Blog

  • Jalandhar News: 20 रुपए की सवारी को लेकर ई-रिक्शा चालकों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 रुपए की सवारी को लेकर ई-रिक्शा चालकों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के बाहर सवारी लेकर रिक्शा चालक एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दरअसल, मात्र 20 रुपए की सवारी को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों में झड़प हो गई। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे ई-रिक्शा चालक पर पैसे मांगने के आरोप लगाए। पीड़ित का कहना है कि उसने 20 रुपए की गढ़े की सवारी से 50 रुपए मांगे। इस दौरान दूसरा ई-रिक्शा चालक उसे मां शब्द का इस्तेमाल करता हुआ 100 रुपए मांगने के लिए कहने लगा।

    जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। पीड़ित ने ई-रिक्शा चालक पर पैसे ना देने को लेकर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। वहीं दूसरे ई-रिक्शा चालक का कहना है कि उसने पहले हाथापाई की है। हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति द्वारा गुलाबी शर्ट के व्यक्ति के साथ हाथापाई की जा रही है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सवारी को लेकर वैसे वसूले जाते है।

  • डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क परियोजना को लेकर केंद्र से विशेष छूट की मांग

    डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क परियोजना को लेकर केंद्र से विशेष छूट की मांग

    शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक में विशेष रूप से शिमला जिले के अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र डोडरा क्वार की सड़क परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई चरण-Ⅰ के अंतर्गत स्वीकृत डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क का कुछ भाग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम भू-सतह, अत्यंत प्रतिकूल मौसम तथा सीमित कार्य अवधि के कारण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों, सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। लोक निमार्ण मंत्री ने डोडरा क्वार क्षेत्र के लंबित सड़क पैकेजों एवं चरण-Ⅰ के शेष कार्यों के लिए विशेष छूट, अतिरिक्त वित्तीय सहयोग तथा तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए आग्रह किया, ताकि इस भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को शीघ्र सर्व-मौसम सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।   उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को पीएमजीएसवाई-Ⅳ के तहत लगभग 1,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 2,300 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई-Ⅳ के चरण Ⅱ में लगभग 1,200 किलोमीटर अतिरिक्त सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। इन परियोजनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने समस्त जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं भूमि-स्वामियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में गिफ्ट डीड उपलब्ध करवाकर विभाग का सहयोग करें ताकि सड़क निर्माण के लिए जरुरी भूमि समय पर उपलब्ध हो पाए और अधिकतम दुर्गम क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता ही दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में एक सशक्त प्रतिबद्धता

    लोक निमार्ण मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के समन्वित प्रयासों से हिमाचल में मजबूत, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह पहल केवल सड़क निर्माण तक ही सीमित नहीं, बल्कि समान अवसरों, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में एक सशक्त प्रतिबद्धता है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल प्रदेश की आवश्यकताओं के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि डोडरा क्वार के लंबित पैकेजों, पीएमजीएसवाई-Ⅰ के अवशिष्ट कार्यों तथा आवश्यक वित्तीय अनुमोदनों के विषय को वित्त मंत्रालय सहित संबंधित स्तरों पर प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और सकारात्मक समाधान की दिशा में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।      
  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यस्त बाजार में हथियारों से लैस नौजवानों ने तोड़ी रेहड़ी, वीडियो वायरल

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यस्त बाजार में हथियारों से लैस नौजवानों ने तोड़ी रेहड़ी, वीडियो वायरल

