Blog

  • पंजाब : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, कार सवार की कटी गर्दन, देखें वीडियो

    अमृतसर : तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसे देखने को मिलते है। जिसके चलते कई कीमती जानें चली जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के तरनतारन रोड से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार के सामने से आ रहे ट्रक से टकराने से भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा  तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के कारण हुआ है।

    जिससे कार सवार की मौत हो गई है और यह हादसा इतना भयानक था कि कार चालक की गर्दन कट गई। यह तरनतारन रोड जो सिंगल रोड है जिस पर भारी वाहनों का आना-जाना आम बात है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं और सरकार व प्रशासन की लापरवाही का शिकार हो जाते है।

    भारी वाहनों को जाने से रोकने की जरूरत है ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा बहुत भयानक है और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और कार ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाबः इसी सप्ताह जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

    जालंधर से ये उम्मीदवार दावेदारी की रेस में 

    पहली लिस्ट में इन उम्मीदवारों पर लग सकती है मोहर 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां फूंक फूंक कर कदम रख रही है। ऐसे में अभी तक आप और भाजपा अपने कुछ उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। जबकि कांग्रेस इस सप्ताह अपने उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी कर सकती है। बीते दिन कांग्रेस के 5 उम्मीदवार दिल्ली में सोनियां गांधी से मिले थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सीटिंग सांसदों को कांग्रेस टिकट दे सकती है। वहीं अमृतसर से गुरजीत औजला, फतेहगढ़ से डॉक्टर अमर सिंह और जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट मिल सकती है।

    हालांकि चौधरी परिवार के नाम पर भी चर्चा जारी है। वहीं फिरोज़पुर में कुलबीर जीरा की टिकट पक्की मानी जा रही है। हालांकि वहां पर शेर सिंह घुबाया का नाम भी चर्चा में चल रहा है। वहीं फरीदकोट में मोहम्मद सदीक के साथ डैनी का नाम भी चर्चा में चल रहा। इसी तरह चंडीगढ़ की सीट की बात करें तो वहां से पवन बंसल की टिकट पक्की मानी जा रही है। वहीं श्री आंनदपुर साहिब मनीष तिवाड़ी की जगह राणा गुरजीत सिंह का नाम चर्चा में है। हालांकि वहां पर जसबीर डिंपा ने भी दावेदारी ठोक दी है। जबकि कहा जा रहा है कि खडूर साहिब से मनीष तिवाड़ी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े इस इलाके में ट्रिपल मर्डर, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    मां, भाभी और भतीजे का हुआ कत्ल

    अमृतसरः अजनाला के कंदोवाली गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और ढाई साल के भतीजे समरथ की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और खुद को पेश सरेंडर कर दिया। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय अमृतपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने नौजवान को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार रात के समय आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और भतीजे समर्थ को मौत के घाट उतारा। उसने तीनों को दातर से काटा। आरोपी नशे का आदी है। हेरोइन (चिट्‌टा) के नशा करता है। परिवार उसे ऐसा करने से रोकता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। उसका भाई प्रितपाल सिंह दुबई में जॉब करता है। 

  • पंजाब : Golden Temple के कर्मचारियों के लिए नए आदेश जारी, जाने मामला

    अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सेवारत प्रत्येक कर्मचारी को ड्रैस कोड के साथ एक पहचान पत्र पहनना आवश्यक किया गया है, जिससे सेवारत कर्मचारियों की पहचान करना आसान हो जाएगा।

     शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक बार फिर कर्मचारियों के लिए ड्रैस कोड लागू करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने शिरोमणि कमेटी के 22 हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी ड्यूटी के दौरान गले में पहचान पत्र पहनना जरूरी कर दिया है।

  • आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 12 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरुस्त रहेंगे। आज अपनी प्रतिभा को सही ढंग से निखार पाएंगे। इस राशि के राजनीति शास्त्र के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है।

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घर के साथ पार्टी करेंगे। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल पाएंगे।

    मिथुन राशि:

