Blog

  • Punjab News: दही लेने गए युवक से हुआ विवाद, चली गोलियां, घायल

    Punjab News: दही लेने गए युवक से हुआ विवाद, चली गोलियां, घायल

    लुधियानाः शहर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला भामियां कलां इलाके के जीटीबी नगर से सामने आया है। जहां दही लेने गए युवक का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद 5 युवकों ने युवक पर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान 29 वर्षीय रिपुल गाबा पुत्र लक्ष्मण दास गाबा के रूप में हुई है।

    घायल रिपुल ने बताया कि वह जीटीबी नगर में अपने भाई के क्लीनिक पर काम करता है। वारदात के समय वह क्लीनिक के पास ही एक शराब के ठेके के करीब दुकान पर दही लेने गया था। उसी दौरान इलाके के 5 युवक वहां बीयर पी रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वहां से गुजरते समय उसकी नजर उन लड़कों पर चली गई।

    इसी बात पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बीयर की बोतल से उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर क्लीनिक पहुंचा। क्लीनिक पहुंचकर उसने दोस्त राजीव व भाई अजय बाबा को बताया। तीनों युवकों को दोबारा सामने देख युवकों ने भी अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया। झगड़ा बढ़ने पर उन्होंने बचाव के लिए ईंटें चलाईं। एक हमलावर ने उस पर 5 से 6 गोलियां चला दीं।

  • Jalandhar News: हाईवे पर टिप्पर और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर टिप्पर और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास पर टिप्पर और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर देर रात काफी हंगामा हुआ। वहीं मामले की जानकारी देते हुए टिप्पर चालक राजबीर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से टिप्पर लेकर आ रहा था। इस दौरान पीछे पराली से लद्दी ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी और उसने ट्रैक्टर ट्राली में वजन ज्यादा होने के कारण पठानकोट हाईवे पर निकलने के लिए रास्ता दिया।

    इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक ने अचानक कट मारते हुए पीछे से उसके टिप्पर में टक्कर मार दी। इस हादसे में डिवाइडर से टिप्पर टकराने से टायर फट गया। चालक ने कहा कि घटना से उसके टिप्पर का टायर फटने से 50 हजार का नुकसान हो गया। चालक ने बताया कि वह टिप्पर में सीमेंट लोड करके ले जा रहा था।

    टिप्पर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली चालक पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए है। चालक ने कहाकि उसने काफी हार्न बजाए और डिप्पर मारे लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बिना ध्यान दिए उसके टिप्पर में टक्कर मार दी। घटना को लेकर हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हाईवे से सड़क किनारे करवाया। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों में अगर समझौता नहीं हुआ तो दोनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ा हादसाः बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    बड़ा हादसाः बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    झालावाड़ः जिले में एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, बोलेरो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार चारों लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को चौमहला अस्पताल में मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक डग से गंगधार की तरफ आ रही थी, जबकि बोलेरो गंगधार से डग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करनपुरा गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

    डीएसपी ने बताया कि मृतकों के बैग से 3 आधार कार्ड मिले हैं। इनकी पहचान मंदसौर निवासी राजपाल पुत्र परबत सिंह निवासी झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, जवाहरलाल पुत्र रामचंद्र निवासी झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ और नरेश पुत्र कालूलाल निवासी उदयपुर गांव के रूप में हुई है। थाना अधिकारी अमरनाथ योगी ने आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजन से संपर्क किया और हादसे की जानकारी दी। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar News: 5 हजार में चोरी का खरीदा बाइक, लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 5 हजार में चोरी का खरीदा बाइक, लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं थाना 5 के अंतगर्त आते इलाके में पुलिस ने युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती दानिशमंदा में चोरी की बाइक खरीदने के मामले पीसीआर टीम ने एक युवक को काबू किया है। हालांकि इससे पहले एक अन्य युवक को पुलिस टीम पहले काबू करके ले गई। आरोप है कि बस्ती दानिशमंदा में 2 युवकों ने चोरी की बाइक 5 हजार रुपए में खरीदी थी। बताया जा रहा है कि काबू किए गए युवक की माता का कहना है कि उसके बेटे ने 5 हजार में बाइक खरीदी थी, जिसके बाद अब पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

