Blog

  • वालीबाल क्वार्टर फाइनल में सोलन व दिग्गल की टीमो में प्रवेश कर लिया

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान दिग्गल में तीन दिवसीय 15वीं जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता महिला वर्ग का शुभारंभ हुआ। राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा० हेत राम ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल तक चलेगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला की 10 निजी व सरकारी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 230 छात्राएं भाग ले रही है।


    बुधवार को खेले  वालीबाल केक्वाटर फाइनल में सोलन व दिग्गल की टीमो में प्रवेश कर लिया। दिग्गल ने सायरी व सोलन में महिला नालागढ़ आईटीआई को पराजित किया। इससे पूर्व खेले गए लीग मैच में दिग्गल ने नालागढ़, अंबुजा ने वेरटेक सोलन, सायरी ने अंबुजा, महिला नालागढ़ ने किशनगढ़ को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। खोखो में सोलन की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    बैडमिंटन में मेजबान दिग्गल ने वेरटेक सोलन को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत के साथ हुई। खिलाडियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी गई। संस्थान के प्रधानाचार्य श्याम लाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया तथा तीन दिनों तक चलने वाले कार्यकम से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलें हमारे जीवन में बहुत आवश्यक हैं खेलें हमें अनुशासन सिखाती हैं, खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, द्वेष की भावना से नहीं ।

    उन्होने इस प्रतियोगिता के लिए संस्थान व प्रतियोगिता के लिए संस्थान व प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दिग्गल पंचायत के प्रधान  पवन कौशल, प्रधानाचार्य त्याम लाल, संस्थान प्रबंधन समिति के चैयरमैन  संजीव कौशल, आईटीआई कसौली के प्रधानाचार्य मुनी लाल, विशाल  और संस्थान के स्टॉफ के कर्मचारी व अन्य संस्थानों एवं विभागों से आए स्टाफ सहित प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
  • श्रीमद्भागवत भागवत कथा के चौथे दिन मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

    संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : स्वामी भागवत शरण

    ऊना/ सुशील पंडित:श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

    स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।

    इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है।

    कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया।

    उन्होंने बताया कि प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।

    कथा व्यास ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।

    भागवत कथा के चौथे दिन मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

    जिला ऊना के गांव बदोली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। कथा के दौरान वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे-कृष्णा, राधा-कृष्ण के उदघोष के साथ नृत्य करने लगे। कथा व्यास ने कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग से श्रद्धालुओं  को भाव विभोर कर दिया

  • दिन दोपहर को रोड किनारे घरों मे चोरी करने का दूसरा आरोपी भी पुलिस ने धरा

    वर्ष 2023 मे हरोली के धर्मपुर तथा भदौडी मे रोड के किनारे घरो को वनाया था निशाना

    बाईक पर दरी वेचने के बहाने आते थे चोर व रैकी करके 15-20 मिनट मे वारदात को देते थे अंजाम

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले वर्ष 2023 मे हरोली थाना में भदौडी गांव तथा धर्मपुर गांव मे जून माह में दिन दोपहर को चोरी की दो वारदातें एक महीने में ही हुई थी । हरोली पुलिस लगातार चोरी को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रही थी परतु चोरों ने वहुत ही शातिराना तरीके से दोनों चोरी का वारदात को अंजाम दिया था । चोरों ने पहले तो हरोली के धर्मपुर गांव मे श्रीमती चैंचला देवी के घर को निशाना बनाया क्योंकि उक्त परिवार 11 बजे दिन घर से बाजार गया हुआ था व जब तक वापिस आया घर में चोरी हो चुकी थी । चोरों ने घर की पिछली ओर से एक खिडकी की ग्रिल निकालकर घर के अंदर से गोदरेज अलमारी से गहनों की चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक हरोली मोहन रावत तथा प्रभारी थाना सुनील सांख्यान मौके पर पहुचे थे । जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार को सौंपा गया था । पहले पुलिस ने हर संभव तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश शुरू की परंतु एक महीने तक चोरों का कोई सुराग नही चला । इसी दौरान चोरों ने हिम्मत दिखाते हुए फिर हरोली क्षेत्र को टारगेट किया व पहली घटना के करीब 25 दिन बाद हरोली के भदौडी स्थित जरनैल के घर भी चोरी को वारदात को अंजाम दिया । चोरो ने यहां भी घर के पिछली ओर से एक खिडकी के ग्रिल को निकालकर गोदरेज की अलमारी को टारगेट किया व गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए । घटनास्थल पर पुन उप पुलिस अधीक्षक हरोली तथा थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे व निरीक्षण के दौरान पाया कि उक्त चोरी की घटना का वारदात करने का तरीका व धर्मपुर मे हुई चोरी की वारदात का तरीका एकदम मिलता जुलता है जो इसी लीड पर पुलिस ने काम किया व इलाका के कैमरे व इलैक्ट्रौनिक सर्विलास की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली।

