Blog

  • लाल किले के पास आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट, साजिश रच रहा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा

    लाल किले के पास आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट, साजिश रच रहा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने आतंकी हमले को लेकर धमाके की साजिश को लकेर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी इसके साथ ही चांदनी चौक स्थित मंदिर को भी आतंकी निशाना बना सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर ए तैयबा एक्टिव है और IED हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने राजधानी दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रची है। उसके निशाने पर ऐतिहासिक लाल किला और आसपास के कई इलाके हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਾਜਧਾਨੀ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਫਿਰ ਅੱਤਵਾਦੀ ਖ਼ਤਰਾ ਮੰਡਰਾਇਆ, ਲਾਲ ਕਿਲ੍ਹੇ ਇਲਾਕੇ ਲਈ ਹਾਈ ਅਲਰਟ — ਚਾਂਦਨੀ ਚੌਕ ਦੇ ਮੰਦਰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ‘ਤੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

    खुफिया अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, लाल किला और उसके सामने चांदनी चौक इलाके में स्थित एक मंदिर लश्कर-ए-तैयबा का संभावित लक्ष्य हो सकता है। दरअसल 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। देश के बड़े मंदिर लश्कर ए तैएबा के निशाने पर हैं। ​यह घटना खुफिया एजेंसियों द्वारा एक महीने पहले जारी की गई चेतावनी के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया था कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

    सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन कथित तौर पर 6 फरवरी को पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट का बदला लेना चाहता है, जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने मस्जिद हमले की जिम्मेदारी ली थी। आईएस ने एक बयान में कहा, “मंदिर के भीतरी द्वार पर पहुंचते ही, आत्मघाती हमलावर ने शिया समुदाय के बीच अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए।”

     

  • Punjab News: Bonn Bread गाड़ी की ट्राले से टक्कर, सेल्समैन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Bonn Bread गाड़ी की ट्राले से टक्कर, सेल्समैन की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरियाणा के यमुनानगर में बोन ब्रेड गाड़ी की ट्राले से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ब्रेड कंपनी के सेल्मैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। भूपिंदर चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड में सेल्समेन और ड्राइवर के रूप में काम करता था और वह हरियाणा में ब्रेड की गाड़ी लेकर गया था, इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। बताया जा रहा हैकि ब्रेड की गाड़ी चला रहे ड्राइवर की छाती में गार्डर लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक भूपिंदर के रिश्तेदार परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके जीजा भूपिंदर सिंह बोन ब्रेड, चंडीगढ़ रोड स्थित कंपनी में ड्राइवर और सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। वह टाटा गाड़ी नंबर PB10HU-1275 में माल लोड कर यमुना नगर, हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन में गांव साहनी के सामने शराब के ठेके के नजदीक उसकी गाड़ी की टक्कर गाड़ी नंबर PB10HW-8535 से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भूपिंदर की शादी को 13 साल हो गए है। उसका 6 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Donald Trump का Tariff हुआ खत्म, Supreme Court ने इस वजह से सुनाया बड़ा फैसला

    Donald Trump का Tariff हुआ खत्म, Supreme Court ने इस वजह से सुनाया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से खरबों डॉलर की कमाई के प्लान पर अब पानी फेर दिया है। शुक्रवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि बीते साल अप्रैल में राष्ट्रपति के द्वारा शुरु किए गए टैरिफ वॉर को गैरकानूनी बताते हुए इसको अवैध घोषित कर देना चाहिए। कोर्ट ने यह साफ कहा है कि IEEPA राष्ट्रपति को राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा के अंतर्गत व्यापक वैश्विक टैरिफ लगाने का पूर्ण अधिकार नहीं देता है। इसके जरिए उन्होंने दुनिया के सारे देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था।

    आखिर क्या होता है IEEPA?

    इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर एक्ट यानी की IEEPA दरअसल 1977 में लाया गया एक संघीय कानून है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के बाद कुछ ग्लोबल आर्थिक लेनदेन को विनियमित करने का अधिकार देता है। यह एक्ट उन मामलों में कार्रवाई की अनुमति देगा जिनको कानून अमेरिका के लिए असामान्य और असाधारण खतरे के रुप में दर्शाता है और जो देश के बाहर से पैदा हो रहा है। इस कानून को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी क्वार्ट्र द्वारा कानून के रुप में पेश किया गया था।

    इस वजह से पड़ी कानून की जरुरत

    IEEPA को साल 1917 के ट्रेडिंग विद-ए-एनिमी एक्ट के कुछ हिस्सों को बदलने के लिए डिजाइन किया गया था। व्यापक आपातकालीन शक्तियां मुहैया करवाई। अमेरिका में 1972-1974 के बीच हुए एक प्रमुख राजनीतिक घोटाले वाटरगेट कांड के समय में कांग्रेस के राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार के लिए साफ सीमाएं तय करने का प्रयास किया गया था।

    राष्ट्रपति IEEPA का इस समय करते है इस्तेमाल

    आईईईपीए का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा जिन मामलों में किया जाता है। उसके अनुसार, राष्ट्रपति आपातकाल की स्थिति किसी असामान्य खतरे की पहचान और यह साबित होने पर की इस खतरे का स्त्रोत विदेशी है या फिर खतरा राष्ट्रीय सुरक्षा विदेश नीति या इकोनॉमी से जुड़ा हो सकता है। ऐसे मामलों में राष्ट्रपति उस खतरे से जुड़े खास आर्थिक लेन-देन की विनियमित या बैन कर सकते हैं।

    ट्रंप को इस वजह से मिली हार

    यूएस सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप टैरिफ के शुक्रवार को आया फैसला इस बात को उजागर करता है। भले ही राष्ट्रपति आईईपीए के अंतर्गत आर्थिक साधनों का इस्तेमाल करके विदेशी खतरों का तेजी से जवाब दे सकते हैं परंतु व्यापार और टैक्सेशन पर प्राथमिक अधिकार कांग्रेस के पास ही रहता है। आईईईपीए एक शक्तिशाली प्रतिबंध कानून है लेकिन कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि इसका इस्तेमाल व्यापक टैरिफ नीति के लिए एक खुली छूट के रुप में नहीं किया जा सकता है। ये एक इमरजेंसी बैन एक्ट है न कि सामान्य व्यापार कानून।
  • Punjab News: सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने किया Suicide, रोते हुए Video बनाकर पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने किया Suicide, रोते हुए Video बनाकर पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

    अमृतसरः सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान और दलित नेता आशू नाहर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या की वजह बताई। इस दौरान वह रोत हुए भी नजर आए और अपनी दर्दनाक व्यथा सुनाई।

    वीडियो में अश्वनी कुमार उर्फ आशू नाहर पुत्र नंद लाल निवासी शहीद उधम सिंह कॉलोनी ने बताया कि वह कार्पोरेशन में ड्राइवर का काम करते हैं और यूनियन के प्रधान हैं। उनकी शादी 2016 में प्रिया निवासी गिलवारी गेट, अंबेदकर कॉलोनी से हुई थी। पिछले साल उनकी पत्नी की अलमारी से उन्हें एक आपतिजनक चीज मिली थी जिसे उसने आनलाइन मंगवाया था। इस बात का सब मोहल्ले वालों और पुलिस को पता है, क्योंकि इस घटना के बाद खूब हंगामा हुआ था। तब पुलिस अधिकारियों ने उनके घर बसाने के लिए उनकी काफी मदद की थी और बार-बार पुलिस के कहने पर उन्होंने अपनी पत्नी को अपना लिया था, लेकिन उसकी हरकते सुधरने का नाम नहीं ले रही थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਜੀਵਨ ਸਮਾਪਤ, ਮੌਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ

    उनकी 2 बेटियां हैं और वह उनके बहुत प्यार करता है। पत्नी की हरकतों के चलते उसे काफी कुछ सहना पड़ा और इलाके में शर्मिंदगी सहनी पड़ी। उन्होंने बिल्कुल भी इंसाफ नहीं मिला। इसी दुख से वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनकी पत्नी, सास, साला और चाचा सोहरा है। इन्होंने उनका सारा घर उजाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियों को इंसाफ मिलना चाहिए और उनकी बेटियों की कस्टडी उनके भाई को दे दी जाए। इसी के साथ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

