दौरान नुक्कड़ सभा को शहरी इकाई भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रभाकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शादी लाल,प्रवेश शर्मा एवम नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा ने भी उपस्थित लोगो को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती के अलावा, शहरी भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजेश प्रभाकर,नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनीश राजू, पार्षद संतोख सिंह सैनी, पार्षद संदीप एडवोकेट, पार्षद किरण वाला, पूर्व पार्षद तृप्ता देवी, शहरी भाजपा इकाई सचिव बुधराज महामंत्री महेश चब्बा, उपप्रधान बलराम चब्बा, उपप्रधान प्रमेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शादी लाल, भाजपा नेता अवतार सैनी, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सैनी, महामंत्री रजत चब्बा, कृष्ण सैनी, केलाशपति, राहुल सैनी, केशव सैनी, रोहित धीमान, विजय सैनी, डॉक्टर राम कुमार, सुभाष चंद्र, नरेंद्र सिंह, कुठार कलां गांव से पूर्व प्रधान मलकीयत सिंह, वीना देवी, सुच्चा सिंह, एकता भनोट, जनकौर गांव में जगदेव जग्गा, प्रकाश चंद, शांता देवी, संजय लंबरदार, फतेहतपुर गांव से जगतार सिंह, नवदीप सिंह, चंद्रभान व पिंकी, जलग्रां टब्बा के प्रधान सुदेश कुमारी, रशपाल, अवतार काकू, पूर्व बीडीसी जंग बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  • डटवाड़ा और धमांदरी में डोर-टू-डोर अभियान से दिया “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला प्रशासन ने युवाओं और हर वर्ग के लोगों को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान छेड़ा है। इसी के तहत जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश पहुंचाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीडीओ ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत डटवाड़ा और धमांदरी में ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे सचेत किया तथा “जिंदगी चुनें, नशा नहीं“ का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एवं बच्चों पर ध्यान देना है।

    उन्हें अच्छे कामों की तरफ प्रेरित करना है, बच्चों को समझना है, उनका दोस्त बनना है, और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या में शामिल होनेे वाली गतिविधियों पर नज़र रखने ताकि युवाओं को नशे जैसी गतिविधियों से दूर रखा जा सके।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर अभियान की ब्लाक कोआर्डिनेटर समाक्षी धीमान भी  मौजूद रही। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने विशेष रूप से महिला शक्ति के साथ संवाद स्थापित करते हुए नशे के बारे में सचेत किया।
  • पंजाब : सुखबीर बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री की कार्रवाई घर वापसी, देखें वीडियो

    लुधियानाः आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पहुंचे हैं, और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा और ‘टकसाली अकाली’ नेता जगदीश सिंह गरचा ने 4 साल के लंबे समय के बाद शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने का फैंसला किया है।

    शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपनी गरचा वापसी की घोषणा कि है। 80 वर्षीय गरचा ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है, लेकिन वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।