    दूसरी ओर दानिशमंदा के प्रधान ने कहा कि उसके बेटे का 20 दिन पहले बाइक चोरी हुआ था। उन्होंने कहा कि बेटे का बाइक अब इन युवकों के पास से काबू किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है और उससे पूछताछ की जाएगी। युवक से पूछताछ के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। हालांकि युवकों द्वारा बाइक चोरी की घटना को नकारा जा रहा है।

    इलाके में घटना को लेकर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, युवक को लोगों ने काबू किया था। प्रधान ने कहा कि उसके छोटे बेटे का बाइक चोरी हुआ था। इस मामले को लेकर उसने थाने में शिकायत भी दी थी। काबू किए युवक विक्की का नाम ले रहे है और उन्होंने उससे बाइक खरीदा है। लोगों ने मौके पर जमकर युवकों की छित्तर परेड की। पीड़ित प्रधान ने कहा कि युवकों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल ली थी। उन्होंने कहा कि बाइक पर पड़े डेंट से बाइक की पहचान की गई।

     

     

  • Punjab News: शौंक से खा रहे थे गोलगप्पे, अचानक पानी से निकला चूहा, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    Punjab News: शौंक से खा रहे थे गोलगप्पे, अचानक पानी से निकला चूहा, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    अमृतसरः अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकिन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, एक रेहड़ी पर लोग शौंक से गोलगप्पे खाने का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक पानी से चूहा निकलने पर हड़कंप मच गया। जिसकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलगप्पे के पानी के लिए तैयार मसाले के मिश्रण के डिब्बे से चूहा निकला। वीडियो में दिख रहा है कि व्लॉगर और उसका दोस्त गोलगप्पों का आनंद ले रहे थे, इसी दौरान अचानक कांजी में हलचल देखी। जिसके कुछ ही देर बाद मसाले से सना हुआ चूहा दिखाई दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद रेहड़ी मालिक चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में चूहा कांजी (पानी) से कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। हालांकि बाद में लोगों द्वारा पानी को गिरवा दिया गया। वहीं अब फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो का अभी यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो कहां का है। वायरल वीडियो में व्लॉगर पहले तेज आवाज में कहता है कि गोलगप्पे में निकला चूहा, फिर कहता है कि हम लोग अपनी नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे, लेकिन एकदम से आवाज आई और देखा तो पानी में चूहा था। उसको जल्दी से बाहर निकाला और बाद में हमने पानी भी फिकवा दिया। लेकिन शायद हम ना देखते, तो ये पानी हमारे पेट में होता, आप लोग भी सवाधान रहें। गोलगप्पे की कांजी में चूहा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा। कई लोग इस घटना को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे खाद्य सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बता रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर फूड कमिश्नर राजिंदर से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच की जा रही है।  
  • Jalandhar News: सैलून में हुआ हंगामा, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सैलून में हुआ हंगामा, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा रोड पर देर रात भारी हंगामा हुआ। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक सलून पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में सलून के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बस्ती दानिशमंदा रोड पर स्थित ‘फिंगर यूनिसेक्स सलून’ में घटी। बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित पक्ष के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही थी।

    इसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हथियारों के साथ सलून पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने सलून के बाहर और अंदर लगे महंगे शीशों को पूरी तरह तोड़ दिया है। हमले के दौरान वहां मौजूद लड़कियां और स्टाफ बुरी तरह घबरा गए और रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों ने किसी को जान से मारने की नीयत से यह हमला किया था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमला करने वाले युवक भी बस्ती दानिशमंदा इलाके के ही रहने वाले हैं।

