Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते SHO का वीडियो वायरल, SSP ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर में एक एसएचओ रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा गया। दरअसल, इस पुलिस अधिकारी का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वायरल हो रही वीडियो को लेकर एसएसपी ने एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी ने माहिलपुर थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें थानेदार 40000 हजार की रिश्वत ले रहे हैं।

    हालांकि, पुलिस प्रमुख ने इस वीडियो को 3 साल पुराना और उधार दिया गया पैसा लौटाने वाला बताया जा रहा है। हालांकि थाना प्रभारी का पक्ष वायरल वीडियो में हुई बातचीत के साथ मेल नहीं खा रहा, जबकि वीडियो में एक व्यक्ति को छोड़ने की बातचीत साफ सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस 1:04 मिनट का रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें पुलिस प्रमुख को 40,000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है।

    वीडियो में एक शख्स को हिरासत से छुड़ाने की बात हो रही है और सौदा 40 हजार में तय होता है। पैसे देने वाला व्यक्ति कैमरे के सामने अपने बटुए से 500 के 20 नोट गिनता है और पुलिस प्रमुख को देता है, जिसे लेने से वह यह कहते हुए इनकार कर देता है कि उसे पूरा भुगतान करना होगा। उस व्यक्ति ने दोबारा 5-5 सौ के 20 नोट गिनकर पुलिस प्रमुख बलजिंदर सिंह मल्ली को पकड़ाता हुआ कहता है कि बाकी पैसे सुबह दे देगा। पुलिस प्रमुख पैसे लेता है और उसे अपनी पिछली जेब में रखता है।

  • पंजाबः गिरफ्तार किए गए आप विधायक की देर रात बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को बीते दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, ईडी की टीम पुराने मामले में आप विधायक को मीटिंग से उठाकर ले आई थी। जिसके बाद जालंधर के सिविल अस्पताल में आप विधायक का मेडिकल करवाया गया। इस दौरान उन्हें देर शाम अमृतसर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। अब खबर सामने आई है कि देर रात 2 बजे आप विधायक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आप विधायक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात करीब 2 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

    बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह पर इससे पहले साल 2022 में सीबीआई भी रेड डाल चुकी है। उन पर उनके परिवार के आधिपत्य वाली एक कंपनी के लिए लिए गए 40 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले को लेकर जांच चल रही है। विधायक पर आरोप है कि उनके परिवार के आधिपत्य वाली कंपनी ने बैंक से करीब 40 करोड़ रुपए का लोन किसी कारण से लिया था, लेकिन बिजनेस में इस्तेमाल ना करके उसे पैसे का इस्तेमाल किसी और जगह किया गया। बाद में लोन की रिकवरी नहीं होने के बाद कंपनी को बैंक के द्वारा एनपीए घोषित कर दिया गया।

    वहीं आप विधायक को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजी मजीठिया का बयान सामने आया। आप विधायक की गिरफ्तारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि खुद को घोर ईमानदार कहने वालों का एक और विकेट गिर गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमरगढ़ के आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। चिंता मत कीजिए लाला जी केजरीवाल साहब, आपका भी नंबर लिया जाएगा और उनका भी पंजाब वालों की भी तैयारी है। सब पकड़े जाएंगे, सब पकड़े जायेंगे। 

  • सुबह-सुबह दो गुटों में हुई झड़प, युवक को गाड़ी से लटकाकर घसीटा, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः पंचकूला के सेक्टर 20 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह पॉश क्लब के बाहर दो गुटो में झड़प हुई। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा हैकि सुबह 4 बजे दो गुटों में झड़प हुई। इस दौरान युवक को गाड़ी से लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा गया। वहीं घटना की सूचना सेक्टर 20 की पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि इस झगड़े में डंडे और तलवारे भी चली। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सेक्टर 20 अरुण बिशनोई व सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैकि एसएचओ ने खुद भागकर कुछ युवक युवतियों को राउंडअप किया। इस दौरान कहा जा रहा हैकि कुछ झगड़े क् दौरान कुछ युवक-युवतियों के हाथों में तलवारे थी। पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में सेटडे नाईट पार्टी के दौरान सुबह 4 बजे क्लब के बाउंसरों और पार्टी करने वाले युवकों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान जमकर लात घुसे, डंडे व तलवारे चली। बताया जा रहा है कि कि 2 युवक 3 युवतियों के साथ पार्टी करने आये थे। उसी दौरान बिल को लेकर वहां क्लब के संचालकों के साथ युवकों की बहस हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए बाउंसरों के साथ उनकी हाथापाई हो गई।