    बठिंडा: शहर के अंदर अमन-कानून की स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। दरअसल, महेशवरी चौक में कुछ नौजवान किरपाण और अन्य हथियारों से लैस होकर एक रेहड़ी को तोड़ते हुए नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिससे लोगों में डर और सहम का माहौल बन गया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ नौजवान बेखौफ होकर हथियार लहरा रहे हैं और एक रेहड़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना के समय इलाके में मौजूद लोग दहशत में दूर खड़े नजर आते हैं। घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इलाका वासियों ने बताया कि महेशवरी चौक शहर का व्यस्त इलाका है, जहां हर वक्त आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर हथियारबंद नौजवानों की गुंडागर्दी से व्यापारियों और आम लोगों में भारी डर फैल गया है। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो उनके कारोबार भी प्रभावित होंगे। लोगों ने मांग की है कि हथियार लहराने और सरकारी कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्दी ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। शहर वासियों की मांग है कि पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाए और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की जाए।
  • Punjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    मोगाः जिले के गांव चडीक में तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां टिप्पर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल होने पर लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

    मृतक की पहचान 55 वर्षीय कुलवंत सिंह निवासी चडीक के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुलवंत सिंह लेंटर के लिए सरिया बांधने का काम करता था। आज वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथी विशाल सिंह के साथ काम के लिए जा रहा था कि गांव चडीक में ही एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कुलवंत सिंह के मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।

    हादसे में कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल विशाल सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रक चालक काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लुटेरों का विरोध करने वाली दबंग NRI का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का विरोध करने वाली दबंग NRI का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डेहलों में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश की। जिसके बाद एनआरआई हरजिंद कौर ने दिलेरी दिखाते हुए तलवार निकाल ली और लुटेरों का डटकर मुकाबला करते हुए बाइक सवारों को भगा दिया। इस घटना के बाद वह मीडिया के सामने आई और बताया कि यह रेडम घटना है और घटना को कुल 3 लुटेरों द्वारा अंजाम दिया गया।

    घटना के दौरान एक व्यक्ति साइड पर खड़ा था और 2 लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। महिला का कहना हैकि हम पंजाबी और हमारे तो गुरु गोबिंद सिंह से अपना परिवार शहीद कर दिया। ऐसे में गुरु के उपदेश से दिलेरी आ ही जाती है। महिला ने बताया कि परिवार ने उन्हें जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी और काम के सिलसिले में चली गई। एनआरआई ने महिलाओं को अपनी रक्षा करनी आनी चाहिए। पंजाब में घटनाओं को लेकर वह खुद अपनी रक्षा करें।

    कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि वह कानून अपना काम करता रहेंगा, लेकिन उससे पहले हमें खुद आगे आना चाहिए। महिला ने कहा कि अगर घर में कोई आपदा आ जाए तो पहले खुद को ही आपदा से निपटने का सामना करना पड़ेगा, उसके बाद ही कानून को सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता रहेंगा। बता दें कि बीते दिन हुई घटना को लेकर महिला की दिलेरी का वीडियो सोशल वीडिया काफी वायरल हो रहा है। हरजिंद कौर ऑस्ट्रेलिया से आई है।

    दरअसल, बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई डटकर मुकाबला करने के लिए एनआरआई महिला तलवार लेकर कार से बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। इस दौरान महिला लुटेरों को ललकार रही है। घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है। महिला की कार के शीशे पर जब लुटेरे युवकों ने अंडे मारे तो कार में बैठी दूसरी बुजुर्ग महिला एनआरआई महिला को कहते हुए सुनाई दे रही है। मैंने पहले कह दिया था कि यह सड़क सुनसान है, यहां से मत चल।

     

     

     

     

  • Punjab News: Gaming App और सट्टेबाजी मामले में पुलिस की Raid, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gaming App और सट्टेबाजी मामले में पुलिस की Raid, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः सट्टेबाजी के जरिए लोगों से ठगी मारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाह आलम, मोहम्मद शाह नवाज शम्सी और करण गौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पेंटा होम्स, जीरकपुर के ब्लॉक डी-3 की छठी मंजिल पर रह रहे थे और वहीं से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान पटियाला चौक के पास एक मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के नाम पर अपने खातों में रकम ट्रांसफर करवा रहे हैं।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 फोन, 12 पासबुक, 48 एटीएम कार्ड और 36 चैकबुक बरामद की गई है। इस संबंधी वह कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध किया है। जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टे या निवेश के झांसे में आकर अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें।