    सलून के मालिक और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने देखते ही देखते पूरे सलून को तहस-नहस कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: चंदन नगर में मोबाइल चोर काबू, जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: चंदन नगर में मोबाइल चोर काबू, जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला चंदन नगर इलाके से सामने आया है, जहां मोबाइल चोरी कर भाग रहे 2 शातिर चोरों को मोहल्ला निवासियों ने रंगे हाथों दबोचा। इस दौरान गुस्से में आए लोगों ने चोरों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं एक सिख व्यक्ति ने डंडों से चोरों पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों चोर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे और चीटी कोठी के पास एक प्रवासी मजदूर का मोबाइल छीनकर भागने की फिराक में थे।
    तभी एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी एक्टिवा उनकी एक्टिवा में दे मारी जिससे दोनों चोर सड़क पर गिर पड़े। शोर मचते ही मोहल्ला निवासी इकट्ठा हो गए और दोनों को घेरे में ले लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों चोर जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे हैं पीछे से लोग चिल्ला रहे हैं कि इन्होंने प्रवासी भाई का फोन चोरी किया है। इसी बीच भीड़ में से एक व्यक्ति (सरदार जी) डंडा लेकर आता है और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। चोर बार-बार कह रहे थे छोड़ दो आगे से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन गुस्से में आए लोग उन्हें गालियां देते हुए पीटते रहे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही उन्हें पीटा गया। काफी देर चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे जनता में काफी रोष है।    
  • Punjab News: पति के विदेश जाते दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

    Punjab News: पति के विदेश जाते दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

    लुधियानाः सिविल लाइंस इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के करीबी दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अब पीछा कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पति हनी कुमार कुछ समय पहले उसे और दो बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया था। पति की अनुपस्थिति में उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस दौरान उसके पति का खास दोस्त गगनदीप पुत्र निर्दोष जो अक्सर उनके घर आता-जाता था उसने मददगार बनकर भरोसा जीता।

    गगनदीप ने खुद को भाई बताते हुए कई बार घर का राशन और खर्चा भी दिया। शिकायत के अनुसार घटना 25-26 मई 2025 की रात की है। आरोपी गगनदीप रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर आया और बहाना बनाया कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है और पुलिस उसे ढूंढ रही है। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाया था। पीड़िता ने बताया कि ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध होने लगी। आरोप है कि गगनदीप ने नशे की हालत का फायदा उठाकर और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

    पीड़िता ने लोक-लाज के डर से आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था लेकिन कुछ महीनों बाद नया फोन लेने पर आरोपी का नंबर फिर से संपर्क में आ गया। आरोप है कि 19 अक्टूबर को आरोपी ने पीड़िता के गूगल पे पर 1000 रुपये भेजे और फिर से मिलने का दबाव बनाने लगा। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता का पीछा किया और अश्लील इशारे किए जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ACP सिविल लाइंस ने इस मामले की गहनता से पड़ताल की। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी गगनदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

     

  • आज का राशिफल, 21 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 21 फरवरी 2026

    राशि-चक्र में आज का दिन शांत चिंतन से लेकर व्यावहारिक करवायी की और बढ़ने का संकेत देता है। सुबह की शुरुआत चंद्रदेव की मीन राशि में होने से होगी, जो भावनात्मक स्पष्टता, मेल-जोल और अंदरूनी लक्षणों को पूरा करने के लिए शुभ है। आज रात को चंद्रदेव की मेष राशि में प्रवेश व्यक्तिगत पहले और दोस्ती के लिए नया उत्साह जगाएगा। जहां करियर की तरक्की को अनुशासित कोशिशों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, वहीं कुंभ राशि में राहु के असर की वजह से सभी राशियों को जल्दीबाजी में होने वाले खर्चों से बचने की हिदायत दी जाती है। इस तिवरा ग्रह-गोचर को संभालने के लिए विश्राम और संतुलित शारीरिक गतिविधि के लिए जरूरी भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    मेष राशि: आज का पूरा फोकस भावनात्मक बदलाव और नए प्रोत्साहन पर है। जब तक चंद्रदेव मीन राशि में हैं, आप काफी शांत और चिंतनशील महसूस करेंगे, जो योजना बनाने और भावनात्मक स्पष्टता के लिए अच्छा है। लेकिन रात को उनका आपकी राशि में आना, आपकी ऊर्जा और आत्म-विश्वास को तेजी से बढ़ा देगा। प्रेम संबंधों में शुरुआत में सहनुभूति काम आएगी; जैसे ही शाम को चंद्रदेव आपकी राशि में आएंगे, आप अपनी भावनाओं को ज्यादा एक्सप्रेस कर पाएंगे। कपल्स के बीच सपोर्टिव बातें होंगी और सिंगल्स किसी सोशल ग्रुप में किसी वार्म और कॉन्फिडेंट व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। करियर में तरक्की सुबह की प्लानिंग और शाम के असरदार कदमों से मिलेगी। मंगलदेव आपकी प्रतिष्ठा को सॉलिड बनाएंगे, इसलिए रिसर्च फेज से निकालकर एग्जीक्यूशन (अमल) फेज में जाने के लिए आज का दिन सटीक है। आर्थिक रूप से राहु की वजह से “जल्दी अमीर बनने” वाली स्कीम्स से बचें। रात को जल्दीबाजी में खर्च न करें। मून शिफ्ट की वजह से सिर-दर्द या बेचैनी हो सकती है, इसलिए पानी पिएं और आराम करें।

