Blog

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने  किया उदघाटन

    अन्य कंपनिया भी आयुर्वेट कंपनी से प्रेरणा लें – राम कुमार

    बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की पिछडी पंचायत नालका के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक घरेड में सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर) के तहत निर्माण किए गए तीन कमरों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना करके किया।  बददी की कंपनी आयुर्वेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत विद्यालय में भवन की कमी देखते हुए इसका निर्माण करवाया है। इन तीन भव्य कमरों को कंपनी का निर्माण कंपनी ने रिकार्ड तोड चार माह में पहाडी चीर करवाया है जिस पर 25 लाख रुपये की लागत आई है।

    आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन की दूरदर्शिता व समपर्ण को देखकर कंपनी का मानना है कि शिक्षा ही हमारा स्तर उपर उठा सकती है और यह भारत के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। यह कंपनी शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना अपना फर्ज समझती है। दून के विधायक एवं सीपीएस रामकुमार चौधरी ने तीनों कमरों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी का आभार जताया और कहा कि बीबीएन के अन्य उद्योगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कंपनी के निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात ने कहा कि सीसएआर के तहत हम 10 फीसदी से ज्यादा राशि अपने शुद्व लाभ में से शिक्षा व पर्यावरण को समर्पित करते हैं।

    चाहे किसी पिछडे विद्यालय में कमरों का निर्माण हो, सोलर निर्माण हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो हर समय इसके लिए कंपनी के अलग अलग प्रोजेक्ट काम करते हैं।  संस्थान द्वारा बददी क्षेत्र में  सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं चलाई गई है, जिसमे शिक्षा और पर्यावरण मुख्य है। शिक्षा को बढ़ावा देन और पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक कंपनी 8 स्कूलों में कार्य कर चुकी हैं जिसका लाभ सभी स्कूल कई सालों तक उठाते रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम चंद, प्राध्यापक अमर सिंह, निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात, विजय प्रताप सिंह, मदन लाल शर्मा, संदीप बकशी, संजीव राणा, अरुणेश कुमार, सतीश ठाकुर, एच सुधीर, विमल धर, अनिरुद्व शर्मा, नितीन खुराना, रजनीश, रामपाल, गुरमिंद्र उपस्थित थे।

  • पोलियो समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर : डॉ दुष्यंत चौधरी

    पोलियो समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर : डॉ दुष्यंत चौधरी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत में पोलियों के समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर होगा। यह बात ऊना के माया होटल में रोटरी क्लब ऊना के पद स्थापना व गर्वनर आफिशियल विजिट समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में रोटरी जिला 3070 के जिला गर्वनर रोटेरियन डा.दुष्यंत चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल ने विश्व में पोलियों उन्मूलन के लिए जोरदार प्रयास किए। जिसकी बदौलत विश्व में पोलियों की बीमारी लगभग समाप्ति की और है। उन्होंने कहा कि रोटरी ने पोलियों उन्मूलन के लिए अभी तक 1.2 विलियन डालर की सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान को जनाभियान बनाकर पूरे देश में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने की संभावना है। डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत टीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट शुरु करने का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए बैचिंस, पढऩे लिखने के लिए कापी किताबें व अन्य शैक्षणिक सामग्री तथा यूनिफार्म व शूज इत्यादि की मदद भी की जा सकती है। उन्होंने टीचर टे्रनिंग, ई-लर्निंग, एडल्ट लिटरेसी, चाईल्ड डिवेलपमेंट व हैप्पी स्कूलिंग कार्यक्रमों पर फोक्स करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित लोगों को इससे जोड़कर विभिन्न जनसेवा के कार्य चलाए जाएं। उन्होंने महिला सदस्यों को भी रोटरी क्लब में शामिल करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोटरी संगठन से जोडऩे का परामर्श दिया। रोटरी मूवमेंट को ग्रामीण क्षेत्रों तक में लेकर जाने की जरूरत है।  