    दोनों आरोपी पंजाब के फगवाड़ा से संबंधित है, पता चलने पर हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार ने टीम के साथ लगातार कई दिन जाल विछाकर एक चोर की पहचान करके चोर को पकड लिया। आरोपित की पहचान शिवा पुत्र अशोक कुमार निवासी गोविंदपुरा, फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई। आरोपित को हिरासत में ले कर चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए।व उसे नययै हिरासत में भेज दिया गया ।

    परतु दूसरा चोर फगवाड़ा से भागने मे सफल रहा जिसके पीछे पुलिस लगातार पिछले 4-5 महीनों से भाग रही थी परंतु काफी समय तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस दौरान उक्त चोर ने जिला ऊना में जमानत याचिका भी लगाई परंतु पुलिस ने उक्त जमानत रदद करवा दी फिर आरोपित ने माननीय उच्च न्यायलय में भी जमानत लगाई जहां से भी जमानत रदद हुई । अंत मे उक्त आरोपी ने पुलिस के लगातार रेड व दबाव के चलते पिछले कल हरोली थाना मे सरेंडर कर दिया । जिसे पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है व आज पुलिस उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड मे लेने की तैयारी कर रही है । आरोपित की पहचान राम उर्फ राका उर्फ टीटा पुत्र गायवी,निवासी छज्ज कालोनी फगवाड़ा पंजाब के रुप में हुई है।

     थाना प्रभारी सुनील संखयान ने बताया कि चोर अपने साथी शिवा के साथ दरी बेचने के बहाने पंजाब से हिमाचल आते थे व ऊना जिले में चोरी की वारदातों को दिन दोपहर रोड के किनारे घरों की रैकी करके मौका देखकर चोरी का वारदात को अंजाम देते थे । दोनों ही चोर  शातिर व चालाक तथा चोरी करने में  इतने निपुण थे कि 15-20 मिनट में वारदात को अंजाम दे देते थे व बाईक पर सवार होकर फगवाड़ा भाग जाते थे। थाना प्रभारी ने आम जनता से आग्रह किया है कि ज्यादातर मामलों मे यह पाया गया है कि घर मे गोदरेज की अलमारी में ही सभी गहने रखे होते है जिस कारण चोरों को और आसानी होती है इसलिये नकदी व गहने कभी भी गोदरेज की अलमारी मे न रखे बल्कि ऐसे स्थान पर रखे जहां पर चोर न सोच सके । अपने घरों पर सैन्ट्ल लाक दरवाजे पर लगवायें तथा कैमरे लगवाना भी आजकल बहुत आवयशक है ।

  • घालूवाल में प्रवासी व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वां नदी के पास रहते प्रवासी व्यक्ति कीतबीयत खराब हो गई जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।मृतक की सूचना ऊना अस्पताल से पंडोगा पुलिस चौकी में दी गई,जिस पर चौकी इंचार्ज उ0नि0 गुरध्यान पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे व थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार भी अस्पताल पहुंचे ।

    मृतक व्यक्ति की पहचान महतो (26)पुत्र दोताल महतो गांव व डा0-वणी वंटोली, त0 व थाना महेशकुण्ठ, जिला खग़डिया विहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों के ब्यान कलमबंद करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम अस्पताल ऊना से करवाकर मृतक की लाश परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है । पुलिस जांच में पता चला कि मृतक बीमार चल रहा था व डाक्टरी सलाह पर मृतक को शराब न पीने की हिदायत हुई थी जिसकी लीवर की समस्या वनी हुई थी परंतु मृतक अकसर नशा शराब में धुत रह रहा था व देर रात भी नशा कर रखा था ।  उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने उक्त घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि हरोली पुलिस द्वारा धारा 174 भा0द0प्र0स0 के तहत कारवाई अमल मे लाई जा रही है ।

  • जालंधरः इस इलाके से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: महानगर के अड्डा होशियारपुर फाटक के पास व्यक्ति का शव बरामद होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सरवन सिंह निवासी लक्ष्मीपुरा रूप में हुई है। दुकानदारों का कहना है कि मृतक का शव वहां पर डेढ़ से 2 घंटे से पड़ा हुआ था। मृतक व्यक्ति की टांग पर चोट के निशान पड़े हुए थे। वहीं काफी समय बीत जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं कुछ देर बाद परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों का कहना हैकि सरवन सिंह को सांस की बीमारी थी। जिसके चलते आज उनकी मौत हो गई। 

  • पंजाबः कलयुगी मां ने किया 7 वर्षीय बच्चे का क+त्ल, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    मानसाः बस स्टैंड पर 2 दिन पहले मिले बच्चे के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। बच्चे की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि मां ने की थी। मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि महिला को उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान संदीप कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी बिलासपुर (मोगा) ने बताया कि उसके भतीजे का कत्ल भाभी ने किया है। वहीं बच्चे की पहचान 7 वर्षीय अगमनजोत के रूप में हुई है। आरोपी महिला की पहचान जैसमीन के रूप में हुई है।