    वृषभ राशि: आज का दिन भावनात्मक जागरूकता और शांत संकल्प का है। सुबह चंद्रदेव मेल-जोल और सहयोग को सपोर्ट करेंगे, लेकिन रात को उनका मेष राशि में आपके बारहवें भाव में जाना आपको एकांत की ओर ले जाएगा। प्रेम संबंधों में फ्रेंडली बातचीत से रिश्ते सुधरेंगे; सुबह सोशल आउटिंग के लिए अच्छी है तो शाम बिजनेस क्वाइटस के साथ बॉन्डिंग के लिए बढ़िया है। करियर में तरक्की मिल-जुलकर काम करने और उसके बाद की गई खुद की रिसर्च से मिलेगी। लग्नेश शुक्रदेव की 10वें घर में मौजूदगी आपको स्पॉटलाइट में रखेगी और प्रोफेशनल स्टेबिलिटी देगी। आर्थिक मामलों में दूरगामी लक्ष्यों पर ध्यान दें। शुक्र और राहु दिखावे के लिए खर्च करवा सकते हैं, लेकिन गुरु देव संसाधनों को ध्यान से इस्तेमाल करने का संकेत दे रहे हैं। शाम को थकावट हो सकती है, इसलिए हाइड्रेशन और रिलैक्सेशन जरूरी है।

    सिंह राशि: आज का फोकस भावनात्मक जागरूकता के बाद सकारात्मक आत्म-विश्वास पर है। सुबह चंद्रदेव गहरी सोच और योजना बनाने में मदद करेंगे, लेकिन रात को नया नजरिया और उत्साह आएगा। लव लाइफ में ईमानदारी से रिश्ता मजबूत होगा। शाम एडवेंचर्स या फिलॉसॉफिकल बातों के लिए शुभ है। सिंगल्स की मुलाकात किसी पॉजिटिव व्यक्ति से ट्रैवल या सोशल गैदरिंग में हो सकती है। करियर में तरक्की के लिए कोशिश करनी होगी, क्योंकि मंगलदेव आपको रोज के काम संभालने की ताकत दे रहे हैं। आर्थिक मामलों में सुबह शेयर्ड रिसोर्स का ऑडिट करें और रात को वेल्थ बिल्डिंग पर फोकस करें। चंद्रदेव की इस ऊर्जा परिवर्तन को संभालने के लिए शाम को हाइड्रेशन और विश्राम जरूरी है।