    उन्होंने इस वर्ष के रोटरी थीम ‘इमेजिन रोटरीÓ के बारे में बोलते हुए कहा कि रोटरी अंर्तराष्ट्रीय संस्था ने वर्ष 2022-23 के लिए महान थीम प्रस्तूत की है। हमें रोटरी की कल्पना को विश्व की वास्तविकता में बदलना है तथा इसे अपने कार्यो से दर्शाना भी है। डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी क्लब ऊना द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊना में रोटरी क्लब ने अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। रोटरी क्लब के प्रधान बलदेव चंद ने कहा कि क्लब समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को सरंजाम देते हुए रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने क्लब की अहम जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्लब सदस्यों का आभार भी जताया। कार्यक्रम को रोटरी क्लब ऊना के सचिव ई.संजीब अग्रिहोत्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटेरियन एचएन चीटू,नरेंद्र कपिला,संजीब पुरी,बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,जगदीश राव,ओंकार नाथ कसाणा,रमेश ठाकुर,एमके बस्सी,इंद्रजीत सिंह अरोड़ा,रंजीत सिंह जसवाल,जतिंद्र कंवर,मनु पुरी,जयंाश शर्मा,अखिल चीटू,शिखा चीटू,इन्नर व्हील क्लब सदस्य रमा कंवर,ज्योति चौधरी,नीलम अग्रिहोत्री,डा.अरूणधति शर्मा,रोटरी ग्रेटर ऊना के सदस्य महिंद्र वर्मा,अजय शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    इनको किया गया सम्मानित

    रोटरी जिला गवर्नर रोटे.डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी क्लब ऊना के चार्टर सदस्य रमेश ठाकुर व एमके बस्सी तथा वैटरन सदस्य जतिंद्र पुरी व इंद्रजीत अरोड़ा को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डा.दुष्यंत चौधरी ने नवगठित रोटे्रेक्ट क्लब सलोह के प्रधान जयंाश शर्मा को भी पिन अप करते हुए चार्टर प्रधान का प्रमाण पत्र भेंट किया। जबकि नए सदस्य के रूप में रंजीत सिंह जसवाल व जतिंद्र कंवर को पिन अप किया गया।

    रोटरी पार्क का किया लोकार्पण

    रोटरी जिला गर्वनर डा.दुष्यंत चौधरी ने लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी में स्थापित किए गए रोटरी पार्क का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा भी रोपित किया। ऊना रोटरी क्लब सदस्यों ने रोटरी गवर्नर को रोटरी फाऊंडेशन के लिए 2500 डालर की योगदान राशि भी भेंट की।

  • सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ना नानोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी जानकारी

    नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ननोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह मनाया गया ।जिसमें सिपला कंपनी की ओर से यशवंत सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षाव जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने को नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह कानून जुर्म है।

    उन्होंने कहा कभी भी नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए और हमें हमेशा गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए और इसके बाद उनकी टीम ने सभी बच्चों को आग से बचाव की भी जानकारी दी कि अगर आग लग जाती है तो स्वयं व अपने आसपास के लोगों को किस तरह बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य बबीता परमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के तहत सिपला कंपनी की ओर से उनके बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है ।

    जिसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी हर स्कूल में बच्चों को देनी चाहिए ताकि बच्चों को यातायात नियमों व अन्य जरूरी जानकारी मिल सके। इस मौके पर सिपला कंपनी के प्रबंधक दौलतराम, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार ,सुधीर कुमार,  रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी अनिल कुमार व स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।

  • सिगरेट का कश लगाती दिखीं स्कूल की लड़कियां, देखें वीडियो

    सिगरेट का कश लगाती दिखीं स्कूल की लड़कियां, देखें वीडियो

    वाराणसी: अस्सी घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ छात्राएं अस्सी घाट पर स्कूल ड्रेस में सिगरेट का कश ले रही हैं। बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद भी ये छात्राएं नहीं मानीं, इसके बाद किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अस्सी घाट पर छात्राओं के सिगरेट पीने का वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। अस्सी घाट पर एक स्कूल की चार से पांच छात्राएं, लड़कों के साथ पहुंची थीं, घाट के एक कोने में बैठकर सिगरेट पीने लगीं। कुछ लोगों ने उन्हें टोका तो छात्राओं ने इसे नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

