Blog

  • फुटपाथ पर खड़ी महिला आयोग की अध्यक्ष को कार चालक ने घसीटा

    फुटपाथ पर खड़ी महिला आयोग की अध्यक्ष को कार चालक ने घसीटा

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को दिल्ली में एम्स के सामने एक कार ड्राइवर ने 10-15 मीटर दूरी तक घसीटा। शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्वाति मालीवाल को अचानक कार की खिड़की से खींच लिया। दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन सिंह ने बताया कि स्वाति ने मामले की शिकायत आज हौज़ खास थाने में की थी। आरोप है कि कार ड्राइवर ने स्वाति को गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरीश चंद्र (47) के रूप में की गई है।

    आरोपी नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी और पीड़िता (स्वाति) का मेडिकल परीक्षण कराया गया। हादसा तब हुआ जब स्वाति मालीवाल उसी स्थान पर अपनी टीम के साथ फुटपाथ पर खड़ी थीं। घटना आज तड़के करीब तीन बजे की है। घटना के समय स्वाति मालीवाल दिल्ली में एम्स के गेट नंबर-2 के सामने अपनी टीम के साथ खड़ी थीं।

    बताया जा रहा है कि एम्स के गेट नंबर दो के सामने खड़ी स्वाति मालीवाल के पास एक कार आकर रुकी। कार ड्राइवर स्वाति को बुरी नीयत देख रहा था और कार में बैठने को कहा। जब उन्होंने मना किया तो वह चला गया और फिर सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया। उसने एक बार फिर उन्हें कार में बैठने को कहा। स्वाति मालीवाल ने कार में बैठने से मना कर दिया और उसे फटकारने के लिए ड्राइवर साइड की खिड़की के पास चली गईं। कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ाया, जिससे उसका हाथ फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई।

  • दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    खण्डवाः मध्य प्रदेश के खण्डवा के पास रजूर गांव में आज सुबह गंभीर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। रजूर गांव के पास तेज रफ्तार दो बसों की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं और कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस जानकारी के मुताबिक खण्डवा के रजूर गांव के बाहर आशापुर की तरफ दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। तो वहीं घटना में एक बस के पलट जाने की भी जानकारी मिली है।

    सड़क हादसे में 40 घायल, 10 की हालात गंभीर

    गंभीर सड़क हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं और 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी युवक के मृत होने की सूचना नहीं मिली है। रजूर गांव में गंभीर सड़क हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस टीम घटनास्थल पर घायलों का रेस्क्यू कर रही है। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

    खिलौने के समान पलट गई बसें

    जहां सड़क हादसा हुआ वहां कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सवारियों से भरी दो बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद दोनों बसे खिलौने के समान पलट गई थी। आशापुर और हरसूद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घायलों को रेस्क्यू किया। टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया है।

    घायलों को बचाने उतरे कई ग्रामीण

    रजूर ग्राम के पास जहां सड़क हादसा हुआ वहां कई ग्रमीण मौजूद थे। घटनास्थल पर मौजदू एक ग्रामीण कल्लू बारेला ने बताया कि दोनों बसों के कई यात्री बुरी तरह हादसे का शिकार हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी घायलों को बचाने की कोशिश की है। ग्रामीण बसों को सीधा करके फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Rakhi Sawant को लेकर आई बुरी खबर, जानें पुरा मामला

    Rakhi Sawant को लेकर आई बुरी खबर, जानें पुरा मामला

    मुंबई: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ अभिनेत्री राखी सावंत की मुसीबतें बढती नज़र आ रहीं हैं। हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट  किया था।

    जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं। इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई. फिलहाल, पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है।

    दरअसल, कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राखी और वकील फाल्गुनी ने मीडिया के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका अश्लील वीडियो दिखाया था। मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के अंतर्गत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। राखी और शर्लिन के बीच तकरार तब शुरू हुई थी, जब शर्लिन ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की शो में एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि मीटू के आरोपी की ‘बिग बॉस’ में एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए थे। दोनों तब से एक-दूसरे को भला-बुरा कहते नजर आते रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि एक मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अंबोली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज की थी, जिसके बाद उन्हें आज गुरुवार 19 जनवरी को डिटेन किया गया।

  • जागरण के दौरान तेजधार हथियारों से युवक का कत्ल

    जागरण के दौरान तेजधार हथियारों से युवक का कत्ल

    चंडीगढ़ः सेक्टर 38 में माता के जागरण के दौरान अज्ञात हमलावारों द्वारा युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में ईलाज दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल निवासी सेक्टर 38 के रूप में हुई है। घायल युवक को पुलिस पीजीआई के एडवांस ट्रामा सेंटर में लेकर आई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक के चाचा बिन्नी ने बताया कि पड़ोस में जागरण चल रहा था। वहीं यह घटना घटी।