    कन्या राशि: आज रिश्तों के प्रति सजगता और आशावाद बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। सुबह चंद्रदेव सहयोग पर ध्यान रखेंगे, लेकिन रात को उनका बदलाव आपको गहरी भावनात्मक समझ और रण-नीतिगत सोच देगा। लव लाइफ में शाम की ऊर्जा काफी पैशनेट रहेगी। सिंगल्स किसी मैच्योर व्यक्ति से काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। करियर में तरक्की मिल-जुलकर काम करने और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग से होगी। मंगलदेव आपको रचनात्मक शक्ति (क्रिएटिव स्टैमिना) देंगे, वही बुधदेव रोजाना के कामों को एनालिटिकल दिमाग से मैनेज करने में मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में शाम को टैक्स या इंश्योरेंस पर ध्यान दें। अपने नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए रेस्ट और माइंडफुल रूटीन जरूरी है।

    तुला राशि: आज का फोकस रोजाना की जिम्मेदारियों और रिश्तों के बीच तालमेल बिठाने पर है। सुबह चंद्रदेव स्वास्थ्य और प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दिलाएंगे, लेकिन रात को सहयोग और साझेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। लव लाइफ में धैर्य से काम लें; रात का समय कपल्स के लिए उत्साह वाला रहेगा। सिंगल्स किसी सिंसियर पर्सन की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। करियर में तरक्की, अनुशासन, मेहनत और सहयोग से होगी। मंगलदेव घर-परिवार में अनुशासन लाएंगे, वही शुक्रदेव रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देंगे। आर्थिक मामलों में सुबह खर्चों पर ध्यान दें और रात को आर्थिक समझौतों का रिव्यू करें। थकान से बचने के लिए पार्टनर के साथ वॉक करें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन रचनात्मकता , अनुशासन व उत्पादकता के बीच सामजस्य का है। सुबह चंद्रदेव भावनात्मक जुड़ाव के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन रात को फोकस स्वास्थ्य और व्यावहारिक जिम्मेदारियों पर होगा। लव लाइफ में शाम का समय पार्टनर को प्रैक्टिकल सहयोग देने के लिए अच्छा है। करियर में तरक्की रचनात्मक और उसके बाद अनुशासनात्मक मेहनत से होगी। आपकी राशि स्वामी मंगलदेव बहुत मजबूत स्थिति में हैं, जो आपको मुकाबले में सबसे आगे निकालने की शक्ति देंगे। आर्थिक मामलों में शौक या सेहत से जुड़े खर्चों का रिव्यू करें ताकि लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी बनी रहे। रात की बेचैनी को मैनेज करने के लिए एक्सरसाइज और हाइड्रेशन जरूरी है।

    धनु राशि: आज का फोकस भावनात्मक मजबूती और आशावाद पर है। सुबह चंद्रदेव परिवार और घर पर ध्यान दिलाएंगे, लेकिन रात को नया इंस्पिरेशन और उत्साह आएगा। लव लाइफ में शाम का समय काफी चंचल और रोमांटिक रहेगा; सिंगल्स किसी एक्सप्रेसिव पर्सन की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। करियर में तरक्की नए विचार और पहल से होगी। सूर्यदेव और बुधदेव की स्थिति दर्शा रही है कि आपके आइडियाज़ जमाने से आगे हैं, वही मंगलदेव आर्थिक पक्ष को मजबूत कर रहे हैं। आर्थिक मामलों में बचत और घर के खर्चों पर ध्यान दें। चंद्रदेव की जल राशि से अग्नि राशि वाली शिफ्ट को संभालने के लिए सुबह आराम और रात को वॉक करें।

    कुंभ राशि: आज का फोकस आर्थिक जागरूकता और आत्म-विश्वास दृढ़ता के इर्द गिर्द घूमेगा। सुबह बजट और व्यावहारिक स्थिरता पर ध्यान रहेगा, लेकिन रात को काम और पहल के लिए नई ऊर्जा भरी होगी। लव लाइफ में खुली और एनर्जेटिक बातचीत होगी। आप सबके ध्यान का केंद्र रहेंगे, लेकिन मंगलदेव के अनुसार आपका सबसे अच्छा काम परदे के पीछे ही होगा। आर्थिक मामलों में बजट रिव्यू करें और बिना सोचे खर्च न करें। दिन भर ऊर्जा बढ़ती रहेगी, इसलिए शाम को वॉक या साइकिलिंग से सेहत अच्छी रहेगी।

