Blog
-
गगरेटः चिट्टे के सहित एक गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित:गगरेट के एक व्यक्ति से पुलिस को 1.46 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के गगरेट के वार्ड नंबर 3 निवासी पंकज कुमार जसवाल पुत्र सीता राम से जब सोमवार को चिट्टा मिला तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध गगरेट थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
अंबोटा में मिले अफीम के सफेद फूलों वाले पौधे
– क्या भांग और अफीम की खेती को मान्यता मिलनी चाहिए
ऊना/सुशील पंडित:अफीम की खेती उत्तर भारत को धन से नहला सकती है। यदि समाज नियमों को सख्ती से लागू करके इसकी खेती करे तो आर्थिक रूप से पिछड़ा किसान समृद्ध हो जाएगा। सोमवार को गगरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के 120 पौधों के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम की खेती करना या अफीम या चूरापोस्त अथवा इसकी कलियों (डोडे) को अपने पास रखना या उसका व्यापार करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने अंबोटा के वार्ड नंबर 6 निवासी मेहरद्दीन जोकि पेशे से ड्राइवर पुत्र वलायत अली से अफीम के 120 पौधे बरामद किए हैं। मेहरद्दीन को आरोपी बनाकर उसके ऊपर मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या भांग और अफीम की खेती को मान्यता मिलना चाहिए
हिमाचल सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि जिन पदार्थों का सेवन बड़े स्तर पर हो रहा हो उसे कानूनी दायरे में लाने से काले बाजार में बिकने वाली वस्तु प्रकट रूप से अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाती है। अफीम और भांग की खेती से राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा। अपितु दवा उद्योग में हिमाचलियों के लिए अवसर पैदा हो जाएंगे। भांग और अफीम के पदार्थ सदियों से समाज का अभिन्न अंग रहे हैं। नीतिकारों ने अपने अपने अनुभवों के आधार पर इन दोनों पदार्थों को गैरकानूनी घोषित किया हुआ है। यदि समाज के अनुभव से निर्णय लिए होते तो बेवजह के आपराधिक मुकद्दमे, वकीलों की फीसें, कोर्ट कचहरी के खर्चे, जेलों पर बोझ, अफीम और भांग में मिलावट और इन दोनों पदार्थों के अवैध व्यापार समेत कई अनावश्यक विषयों के दुरप्रभाव से समाज बच जाता।
किसी वस्तु के निषेद से उसका व्यापार नहीं रुकता। अपितु निषेद ऐसे पदार्थों का व्यापार चंद लोगों के हाथ में चला जाता है। दो नंबर में चलने वाला व्यापार यदि एक नंबर में आ जाए तो कम से कम समाज यह तो जान पाएगा कि यह पूरा खेल आखिर चलता कैसे है। समाज को भागीदार बनाने से ही समस्या का हल होगा। अफीम और भांग के व्यापार को फिलहाल पुलिस, नेता और सिंडीकेट ही कंट्रोल करते हैं। यदि कोई साहसी सत्ता इसे खुला कर दे तो समाज से कई अपराध और समस्याएं दूर हो जाएंगी। इस विषय पर समाज को एक सार्थक बहस करनी चाहिए। सरकार एक सर्वे से इसकी शुरूआत कर सकती है।
-
सड़क हादसे के दोषी को दो साल की कैद
ऊना/सुशील पंडित: अम्ब की एक अदालत ने नौ साल पुराने एक सड़क हादसे में दोषी को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला 17 जुलाई 2016 का है। दिलवां में मजदूरी करने के बाद दो लोग स्कूटी से अपने घर हंबोली जा रहे थे। तभी ऊना की ओर से आने वाली एक लाल रंग की कार ने उन्हें दिलवां की चढ़ाई पर सामने से टक्कर मार दी थी। जांच में पता चला था कि कार चालक गलत दिशा से गाड़ी चलाकर आ रहा था। इसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई थी और पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया था। सोमवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-2 अंब विशाल तिवारी की अदालत ने पठानकोट निवासी दलीप सिंह को दोषी करार देते हुए धारा 304 के तहत दो साल की सजा सुनाई है। -
Sukhna Lake में मछलियों के मरने से मचा हड़कंप, Lab में भेजे सैंपल
चंडीगढ़: सुखना लेक में संदिग्ध हालात में मछलियां के मरने की सूचना मिली है। वहीं मृतक मछलियों को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने मृतक मछलियों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत का कारण पता चल सकेगा। सभी मरी हुई मछलियां रेगुलेटरी एंड के पास पाई गईं, जिसकी पुष्टि पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.कंवलजीत सिंह ने की है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे है कि यह मछलियां सुखना की है या बाहर से यहां लाई गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने बाहर से लाकर यहां फैंक दिया है, जोकि अधिक ठंड के कारण मर गई है।
मत्स्य पालन विभाग मामले पर नजर रखे हुए है। विभाग ने मछलियों में किसी प्रकार की बीमारी फैलने से भी फिलहाल इंकार किया है। डॉ. कंवलजीत के अनुसार 7 मृत मछलियों के सैंपल जांच के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग में भेजे गए है, जहां से 2 दिन के भीतर रिपोर्ट मिलने की संभावना है। मंगलवार सुबह एक बार फिर रैगुलेटरी एंड पर सर्च किया जाएगा। अधिकारियों को 2 वर्ष पहले भी ऐसे ही मछलियां मृत मिली थी। इसलिए किसी भी प्रकार भी प्रकार से इस घटना को हल्के से नहीं लिया जाएगा।