     

     

     

     

  • नहर में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

    नहर में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

    जम्मूः श्रीनगर में बड़ा हादसा हो गया, जहां CRPF वाहन नहर में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन के नहर में गिरने से 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उस दौरान हुआ। घटना उस समय हुई, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वजिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਵਿੱਚ ਸੀ.ਆਰ.ਪੀ.ਐਫ. ਦੀ ਬੁਲੇਟਪ੍ਰੂਫ਼ ਗੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗੀ, ਸੱਤ ਜਵਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    उन्होंने कहा कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कई चोटें आई हैं।

     

     

     

  • Punjab News: दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया IED बरामद

    Punjab News: दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया IED बरामद

    अमृतसरः पंजाब में लगातार पाक एजेसिंयों द्वारा राज्य को दहलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा इसे हर बार नाकाम किया जा रहा है। वहीं देर रात रईआ चौकी के पास आईईडी के पड़े होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आईईडी बरामद कर लिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ – ਰੈਯਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਪਿੱਛੇ ਮਿਲਿਆ ਆਈਈਡੀ ਬੰਬ

    बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस एक्शन मोड मे आई है देर रात इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिसके बाद शनिवार सुबह बम निरोधक टीम को बुलाकर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।

    इस दौरान बड़ी घटना टलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामले संबंधी अभी तक किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में जल्द ही अमृतसर देहाती पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देगी।

     

  • Jalandhar News: 1.25 करोड़ में बिका कबाड़ में पड़ा जर्मनी का 1921 में बना Lanz Bulldog HL-12, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 1.25 करोड़ में बिका कबाड़ में पड़ा जर्मनी का 1921 में बना Lanz Bulldog HL-12, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भगत सिंह चौक के पास खंडहरनुमा बिल्डिंग में जर्मनी में 1921 में बना लेंज बुलडॉग एचएल-12 (Lanz Bulldog HL-12) मॉडल के ट्रैक्टर बीते दिन भारी कीमत में बिक गया। दरअसल, 105 साल पुराना ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपए में बिका। जिसके बीते दिन ट्रक में लोड करके ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब यह ट्रैक्टर कैलिफोर्निया के म्यूजियम में रखा जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति पुनीत वडेरा ने बताया कि स्थानीय लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि कबाड़ समझा जाने वाला यह ट्रैक्टर विंटेज दुनिया का अनमोल नमूना है।

    उन्होंने बताया कि मुंबई की एक ट्रैक्टर कंपनी की ओर से 2 लाख में खरीदने का ऑफर दिया गया था, उसके बाद इस ट्रैक्टर की बोली 28 लाख तक लगी थी। इस दौरान ऑफर ठुकराने के बाद आखिर इसे विदेशी कंपनी ने इसे 1.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया गया। अब इसे कैलिफोर्निया की म्यूजियम में रखा जाएगा। बता दें कि जर्मनी में 1921 में बना लेंज बुलडॉग एचएल-12 हॉर्स पावर के सिंगल सिलेंडर हॉट-बल्ब इंजन से चलता था और स्टार्ट से पहले इंजन गर्म करना पड़ता था। इसके बाद यह कम गति पर भी अधिक ताकत देता था।

    खेतों में हल चलाने, पानी के पंप और चक्की चलाने जैसे कामों में इसका व्यापक उपयोग हुआ। यह खास तकनीक के लिए विंटेज वाहनों की दुनिया में अलग पहचान रखता है। इसमें सिंगल सिलेंडर हॉट-बलब इंजन लगा है, जिसे स्टार्ट करने से पहले इंजन को गर्म करना पड़ता था, जिसके बाद कम गति पर भी यह अधिक ताकत देता था। अपने समय में इस ट्रैक्टर का उपयोग खेतों में हल चलाने, पानी के पंप और चक्की चलाने जैसे कार्यों के लिए व्यापक रूप से किया जाता था। अब यह ऐतिहासिक विरासत के रूप में विदेशी म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: बाइक सवारों ने कार पर फेंके अंडे, तलवार लेकर निकली दबंग NRI महिला, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवारों ने कार पर फेंके अंडे, तलवार लेकर निकली दबंग NRI महिला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डेहलों में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इस दौरान एनआरआई महिला ने दिलेरी दिखाते हुए बाइक सवारों को भगा दिया। महिला की दिलेरी का वीडियो सोशल वीडिया काफी वायरल हो रहा है। महिला का नाम हरजिंद कौर बताया जा रहा है। वीडियो में महिला लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला ऑस्ट्रेलिया से आई है।