    जिसके बाद युवकों ने फोन करके कुछ युवकों को बुला लिया। इस दौरान 2 गाड़ियों में सवार होकर करीब दर्जन भर युवकों ने डंडों तलवारों से बाउंसरो और क्लब के लोगों पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान युवतियां तलवारे लहराते नज़र आए। झगड़े के दौरान क्लब के एक वेटर को 100 मीटर तक घसीटकर ले गए। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो युवकों ने युवतियों के साथ मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान एक जयंत नामक वेटर ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवक-युवतियों ने करीब 100 मीटर तक गाडी के बोनट से घसीटते हुए ले गए। इस घटना में जयंत को काफी चोटे लगी है। बताया जा रहा है घायल युवक की दोनों हाथों की हड्डी टूट गई है और पैर भी फ्रैक्चर हुआ है। जिसे इलाज के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • ਜਲੰਧਰ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ

    ਜਲੰਧਰ : ਪਿੰਡ ਮੀਏਂਵਾਲ ਮੌਲਵੀਆਂ ’ਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਘਰ ’ਚ ਵੜ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸੂਰਜ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਜੌਹਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਵਿਚ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੀਏਂਵਾਲ ਮੌਲਵੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ 3 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ੳਸ ਦਾ ਛੋਟਾ ਭਰਾ ਸੂਰਜ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਜੌਹਨ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਪਿੰਡ ਮੀਏਂਵਾਲ ਮੌਲਵੀਆਂ ’ਚ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। 10 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ ਕਾਰਨ ਪੇਕੇ ਚਲੀ ਗਈ ਸੀ। ਸੂਰਜ ਦੇ 3 ਬੱਚੇ ਉਸ ਦੀ ਭੂਆ ਦੇ ਲੜਕੇ ਕੋਲ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਅਜੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਪਿੰਡ ਆਇਆ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਸੂਰਜ ਦੇ ਘਰ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੁੱਲ੍ਹਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਸੂਰਜ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਖ਼ੂਨ ਨਾਲ ਲੱਥਪੱਥ ਸੋਫੇ ’ਤੇ ਪਈ ਸੀ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਿਰ ’ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਫ਼ਰਸ਼ ’ਤੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ੂਨ ਡੁੱਲਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਅਜੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਭੂਆ ਦੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਰੌਲਾ ਪੈਣ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕ ਵੀ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐੱਸਪੀ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ, ਡੀਐੱਸਪੀ (ਡੀ) ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਧੋਗੜੀ ਤੇ ਐੱਸਐੱਚਓ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਕਤਲ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਸੂਰਜ ਕੁਮਾਰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਘਰ ਵਿਚ ਇਕੱਲਾ ਹੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਡਾਗ ਸਕੁਐਡ ਮੰਗਵਾ ਕੇ ਕਤਲ ਦੀ ਹਰ ਪਹਿਲੂ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਚੈੱਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਸੁਰਾਗ ਹੱਥ ਲੱਗ ਸਕੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਧਾਰਾ 302 ਦਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੇਹੜੀ ਲਗਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਪਾਲ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇੱਕ ਰੇੜੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਵਾਦ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਰੇਹੜੀ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਬ ਪਿਆਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਸਿਗਰਟ ਵੀ ਪੀਂਦੇ ਨੇ। ਜੋ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਉਧਰ ਰੇੜੀ ਸੰਚਾਲਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਉੱਤੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਸਰਾਸਰ ਝੂਠੇ ਨੇ। ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਰੇਹੜੀ ਦੇ ਕੋਲ ਲੋਕ ਜਰੂਰ ਬੈਠਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣਾ ਟਿੱਕੀ ਛੋਲੇ ਅਤੇ ਕੁਲਚੇ ਛੋਲੇ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲਿਹਾਜ਼ਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਇੱਥੋਂ ਰੇਹੜੀ ਹਟਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : सेहत विभाग ने नकली देसी घी की फैक्ट्री में की छापेमारी, देखें वीडियो

