Blog

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले विरोध शुरू, इस जगह लोगों ने किया सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार 

    बठिंडाः देश को आजाद हुए लगभग 75 साल हो गए हैं, लेकिन पंजाब का एक गांव जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और आज भी विकास कार्यों के लिए संघर्ष की राह पर है। बठिंडे जिले के रामगढ़ भुंदर गांव के निवासियों ने 2024 के लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है और इस संबंध में राजनेताओं ने गांव में बड़े झंडे लगाकर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों और उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी को भले ही 75 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी वे नरक का जीवन जीने को मजबूर हैं।

    क्योंकि उनके गांव के बीच में बने गंदे छप्पड़ से पूरे गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छप्पड़ से आने वाली दुर्गंध से सभी ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही भूमिगत जल के खारा होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दूर से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि है कि गांव में नशे की लत बड़े स्तर पर है और अगर शिक्षा की बात करें तो इस गांव में 8वीं कक्षा तक का स्कूल है। 8वीं कक्षा के बाद गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    हालांकि हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान नेता उनसे वादे तो करते हैं, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं करते, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई भी राजनीतिक दल से जुड़ा प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी उनके गांव में वोट मांगने आएगा तो उसका शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा और पूरे गांव ने शांतिपूर्वक 2024 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं जायेगा, साथ ही वे अपने गांव में किसी भी राजनीतिक दल का बूथ नहीं लगने देंगे।

  • पंजाबः भाजपा ने 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर से जानें किसे मिली जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा (BJP) पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में अब भाजपा के एससी प्रकोष्ठ ने प्रदेश में 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें BJP के बड़े नेता विजय सांपला के करीबी व भतीजे रोबिन सांपला का नाम भी शामिल है।

    रोबिन को उन्हें होशियारपुर लोकसभा हलके का प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह मोहिंदर भगत को जालंधर का प्रभारी लगाया गया है। भाजपा के एससी मोर्चा के प्रेसिडेंट एसआर लधड़ की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। पंजाब में दलित आबादी करीब 33 फीसदी है। जो कि अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्र में यह आबादी 37 फीसदी तक हो जाती है। दोआबा क्षेत्र में यह अनुपात 40 से 50 फीसदी तक पहुंच जाता है। इसी वोट बैंक पर सभी दलों की निगाह है। इसी को लेकर सारी पार्टियां कोशिश में जुटी हुई हैं।

  • Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

    Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कल बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित करनेवाले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करनेवाली है।

    बता दें कि देश में कुल सात चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होना है। वहीं वोटों की गिनती का काम 4 जून को संपन्न होगा। 

  • मां बाप के साथ सोए10 दिन के बच्चे का सुबह गठरी में मिला श+व

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा कपड़े की गठड़ी में बंधा हुआ मिला। नवजात के पिता ने उसे जन्म देने वाली मां पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप जड़े हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने आनन फानन बच्चे को दफना दिया। घटना दो अप्रैल की है। गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद मामला खुला। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे को शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले अंबाला के आधोई गांव निवासी कोमल के साथ शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास दो वर्ष का बेटा है। पत्नी दूसरी बार गर्भवती हुई। दो मार्च को उसकी पत्नी कोमल ने सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। उसके बेटे का जन्म आठवें महीने में ही हो गया था। जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में 22 मार्च तक उसके नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में रखा गया। 24 मार्च को सिविल अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी व नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आ गया था। वे तीनों एक ही कमरे में सोते हैं। दो अप्रैल की सुबह जब वह उठा तो उसकी पत्नी उसके पास लेटी हुई थी, लेकिन बच्चा लापता था।

    जब उन्होंने उसकी तलाश की वह पुराने कपड़ों की गठड़ी में मृत हालत में बंधा हुआ मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। उसके गले पर काटने के निशान थे। इसके बाद वह और उसके परिवार सदस्य उसे ससौली स्थित श्मशान घाट में दबाकर आ गए थे। अब उसे पता चला है कि उसके नवजात बच्चे की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने की है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर उसके नवजात बेटे की हत्या के आरोप में पत्नी कोमल पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित का आरोप है कि दो अप्रैल की रात को उसकी पत्नी कोमल ने ही उसके नवजात बेटे को गला रेतकर मारा। सुबह होने पर उसने बच्चे के गुम होने का झूठा शोर मचा दिया। जब तलाश की तो बच्चे का शव कपड़ों में लिपटा मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति सुमित नशे का आदी है।

    वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। दो अप्रैल की रात को वह कमरे में सोई थी। रात करीब तीन बजे उसने अपने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद उसे बेड पर लिटा दिया। सुबह जब आंख खुली बेड पर उसका बच्चा नहीं था। उन्होंने उसकी तलाश की। इधर उधर देखा तो बच्चे का शव कपड़ों की गठड़ी में लिपटा हुआ मिला। तब पुलिस कार्रवाई के डर से उसके पति व अन्य परिजनों ने आनन फानन में बच्चे के शव को दफना दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता सुमित ने थाने में अपने बेटे की गला रेत कर हत्या करने की शिकायत दी। शिकायत में उसने अपनी पत्नी कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। उपायुक्त के आदेशों पर मजिस्ट्रेट नियुक्ति के बाद दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • चुनाव आयोग ने आतिशी को भेजा नोटिस, जाने मामला