    दरअसल, बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई डटकर मुकाबला करने के लिए एनआरआई महिला तलवार लेकर कार से बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। इस दौरान महिला लुटेरों को ललकार रही है। घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है। महिला की कार के शीशे पर जब लुटेरे युवकों ने अंडे मारे तो कार में बैठी दूसरी बुजुर्ग महिला एनआरआई महिला को कहते हुए सुनाई दे रही है। मैंने पहले कह दिया था कि यह सड़क सुनसान है, यहां से मत चल।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਐਨਆਰਆਈ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦਿਖਾਈ ਦਲੇਰੀ; ਤਲਵਾਰ ਨਾਲ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਮੁਕਾਬਲਾ

    वह कह रही कि शीशे पर अंडा फेंक दिया है, ताकि लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके। बुजुर्ग महिला एनआरआई महिला को गाड़ी में से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश करती है और कहती है कि बेटा बाहर न निकल, वे तुझे मार देंगे। एनआरआई महिला पहले उन्हें गालियां देती है और फिर कहती है कि इन्हें सबक सिखाना जरूरी है। एनआरआई महिला गाड़ी से उतर कर बाहर निकलती है, जबकि अंदर बैठी महिला उसे वापस आने को कहती है। एनआरआई महिला आगे जाकर रुकती है और फिर ललकारे मारती है। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे कुछ आगे जाकर रुकते हैं तो वह पीछे से दौड़ती है।

     

     

  • Highway पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, आधे किलोमीटर एरिया में फैली Gas, 4 की मौत, देखें वीडियो

    Highway पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, आधे किलोमीटर एरिया में फैली Gas, 4 की मौत, देखें वीडियो

    सैंटियागोः चिली में एक भयानक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक गैस टैंकर पलट गया और उसके बाद जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में आसपास कई वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे भारी तबाही और अफरा-तफरी मच गई। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो मुताबिक, एक ट्रक हाईवे पर जा रहा होता है कि तभी अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ जाता है और वह अनियंत्रित होकर पलट जाता है। टैंकर के पलटते ही करीब आधे किलोमीटर के इलाके में गैस ही गैस फैल जाती है। इसके बाद देखते ही देखते आग लग गई जिससे लोगों को बचने का मौके ही नहीं मिला। दुर्घटना उत्तरी सैंटियागो के रेंका कम्यून में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई। जानकारी देते एक पुलिस प्रमुख ने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और दुर्घटना हो गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक भी मृतकों में शामिल था। अभियोजक कार्यालय दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबंधी था।  
  • Punjab News: 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिला पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में चार नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब अबोहर में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार को फोन करके 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि चारों नाबालिग हैं, और स्कूल में पढ़ते हैं। इनके द्वारा ही मोबाइल संचालक को फोन कर धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले थाना बहाववाला के गांव अमरपुरा के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में उसने बताया कि अबोहर में उसकी मोबाइल की दुकान है। उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि क्या राजेंद्र बोल रहा है। जिस पर उसने कहा कि हां मैं राजेंद्र बोल रहा हूं, तो फिर उसने फोन काट दिया।

    इसके बाद फिर उसे दोबारा फोन आया और कॉलर ने उससे 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और कहा गया कि अगर पैसे न दिए गए तो उसके परिवार का नुकसान होगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल ओर सिम भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि पकड़े जाने वाले चारों नाबालिग हैं, जिनमें तीन एक ही स्कूल के छात्र हैं, जबकि एक अन्य स्कूल का छात्र है।