    कोटकपूरा :  दीवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिला सेहत विभाग की तरफ से मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए पूरी सरगर्मी के साथ कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके खाने पाने की वस्तुओं के सैंपल भरे जा रहे है। इसी क्रम के तहत सेहत विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गांव संधवां के रिहायशी क्षेत्र में नकली देसी घी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। यहां से सेहत विभाग की टीम ने नकली देसी घी के करीब 200 टीम बरामद किए है। साथ ही घी तैयार करने के लिए प्रयोग किया जा रहा मैटीरियल व विभिन्न कंपनियों के रैपर बरामद किए है। इस मामले में सेहत विभाग द्वारा पुलिस को शिकायत देकर फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करवाई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार इस मामले में गांव के लोगों ने सेहत विभाग को सूचना दी थी। जिसके बाद सिविल सर्जन की हिदायत पर सेहत विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर उक्त फैक्ट्री में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह आरोपी पिछले लंबे समय से यह गौरख धंधा चला रहा था और नकली देसी घी तैयार करके अलग अलग स्थानों व दुकानों पर माल सप्लाई कर रहा था। अब सेहत विभाग ने उसके द्वारा सप्लाई किए जा रहे माल को बरामद करने की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ.अनिल गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार व डीसी फरीदकोट की हिदायत पर सेहत विभाग लगातार मिलावट खोरों पर शिकंजा कस रहा है।

    जिसके तहत सेहत विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि सेहत विभाग की शिकायत के अनुसार पुलिस द्वारा उक्त अवैध फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से देख रहे है कि यह व्यक्ति अवैध ढंग से कार्य कर रहा था। इसके बारे में उन्होंने सेहत विभाग व पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है। वह प्रशासन व सरकार से मांग करते है कि ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

  • पंजाब: आज गुरवीन संग शादी के बंधन में बंधेंगे कैबिनेट मंत्री 

    चंडीगढ़ः पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज नयागांव के एक निजी रिजॉर्ट में मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिण्य सूत्र में बंधेंगे। उनकी शादी में पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों समेत बड़ी हस्तियों की पहुंचने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री की शादी के चलते इलाके की सड़कों की मरम्मत आननफानन में करवाई गई। वहीं सड़कें साफ करने के लिए परिषद जुटी हुई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे परिवार के साथ मीत हेयर नयागांव में पहुंचेंगे। गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी। 

  • जालंधरः गोल-गप्पे खाने को लेकर बदमाशों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं देर रात क्रेटा कार बदमाशों द्वारा फास्ट फूड मालिक को लूटने को मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त कार सवार बदमाशों ने पहले तो गोल-गप्पे खाने की मांग की। इस दौरान उक्त दुकान मालिक ने कहा कि गोल-गप्पे खत्म हो गए है। मालिक के अनुसार उक्त बदमाशों द्वारा उससे गाली-गालौच की गई। जिसके बाद वह दुकान से बाहर आ गए।

    जब दुकान मालिक ने विरोध किया तो उक्त बदमाशों द्वारा उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। दुकानदार का आरोप है कि उक्त बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक गगन निवासी अमन विहार ने बताया कि वह अशोक विहार में विष्णू फास्ट फूड के नाम से दुकान चलाता है। गगन का आरोप है कि हमलावर भागते हुए गल्ले से 10 हजार रुपए भी ले गए। उधर थाना एक के प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि जैसे ही उनके पास शिकायत आती है तो वह बनती कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ के मामले में देर रात लगातार होने के मामले सामने आ रहे है। कुछ समय पहले बस स्टैंड के पास एक ढाबे में भी तोड़फोड़ का मामला सामने आया था।

