Blog

  • पंजाब : चोर महिला गिरोह सक्रिय, दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना :  चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।अब महिलाएं भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। आए दिन चोर महिलाएं वारदातों को अंंजाम दे रही है। ऐसा ही मामला मेले में महिलाओँ द्वारा चोरी करने का सामने आया है। जहां चोर महिला गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मेले में कपड़े का स्टॉल लगाए हुए दुकानदार के पास यह चोर महिलाएं सूट देखने आई और चोरी करने लगी तो दुकानदार ने इन महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया तो एक महिला को काबू कर लिया और 2 महिलाएं फरार हो गई। जिस चोर महिला को काबू किया।

    जिसके बाद चोर महिला ने मेले में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे जगदेव सेखों ने बताया कि गरीब लोग मेले में अपने रोजी-रोटी कमाने के लिए पहुंचते है। चोर महिलाओं की ऐसी हरकतों की वजह से पंजाब बदनाम हो रहा है। क्योंकि यहां मेले में रोजी रोटी कमाने बाहर से व्यापारी आते है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि जो बाहर से व्यापारी आ रहे है, उनकी सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा की जाए सके।

  • कोलकाता के मैदान में होगा इंडिया और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना

    नई दिल्ली : एक ओऱ भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार नसीब हुई है। अब ये देखना दिलचस् रहेगा कि क्या साउथ अफ्रीका आज भारतीय टीम के अजेय रथ को रोक पाएगीसाउथ अफ्रीका को इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स से हार मिली थी दोनों टीमों के बीच यह कोलकाता में खेला जाने वाला है वर्ल्ड कप के 37वें मैच भारत और साउथ अफ्रीकी टीम आमने-सामने है दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने में सफल हो गई हैलेकिन यह मैच दोनों टीमों के लिए ड्रेस रिहर्सल की तरह है। बता दें कि इस पूरे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने शानदार परफॉर्मेंस किया हैएक ओऱ भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार नसीब हुई है

    अब ये देखना दिलचप्स रहेगा कि क्या साउथ अफ्रीका आज भारतीय टीम के अजेय रथ को रोक पाएगी साउथ अफ्रीका को इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स से हार मिली थीदोनों टीमों के बीच यह कोलकाता में खेला जाने वाला है वनडे में दोनों टीमों के बीच 90 मैच हुए हैं जिसमें 37 मैच में भारत को जीत तो वहीं साउथ अफ्रीका को 50 मैच में जीत मिली है। 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है World Cup में दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं जिसमें भारतीय टीम 2 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है तो वहीं 3 दफा साउथ अफ्रीकी टीम जीत हासिल कर पाई है

    भारत संभावित

    शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

    साउथ अफ्रीका संभावित

    टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच कोलोकाता के ईडन गार्डन में होने वाला है यहां कि पिच पर बाउंस मिलता है जिससे बल्लेबाज यहां पर बैटिंग करना पसंद करते हैंशुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है तो वहीं दूसरी पारी में स्पिनर्स भी अपना कमाल कर सकते हैं इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच ज्यादा रन नहीं बने थे पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था

  • जमानत पर छूटने वाले कैदियों के पैर में पहनाया जाएगा GPS ट्रैकर!

    नई दिल्ली : अब खूखार आतंकियों को जमानत पर छोड़ने के बाद पुलिस को उनकी निगरानी करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। ऐसे कैदियों की निगरानी के लिए अब पुलिस ने अब ऐसा जीपीएस ट्रैकर (एंकलेट) इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो जमानत पर रिहा हुए आतंकियों के पैर में पहना दिया जाएगा। इससे पुलिस जब चाहे उन्हें आसानी से ट्रैक कर सकेगी. इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कर दी है। J-K पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ऐसा करने वाली देश की पहली पुलिस बन गई है। दरअसल, जीपीएस ट्रैकर एंकलेट एक ऐसी डिवाइस है, जिसे किसी शख्स के टखने के चारों तरफ चिपका दिया जाता है। इसे लगाने के बाद उस व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। इस डिवाइस का इस्तेमाल पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे पश्चिमी देशों में जमानत या पैरोल पर जाने वाले कैदियों के लिए किया जाता है।  इसके अलावा घर में नजरबंद आरोपियों की भी इससे निगरानी की जाती है। पुलिस के मुताबिक इस डिवाइस को एनआईए की स्पेशल कोर्ट के एक आदेश पारित करने के बाद इस्तेमाल में लाया गया।