  • बीबीएन  में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

    बीबीएन  में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

    जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारो का अयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल : पूरे बीबीएन में रविवार को रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारों का भी आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में  नगर परिषद बददी के वार्ड नंबर 1 में रविदास जयंती पर शब्द कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद  बददी के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की ।सेवादार जगदीश चंद् मल्ली ने बताया कि 7 दिन पूर्व रविदास मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था और आज सुबह पाठ की समाप्ति की गई और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद आए हुए डाडी जत्थे द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया और उसके बाद अटूट लंगर  बरताया गया। इस मौके पर पहुंचे मदन चौधरी ने कहा कि हम सभी को रविदास जी के कदम चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।

    रविदास जी ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधा है। रविदास जी महाराज की करनी हमे नही भूलनी चाहिए व उनके कदम तीनों पर चलना चाहिए। इस मौके पर पार्षद सूरजीत चौधरी, मोहनलाल, अजितेश चौधरी, भजन लाल, मनोनीत पार्षद रमन कौशल ,कुलदीप सिंह , व्यापार मंडल बद्दी के प्रधान मान सिंह कुण्डलस,  महासचिव सुशील कौशल, मदन, बनत राम, तेजा राम, मंगत राम,सीताराम, दयाल, रतन,रवि कुमार, कर्म चंद कर्मा, कमल, दीपा,राज कुमार, निर्मल सिंह, रामपाल, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह बिल्ला,कुलवंत सिंह ,रामू, संजीव, विजय, अंकु, निशांत, रोहित, अरुण, अंजू, कृष्ण, राजा,तरसेम,राम जी, गुरनाम,सोनू, बंटी, विनोद भगत, पाल सिंह, रिंकू, गोपाल,प्रीत,सचिन ,अनिल ,रवि ,सुनील, मीतराम,ईशु , विक्रम, समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

  • प्रेस क्लब बददी ने बरोटीवाला में मनाया 14वां स्थापना दिवस

    प्रेस क्लब बददी ने बरोटीवाला में मनाया 14वां स्थापना दिवस

    नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    बददी/ सचिन बैंसल :  प्रेस क्लब बददी ने अपना 14वां स्थापना दिवस बरोटीवाला के विश्राम गृह में धूमधाम से मनाया ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बददी गोपाल कृष्ण मुखिया ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा और फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अनिल मलिक ने शिरकत की।

    सर्वप्रथम प्रेस क्लब के चेयरमैन रुप किशोर ठाकुर ने प्रेस क्लब के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि जनवरी 2009 से लेकर अब तक प्रेस क्लब मीडीया से जुडे मुददे तो उठाता रहा है लेकिन इसके साथ ही सामाजिक दायित्व में भी संगठन ने अहम भूमिका निभाई है। चाहे साक्षरता का क्षेत्र या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, क्लब ने एक दर्जन से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह समस्त सदस्यों का प्रयास ही था कि 2018 में क्लब को अपना स्थाई भवन मिला। यह भवन बहुत पुराना है जिसको जीर्णोद्वार करके एक लर्निंग सैंटर के रुप में विकसित किया जाएगा।

    सर्वप्रथक क्लब के फाऊंडर अध्यक्ष रणेश राणा को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद के समस्त अध्यक्षों के कार्यकाल को याद किया गया जिसमें पोलाराम चौधरी, बलबीर ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा व किशोर ठाकुर गरिमापूर्ण अध्यक्ष पद पर रहे थे। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने गत वर्ष का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया और सदन के समक्ष बैलेंस शीट (2021-22) को पढक़र सुनाया जिसको हाऊस ने पास कर दिया। यह बैलेंस शीट रजिस्ट्रार को भेज दी गई है ताकि संगठन पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण मुख्यिा ने अपने संबोधन में कहा कि मीडीया देश का चौथा स्तम्भ है और इसके बिना एक स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती और इसका देश के विकास में आजादी से पहले ही का ही योगदान स्मरणीय है। प्रदेशाध्यक्ष एनयूजे इंडिया रणेश राणा ने पत्रकारों से आहवान किया वो तथ्यों व मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देें और लोगों तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाएं। 