  • पंजाबः AGTF और गैंगस्टर में चली गोलियां, व्यापारी के मर्डर की प्लानिंग नाकाम

    मोहालीः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। है। हाल ही में पुलिस ने बठिंडा के रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को जीरकपुर से काबू किया था। वहीं एक बार फिर से जीरकपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ की टीम और लॉरेंस के गुर्गों में देर शाम गोलियां चली। इस दौरान VIP रोड स्थित माया गार्डन सिटी वन के पास एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी। जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। वह खेड़ी खुर्द निवासी बताया जा रहा है। वहीं दूसरा गैंगस्टर फरार होने में कामयाब हुआ है।

    टीम ने इनके कब्जे से 2 हथियार बरामद किए हैं। इसमें एक .32 और दूसरा .30 बोर के हथियार शामिल हैं। दोनों गैंगस्टर यहां पर किसी की हत्या करने आए थे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलने के बाद इन्हें यहां से दबोच लिया है। यह एनकाउंटर जीरकपुर के DSP और AGTF के सदस्य विक्रम बराड़ की तरफ से किया गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जीरकपुर इलाके में किसी व्यापारी का मर्डर करने आए थे। इसके लिए उन्हें विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ की तरफ से टारगेट दिया गया था। उन्हें दिवाली से पहले इस वारदात को अंजाम देना था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किस घटना को अंजाम देना था।

    वही, पुलिस टीम दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह को पहले भी पुलिस ने उसे सेक्टर-80 स्थित ब्रू ब्रोज क्लब के बाहर फायरिंग करने के मामले में पकड़ा था। उसने जमानत पर आने के बाद से फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। उसके खिलाफ पहले से रंगदारी के कई मामले चल रहे हैं। वह अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। अभी उसके पुराने मामलों की जांच की जा रही है।

  • दिल्ली के बाद अब इस जिले में भी स्कूल होंगे बंद

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं निलंबित करने का आदेश दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) निशांत कुमार यादव ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश जिले के सभी निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों पर सात नवंबर से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इसके पहले दिल्ली में भी 10 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का एलान किया गया है।

    यादव ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थिति ‘क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (GRAP 4) के चौथे चरण पर पहुंच गई है। इससे पहले, हरियाणा सरकार ने एनसीआर में जिला उपायुक्तों को अपने जिलों में स्थिति का आकलन करने और स्कूलों को बंद करने पर निर्णय लेने को कहा था। पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम समेत कुछ जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह प्रदूषण का स्तर सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से लगभग 7 से 8 गुना अधिक दर्ज किया गया. क्षेत्र के ऊपर जहरीली धुंध लगातार सातवें दिन भी बनी रही। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार को प्रदूषण का स्तर सुरक्षित मानदंड से सात से आठ गुना अधिक दर्ज किया गया और लगातार सातवें दिन क्षेत्र के वातावरण में जहरीली धुंध छाई रही। दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में और अधिक गिरावट की आशंका को देखते हुए चार साल बाद वाहनों को चलाने की अपनी प्रमुख ‘सम-विषम’ योजना को लागू करने की घोषणा की है।

    दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अपराह्न चार बजे 421 दर्ज किया गया, जो कि रविवार को 454 था। पड़ोसी राज्य हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब अथवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गयी। गाजियाबाद में एक्यूआई 391, गुरुग्राम में 373, नोएडा में 384, ग्रेटर नोएडा में 420 और फरीदाबाद में यह 412 दर्ज किया गया। श्वसन प्रणाली में गहरे तक जाने में सक्षम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करने वाले अत्यंत सूक्ष्म कण पीएम 2.5 की सांद्रता पूरे दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर सरकार द्वारा निर्धारित 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की तय सीमा से 7 से 8 गुना अधिक है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा से 30 से 40 गुना अधिक रही।