Blog

  • पंजाबी गायक Jasbir Jassi ने Sardar Ali को सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक Jasbir Jassi ने Sardar Ali को सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के दर्द को बयां किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका निजी तौर पर कोई गिला शिकवा नहीं है। जस्सी ने कहा कि कुछ लोग गलत टिप्पणी कर रहे है। वहीं उन्होंने कहाकि कुछ लोग नहीं बल्कि सिर्फ एक व्यक्ति जो कि सरदार अली है। जस्सी ने कहा कि सरदार अली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मजारों में गाने के लिए काबलियत चाहिए, क्वालिफिकेश की जरूरत है। इस दौरान जस्सी ने कहा कि मुझे उनकी यह बता समझ में नहीं आई कि कौन सी क्वालिफिकेशन चाहिए।

    जस्सी ने निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि सिग्रेट चिलम जैसी क्वालिफिकेशन चाहिए होती है। उन्होंने कहा कि सुर जैसी चीज के लिए क्वालिफिकिशेन तो उन्होंने देखी नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि कौन-कौन से व्यक्ति वहां पर सुर में गाते है। जस्सी ने कहा कि अगर सुर में गाने की बात होती तो सरदूल सिंकदर सबसे बड़ी कलाकार होते। इस दौरान उन्होंने कहा कि सलीम नंबर 1 कलाकार होते। जस्सी ने कहा कि आप जैसे लोगों ने आपने प्रमोट किया है, जो लोग इसका फायदा ले रहे है।

    इस दौरान उन्होंने सरदार अली से कहा कि पीर बुद्धुशाह, बाबा शेख फरीद इन लोगों को कूड़ बाबों के साथ ना मिलाए। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे यही निवेदन करना था। जस्सी ने सरदार अली को कहा कि आपने गुरु गोबिंद सिंह जी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जब आप महाराज जी का नाम लेते हुो तो आपके अंदर एक एनर्जी आती है। अगर आपके अंदर कोई एनर्जी नहीं आती तो इसका मतलब फिर आपमें कोई कमी है। इस दौरान उन्होंने दोबारा अपील करते हुए सरदार अली से कहा कि आप उन लोगों को इनके साथ ना मिलाए। 

  • पंजाबः जेल में सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने के बाद सिद्धू ने केस को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल में सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने के बाद सिद्धू ने केस को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    नाभाः पटियाला की नाभा जेल में भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा बंद है। वहीं इस मामले में आज नवजोत सिद्धू ने खैहरा से जेल में मुलाकात की। जिसके बाद वह मीडिया के सामने आए। इस दौरान सिद्धू ने सुखपाल खैहरा के केस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस केस में ऑरिजनल एफआईआर में खैहरा का नाम ही नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 साल से खैहरा पर तलवार लटक रही है। सिद्धू ने कहा कि 4 सरकारों ने अलग-अलग तरीके से खैहरा को परेशान किया है।

    खैहरा ने कहा कि इस मामले में अभी तक चालान पेश नहीं हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई रिकवरी भी नहीं हुई है। सिद्धू ने कहा कि अब प्रशासन द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को सामने लाया जा रहा है, जिसका नाम कश्मीर सिंह बिल्ला जो कि बड़ा ड्रग तस्कर है। सिद्धू ने कहा कि बिल्ला अमृतसर की जेल में पुलिस की कस्टडी में है। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि अब उसे प्रोडक्शन वारंट में लाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उस समय के मामले में उससे ड्रग्स बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि बिल्ले के ऊपर 23 पर्चे दर्ज है।

    इस दौरान सिद्धू ने कहा कि अगर उस समय बिल्ले से ड्रग्स बरामद हुई थी तो उस समय खैहरा का मामला सामने क्यों नहीं आया था। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल के समय में खैहरा के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ था और कॉल के जरिए मामला उनके खिलाफ दर्ज किया गया था। उस समय खैहरा ना तो विधायक थे और ना ही एलओपी थे। उसके बाद 2017 में फिर से मामला उसी तथ्यों के आधार पर शामिल किया गया। सिद्धू ने कहा कि जिस गुरदेव सिंह को सजा होती है तो उसका नाम शामिल कर दिया जाता है।

    सिद्धू ने कहा कि यह सिस्टम 2 लाख लोगों द्वारा चुने गए विधायक को पुराने केस में बरी हुए खैहरा को बाजू पकड़ कर लेकर जा रहे है। सिद्धू ने आप सीएम मान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि यही जब सरकार में नहीं थे तो इस मामले को गलत बता रहे थे, लेकिन आज उसी केस में उन्हें पकड़कर अंदर दे रहे है। यह कैसा सिस्टम है। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुद्दों को डायवर्ट करने के लिए असल मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है।

  • विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

    विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित :  उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव घनारी की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाने को दी शिकायत में रीतू हीरा नामक महिला ने बताया कि वह उपमंडल गगरेट के अंतर्गत गांव घनारी की रहने वाली है व उसकी शादी साथ लगते क्षेत्र हाजीपुर(पंजाब)के दीपक राज के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि मेरा पति व ससुराल पक्ष के बाकी सदस्य मेरे साथ मारपीट करते व दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पिछले एक वर्ष से वह परेशान होकर अपने मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि कुछ रोज पहले मायके वालों के कहने पर वह वापिस ससुराल चली गई, लेकिन ससुराल वाले फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते व गाली गलौज करते रहे। ऐसे में महिला ने पति समेत चार के खिलाफ महिला थाना ऊना के पास शिकायत दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • इंसानियत हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर, की हत्या

    इंसानियत हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर, की हत्या

    नई दिल्ली : गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा से एक 6 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने रिश्तेदारी में कैला भट्टा आई हुई थी, जहां उस सोहदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के हत्या कर दी। ये मामला गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा से है।

    आपको बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश से बीते कुछ दिन पहले इस तरह की घटना सामने आई है। एक 9 साल की आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस तरह की घटना आए दिन पूरे देश में देखने के लिए मिल रही है। जहां देश में केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कड़ी से कड़ी नियम लागू हो रहे है। लेकिन इस तरह की घटना पूरे देश में कम होने का नाम नहीं ले रही है।

  • जालंधरः विवादों में आया DIPS स्कूल छात्रों ने युवकों पर ईंटों से किया हमला, देखें Live

    जालंधरः विवादों में आया DIPS स्कूल छात्रों ने युवकों पर ईंटों से किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: करोलबाग सहित DIPS स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 12वीं के छात्रों ने युवकों पर ईंटों और कड़े से हमला कर दिया। इस घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। इस दौरान दोनों युवकों के सिर पर टांके लगे है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आयुष और नीतिन ने बताया कि काम के सिलसिले बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान DIPS स्कूल के 12 वीं छात्र कैली, शब्द पन्नू ने साथियों सहित पहले उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि उसके बाद छात्रों ने उन पर ईंटों और कड़े से हमला कर दिया। इस घटना में नीतिन के सिर पर 9 और आयुष के 3 टांके लगे है।

    युवकों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते छात्रों ने उन पर हमला किया है। पीड़ित ने बताया कि इस हमले में DIPS स्कूल की बस के ड्राइवर ने उन पर हमला किया। इस दौरान घायल युवकों ने कहा कि स्कूल छात्रों की उनके जान पहचान वाले लड़के के साथ कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जोकि उन्हें जानता है। घायलों ने कहा कि स्कूल छात्रों ने पहले भी उन्हें एक बार रोका था। उक्त घायल पासपोर्ट दफ्तर में काम करते है। घायलों का आरोप है कि इस दौरान स्कूल टीचर ने भी छात्रों का साथ देकर उन्हें पकड़ने के लिए बस ड्राइवरों को कहा था। घायलों ने बताया कि उक्त छात्र उन्हें कई बार धमकियां भी दे चुके है। हालांकि इस घटना को लेकर DIPS स्कूल के प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह भी अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • जालंधरः विजिलेंस की दबिश को लेकर बीबी जागीरकौर का आया बयान, किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः विजिलेंस की दबिश को लेकर बीबी जागीरकौर का आया बयान, किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अकाली मंत्री बीबी जागीर कौर के डेरे पर विजिलेंस की दबिश का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर बीबी जागीर कौर का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि उनके डेरे में 2 व्यक्ति आए थे, लेकिन विजिलेंस द्वारा दबिश का कोई मामला नहीं है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि उनके डेरे में विजिलेंस की दबिश की खबरे मात्र अफवाह है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें चलाने से पहले मामले की जांच करना जरूरी है। बीबी जागीर कौर ने दावा किया है कि विजिलेंस ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की और वह शुक्रवार को बेगोवाल में मौजूद नहीं थीं बल्कि लुधियाना गई थीं।

    बीबी जागीर ने कहा कि उन्हें डेरे के प्रंशसकों सहित कई लोगों के इस मामले को लेकर फोन आ चुके है। वहीं इस मामले को लेकर बीबी जागीर ने कहा कि वैसे तो उन्हें कई अधिकारी पहले मिलते रहते होंगे। लेकिन अधिकारिक तौर पर बीते दिन ना तो उनके घर और ना ही डेरे पर कोई विजिलेंस की टीम आई है और ना ही कोई विजिलेंस के द्वारा जांच की गई। इस दौरान उन्होंने अफसोस जताया हैकि ऐसी झूठी खबर किसने चला दी। इस दौरान उन्होंने लोगों और मीडिया से गलत खबर चलाने वाले लोगों को आगे फारवर्ड करने से गुरेज करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि इस मामले को लेकर तो वह विजिलेंस या उनसे पूछताछ कर सकते है। 