    इनको मिला सम्मान


    समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पंकज ठाकुर व रक्तदान के क्षेत्र में अनिल मलिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हरदेव सिंह छाबडी को सम्मानित किया गया। मार्च के महीने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपर बददी में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने के लिए महिलाओं को सरोकार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सचिन बैंसल, शांति गौतम, ऋषि ठाकुर, संजीव ठाकुर, राजन नेगी, दीपक वर्मा, ज्योति गिरी, निकिता चौधरी, विजय ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, ललित वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

  • हरियाणा के राज्यपाल ने गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल ने गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

    गुरु रविदास जी ने लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठाकर समाज के लिए कार्य करने के लिये किया प्रेरित

    केन्द्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत

    हरियाणा सरकार द्वारा संत व महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा-राज्यपाल

    पंचकूला/अजीत झा:  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास जी ऐसी दिव्य आत्मा थी, जिन्होंने धर्म के नाम पर फैले पाखंडवाद, अन्धविश्वास, जात-पात तथा ऊँच-नीच के भेदभाव जैसी कुरीतियों का खंडन किया और लोगों को आत्मतत्व का बोध करवाया।

    राज्यपाल आज गुरु रविदास भवन सेक्टर-15 में गुरु रविदास सभा द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज के 646वें जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।

    उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होती है, इसलिए गुरु रविदास जी ने लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठाकर समाज के लिए कार्य करने के लिये प्रेरित किया। रविदास जी बचपन से ही बहादुर और ईश्वर भक्त थे लेकिन बाद में उन्हें उच्च जाति के द्वारा उत्पन्न भेदभाव की वजह से बहुत संघर्ष करना पड़ा। संत रविदास जी ने समाज में फैली अनेक कुरितियों पर प्रहार करते हुए एक दोहे में कहा था कि रविदास जन्म के कारने, होत न कोई नीच। नर कू नीच करि डारि है, ओंछे करम की कीच।      

    राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसी सामाजिक समरसता के चिंतन को आगे बढ़ाते हुए ‘‘सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास’’ के मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। केन्द्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है। सरकार द्वारा महिला उद्यमियों को स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक बैंक ऋण की सुविधा दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने इसके अन्तर्गत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के लगभग एक लाख बीस हजार ऋण आवेदनों को मंजूरी दी है।    

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत व महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है, जिनमें कबीर दास, महर्षि वाल्मीकि, गुरु रविदास, गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक देव सहित अन्य महापुरुष शामिल है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने गुरु जी से संबंधित गया, काशी और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा के खर्च को वहन करने की घोषणा की है।      

    राज्यपाल ने कहा कि इसके अलावा सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए अनेक कल्याकारी  योजनाएं आरम्भ की हैं। इनमें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डाॅ. बी0आर0 अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना, पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को विभिन्न उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त कोचिंग की सुविधा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना प्रमुख तौर पर शामिल हैं। इन योजनाओं पर हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में सामाजिक सशक्तिकरण क्षेत्र के लिए दस हजार दो सौ उनतीस करोड़ रुपये आवंटित किए है।    

    अंबाला सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री  रतन लाल कटारिया ने श्री गुरु रविदास सभा को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अंबाला सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने श्री गुरु रविदास सभा को सांसद निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उपायुक्त श्री महावीर कौशिक व नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल ने राज्यपाल का धन्यवाद किया। गुरू रविदास सभा के प्रशासक श्री टीसी भाटी, पूर्व विधायक श्री लहरी सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। बीजेपी राज्य कार्यकारणी सदस्य व गेल की पूर्व निदेशक श्रीमती बंतो कटारिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। 

    इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री सूमेर प्रताप सिंह, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, ओमवती पूनिया, श्री गुरु रविदास सभा के सदस्य व भारी संख्या में जिलावासी उपस्थित थे।

  • आई टी के क्षेत्र में भारत ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पिछड़ा : अनुराग

    आई टी के क्षेत्र में भारत ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पिछड़ा : अनुराग

    ऊना सुशील पंडित :  बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 10 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है इससे 33% सीधी नौकरियां देश के युवाओं को प्राप्त होने जा रही है जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और इसको लेकर पूरे देश में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठके होने जा रही है जिसमें से कुछ बैठके हिमाचल के धर्मशाला में भी होगी।  ऊना, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा की आज से 9 साल पूर्व जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में सत्ता में थी तो 12% महंगाई दर था, पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और देश नीतिगत पक्षाघात की ओर अग्रसर था। तब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुनावी रण में उतारा और उन्होंने संकल्प लिया की वह ना खाएंगे, ना खाने देंगे और तब से अब तक भाजपा की केंद्र सरकार पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है।
    कांग्रेस के नेता केवल झूठे आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर चिपकाने का प्रयास करते है पर उनके सभी प्रयास फेल हो जाते है। केंद्र की मजबूत सरकार ने कोविड के कठिन समय में देश में 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन जनता को मुफ्त में लगाई, 28 महीने तक 80 करोड़ गरीबों को अनाज मुफ्त में देने का कार्य किया और इसके लिए 4 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने खर्चे किया।
    भाजपा अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम करती है और अंतिम पंक्ति में जो व्यक्ति खड़ा होता है उसकी सहायता के लिए योजना बनाती है। यूनाइटेड स्टेट्स जैसे देश महंगाई से जूझ रहे हैं और वहां की महंगाई दर 8.3% है और भारत की महंगाई दर आज 5.7% है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 7% की दर से बढ़ने जा रही है, भारत में अगर कांग्रेस साशनकाल के समय के साथ तुलना की जाए तो फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है और आज देश में 90 हजार स्टार्टअप चल रहे हैं। 
    देश डिजिटल इकोनामी की ओर बढ़ रहा है चाहे वह चाय वाला हो या रेडी फड़ी वाला, सब गूगल पर के माध्यम से व्यापार कर रहे हैं। देश में 12 लाख 62 हजार करोड़ की डिजिटल ट्रांजैक्शंस रिकॉर्ड हुई है। आज हमारे देश की विश्वसनीयता पूरे विश्व में बढ़ रही है। आज भारत का कोविद वैक्सीन का सर्टिफिकेट डिजिटली फोन पर उपलब्ध है और बाकी देशों का आज भी कागज पर है इस मामले में , आज भारत में अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ दिया है। 
    कांग्रेस केंद्र में भी केवल प्रदेश सरकारों की बात करती है पर केंद्रीय मुद्दों पर बात नहीं कर पाती, कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया था। मोदी सरकार ने 3.50 करोड़ पक्के मकान गरीबों को स्वीकृत किए थे जिसमें से 2 करोड से ज्यादा बन कर गरीबों को दे दिए गए हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66% बढ़ा दिया गया है यह दिखाता है कि मोदी सरकार गरीबों से किए गए वादे को लेकर संकल्पित रूप से कार्य कर रही है।
    बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 10 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है इससे 33% सीधी नौकरियां देश के युवाओं को प्राप्त होने जा रही है। किसानों के लिए 20 लाख करोड़ के किसान क्रेडिट कार्ड का प्रावधान इस बजट में किया गया है इससे किसानों को बहुत लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दमदार नेता है जब से जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए को हटाया गया है तब से प्रतिवर्ष दो करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर की सैर करने जा रहे है। जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और इसको लेकर पूरे देश में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठके होने जा रही है जिसमें से कुछ बैठके हिमाचल के धर्मशाला में भी होगी इसके साथ-साथ शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षता भी भारत कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बाथ है।
    केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है कॉविड के समय कई ठेके ऐसे वितरित किए गए थे जिनका काम पूरा नहीं हो पाया और उनके 95% पैसे फंस गए थे, अब केंद्र सरकार उन ठेकेदारों को 95% पैसा वापस करने जा रही है।देश में 2024 लोकसभा चुनावों के लिए 400 दिन रह गई और हम एक बार फिर केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे और हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटों को एक बार फिर भाजपा जीतेगी।
  • पूर्व सीएम जयराम कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुए नतमस्तक