    इसमें पुलिस को आतंक के एक आरोपी पर जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया गया। दरअसल, यूएपीए की कई धाराओं के तहत आरोपी गुलाम मोहम्मद भट ने जमानत के लिए आवेदन किया था। जमानत पर सुनवाई लंबित रहने के चलते आरोपी ने अंतरिम जमानत पर रिहा करने की मांग की।आरोपी पर कई आतंकी संगठनों से जुड़े होने और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के इशारे पर आतंक की फाइनेंसिंग में शामिल होने का केस है। जिस केस में उसे बंद किया गया था, उसमें 2.5 लाख रुपये की टेरर फाइनेंसिंग करते समय उसे गिरफ्तार किया गया था।

    कैदी के खिलाफ चल रहे थे कई केस

    आरोपी को एक दूसरे मामले में भी आतंकी संगठन से जुड़े होने और आतंकी कृत्य की साजिश रचने के आरोप में एनआईए कोर्ट और दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषी ठहराया है। अधिकारियों ने कहा कि स्पेशल एनआईए कोर्ट ने जम्मू में जोनल पुलिस मुख्यालय को आरोपियों की कड़ी निगरानी करने के लिए कहा था। अभियोजन पक्ष की दलील के बाद स्पेशनल एनआईए कोर्ट ने आरोपी पर जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

    भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

    नई दिल्ली :  विनाशकारी भूकंप का सामने कर रहे नेपाल में रविवार सुबह एक बार फिर झटके महसूस किए गए। नेपाल में एक के बाद एक लगातार भूकंप से झटके महसूस किए जा रहे है। रविवार को 3.6 तीव्रता वाले एक और भूकंप के झटको ने नेपाल को हिलाकर रख दिया।  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 4:38 बजे भूकंप आया,जिसका केंद्र काठमांडू से 169 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किमी की गहराई में था। वहीं शनिवार दोपहर को 3.3 की तीव्रता वाले एक दूसरे झटकों ने भूकंप प्रभावित नेपाल के सामने आने वाली चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात नेपाल में 6.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इसके बाद शनिवार दोपहर को भी 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लगातार भूकंप के झटकों ने नेपाल के लोगों को दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है।

  • 10 नवंबर तक किये गए स्कूल बंद

    दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला गया है.
    दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है. नतीजतन दिल्ली में 5वीं तक के सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद किए गए. हालांकि 6-12 वीं तक के स्कूलों को आदेश नहीं दिया गया है. लेकिन विकल्प दिया गया है कि वह चाहे तो ऑनलाइन क्लास चल सकते हैं. इस बारे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र 5 नवंबर तक पांचवी तक के स्कूल बंद किए गए थे. अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है.

     एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी  दिल्ली में एक्यूआई ( Delhi AQI Today) 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है.

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੌਜ਼ਰੀ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, 3 ਝੁਲਸੇ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਇਕ ਫੈਕਟਰੀ ’ਚ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ 11 ਵਜੇ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਅੱਗ ਇੰਨੀ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸੌਂ ਰਹੇ 3 ਲੋਕ ਇਸ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਝੁਲਸ ਗਏ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਕੋਲ ਇੱਕ ਹੌਜ਼ਰੀ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ‘ਚ 3 ਕਰਮਚਾਰੀ ਝੁਲਸ ਗਏ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਫਾਇਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਅੱਗ ਲਗਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਫਾਇਰ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 11 ਵਜੇ ਦਿਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕੁਝ ਹੀ ਸਮੇਂ ‘ਚ ਅੱਗ ‘ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ।  ਤਿੰਨ ਪੀੜਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇਕ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਇਹ ਫੈਕਟਰੀ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਹ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਰਾਮ ਲਕਸ਼ਮਣ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਉਨ ਤੋਂ ਕੋਟੀ ਬਣਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

  • जालंधर : पुलिस ने किशनपुरा में रेड के दौरान 6 से 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

    लाखों की नकदी की बरामद

    जालंधर : थाना रामा मंडी की पुलिस ने किशनपुरा इलाके में 6 से 7 जुआरियों को लाखों रुपए की नगदी के साथ रेड के दौरान गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों किशनपुरा की एक कॉलोनी में घर में छुपकर जुआ खेल रहे थे। जिसके बाद मौके पर जाकर पुलिस ने सभी को जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। थाना रामा मंडी के एसएचओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किशनपुरा के अधीन बलदेव नगर में एक घर में जुआ खिलाया जाता है। जिसके बाद आज जब उन्होंने वहां पर जाकर रेड की तो उन्होंने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो लोगों को जांच के दौरान निर्दोष पाया गया। जिन्हें कुछ ही समय में छोड़ दिया जाएगा। बाकी पांच लोग जुआरी हैं। जिन पर आगे की जांच की जा रही है।

