Blog

  • पंजाबः लक्खा सिधाना को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सर्वहितकारी विद्या मंदिर में बाहर प्रदर्शन कर रहे लक्खा सिधाना को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल, लक्खा सिधाना कल एक में गए थे। दरअसल, बीते दिन लक्खा सिधाना की स्कूल के प्रिंसीपल के साथ बहस भी हुई थी। इस दौरान लक्खा सिधाना ने आरोप लगाया कि स्कूल छात्रों को पंजाबी नहीं सिखा रहा है। स्कूल द्वारा पंजाबी बोलने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज लक्खा सिधाना द्वारा स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।

    इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। जहां लोगों द्वारा पुलिस को धक्के ना मारने के लिए कहा जा रहा है। लक्खा सिधाना के साथ भारी संख्या में लोग स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना को हिरासत में ले लिया। लक्खा सिधाना का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के पंजाबी बोलने पर जुर्माना लगाया जाता है। कड़ा पहनने पर मना किया गया है, बच्चों को नाइट क्लासें लगाने के लिए कहा जा रहा है।  यहां तक कि परिजनों ने कहा कि बच्चे की पगड़ी तक स्कूल में उतरवा दी गई।

    जिसके चलते बच्चों के परिजन स्कूल के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले लक्खा सिधाना स्कूल में प्रिंसिपल के दफ्तर पहुंचा जहां उसने प्रिंसिपल को एक किताब दी और वीडियो बनानी शुरू कर दी कहा कि आप पंजाबी का ‘ऊड़ा-एड़ा’ पढ़ कर सुनाओ तो इस पर प्रिंसपील ने कहा कि उन्हें ‘ऊड़ा-एड़ा’ नहीं आता जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद बच्चों के अभिभावक भड़के हुए हैं।  वहीं डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह लोगों को मुश्किलें नहीं आने दी जाएगी। लॉ एंड आर्डर को ध्यान में रखते हुए  ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा न ही हुल्लड़बाजी करने दी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि स्कूल की मैनेजमेंट के साथ बात करें, रास्ता रोकने से कुछ नहीं होगा। 

  • पंजाब : Gun point पर व्यापारी से 10 लाख रुपए की लूट, देखें cctv

    अमृतसर :  पंजाब में एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब गोलीबारी और डकैती की खबर न आती हो। लुटेरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं और अब वे बड़े-बड़े व्यापारियों को भी लूट रहे हैं। मामला अमृतसर के कटरा शेर सिंह का है। जहां कुछ लुटेरों ने दवा दुकान में पिस्तौल की नोक पर 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। वहीं दुकानदार के मुताबिक वे लोग सुबह से शाम तक दुकान में अपनी दवाएं बेच रहे थे और रात करीब 9 बजे 6 नकाबपोशों ने पिस्तौल की नोक पर दुकान से 10 लाख रुपये की डकैती की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    हमने उस सीसीटीवी को सांझा किया है। मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार खतरे में है और लूट की घटनाएं भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मार्केट के अंदर कटरशेर सिंह दवा की दुकान में डकैती हुई है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की। लुटेरे हथियारों से लैस होकर दुकान में आए और उनके द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अधिकारी नेे कहा कि दुकानदार ने जो शिकायत दर्ज कराई जाएगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः निगम के ट्रक की चपेट में आने से रिटायर पुलिसकर्मी की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते मेन जीटी रोड पर निगम के ट्रक की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता 2010 में पुलिस महकमें से रिटायर्ड हो गए थे। आज सुबह 10 बजे के करीब वह साईकिल पर सवार होकर घर से निकले थे। इस दौरान पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक राज के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी की पुलिस के द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि टिप्पर का ड्राइवर तिलक राज को घसीटता हुआ करीब 10 मीटर तक ले गया। आसपास के लोगों ने तुरंत टिप्पर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया।

    एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक तिलक राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल निगम के फरार चालक की पहचान की जा रही है और टिप्पर को कब्जे में ले लिया है।