-
पंजाबः 40 सालों से ट्रस्ट की जगह पर दुकान चला रहे युवक को अज्ञात नौजवानों ने दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
अमृतसरः मजीठा रोड पर ट्रस्ट परिसर के ऊपर पिछले 40 वर्षों से दुकान चला रहे एक युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उस पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके चलते आज अज्ञात नौजवानों द्वारा उनका सामान जबरन बाहर निकाल दिया गया और धमकी भी दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परमजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से यह दुकान चला रहा है। पहले उनके पिता इसी दुकान के ऊपर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और पिछले कुछ समय से वह इसी दुकान के ऊपर काम करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
लेकिन कुछ अज्ञात लोग उस पर दुकान खाली कर जगह खाली करने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे है। पीड़ित परमजीत सिंह ने बताया कि उसका केस कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने उसे स्टे भी दे रखा है। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ अज्ञात लोग आकर उसे परेशान कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने मीडिया के जरिए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा कि अभी उनके द्वारा परमजीत सिंह से दुकान के कागजात चैक किए जा रहे है। कागजों की जांच करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-
ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੰਦੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਉਣਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕ ਸਿੱਖ ਜਿਹੜਾ ਧਰਮ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਆਪਣੀ ਅਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਬਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਉਸ ਤੇ ਜਬਰ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਉੱਥੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਨੂੰ ਇਕੱਠਿਆ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਸਾਲ ਹੋ ਚੱਲਿਆ ਹੈ, ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡਿਬਲੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੋਏ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਤੇ ਐਨਐਸਏ ਲਗਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਨਐਸਏ ਲਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਤੇ ਡਿਬਲੂਗੜ ਜੇਲ ਚ ਸੁੱਟਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਚ ਵੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਇਸ ਰੋਜ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਾਰਿਆਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਹੀ ਮੰਗ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਕੇਸ ਚਲਾਣੇ ਆ ਤੁਸੀਂ ਚਲਾਓ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਤੁਸੀਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨਦੇ ਤੇ ਇਸ ਦਾ ਮਤਲਬ ਹੈ ਤੁਸੀਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਜਲੀਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੋ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 16 ਤਰੀਕ ਤੋਂ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਦੂਸਰੇ ਬੰਨਣ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਿਹੜੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਇਸ ਉੱਤੇ ਧਿਆਨ ਰੱਖੀਆਂ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਨੁੱਖਤਾ ਵੱਲ ਵੇਖ ਕੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਥਕ ਡੱਟ ਕੇ ਸਾਥ ਦਵੇ। ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਵਿਚਾਰ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਪੁੱਜੇ ਹਾਂ।
ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਜਿਹੜੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਾਂ। ਵਿਸਤਾਰ ਸਿੰਘ ਮਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਜੂਟ ਹੋਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਆਪਣੇ ਭੇਦ ਭਾਵ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਅਸੀਂ ਡੱਟ ਕੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰ ਸਕੀਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਹੋਵੇ ਸਾਰੀਆਂ ਕਮੇਟੀਆਂ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜਿਆਂ ਹਨ। ਬੰਦੀ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਚਿੱਠੀਆਂ ਲਿਖੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਛੋਟਾ ਜਿਹਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਵੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਅਣਗੋਲਿਆ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।
-
आईटीआई ऊना में आगामी 5 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