    साहिल को छुरी मार हमलावार हुए फरार

    बिन्नी ने कहा कि घटना के समय वह घर पर थे इसलिए उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है कि वहां क्या हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें एक लड़के से जानकारी मिली थी कि साहिल को किसी ने छुरी मार दी है। ऐसे में वह भाग कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि साहिल गली में गिरा पड़ा हुआ था और उसके खून बह रहा था।

    डॉक्टर करीब डेढ़ घंटा तक युवक को बचाने में जुटे रहे

    साहिल को तुरंत उठा कर मोटरसाइकिल के पीछे एक युवक और बीच में साहिल को बिठा कर उसके चाचा हॉस्पिटल को गए। डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटा उसे बचाने के प्रयास किए मगर वह नहीं बच सका। बिन्नी ने बताया कि साहिल के मुंह पर चोट थी और पेट में छुरी मारी हुई थी।

    हमलावारों की तलाश में जुटी पुलिस

    दूसरी ओर पुलिस को घटना की जानकारी दे गई है। पुलिस अज्ञात हमलावर युवकों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर आरोपियों को पकड़ने में लगी है। साहिल कुछ दिन पहले तक एक इंस्टीट्यूट में काम करता था। हालांकि उसे छुट्टी करने के चलते वहां से हटा दिया गया था।

  • पंजाबः नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

    पंजाबः नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

    अबोहर: शहर के स्थानीय इन्द्रा नगरी रोड मुख शिवपुरी में इंसानियत शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह एक नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को सूचित किया।

    जानकारी के अनुसार शमशान भूमि में संस्कार के अवसर पर पहुंचे नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य दिनेश गोयल ने देखा कि शमशान भूमि में कुछ खुंखार कुत्ते किसी वस्तु को नोंच रहे थे जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि वह एक कन्या भ्रूण था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे।

    उन्होंने तुरंत उन कुत्तों को वहां से भगाया और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सेवदारों को दी जिस पर बिट्टू नरूला, रवि, चिमन लाल मौके पर पहुचें और इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी जिस पर एएसआई सर्बजीत मौके पर पहुचें और घटना का जायजा लिया। इधर पुलिस ने बरामद हुए कन्या भ्रूण को पोसटमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

  • 96 दिन बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

    96 दिन बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। जिससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 महीने बाद गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 0.94 डॉलर (1.09%) घटकर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई 0.35 डॉलर (0.44%) गिरकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

    महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे घटकर 105.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यहां डीजल 54 पैसे गिरकर 92.49 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मध्य प्रदेश में भी ईंधन सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 30 पैसे की गिरावट के साथ 109.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.89 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन करीब 96 दिनों के बाद डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है। महानगरों की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ बढ़े हैं। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में ईंधन आज थोड़ा महंगा हुआ है।

    हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें अपने शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।

  • पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से मेयर को मिली बड़ी राहत, जाने मामला

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से मेयर को मिली बड़ी राहत, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जीती सिद्धू को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें मेयर और काउंसलर के पद से हटाए जाने के आदेशों पर रोक लगा दी है। ऐसे में जीती सिद्धू अब मेयर बने रहेंगे। मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। बता दें कि पंजाब सरकार ने जीती सिद्धू पर चल रही एक जांच में कार्रवाई करते हुए उन्हें मेयर की कुर्सी से हटाने के आदेश जारी किए थे।

    जीती सिद्धू ने उन आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर पंजाब सरकार का जवाब सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व रख लिया था। इसके बाद अब यह फैसला आया है। जीती सिद्धू ने बीते 28 दिसंबर के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उसमें पंजाब लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट ने उनकी हाउस मेंबरशिप को कैंसिल कर दिया था। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज केस की सुनवाई कर रहे थे।

    स्थानीय सराकारों के विभाग ने 15 सितंबर को अरमजीत सिंह जीती सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कहा गया था कि उन्होंने उस सोसायटी को काम दिया है, जिसके वह खुद मैंबर है। ऐसा करना नियमों की उल्लंघना है। इस पर उन्हें 15 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया। इसके बाद मेयर ने सरकार को अपना जवाब पेश करने की जगह 15 दिन की मियाद खत्म होने से 2 दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके नोटिस खारिज करने की अपील की थी। 