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। संजय सिंह की रिहाई के बाद जहां पार्टी को थोड़ी राहत मिली थी इस बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को नोटिस भेज दिया है।

    आयोग ने यह नोटिस बीजेपी की शिकायत के बाद भेजा। चुनाव आयोग ने आतिशी से 6 अप्रैल की शाम 5  बजे तक जवाब देने को कहा। आतिशी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बीजेपी जॉइन करने का ऑफर किया गया है।

  • इस वायरस को लेकर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, ‘Corona’ से 100 गुना ज्यादा है खतरनाक

    नई दिल्लीः कोरोना के बाद अब इस वायरस को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड फ्लू संक्रमण तेजी से महामारी का रूप ले सकता है और इसकी उच्च मृत्यु दर को देखते हुए यह कोरोना महामारी से सौ गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एच5एन1 वायरस गंभीर स्थिति की तरफ बढ़ रहा है और बहुत आशंका है कि यह वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है। पीट्सबर्ग में बर्ड फ्लू पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 वायरस बड़ी संख्या में स्तनधारी जीवों को संक्रमित कर सकता है, जिनमें इंसान भी शामिल हैं।

    डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने दावा किया वायरस उस दिशा में बढ़ रहा है, जहां वह महामारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू का संक्रमण दुनिया में जगह-जगह अभी भी मौजूद है और बड़ी संख्या में स्तनधारी अभी भी उससे संक्रमित हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें इसके खिलाफ तैयारी करनी चाहिए वरना हालात गंभीर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में एक अन्य विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है कि बर्ड फ्लू संक्रमण कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि बर्ड फ्लू से फैली महामारी कोरोना महामारी से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है।

    बर्ड फ्लू महामारी में मृत्यु दर कोरोना की तुलना में बहुत ज्यादा होगी और अगर इसने इंसानों में म्युटेट होना शुरू कर दिया तो इसके और गंभीर होने का खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, साल 2003 से एच5एन1 वायरस से संक्रमित होने वाले हर 100 मरीजों में से 52 की मौत हो चुकी है। इस तरह एच5एन1 की मृत्यु दर 50 फीसदी से ज्यादा है। इसकी तुलना कोरोना वायरस से करें तो उसकी मृत्यु दर महामारी की शुरुआत में कुछ जगहों पर 20 फीसदी थी, जो बाद में गिरकर सिर्फ 0.1 फीसदी रह गई थी। बर्ड फ्लू के अब तक सिर्फ 887 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 462 की मौत हो चुकी है। 

  • चुनाव प्रचार दौरान गाड़ी से लोगों ने फाड़े भाजपा के पोस्टर, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां पार्टी के नेताओं का दल बदलने का दौर चल रहा है। वहीं भाजपा की मुशकिलें भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का विरोध होना शुरू हो गया है। वहीं एक गांव की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के पोस्टर लगी गाड़ी को लोगों ने रोक लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। ऐसे में गांवों में भाजपा के लिए चुनौती बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि किसान पहले से भाजपा का विरोध कर रहे है। हाल ही में उन्होंने कहा भी था कि जब भाजपा के नेता लोकसभा चुनावों के लिए वोट मांगने आएंगे तब वह उनसे अपनी मांगों को लेकर सवाल पूछेंगे। 

  • पंजाब : प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जीरा के गांव मुंडी छुरी में प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक पिता के घर पर रह रही बेटी दामाद और उसके परिवार पर उसके ही भाइयों भतीजों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। ये सारा विवाद पिता के मकान को लेकर हुआ है। जिस पर मृतक पिता की बेटी और दामाद अपना हक़ बता रहे है। मगर दूसरी तरह भाई और भतीजे इस मकान को अपना हक बता रहे है।

    जिसको लेकर भाई और भतिजो ने अपनी बुआ और फूफड़ और उसके बेटे पर हमला कर तीनों को घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बहन और उसके पति ने सारी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता ने उनको यह मकान दिया था। जिसको मेरे भाई और भतीजे उस पर अपना कब्जा करना चाहते है और उसी को लेकर उन्होंने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया।

    वही इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है और एक मकान के विवाद को लेकर इन दोनों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला किया है। जिसमें दोनों परिवारों के 3 लोग घायल हुए है। एक पक्ष के बयानों पर मामला दर्ज लिया गया है। पुलिस दूसरी पार्टी के घायलों का बयान दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की बात कह रही है।

  • पंजाबः सोमवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब भर में सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। दरअसल, राज्य में  8 अप्रैल 2024 यानी सोमवार को प्रदेश में श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में राज्य में स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। सरकार ने इस दिन को साल 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। इसके चलते सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

  • पंजाब : पुलिस ने लोकसभा चुनावों से पहले शराब से भरा ट्रक किया बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनावों से पहले पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना पीएयू की पुलिस ने की है। दरअसल, पुलिस ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने ट्रक से 580 के करीब शराब की पेटियां बरामद की है। जिसके बाद पुलिस शराब से भरे ट्रक को थाने ले आई। इस मामले में चौकी किचलु नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये शराब किसी शराब ठेकेदार की है। चुनाव में यह शराब किसी राजनीतिक पार्टी को सप्लाई होनी थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है। शराब का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के बाहर रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।