    वहीं मृतक बच्चे अगमजोत के चाचा अमनदीप सिंह ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए दिल्ली जा रहा था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बच्चे की फोटो देखकर पहचान लिया कि यह उनका ही बच्चा है। जिसके बाद उसने अपने घर फोन कर इसकी जानकारी ली। लेकिन बच्चे की मां जैसमीन ने बताया कि वह अपनी नानी के घर गया हुआ है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    शुरुआती जांच में पता चला कि मां ने ही अपने बच्चे की हत्या की है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने बच्चे को जमीन के नीचे दबाकर मार दिया था। उसके बाद उसे जो भी बस मिली, उसमें बैठकर वह मानसा आ गई और बच्चे का शव वहीं छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति 3 साल से बठिंडा जेल में बंद है और वह अपनी जिंदगी किसी दूसरे शख्स के साथ गुजारना चाहती थी, जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • सड़क पर ही नियम तोड़ने वालों से 46 हजार रु वसूले

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने मंगलवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियम तोड़ने वाले 163 लोगों के चालान किए। इन वाहन चालकों में से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान भर दिया। पुलिस को सड़क पर ही कुल 46000 रू जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। जबकि अवैध खनन में प्रयोग लाए जा रहे एक वाहन से 25000 रूपए जुर्माना वसूला गया है। जबकि सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 7 व्यक्तियों से पुलिस को 700 रु जुर्माना मिला है।
  • अम्बः प्रांब गांव में झगड़े के बाद क्रॉस एफआईआर

    ऊना-सुशील पंडित: अम्ब तहसील के प्राम्ब गांव में मंगलवार को हुए झगड़े में दोनों पक्षों के विरुद्ध मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस को मिली शिकायतों में गांव के ही रहने वाले पप्पू कुमार पुत्र साधू राम ने अपने ही गांव के रहने वाले जगजीवन पुत्र अनंत राम और उसके भाई संसार चन्द पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पप्पू और उसके भाई का रास्ता रोक मारपीट की है। जबकि जगजीवन कुमार ने साहिल, विक्की, अक्षय, मनोज, अभिषेक उर्फ अब्बु, हैपी, ताराचंद और बबलू के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है। पप्पू और जगजीवन ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं कि झगड़े में उनके साथियों को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • जालंधरः व्यक्ति पर जानलेवा हमले करने के मामले में 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने एक किसान पर जानलेवा हमला करने और उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुनीष उर्फ ​​मनी पुत्र राकेश निवासी नजदीक शहीददा गुरुद्वारा गांव संसारपुर थाना कैंट जालंधर, डेनी उर्फ ​​डेनी पुत्र जामा निवासी गांव संसारपुर थाना कैंट जालंधर, चंद्र उर्फ ​​चंदू निवासी गांव संसारपुर, थाना कैंट जालंधर और विशाल गिल उर्फ ​​अल्लू पुत्र अलवीन निवासी गांव शाहपुर थाना सदर जालंधर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 30 मार्च 2024 को 30 वर्षीय किसान राजदीप सिंह शाम करीब 5 बजे राशन खरीदने बाजार गया था। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे उसके माता-पिता को पता चला कि उसे गंभीर चोटों के कारण जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि राजदीप सिंह नशे का आदी था और उसका एंथोनी और उसकी पत्नी के साथ नशीली दवाओं की खरीद को लेकर बहस हुई थी।

    उन्होंने कहा कि झगड़े के कारण राजदीप ने दंपति को पैसे नहीं लौटाए थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि दंपति ने किसान को जान से मारने की धमकी दी है और पैसे न देने पर भविष्य में उस पर हमला करने की धमकी दी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 30 अप्रैल को राजदीप पर एंथोनी, डैनियल, रामा, मुनीश, विशाल, चंदन और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर उसके खिलाफ थाना सदर जालंधर में एफआईआर 62 दिनांक 01.04.2024 आईपीसी धारा 324,326,307,506,120-बी,148,149 दर्ज की गई थी।

  • बेखौफ चोरः बस स्टैंड से बाइक चोरी

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से अनगिनत चोरियां हो चुकी हैं। चोरों के निशाने पर ऊना वालों के मोटरसाइकिल भी हैं। कभी किसी घर से तो कभी अदालत परिसर में चोर कर्मचारियों के बाइक चुरा ले जा रहे हैं। पिछले हफ्ते पीरनिगाह से भी एक दुकानदार की बाइक चोरी हो गई थी। और अब मंगलवार को बस स्टैंड से पल्लियां गांव के मुकेश कुमार पुत्र सुभाष चंद की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सदर पुलिस ने अनजान चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।