    जीती सिद्धू ने हाईकोर्ट में कहा था कि उन्हें काउंसलर के पद से इसलिए हटाया गया क्यों कि वह संबंधित सोसाइटी के मेंबर थे। तानाशाही तरीके से राजनीतिक द्वेष के चलते सरकार ने यह कार्रवाई की। पंजाब म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1976 के तहत उन्हें इस प्रकार हटाए जाने का कोई आधार नहीं है। वहीं कहा गया कि एक्ट किसी मेंबर को सोसाइटी से जुड़ने पर रोक नहीं लगाता। वहीं इससे मेंबर की योग्यता रद भी नहीं होती।

  • पंजाबः अकाली नेता को फोन कर मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः अकाली नेता को फोन कर मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    जीरकपुर: पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं अब जीकरपुर से अकाली नेता से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा जीरकपुर के पूर्व सरपंच और अकाली दल के नेता जसपाल सिंह को फोन कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। अकाली नेता ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

    शिकायत में अकाली नेता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती ना मिलने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जसपाल सिंह का कहना है कि उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग नंबरों से फोन पर 1 करोड़ फिरौती देने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर भेजकर उसपर फिरौती के रुपए भेजने को कहा है। ऐसे में एक्शन लेते हुए पुलिस ने अकाली नेता की सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिेए।

    इसके साथ ही उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान भी कर दी है। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर डीएसपी बिक्रम बराड़ का कहना है कि इस केस की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने बिहार के एक कथित आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आगे दावा करते हुए कहा है कि वे जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

  • पंजाबः पुलिस ने कार से 1 क्विंटल 66 किलो चांदी की बरामद

    पंजाबः पुलिस ने कार से 1 क्विंटल 66 किलो चांदी की बरामद

    लुधियाना: खन्ना पुलिस को दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोराहा में हाईटेक चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। देर रात अर्टिका कार से 1 क्विंटल 66 किलो चांदी बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी टीम द्वारा दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोराहा में नाका लगाकर चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अर्टिका कार को चैकिंग के लिए रोका गया।

    कार में 2 लोग सवार थे, जो आगरा से अमृतसर जा रहे थे, जब कार की चैकिंग की गई तो कार में से 1 क्विंटल 66 किलो चांदी बरामद की गई। उक्त कार चालक के पास चांदी का कोई बिल नहीं था। इस मामले को आगे की जांच के लिए विभिन्न आयकर विभागों को दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी खन्ना पुलिस चौकियों के दौरान बिना बिल के करोड़ों रुपये का सोना चांदी जब्त कर चुका है।

  • पंजाबः सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे लुटेरों ने दुकानदार पर तानी पिस्तौल 

    पंजाबः सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे लुटेरों ने दुकानदार पर तानी पिस्तौल 

    लुधियानाः शहर में आए दिन लूटपाट की वारदाते सामनेे आ रही है। ऐसा ही एक मामला चीमा चौक पर सामने आया। यहां चौरसिया पान भंडार में पहले एक युवक सिगरेट खरीदने के बहाने गया, उसके पीछे दो अन्य युवक दुकान में घुसे। तीनों आरोपियों ने दुकानदार को बातों में लगाया। इतने में एक युवक ने पिस्टल निकाला और दुकानदार से कहा कि जो भी माल है वो निकाल दे नहीं तो वह गोली चला देगा। दुकानदार की बहादुरी के चलते लूट की वारदात टल गई।

    दुकानदार तीनों बदमाशों से भिड़ गया। पान भंडार में शोर-शराबा होता देख आरोपी एक्टिवा और बाइक से फरार हो गए। दुकानदार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर भी घटना की जानकारी दी। दुकानदार आशुतोष ने बताया कि बदमाशों के साथ यदि वह न भिड़ता तो शायद वह लूट की वारदात को अंजाम दे देते। थाना मोती नगर में शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची।

    उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त भी कम रहती है, जिस कारण आपराधिक किस्म के लोग घुमते रहते हैं। तीनों बदमाशों ने चेहरे छिपाए हुए थे, इस कारण उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया, लेकिन सीसीटीवी में बदमाशों की हरकतें कैद हो गई हैं। बता देंकि दो दिन पहले किताब बाजार में होटल मलूक में भी इसी तरह मैनेजर से लूट करने की बदमाशों ने कोशिश की, लेकिन मैनेजर की बहादुरी से वारदात टल गई और बदमाश भाग लिए। होटल मलूक के मैनेजर के सिर पर तेजधार हथियार भी बदमाशों ने मारा था।