    वहीं दूसरी तरफ बीबी जगीर कौर के दामाद युवराज ने विजिलेंस सर्च की सूचना को बिल्कुल अफवाह बताया है।  युवराज ने कहा कि विजिलेंस की कोई सर्च नहीं हुई और न ही कोई डेरे पर आया है। युवराज ने कहा कि विजिलेंस की कोई सर्च नहीं हुई और न ही कोई डेरे पर आया है। बीते दिन बीबी जगीर कौर भी शहर से बाहर थी और वे खुद भी यहां नहीं थे । युवराज सिंह के मुताबिक कोई सर्च नहीं हुई है। रिकार्ड ज़ब्त करने की बात तो दूर की है। युवराज ने बताया कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए ये अफवाह फैलाई गई है। चर्चा है कि जमीनी विवाद मे बीबी जागीर कौर के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर है, जिसमें उन पर नगर पंचायत बेगोवाल की जमीन कब्जाने के आरोप हैं। इसी मामले में विजिलेंस आई थी। उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 28 अगस्त 2023 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक को छह सप्ताह में रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इसमें सरकारी जमीन के अवैध कब्जे के मामले के तमाम पहलुओं और नगर पंचायत के अलावा संबंधित विभागों की जांच पड़ताल करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

  • प्रमोद राणा गोली कांड के दोषियों को मिले सख्त सजा: यूनियन सहकारी सभा

    प्रमोद राणा गोली कांड के दोषियों को मिले सख्त सजा: यूनियन सहकारी सभा

    ऊना /सुशील पंडित : गांव वहडाला में प्रमोद राणा सचिव “दी वहडाला कृषि सेवा सहकारी सभा” पर गोलियां चलने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज़िक्र योग है कि सरकारी सभा वहडाला के सचिव को गली निर्माण कार्य को लेकर गोली मार दी गई थी जिनकी पीजीआई चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई। जिससे प्रदेश के सरकारी सभाओं में व्यापक रोष है, सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला प्रधान एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस जघन्य गोलीकांड पर सख्त कार्यवाही कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस कांड की ऊना खंड के प्रधान राजकुमार वंगाणा खंड के प्रधान विपिन कुमार, अम्ब खंड के प्रधान अमित मेहता, गग्रेट खंड के प्रधान राजेंद्र राणा व हरोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा ने इस जघन्य अपराध की पुरजोर भर्त्सना की और सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
  • खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

    खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

    नई दिल्ली :  रोहतक में आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि रोहतक से रिंग्स तक स्पेशल ट्रेन चला दी गई है। इस ट्रेन को आज रोहतक लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरविंद शर्मा ने रोहतक रेलवे स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया। अरविंद शर्मा ने कहा कि काफी लंबे समय से यह मांग उठ रही थी और आज केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा कर दिया है।

    खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए चलाई गई इस ट्रेन से श्रद्धालु उसी दिन वापस भी आ सकते हैं। सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि रेलवे मंत्रालय को अभी तक उन्होंने जितनी भी मांग रखी है वे सभी मांगे पूरी की गई। अब उनका लक्ष्य वंदे भारत ट्रेन को वाया रोहतक करवाने का है और इसके लिए वह केंद्रीय रेल मंत्री से बातचीत कर इस मांग को भी जल्दी पूरा करवाएंगे। इसके अलावा कई ऐसी ट्रेन है जिनका स्टॉपेज नांगलोई या अन्य कई रेलवे स्टेशनों पर करवाने के लिए भी वह अपनी मांग रख चुके हैं।

  • रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की निर्मम हत्या मामले का वीडियो हुआ वायरल

    रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की निर्मम हत्या मामले का वीडियो हुआ वायरल

    फिरोजाबादः जिले में गांव गढ़ी कल्याण में खेत स्वामी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की 7 टीमें दूसरे जिलों में दबिशें दे रही हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। कोई भी ग्रामीण एक दूसरे से बोलने से बच रहा है। वहीं इस घटना में बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया था। इस हत्या का सनसनीखेज वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इस घटना में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिसके कारण घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर परिजन हत्या का नारखी पुलिस को जिम्मेदार मान रहे है। 

    दरअसल, गांव फतेहपुरा निवासी 67 वर्षीय जगदीश पाल सिंह और उनके परिजन तहसील टीम और पुलिस फोर्स के साथ गढ़ी कल्याण में अपनी जमीन पर कब्जा लेने गए थे। गांव के एक अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों द्वारा पुलिस फोर्स और जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। जगदीश पाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी इंद्रपाल समेत तीन लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। गांव में फोर्स तैनात है। गांव में हर आने जाने वाले अजनबी पर निगाह रखी जा रही है। हत्याकांड के चार दिन बाद भी कोई भी इस घटनाक्रम के बारे में अब बोलने से बच रहा है।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में एक की मौत 

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में एक की मौत 

    फरीदकोटः जिले की ड्रीम सिटी कालोनी में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों पक्षों में घर के आगे लगे बैंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक नौजवान का तेजधार हथियार से हमला कर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस हमले में बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है।  

    मृतक की पहचान तजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ड्रीम सिटी कालोनी के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में घायल हुए लोगों का फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल में ईलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। 

    घटना के बारे में फरीदकोट के एसएचओ गुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रीम सिटी में झगड़ा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों के बीच घर के आगे रखे बैंच को लेरक लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।