Blog

  • धर्मशाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 24 घंटों के बाद खुला जाम 

    धर्मशाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 24 घंटों के बाद खुला जाम 

    अस्पताल में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया था जाम

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन देकर खत्म करवाया आंदोलन

    ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर नगर परिषद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में बीते बुधवार को दविंद्र सिंह के नाक के आपेरशन के बाद युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों में शुक्रवार सांय साढ़े तीन बजे से चक्का जाम लगाया था। जोकि शनिवार को करीब साढ़े 24 घंटों के बाद खुला हैं। इसमें पीड़ित परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की टीम ने उपायुक्त व पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिला प्रशासन के साथ चली कई दौर की वार्ता के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन देकर उनका यह आंदोलन खत्म करवाया।

    शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सांय साढ़े तीन बजे तक कई दौर की वार्ता चली। उसके बाद निर्णय लिया गया कि मृतक के स्वजनों को 20 लाख रुपए की राशि, मृतक की पत्नी को सरकारी क्षेत्र में नौकरी व मृतक के करीब पांच साल के बच्चे को माऊंट कार्मल स्कूल में शिक्षा मुहैया कराने का प्रबंध किया जाएगा।

    उपायुक्त राघव शर्मा मैहतपुर में पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रशासन व पुलिस के साथ ग्रामीणों की वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। उसके बाद अचानक ग्रामीण उपायुक्त के खिलाफ हो गए। उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आलम यह हो गया कि उपायुक्त को अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। क्योंकि ग्रामीणों ने वार्ता असफल होने के बाद उपायुक्त का घेराव किया। जिसके चलते मौके पर क्यूआरटीम  ने मोर्चा संभाला। बावजूद इसके खींचतान इतनी ज्यादा हुई कि पुलिस कर्मचारियों को उपायुक्त राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर को भीड़ से बचाना काफी मुश्किल हो गया। करीब 20 मिनट तक नेशनल हाईवे पर उपायुक्त राघव शर्मा को लेकर पुलिस और भीड़ के बीच काफी देर तक गतिरोध चलता रहा। यहां तक कि उपायुक्त को रोकने के लिए लोग गाड़ी के आगे और पीछे भी लेट गए जिन्हें पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से सड़क से हटाया। सड़क पर करीब 20 मिनट तक चले गतिरोध के बाद डीसी राघव शर्मा को जिला मुख्यालय की तरफ रवाना किया गया।

    बताना जरुरी है कि ऊना विस क्षेत्र के सनोली गांव के दविंद्र सिंह (38)की मौत के बाद गुस्साएं स्वजनों व ग्रामीणों ने न्याय पाने के लिए धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया था। जाम के बाद पूरी रात भर ग्रामीण सड़क पर दरियां व गर्म कंबल व रजाईयां लेकर बैठे रहे। हालांकि इस दौरान एसडीएम ऊना ने कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल को बंद करते हुए सील कर दिया था। शुक्रवार को ही रात करीब सात बजे संतोषगढ़ नगर में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जबकि शनिवार सुबह ऊना जिले से नंगल की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर वाहन खड़े करके जाम लगा दिया। इससे कामकाजी लोगों को आवागमन में काफी परेशानी भी हुई। क्योंकि दोपहिया वाहन तो चल रहे थे। लेकिन बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से बंद किया गया था। मैहतपुर, जखेड़ा, भटोली, अजौली, सनोली, छत्रपुर टाडा, संतोषगढ़, टाहलीवाल जाम लगाया गया था। वहां पर पुलिस टीमें मुस्तैदी के साथ डयूटी पर डटी रही।

    वहीं, जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मृतक की पत्नी, मां, बहन समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ विस्तार से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए आश्वासन लिखित रूप में पीड़ित परिवार को दिए। वहीं इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा किए जाने की बात कही गई है।अब जिला में यातायात व्यवस्था पूर्ण रुप से बहाल कर दी गई हैं।

  • पंजाब : चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को दे रहे अंजाम, देखें वीडियो 

    पंजाब : चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को दे रहे अंजाम, देखें वीडियो 

    कोटकपुरा : शहरों मे आए दिन चोरी की घटनाएं बढती जा रहीं हैं, चोर बेखौफ होकर इन घटनाओं को अंजाम दे रहै हैं। ऐसी ही एक घटना कोटकपूरा के गांव लाले से सामने आई है। यहां चोर ने बिजली की दुकान को निशाना बनाया है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मैं बिजली के सामान की मरम्मत का काम करता हूं। मेरी दुकान से एक अज्ञात चोर बिजली के तारों के बंडल और पानी की मोटरों लेकर फरार हो गया, जिसका पता दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से लग गया।

    यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो बिजली के तार के बंडल और पानी की मोटर लेकर फरार हो गया। एसएचओ अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा प्राथमिकी मामला दर्ज कर ली गई है और इस घटना जांच की जा रही है। 

  • होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार जीप चालक ने बुजुर्ग को कुचला, देखें CCTV

    होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार जीप चालक ने बुजुर्ग को कुचला, देखें CCTV

    होशियारपुर/सोनू थापरः जिले के तलवाड़ा से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कस्बा कमाही देवी रोड़ पर तेज रफ्तार जीप ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान बखशी राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग काम से लौट रहा था। इस दौरान जीप चालक ने को कुचल दिया।

    घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि जीप चालक कितनी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जिस दौरान उसने सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री ने कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को लेकर दिए निर्देश

    पंजाबः शिक्षा मंत्री ने कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को लेकर दिए निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभागीय अधिकारियों को कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों के रेगुलराइजेशन प्रोसेस को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्विस रेगुलराइजेशन कमेटी के साथ मीटिंग की। इस दौरान रेगुलराइजेशन पॉलिसी के अनुसार पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही। मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए 7 अक्टूबर 2022 को वेल्फेयर पॉलिसी जारी की थी। इस पॉलिसी के तहत करीब 13 हजार कर्मचारियों ने आवेदन किया।

    उन्होंने बताया कि कांट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे करीब 700 शिक्षक तकनीकी मामलों के कारण आवेदन नहीं कर सके थे। बताया कि डीईओ के माध्यम से एक डेटाबेस तैयार किया गया है। मंत्री बैंस ने बताया कि कांट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रोसेस अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग में रेगुलर कर्मचारियों के रूप में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते समय सीएम मान भी कच्चे कर्मचारियों को जल्द स्थायी करने बारे कह चुके हैं। उनके द्वारा तकनीकी और कानूनी अड़चनें दूर कर कर्मचारियों को स्थायी किए जाने बारे कहा गया है।

  • पूनम सैनी व सुभद्रा देवी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित 

    पूनम सैनी व सुभद्रा देवी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित 

    ऊना/ सुशील पंडित :  भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय  पेयजल एवं  स्वच्छता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जो कि हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है उसके उपल्क्ष में  स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 का आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया गया।जिसमें हिमाचल प्रदेश की छ: कर्मठ महिलाओं को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू  द्वारा सम्मानित किया गया।  जिसमें ऊना जिला के उपमंडल हरोली ब्लॉक से  दो महिलाएं पूनम सैनी ब्लॉक कोर्डिनेटर हरोली जल शक्ति विभाग व गांव धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा  देवी को सम्मानित किया गया।

  • नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    बद्दी को साफ सुथरा बनाये रखने में अहम योगदान के लिए सौरव सिंह को पर्यावरण रक्षक पुरस्कार 

    बददी/सचिन बैंसल : पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह अपनी टीम के साथ पिछले 15 सालों से बद्दी के कचरे का वैधानिक ढंग से निष्पादन कर क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी के नारे को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं। 

    अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह ने शिरकत की। सौरव सिंह ने चितकारा यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा के पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म है। जैसे हम अपने घर की गंदगी को साफ करते हैं वैसे ही अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा के लोग अपने घर के कचरे को तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को उठाकर बाहर खुली जगह में जाकर फेंक देते हैं। सौरव सिंह ने कहा के हमेशा कचरे को चिन्हित स्थानों व डस्टबिन में फेंके। घर से गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग अलग करके निकालें और सफाई कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करें। कई बार देखा गया है के लोग शहर को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो के गलत है। सफाई कर्मचारी भी इंसान है जो अपने काम को ईमानदारी से करते हुए कूड़े कचरे को उठाकर सही ढंग से निष्पादन स्थान तक पहुंचाते हैं। 

    सौरव सिंह ने बच्चों को जनसेवा व पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के प्रोत्साहित करते हुए यूथ एक्सप्रेस कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किये। चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने बताया के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों ने आसपास के क्षेत्र व यूनिवर्सिटी प्रांगण को सवारने के साथ साथ लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया। इस दौरान सौरव सिंह के साथ टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कौशिक, प्रोफेसर अशोक ठाकुर, सुरेंद्र सिंह छिंदा, चंदन कौशिक,एनएसएस की पूरी टीम व स्वंयसेवी मौजूद रहे। 

  • होशियारपुरः पंजाब की पहली Digital Library को कैबिनेट मंत्री ने किया Launch, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब की पहली Digital Library को कैबिनेट मंत्री ने किया Launch, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः पंजाब की पहली डिजिटल लाइब्रेरी को कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज लांच किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है। इसी वचनबद्धता को दोहराते हुए डिजिटल लाईब्रेरी को जनता को समर्पित किया। सिविल लाइन्स होशियारपुर में जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई डिजिटल लाइब्रेकी के लोकार्पण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने प्रदेश में चल रही हर योजना को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया है।

    जिसके कारण आज पंजाब तरक्की की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी का हर वर्ग को भरपूर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला वासियों में इस डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर काफी उत्साह है। इस लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग रुम, हाईटैक कंप्यूटर, टैबस, वाईफाई, किड्ज जोन, सीनियर सिटीजन्स जोन, कांफ्रेंस रुम की जैसी विशेष सुुविधा दी गई है।