    एसएचओ अरोड़ा ने आगे बताया कि सभी जुआरी बलदेव नगर के निवासी हैं। जिनकी पहचान अमित कुमार शर्मा, सुभाष, सतीश कुमार, कवि, दीक्षित के रूप में हुई है। सभी जुआरीयों से अलग-अलग धनराशि बरामद की गई है। अभी तक सिर्फ ₹100000 तक की नगद राशि का ही पता चल पाया है। पुलिस की ओर से वहां के पार्षद के रिश्तेदार की गिरफ्तारी को नकारते हुए राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों में कोई भी वहां के पूर्व पार्षद का रिश्तेदार है। सभी आरोपियों को थाने में लाया गया है, अभी इनकी जांच जारी है। जल्द ही सारी जानकारी मीडिया के साथ सांझी की जाएगी।

  • पिटबुल का आतंक : महिला को बुरी तरह नोचा, मामला दर्ज

    नई दिल्ली : दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है। जहां एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बता दें कि यह घटना स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है। इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने लगी और थोड़ी देर में दोनों के बीच बहस होने लगी।  दोनों महिलाओं का झगड़ा देख एक लड़का उनके पास आकर खड़ा हो जाता है। पिटबुल लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है लेकिन लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है। इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है। 

    पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है और अचानक रिया पर हमला कर देता है। शोर मचने पर गली में हंगामा मच जाता है। पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं। उसका बेटा पिटबुल को लेकर घर में चला जाता है।मामला यहीं शांत नहीं होता है। युवक बाहर निकलता है और रिया को धक्का देता है।

    पुलिस ने दर्ज किया केस 

    पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था। पुलिस ने इलाके सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

  • पंजाब :  भयानक सड़क हादसे में दूल्हे सहित 4 की मौ’त, देखे वीडियो

    मोगा: जिले में रविवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुई डॉली कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर अजीतवाल के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी परिवार को भी दे दी गई है।

    अभी तक की जांच में पता चला है कि डोली वाली कार की टक्कर एक खड़े ट्रक से हुई है। मरने वालों में एक दूल्हा भी है। घटना में जख्मी 3 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि डोली वाली कार अबोहर की तरफ से आ रही थी। कार में सवार लोगों को लुधियाना के पास बद्दोवाल पहुंच कर शादी में शामिल होना था। मगर रविवार को सुबह 5 बजे हादसा हो गया।

  • आज का राशिफल, 5 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 5 नवंबर 2023

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

    मेष: आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कार्यों की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको यदि किसी सम्मान से नवाजा जाए, तो उसमें आप अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी।

    वृष: आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके बिजनेस में यदि कुछ धन रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग देंगे। भाई- बंधुओं से चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और नजदीकियां आएंगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामले सकारात्मक रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनों के साथ समर्थन बनाए रखें और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़ों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

    कर्क: आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बड़े सदस्यों से मुलाकात होगी और कुछ योजनाओं की आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों में बिल्कुल ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चा में बिल्कुल बढ़ोतरी न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई व्यापार संबंधित डील पूरी होते-होते लटक सकती है। संपत्ति को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अच्छा नाम कमाएंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    कन्या: आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो इससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप  किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

    तुला: आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी, तो वह उसे पर खरी उतरेगी। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिजनों से किसी प्रकार का कोई सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी परीक्षा को पास करना होगा, तभी उनके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

    धनु: आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई खास डील फाइनल करनी होगी। कार्यक्षेत्र में  आप अपनी मेहनत और लगन में कोई कसर न छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज खुशी होगी।

    मकर: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा और यदि आप किसी योजना को बना रहे थे, तो उसमें आप पूरा ध्यान लगाए। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।आप लेनदेन के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी मेहनत से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

    मीन: आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आप नियंत्रण और विनम्रता पर जोर देंगे। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उन समस्याओं को आज दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम विश्वास आपके मन में बना रहेगा। आप अपने किसी काम में यदि जूनियर से मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।