  • पंजाबः जिम मालिक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले के थाना सदर पट्टी अंतर्गत गांव घरियाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जिम मालिक पर दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव करियाला जो करीब 8 साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद 7 माह पहले गांव पहुंचा था और जिम का कारोबार शुरू किया था। बीती रात करीब डेढ़ बजे 2 अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए और जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे तो रिवाल्वर से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शरीर में 5 गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी देते हुए मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाबी युवक की विदेश में गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुर: मनीला में लगातार पंजाबी युवकों की हत्या होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के गांव उगोके के युवक की मौत का सामने आया है। जिसकी मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिवारक वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं की हत्यारो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर बनती कारवाई की जाए। बतादें कि लखविंदर सिंह 4 साल पहले रोज़ी रोटी के लिए मनीला गया था।

    मृतक के पिता ने बताया कि लखविंदर फाइनेंस का काम करता था, जिसे कल काम पर जाते समय रास्ते में किसी ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है क्योंकि लखविंदर सिंह के शव के पास पैसे पड़े हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह हत्या रंजिश के कारण हुई है। घटना की जानकारी का पता चलते ही उसके घर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की मांग है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाने में मदद की जाए।

  • पंजाबः सुबह-सुबह मशहूर फैक्टरी में सेहत विभाग की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगा : त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। वहीं त्यौहारी सीजन की शुरुआत को लेकर सेहत विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी के तहत सेहत विभाग की टीम में आज सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में दबिश दी है। मिली जानकारी ते मुताबिक सीएमओ डाक्टर राजेश आत्रि ने सेहत विभाग और फूड विभाग की टीम को साथ लेकर पतीसा बनाने वाली फेक्ट्री में की छापेमारी की। इस दौरान डा. राजेश आत्री ने बताया कि कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पतीसा फैक्ट्री में बाहरी फैक्ट्री से काफी बड़ी मात्रा में बनी हुई मिठाइयां आई हुई है। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार के आदेशों के तहत सुबह बेदी नगर स्थित फैक्ट्री में रेड की गई।

    इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने 130 से लेकर 150 के रेट से खरीदा हुआ बाहरी फैक्ट्री का बना हुआ लगभग 1392 किलो और खोया व बर्फी 255 किलो बरामद किया है। सेहत विभाग की टीम ने शक के आधार पर इनको सीज कर 4 सेंपलिंग लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब में बैन हुआ Glue Trap, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब में चूहे पकड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लू ट्रैप (गोंद वाले पिंजरे) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा ग्लू ट्रैप बैन लगा दिया गया है। पंजाब में इसके निर्माण, बिक्री व प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगा दिया गया है। दरअसल, ग्लू ट्रैप में एक बोर्ड पर गोंद की परत लगी होती है। चूहों को पकड़ने पर खाने का सामान रख दिया जाता है। इस पर आकर चूहे चिपक जाते हैं और अधिकतर चूहों की मौत हो जाती है। बता दें कि इस ग्लू ट्रैप को पशु प्रेमियों ने क्रूरता बताया था और ये मामला पशु कल्याण बोर्ड में रखा था। इसके बाद ग्लू ट्रैप को बैन कर दिया गया है और ऐसा करने वाला पंजाब 17 वां राज्य बन गया है। 

    इसके साथ ही पंजाब देश का 17वां राज्य बन गया है जिसने यह प्रतिबंध लगाया है। पशु प्रेमियों का कहना है कि जब चूहा गोंद से चिपक जाता है तो लोग उसे खुले में फेंक देते हैं। पक्षी चूहे से चिपक रहे हैं और उसे खाने की कोशिश में मर रहे हैं। इसके बाद इस पर रोक लगा दी गई है। पशुपालन विभाग ने डीसी दफ्तरों को आदेश भेज दिए हैं। 2011 में पशु कल्याण बोर्ड के एक निर्देश के बाद, पंजाब, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कुछ अन्य राज्य इस प्रथा पर प्रतिबंध में शामिल हो गए हैं।

  • पंजाबः शिरोमणि कमेटी चेयरमैन पद के लिए अकाली दल ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कल होने वाले वार्षिक चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी को शिरोमणि अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की एसजीपीसी सभी सदस्यों ने बैठक कर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रत्याशी घोषित करने पर सहमति जताई है।

    इस संबंध में अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता ने दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि कमेटी के सदस्यों से सलाह के बाद उनके नाम की घोषणा की है।

  • जमीन विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो ने 5 लोगों को कुचला