    पूर्व सीएम जयराम कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुए नतमस्तक

    ऊना/सुशील पंडित :   नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी आश्रम ऊना पहुंचे। श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे वार्षिक धार्मिक विराट सम्मेलन में शिरकत करते हुए जयराम ठाकुर ने  राधा कृष्ण मंदिर में शीश नवाया व आश्रम के अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी जयराम ठाकुर के साथ मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने मुलाकात के दौरान बाबा बाल जी महाराज का कुशल क्षेम जाना और विराट धार्मिक सम्मेलन की वधाई भी दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सान्निध्य में राधा कृष्ण मंदिर में चल रही गतिविधियां वर्तमान समय में उत्तर भारत में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भी समय-समय पर भरपूर योगदान सुनिश्चित किया है।

    श्री राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी की अध्यक्षता में चल रहे धार्मिक विराट सम्मेलन में आज चित्र विचित्र की जोड़ी ने समा बांधा उन्होंने कृष्ण भजनों की एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां देते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

  • भाजपा सबका समावेशी विकास चाहती है: जनरल वीके सिंह

    भाजपा सबका समावेशी विकास चाहती है: जनरल वीके सिंह

    भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ और केंद्र के समर्थन में दो प्रस्ताव पारित किए

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि बजट में उन विषयों पर ध्यान रखा गया हैं ताकि देश को मजबूती के साथ आगे ले जाया जा सके। भाजपा सबका समावेशी विकास चाहती हैं। उस दिशा में यह बजट बनाया गया हैं। बजट में महिला, युवा, उद्योगपति, बुजुर्ग समेत अन्य वर्गो को हितों का ध्यान रखा गया हैं।

    वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों में डिजिटल पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया हैं। इससे युवा पीढ़ी को ग्रामीण परिवेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने में मदद मिलेगी।  देश के 80 लाख स्वयंसेवियों को मजबूत करने के लिए बजट में प्राविधान किया गया हैं। ताकि इसके माध्यम से आर्थिक स्तर पर मजबूत किया जा सके। देश में मत्सय पालन को लेकर केंद्र सरकार काफी बढ़ावा देने जा रही हैं। ताकि मत्सय पालन के साथ जुड़े लोगों को अधिक फायदा पहुंच सके। कर्नाटक के एक क्षेत्र में अकाल स्थिति से निपटने से माइ्रको सिंचाई से पानी मुहैया करवाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत 4-0 के लक्ष्य को रखा गया हैं। ताकि युवाओं को काम करने के लिए तैयार करके बेरोजगारी को समाप्त किया जा सके। ताकि जो युवा देश के बाहर रोजगार के लिए जाते हैं। उन्हें भारत में प्रशिक्षित करने के लिए बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंचित आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। देश में मोटे अनाज को लेकर श्रीअन्न योजना के तहत कार्य किया जाएगा। देश में होने वाली जी-20 की बैठकों में बहुत विदेशी आ रहे हैं। उसमें काफी श्रीअन्न योजना के प्रचलन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग एफसीआई पर निर्भर रहने की बजाए ग्रामीण परिवेश में स्टोरेज की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। देश में रासानयिक खेती को कम किया जाएगा। ताकि भारत से अधिक से अधिक अन्न बाहर भेजा जा सके।