Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा में अटल स्पोर्ट्स विभाग द्वारा फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता

    महाविद्यालय बंगाणा में अटल स्पोर्ट्स विभाग द्वारा फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई अटल स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और एनएसएस और एनसीसी इकाई के तत्वाधान फिट इण्डिया 4.0 कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में की गई। इस एक दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान उपदेश, द्वितीय स्थान करण सोनी और तृतीय स्थान गौरव ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान, खुशी ,द्वितीय स्थान, अंजना और तृतीय स्थान श्वेता शर्मा ने प्राप्त किया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान यह भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए प्रयास करना है| इसके माध्यम से हमारे प्रेरणा स्त्रोतों , जो की अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहते हैं और पुर्णतः फिट हैं, उनसे मोटिवेट करवाना है | फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के द्वारा समग्र स्वास्थ्य के सभी आयामों को पूरा करना है ताकि स्वस्थ राष्ट्र,मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, प्रोफ़ेसर अनु अत्तरी, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर नंद लाल, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी, हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।
  • 2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बोले- तेरी टांग को छलनी कर दूंगा, 40 गोली मारनी हैं, 39 अभी बाकी रह गईं

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों ने शिक्षक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी। पैर मे गोली लगने से शिक्षक लूहलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। डाक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खंदौली कस्बा में ही कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप कोचिंग के दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है।

    गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे का विवाद पता किया जा रहा है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक के भाई योगेंद्र से कुछ देर पहले ही फोन पर पूर्व छात्र से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वो कोचिंग पर आए थे। वह शिक्षक से उनके भाई के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने भाई से मिलने का कारण पूछा तो फायर कर दिया। दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि हां चच्चा कैसे गोली दई…। टाय…। कैसो गिर पड़ो। मो ते फैजल कहतें। ऐसो ही नाम न धरो फैजल। तोसे का कहते। चच्चा न गैंगस्टर (दूसरा आरोपी)। 4-6 दिन और रुक। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। टेम आन दें…तेरी टांग को छलनी कर दूंगो। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

  • बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का मामला दर्ज

    बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा पुलिस द्वारा विभिन्न चोरियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए शातिर चोर पर ऊना थाने में भी चोरी का का मामला दर्ज हुआ है।सदर थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव बसोली निवासी महिला अंजना कुमारी पत्नी स्वर्गीय सतनाम सिंह ने बताया कि वह संत निरंकारी मिशन हरियाणा की अनुयाई है व सेवा करने के उद्देश्य से समालखा गई हुई थी, इस दौरान उसने अपने घर की रखवाली के लिए अपनी देवरानी सीमा देवी को कह रखा था। अंजना ने बताया कि उसकी देवरानी रोजाना सुबह-शाम उसके घर की लाइट बंद करने और जलाने जाती थी। एक अक्टूबर को सीमा देवी ने अंजना के घर के ताले टूटे हुए देखे तो उसने अंजना को फोन कर चोरी होने की सूचना दी। अंजना जव अपने घर वापिस पहुंची तो काफी सामान चोरी होना पाया गया। 
    बंगाणा पुलिस द्वारा पकड़े गए संदीप सिंह निवासी गांव थोथियांडा,वावा वकाला जिला अमृतसर के पास अंजना ने अपना सामान होने की पुष्टि की, व वीरवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर थाना सदर में संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाबः 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत 

    पंजाबः 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत 

    बठिंडाः जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुक्तसर रोड पर जेएस पैरामाउंट स्कूल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर मनिंदर सिंह एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार बठिंडा की ओर आ रही थी, दूसरी आई10 ग्रैंड कार मुक्तसर की ओर जा रही थी।

    ऑल्टो कार में सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। संस्था की एंबुलेंस वहीं दूसरी एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, थाना सदर में प्रारंभिक कार्रवाई के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के शव को भी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

    मृतक की पहचान नछत्तर सिंह (61 वर्ष) पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव विश्वनंदी और घायल की पहचान दीपक चावला (23 वर्ष) पुत्र मनोज चावला निवासी कमल सिनेमा गली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाब : संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरी AAP, फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला ,देखो विडियो

    पंजाब : संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरी AAP, फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला ,देखो विडियो

    पठानकोट/अनमोल :  आम आदमी पार्टी ज़िला पठानकोट की ओर से सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आज पठानकोट  में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध में पुतला फूंका गया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आप नेताओं ने कहा कि जो भी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ़ बोलता है, उसके पीछे (ईडी) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) जा फ़िर आयकर विभाग (आईटी) को लगाकर उसे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इसका खमियाजा 2024 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चन्द, चेयरमैन पर्यटक विकास बोर्ड पंजाब विभूति शर्मा, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट मनोहर सलारिया ,चेयरमैन मार्किट कमेटी पठानकोट दिनेश सैनी,ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा मणि शर्मा,डॉ अनिल भारद्धाज आदि मौजूद थे ।

  • SYL मुद्दे पीएम मोदी का आया बयान

    SYL मुद्दे पीएम मोदी का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब- हरियाणा व कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी विवाद पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान तंज कंसा। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए पंजाब- हरियाणा के बीच चल रहे SYL मुद्दे और कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर टिप्पणी की है। दरअसल, नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में घर-घर जल पहुंचाने की गारंटी दे दी। इसी दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था। आज हिंदुस्तान में देखिए, एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है। दो-दो राज्यों के बीच में लड़ाई होती है।

    उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी थी, अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है, राजस्थान को भी जरूरत है तो राजस्थान भी मेरा है। मैं राजस्थान को तरसता नहीं रख सकता हूं और नर्मदा का पानी कोई विवाद नहीं कोई कोर्ट-कचहरी नहीं। आज राजस्थान के कई जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। ये मोदी की गारंटी होती है। सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। बीते बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सीएम भगवंत मान की सरकार को घेरना शुरू कर दिया। अकाली दल व कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया कि सीएम मान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही से मुद्दे को पेश नहीं किया। खुद कोर्ट में कहा कि वे नहर बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। जिसके बाद से ही विवाद गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को अकाली दल इस मुद्दे को लेकर गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिला भी है।

  •  ਪੰਜਾਬ : ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਉਪਰ ਈ ਡੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋ ਭੜਕੇ ਆਪ ਵਰਕਰਾ ਨੇ ਸਾੜਿਆ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

     ਪੰਜਾਬ : ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਉਪਰ ਈ ਡੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋ ਭੜਕੇ ਆਪ ਵਰਕਰਾ ਨੇ ਸਾੜਿਆ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ/ ਜਸਵਿੰਦਰ ਬੇਦੀ :  ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਆਪ ਆਗੂ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਉਪਰ ਈਡੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿਰੁੱਧ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਡਾਕ ਖਾਣੇ ਵਿਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ  ਮੌਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਰੌਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੇਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਡੀਅਨ ਅਲਾਇੰਸ ਅਤੇ 2024 ਦੀਆ ਚੌਣਾ ਦੀ ਬੋਖਲਾਹਟ ਵਿੱਚ  ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਜਾਣਬੁਝ ਕੇ ਆਪ ਆਗੂਆ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਫਿਲਹਾਲ,ਅੱਜ  ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿਚ ਰੌਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੇਕਰ ਕੇਂਦਰ  ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀਆ  ਹਰਕਤਾ ਤੋ ਬਾਝ ਨਾ ਆਈ ਤਾ ਜਲਦ ਹੀ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਵੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • महोत्सव में रशियन डांसर को देखकर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

    महोत्सव में रशियन डांसर को देखकर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

    झांसी: मऊरानीपुर नगर पालिका की ओर से आयोजित स्वीट नाइट कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यहां चल रहे मेला जल विहार महोत्सव के तहत गुरुवार रात स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन हर साल की तरह किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रशियन डांसर को बुलाया गया था। डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ युवक मंच के पास डांस करने लगे और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।

    इस पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस ने युवकों की पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वीट नाइट कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। दूसरी ओर इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। दूसरी ओर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए लोगों में से एक युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। युवकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र ने बताया कि युवक की स्थिति अधिक गम्भीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः टेंपो यूनियन के हक में उतरे किसान, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो 

    पंजाबः टेंपो यूनियन के हक में उतरे किसान, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो 

    मोगाः पंजाब में मोगा में पिछले कुछ समय से गावों में टेंपो चलाने की रोक लगाई गई है। जिससे करीब 400 से ऊपर परिवार अब भूखे मरने की कगार पर है। दरअसल, प्रशासन के मुताबिक टेंपो चलाने पर हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाई है। वहीं हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर टेंपो यूनियन की ओर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कई दिन तक मोगा की विधायक के घर के बाहर भी धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन टेंपो चालको की कोई सुनवाई नहीं हुई।

    परिवार वालों का कहना है कि टेंपो मालिकों और ड्राइवरों के घरों के चूल्हे बंद हो चुके है। इससे करीब 500 परिवार  भूखे मरने की कगार पर है। वहीं टेंपो चालको को इंसाफ दिलाने के लिए आज टेंपो यूनियन के हक में सभी किसान जत्थेबंदियां सड़कों पर उतर आई है। जिसके बाद आज यूनियन ने मोगा डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना लगाया। इस दौरान किसानों ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार बेरोजगारी खत्म करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर टेंपो का कारोबार खतम कर उनको भूखे मरने की कोशिश कर रही है। किसानों ने कहा की अगर टेंपो चालको की मांग पूरी नहीं की गई तो संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा।

  • पंजाबः भाजपा नेता के करीबी और पूर्व गनमैन के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा नेता के करीबी और पूर्व गनमैन के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मनप्रीत बादल की कल कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं मनप्रीत बादल की तालाश के लिए विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। इसी दौरान आज मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि विजिलेंस ने आज बठिंडा में मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन के घर रेड की है। गनमैन गुरतेज सिंह के ग्रीन सिटी फेस नंबर 3 स्थित घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की। 

    जानकारी के अनुसार विजिलेंस का कहना है कि मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन गुरतेज सिंह को समन जारी किया गया था। प्लाट खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंचा। इसी के चलते विजिलेंस द्वारा आज बठिंडा स्थित ग्रीन सिटी में गनमैन को कोठी पर छापामारी की गई। लेकिन विजिलेंस को दरवाजा लॉक हुआ मिला। इसी के साथ विजिलेंस ने गनमेन के 2 अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी। 

    पूर्व गनमैन गुरतेज जांच के घेरे में है। विजिलेंस का कहना है कि गनमेन होते हुए वह अपनी इतनी प्रॉपर्टी कैसे बना सकता है। कैसे इन कोठियों का मालिक बन सकता है। विजिलेंस दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। हर एंगल से जांच कर रही है। जिक्रयोग्य है कि कोर्ट ने प्लाट खरीद घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी वारंट निकाला हुआ है जिसे लेकर तलाश जारी है।