    मीन राशि: आज का फोकस आत्म-जागरूकता और व्यावहारिक स्थिरता के बीच के सामजस्य पर है। सुबह चंद्रदेव आपकी ही राशि में रहकर आंतरिक शक्ति और अंतर्ज्ञान को बढ़ाएंगे, लेकिन रात को ध्यान आर्थिक सुरक्षा की ओर जाएगा। लव लाइफ में सहनुभूति से रिश्ता मजबूत होगा। करियर में तरक्की आत्म-विश्वास और साफ बातचीत से होगी; आपके पास लक्ष्य को पूरा करने की जबरदस्त क्षमता होगी। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एसेट्स और बजट को चेक करें। चंद्रदेव के राशि परिवर्तन का असर गले या गर्दन पर हो सकता है, इसलिए व्यायाम करें और माइंडफुल रूटीन अपनाएं।

  • राजपुरा में ₹1,500 करोड़ का निवेश: JSW ग्रुप ने पंजाब में औद्योगिक विस्तार का किया ऐलान

    राजपुरा में ₹1,500 करोड़ का निवेश: JSW ग्रुप ने पंजाब में औद्योगिक विस्तार का किया ऐलान

    चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: पंजाब की औद्योगिक प्रगति को बड़ा बल देते हुए JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने राजपुरा में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह घोषणा पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजय अरोड़ा के साथ मुंबई में हुई रणनीतिक बैठक के बाद की गई। बैठक में पंजाब इन्वेस्ट के सीईओ अमित ढाका भी मौजूद रहे। चर्चा का केंद्र आगामी इंवेस्ट पंजाब समिट 2026 से पहले राज्य में औद्योगिक निवेश को गति देना रहा।

    राजपुरा में स्टील सेक्टर को मजबूती

    अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित ₹1,500 करोड़ का निवेश पंजाब के मैन्युफैक्चरिंग बेस को सुदृढ़ करेगा और स्टील वैल्यू चेन को और गहरा बनाएगा। इससे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। सज्जन जिंदल ने संकेत दिया कि JSW ग्रुप पंजाब में अपने अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी संभावनाओं का आकलन कर रहा है।
    मुंबई में JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के साथ बैठक करते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा
    मुंबई में JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के साथ बैठक करते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा

    इंवेस्ट पंजाब समिट में सहभागिता

    जिंदल ने 13 मार्च को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले इंवेस्ट पंजाब समिट के उद्घाटन सत्र में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों की सराहना की।

    पंजाब की औद्योगिक क्षमता

    मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब उत्तर भारत के बाजारों से उत्कृष्ट संपर्क, मजबूत MSME इकोसिस्टम, कुशल श्रमशक्ति और विकसित औद्योगिक क्लस्टरों के कारण निवेश के लिए उपयुक्त राज्य है। उन्होंने बताया कि पंजाब को Ease of Doing Business सुधारों में ‘Top Achiever’ के रूप में मान्यता मिल चुकी है और राज्य में सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली लागू है, जो समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करती है।

    नई औद्योगिक नीति की तैयारी

    मंत्री ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार एक नई और भविष्य-उन्मुख औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने के उन्नत चरण में है। इसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के विनिर्माण और तकनीक-आधारित निवेश को आकर्षित करना है। प्रस्तावित नीति में प्रतिस्पर्धी प्रोत्साहन, प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक अवसंरचना, सेक्टर-विशिष्ट पार्क, तेज मंजूरी प्रक्रिया और बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था शामिल होगी।

    सनराइज सेक्टर और रोजगार पर जोर

    राज्य सरकार रक्षा निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत सामग्री और उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग जैसे सनराइज सेक्टर पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का लक्ष्य मूल्यवर्धित विनिर्माण को बढ़ावा देना, निर्यात में वृद्धि करना और पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि JSW के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग, हैंडहोल्डिंग और फास्ट-ट्रैक मंजूरी सुनिश्चित करेगी, साथ ही विश्वसनीय बिजली आपूर्ति और बेहतर लॉजिस्टिक ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।