     

     

  • Punjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

    पटियालाः नाभा शहर के पुराना हाथीखाना मोहल्ला में बने गहरे नाले से तैरता हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। स्थानीय निवासी सुखविंदर सिंह राणा और मंगत राम अरोड़ा ने बताया कि यह नाला काफी गहरा और खतरनाक है।

    अक्सर यहां वाहन चालक और पशु गिर जाते हैं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले इसी नाले में एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय भी मोहल्ला निवासियों ने नगर कौंसिल से नाले को कवर करने की मांग की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों का कहना है कि उनका मोहल्ला तीन वार्ड 18, 20 और 23 में बंटा होने के कारण कोई भी पार्षद इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।

    आए दिन हादसे होने के बावजूद नाले को ढकने का कार्य नहीं किया गया है। नगर कौंसिल के योग गुरचरण सिंह ने कहा कि वह मौके का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि परिषद की ओर से क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी के Hostel में युवती के Suicide मामले में पुलिस ने Chat की जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: यूनिवर्सिटी के Hostel में युवती के Suicide मामले में पुलिस ने Chat की जब्त, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में श्री गोइंदवाल साहिब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर में बीएससी नर्सिंग की 21 वर्षीय छात्रा हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। लुधियाना जिले के धूरकोट गांव की निवासी 21 वर्षीय खुशप्रीत कौर बीएससी नर्सिंग के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। उसके पिता अमरीक सिंह और मां बलजीत कौर ने बताया कि खुशप्रीत कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधकों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत कर रही थी।

    परिजनों के अनुसार, खुशप्रीत ने इस संबंध में प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित शिक्षकों या अन्य छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि खुशप्रीत ने उन्हें मोबाइल चैट के माध्यम से अपनी परेशानी के बारे में सारी जानकारी दी थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने खुशप्रीत कौर के मोबाइल की चैटिंग भी जब्त कर ली है, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंपा था। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी निशान सिंह ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, फोन सहित अन्य सामान बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन की टीम ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाइकिल, 23 ​​मोबाइल फोन और 7 नल (टूटियां), बरामद किए गए हैं।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि भोला उर्फ अमन, रिषी उर्फ रोशन और विशाल उर्फ बाबू मिलकर लूटपाट और चोरी की घटनाओं को मेलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अंजाम देते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया बाइक, फोन और टूटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • शिमला के ऐतिहासिक Ice Skating Rink का किया जाएगा उद्घाटन

    शिमला के ऐतिहासिक Ice Skating Rink का किया जाएगा उद्घाटन

    शिमला: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला में बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते है। इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक के कायाकल्प का निर्णय लिया है। वर्ष 1920 में ब्रिटिश काल के दौरान स्थापित इस रिंक ने हजारों उभरते हुए आइस स्केटर्स के हुनर को निखारा है। अब इसे लगभग 20.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य शिमला आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। इससे क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ पुरानी और अनुपयोगी अधोसंरचना को नए विकास कार्यों के लिए हटाया जाएगा।

    शहर के मध्य स्थित उन्नत आइस-स्केटिंग रिंक में किए जाने वाले सुधार कार्यों से पर्यटन गतिविधियों, आइस हॉकी तथा फिगर स्केटिंग जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे खेल प्रेमियों को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही उभरते स्केटर्स, पेशेवर खिलाड़ियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी। यह रिंक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के एक मंच के रूप में भी उभरेगा, जिससे शिमला को खेल मानचित्र पर विशेष स्थान मिलेगा।

    इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत 2.81 करोड़ रुपये की लागत से नए क्लब हाउस बिल्डिंग का निर्माण, 16.09 करोड़ रुपये से आइस-स्केटिंग रिंक के बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1.21 करोड़ रुपये से स्टोर, सूवनिर शॉप तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।