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत सही है। इस राशि के छोटे बच्चों को आज पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में  सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गंवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे तो आप ओवेर्रथिन्किंग से बच जाएंगे। जहां तक संभव होगा
    दूसरों की हेल्प करेंगे।

    सिंह राशि:  

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। अगर आप नई जमीन खरीदना चाह रहे है तो का दिन शुभ है। आज बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के चांस हैं।

    कन्या राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरुरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे। 

    तुला राशि:

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी:छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसी बाद में। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि:

    आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बिताएंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आज आप माता-पिता का खास ख्याल रखेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है।आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    मीन राशि : 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जाएंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनाएंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

  • पंजाब : 50 हजार की रिश्वत लेता SMO गिरफ्तार,देखें वीडियो

    अमृतसर : सरकारी सिविल अस्पताल तरनतारन में सीनियर मैडीकल अधिकारी SMO  के पद  पर तैनात डा. कंवलजीत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पी.सी.एम.एस. डाक्टर को धर्मबीर सिंह वासी गली माता लाचो वाली नजदीक,भगत नाम देव जी गुरूद्वारा तरनतारन शहर में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।


     शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को  बताया कि वह अस्पताल के अंदर ठेके पर कैंटीन चला रहा है, लेकिन उक्त SMO कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता आदि के बहाने उसे परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि SMO  रिश्वत की रकम नहीं देने पर कैंटीन का ठेका खत्म करने की भी धमकी देता  है।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा एक जाल बिछाया गया। जिसमें उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विजीलैंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। SMO को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • लुधियाना : हाउसिंग बोर्ड अधिकारी बन ठगी का गिरोह चलने वाली महिला गिरफ्तार 

    लुधियाना : पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चंडीगढ़ का अधिकारी बताने वाली एक महिला और उसके सहयोगी को सस्ती दरों पर संपत्ति खरीदने में मदद करने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में गिरफतार कर लिया है। जालसाजी और धोखाधड़ी में शामिल होने के कारण महिला पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर में है और मामलों के साथ उसकी संपत्तियां कुर्क की गई हैं। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी बहू और अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को ठगने के लिए एक गिरोह बनाया है। उक्त महिला के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 11 मामलों दर्ज हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 51 की 60 वर्षीय मंजीत कौर और लुधियाना के अमन नगर के अमरीक सिंह के रूप में हुई है। महिला की बहू चंडीगढ़ की मल्लिका और एक अन्य सहयोगी होशियारपुर के गुरपाल सिंह फरार है। एडीसीपी ने अमनदीप सिंह बराड़ ने  बताया कि लुधियाना निवासी वरुण जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह चंडीगढ़ में एक संपत्ति की तलाश कर रहे थे। उनकी अपने मित्र ऋषि राय से बातचीत हुई। ऋषि ने आगे उसे रियल एस्टेट एजेंट अमरीक सिंह और गुरपाल सिंह से संपर्क करवाया।  जिन्होंने आगे चंडीगढ़ स्थित महिला मंजीत कौर से उसे मिलवाया।

    जैन ने कहा कि वह 26 फरवरी को मंजीत कौर, गुरपाल सिंह और अमरीक सिंह से मिले। उन्होंने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में एक घर दिखाया। सौदा 82 लाख रुपये में तय हुआ। एडवांस के तौर पर 2 लाख रुपये नकद दिए। बाद में 58 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन आरोपियों ने उसे फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। जैन ने जब अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि हाउसिंग बोर्ड ने वह मकान पहले ही किसी को बेच दिया है।  आरोपियों ने पैसे हड़पने के लिए संपत्ति के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने शिकायत की जाँच कर कारवाई करते हुए ipc की धारा 406,420 ,467 ,468 ,471,120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ सीट पर एक प्रमुख राजनीतिक दल से लोकसभा चुनाव लड़ने और खुद को नीलकंठ महादेव प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी भी बताया।