    नई दिल्ली :  बिहार के गोपालगंज में जमीन विवाद में स्कॉर्पियो ने 5 लोगों को कुचल दिया गया। इस घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैउनका इलाज चल रहा है पुलिस ने इस मामले में चालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली हैघटना श्रीपुर ओपी के मांझा चतुर्भुज गांव की है जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने स्कॉर्पियो से दूसरे पक्ष के 5 लोगों को कुचल दियाइसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 4 लोग लहुलुहान हो गएघटना से गांव में हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान 65 साल के उस्मान मियां के रूप में हुई है।

    जबकि घायलों में नूर आलम अंसारी, अली मियां, लड्डन अंसारी और खुर्शीद अंसारी शामिल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। साथ ही हमलावरों को मारने पर उतारू थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को स्थानीय मरछियां देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिला कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। 

    पीड़ित परिजनों ने बताया कि उस्मान मियां की कुछ जमीन के हिस्से में हमलावरों के परिजनों ने धान का पुआल रखा था। इसको लेकर उस्मान ने विरोध किया। साथ ही इसको लेकर झारखंड के कोयलारी में रह रहे परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद हमलावरों ने पहले व्हाट्सएप पर कब्र खोदने की धमकी दी। फिर स्कॉर्पियो से आए और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही मारपीट करने लगे, वो लोग यहीं नहीं रुके। इसके बाद स्कॉर्पियो में बैठ गए और उस्मान मियां को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, उनको बचाने गए 4 लोगों को भी हमलावरों ने रौंद दिया। एसपी गोपालगंज ने बताया कि पुआल रखने के विवाद में 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष द्वारा स्कॉर्पियो से 4 लोगों को कुचल दिया गया। इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • अहम खबरः 35 दिन तक पंजाब नहीं आएंगी ये ट्रेनें 

    चंडीगढ़ः सिटी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से लखनऊ, पाटलीपुत्र और फिरोजपुर (पंजाब) जाने वाली 3 ट्रेनें 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक (35 दिन) यहां से नहीं चलेंगी। इनमें से दो ट्रेनों चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस और चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए यात्रियों को अंबाला स्टेशन जबकि चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस के लिए लुधियाना स्टेशन जाना पड़ेगा। वापसी में यह ट्रेनें इन्हीं स्टेशनों तक आएंगी।
    दरअसल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। इसी के चलते रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ से 35 दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। यह जानकारी रेलवे प्रवक्ता की ओर से दी गई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 के काम को पूरा किया जाएगा। इसके चलते इन प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से नहीं हो पाएगा।

    रेलवे की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (15012) आठ नवंबर से अंबाला रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। वहीं वापसी में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) चंडीगढ़ तक न आकर अंबाला रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। इसी तरह पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22335) 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक अंबाला स्टेशन तक आकर यात्रा समाप्त कर देगी। वापसी में चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (22356) अंबाला स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ करेगी। वहीं चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (4629 ) लुधियाना से अपनी यात्रा शुरू करेगी जबकि फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को (4630) लुधियाना से फिरोजपुर तक चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्री ट्रेनों की बदली व्यवस्था के मुताबिक अपनी यात्रा सुनिश्चित कर लें।

    अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अन्य ट्रेनों का संचालन अभी बाधित नहीं होगा। शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन अपने निर्धारित समय पर बहाल है। इसमें अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 का काम पूरा करने के बाद ही अन्य प्लेटफार्म के काम को पूरा किया जाएगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे वर्ल्ड क्लास निर्माण कार्य के तहत 8 नवम्बर से प्लेटफार्म नंबर-4 व 5 को 34 दिनों के लिए ब्लॉक किया गया है। 12 दिसम्बर तक इन प्लेटफार्म पर ना ट्रेन आएगी और ना ही जाएगी। अंबाला मंडल के डी. आर. एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) द्वारा कार्य चल रहा है, जिसके तहत दोनों प्लेटफार्म को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया गया है। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 से करीब 8 ट्रेनों का अवागमन होता था, लेकिन बंद होने के कारण केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर सुपरफास्ट, गरीब रथ, ऊंचाहार, साईं नगर, डिब्रूगढ़, हावड़ा और चंडीगढ़ बांद्रा को सुविधानुसार दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया जाएगा।