ऊनासुशील पंडित :आईटीआई ऊना में आगामी 5 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मैसर्ज़ टाटा मोटर्स लिमिटेड सनंद जीआईडीसी अहमदाबाद, मैसर्ज़ टीवीएस मोटर्स लिमिटेड नालागढ़ व मैसर्ज़ कांटिनेंटल ऑटोमोटिव ब्रेक सिस्टम इंडिया लिमिटेड मानेसर शामिल रहेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड ड्राई मेकर, मकैनिक टैªक्टर, मकैनिक डीज़ल, मकैनिक मोटर व्हीकल, इंस्ट्रूमेंट मकैनिक, इलैक्ट्रोनिक्स व प्लम्बर टेªडों में आईटीआइटी का कोर्स पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरों के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों को अप्रिंटिसशिप एक्ट के तहत वृत्तिका देय होगी। -
पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें CCTV
आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी
अमृतसरः मशहूर 88 फीट रोड पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते प्रवासी युवक बब्लू ने गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पर गोलियां चलाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 2021-22 में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका राजीनामा हो गया था। इस मामले को लेकर बब्लू से उसकी पुरानी दुश्मनी थी।
आज बब्लू उस पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बब्लू चोरी और डकैती की वारदाते करता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिनों के लिए शहर से गायब हो जाता है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि परिवार के सदस्यों ने इसे बेदखल किया हुआ है। पीड़ित गुरप्रीत ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से इस पर जल्द काबू पाने के लिए न्याय की मांग करते हैं, उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मौके पर पीड़ित की मां सरबजीत कौर ने कहा कि हमारा लड़का घर से दवा लेने गया था और गली के लड़कों ने आकर हमें बताया कि बॉबी के गोली लगी है।
उन्होंने कहा कि जब हमने जाकर देखा तो वह गोली लगने से बॉबी घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। इनका पहले भी झगड़ा हुआ था जिसके चलते आज आरोपियों ने गुरप्रीत पर गोली चला दी। घायल गुरप्रीत को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-
खड्ड कॉलेज में मतदाता जागरुकता पर नारा लेखन
एनएसएस कैंप का पांचवा दिन
ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत ग्रुप लीडर्स रिया द्वारा मां सरस्वती पूजन,वंदना व गणेश स्तुति से हुई । चौथे दिवस की रिपोर्ट रूबी द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात रिया द्वारा प्रस्तुत आज का विचार”यदि तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो “पर चर्चा हुई । वेबी, निकिता शर्मा, वंदना ,गुरबख्श,वंदना,अंजलि, मोहित, पर्व ,शिवानी,रोमिता, तनिक्षा, रितिका , सुनैना,स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये । तत्पश्चात मतदाता जागरूकता अभियान को मध्य नजर रखते हुए नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने भाग लिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती ने विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए नारों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा वोट बहुत कीमती है हमें हमें योग्य व्यक्ति को अपना मत देना चाहिए मतदान वाले दिन खुद भी मतदान करें तथा लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। चाय पान के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर लगाए गए पौधों को संबारा तथा उन्हें खाद व पानी दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाया ।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।उन्होंने विद्यार्थियों को अपना उद्देश्य निश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा उद्देश्य को पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। आज का वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए बहुत ही प्रेरणादाई रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । स्वयंसेविका अंजलि ने मंच संचालन किया तथा सुनैना ने सबका धन्यवाद व्यापित किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रविराज तथा प्रोफेसर वीरेंद्र, हरीश शर्मा तथा आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही ।
-
जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर शाहकोट पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 302 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख निवासी थाना लोहिया, आकाशदीप सिंह उर्फ मूसा और हरप्रीत सिंह उर्फ दीपू निवासी न्यू दीप नगर हैबोवाल लुधियाना के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि और खुलासे हो सकें। पुलिस कप्तान जसरूप कौर ने बताया कि शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेन्द्र सिंह का टीम के एएसआई बूटा राम को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपित नशा और अवैध हथियारों को लाकर अलग अलग ज़िलों में सप्लाई कर रही है जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 302 ग्राम हेरोइन, छह पिस्तौल और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है।