  • पंजाब : बड़े स्तर पर हुए प्रशासनिक अफसरों के तबादले, पढ़े सूचि

    जालंधर (ens) : चुनाव आयोग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियो के बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए है। जिनमे खाली पदों को भरते हुए 43 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले है। निचे दी गई सूची में अफसरों के नाम और ट्रांसफर लिस्ट मौजूद है। 

  • बाल्द पुल की धीमी निर्माण पर भडक़ा फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज

    30 अप्रैल तक एन.एच पुल चालू नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा-चिरंजीव ठाकुर


    प्रदेशाध्यक्ष बोले: विभाग की सुस्त रफतारी से हो रहा उद्यमी व व्यापारी दुखी


    बददी/सचिन बैंसल: बददी-पिंजौर मार्ग पर बन रहे पुल के निर्माणाधीन पुल की धीमी गति पर बीबीएन के उद्योग संगठनों ने रोष जताया है। आज यहां जारी प्रेस बयान में लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष सतपाल जस्सल, प्रवक्ता हरीश खजूरिया व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि इस पुल को टूटे हुए एक साल होने को है और अगली बरसात सिर पर है लेकिन विभाग को कोई चिंता नहीं है।

    नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया इस पुल को पूरा करने की कोई निर्धारित तिथि न बताकर हर बार अपना लक्ष्य आगे बढ़ा देता है। पहले इस पुल को दिसंबर में पूरा करने की बात हुई फिर फरवरी तो बाद में मार्च तक का दावा किय था। अब काम पूर्ण नहीं हुआ तो 30 अप्रैल तक इसका काम पूरा करने की बात दोहराई गई।

    अशोक राणा ने कहा कि हमें यह नहीं लगता कि यह कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा नहीं हो पाएगा क्योंकि विभाग व ठेकेदार के पास पर्याप्त लेबर ही नहीं है। इतनी लेबर तो लोगों के घरों में लगी होती है जितनी पुल पर लगी हुई है। राणा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पटेल एंड कंपनी ने यह काम आगे किसी छोटे ठेकेदार को सबलेट किया हुआ है इसलिए यह समयबद्व तरीके से पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

    30 अप्रैल तक नहीं बनेगा तो देंगे धरना-
    लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा व एफआईआई के प्रदेशाध्यक्ष चिंरजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर तय सीमा में पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो हम धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होने कहा कि विभाग इसको गंभीरता से ले और लोगों, व्यापारियों व उद्यमियों को रोजाना की परेशानी से छुटकारा दिलाएं। वहीं व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश जिंदल ने भी इस मामले में एनएच विभाग की लेट लतीफी की खिंचाई की है।

  • पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या

    आरोपी की पत्नी के साथ लिविंग रिलेशन में रहता था मृतक

     बद्दी/सचिन बैंसल: हरिपुर संडोली में एक किराये के मकान में रहने वाले व्यक्ति की एक प्रवासी व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक व्यक्ति हत्यारे की पत्नी के साथ लंबे समय से लिविंग रिलेशन में रहता था।

    महिला के पति ने मौका देखकर सोए हुए धारदार हथियार से वार उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार अर्की तहसील के जयनगर गांव का रहने वाले नेमी चंद (35) पुत्र नराता राम हरिपुर संडोली में एक किराए के मकान में रहता था। इसके साथ एक प्रवासी महिला पिछले कई सालों से लिविंग रिलेशन में रहती थी। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका पति उसके अलग रहता था।

    बुधवार को बिहार राज्य के बैसाखी जिले के रघुनाथपुरी का रहने वाला महिला का पति रविंद्र सहानी इसके कमरे में आया। और उसने  नेमीचंद पर सोए हुए पर धारदार हथियार से हमला किया। नेमीचंद के सिर व मुंह पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला दूसरे कमरे में सोई हुई थी। शौर सुन कर महिला जब दूसरे कमरे से आई तो रविंद्र वहां से भाग गया।

    महिला ने बद्दी थाने में आकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई। लेकिन तब तक नेमीचंद मर चुका था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रविंद्र संख्यान को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।