    जिसका परिणाम है कि पहले दिन ही काफी बड़ी संख्या में लोग इस लाइब्रेरी में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी के रख रखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इसकी देखरेख जिला परिषद होशियारपुर की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पढऩे वालों की सुविधा के लिए आने वाले समय में यहां कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।  

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी की शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ब उनके साथ बैंक  के अन्य कर्मचारियों ने पी ,एम जे, जे, बी, वाई के तहत मृतक की मां रीता देवी धर्मपत्नी शमशेर सिंह गांव पडयोला डाकखाना  कोहड़रा तहसील बगाना जिला ऊना को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि दी गई ।

    हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत रीटा देवी धर्मपत्नी शमशेर सिंह के पुत्र ने बीमा करवाया हुआ था जिसमें माता का नाम नॉमिनी के रूप में लिखवाया गया था। उनके सुपुत्र  की मृत्यु हो जाने के चलते यह 2लाख बीमा राशि उसकी माता को दी गई।  इस दौरान शिविर में उपस्थित  हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी  दी।

    शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने  लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान समूह में उपस्थित किशोरी लाल, लालचंद ,ओम प्रकाश, जोगिंदर शर्मा, पवन ठाकुर, रमन कुमार, तृप्ता देवी, सीमा देवी ,बबीता देवी , ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश ,ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही व शिविर में बताएगी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाब से बड़ी ख़बरः सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई हैं। धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा को एक बार फिर सख्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि आज सुबह ही बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी 19 मार्च को करने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह को दी गई धमकी के बारे में अभी पुलिस कुछ अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही। लेकिन सूचना है कि यह ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। इसे पुलिस को भेजा गया है या सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलरों को, इसके बारे में भी अधिक जानकारी सांझा नहीं की जा रही। इस घटना के बाद से ही पंजाब व दिल्ली पुलिस का क्राइम सैल दोनों एक्टिव हो गए हैं।

    जांच में सामने आया है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अलावा इस ई-मेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया है। इस ई-मेल में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के लिए एक सलाह दी गई है। उन्हें लॉरेंस का नाम बार-बार ना लेने के लिए कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस ई-मेल के बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर राजस्थान में छापेमारी की गई है। साइबर सैल इस ई-मेल के आईपी अड्रैस के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कुछ नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : जगत राम

    सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : जगत राम

    ऊना/ सुशील पंडित :  सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने एक प्रैस नोट में कही और बताया कि मंत्रीमंडल ने आपात काल में जेल जाने वालों को मिलने वाली सम्मान राशि बंद कर दी। जिससे  सरकार को करोड़ों रूपये की बचत होगी। जगत राम ने आगे बताया कि एमरजैंसी (आपातकाल) उस समय की सख्त जरूरत थी। स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आंदोलन ने लोकतंत्र की सभी व्यवस्थाएं बंद कर दी थी।

    आज सरकार में वही संघ, स्वतंत्र, सिंडीगेट इंदिरा के विरूद्व खड़े हो गए थे। और फौज को बगावत करने के लिए भी उकसाया जाने लगा। सभी  फासिस्टवादी पार्टियां मिलकर पूंजीपतियों का नारा लगने लगी। साम्प्रदायिकता का जहर पूरे देश में घोला जा रहा था। एमरजैंसी के शुरूआती दिन बहुत अच्छे थे। मंहगाइ बहुत कम हुई। आम गरीबों को बहुत सुविधाएं दी गई। इंदिरा ने बीस सूत्रीय प्रोग्राम बनाकर भूमिहीनों को 10-10 कनाल  भूमि मुफ्त में दी गई। गरीबों के लिए मकान बनाकर देना यह सब इंदिरा युग की देन है।

    सभी उद्योगों में जोर शोर से उत्पादन होने लगा। उस वक्त न कोइ छंटनी, न कोइ ठेकेदारी, न कोइ अनुबंध आदि का रिवाज नहीं था। केवल उद्योगों में सरकारी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाता था। एमरजैंसी के दौरान कोइ भी सरकारी क्षेत्र बेचने की बात नहीं होती थी। सार्वजनिक क्षेत्रों और मजबूत करने के लिए कांग्रेस युग में ही प्रयत्न हुए। एमरजैंसी में बोनस एक्ट को इंदिरा ने रद कर दिया। उस के विरोध में पुरे देश में सत्याग्रह हुआ। उस आंदोलन में मुझे भी रोपड़ की जेल में जाना पड़ा। जगत राम ने कहा कि आज बेशक एमरजैंसी नहीं है परन्तु मोदी  सरकार ने श्रमिक कानूनों को तोड़ कर महंगाई और बेराजगारी का जबरदस्त दौर मोदी युग शुरू हुआ। ऐसा कभी नहीं हुआ। राष्ट्रीय इंटक ने 2024 में मोदी को सत्ता से बाहर करने में कमर कस ली है।