Blog

  • Punjab News: Singer Geeta Zaildar ने बाउंसरों संग Romesh Fashion के दुकानदार से की हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Geeta Zaildar ने बाउंसरों संग Romesh Fashion के दुकानदार से की हाथापाई, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। शहर की एक कपड़ों की दुकान “लाडी दी हट्टी” (Romesh Fashion) पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मशहूर पंजाबी Singer Geeta Zaildar अपने बाउंसरों के साथ दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में बढ़कर विवाद में बदल गई और दुकान पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

    कपड़े वापस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
    दुकान के मालिक निशांत के अनुसार, गायक गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उनकी दुकान से कुर्ता-चादरा खरीदा था। कपड़ों में किसी तरह की परेशानी होने के कारण वह उन्हें वापस करने के लिए दुकान पर आए थे। इसी बात को लेकर दुकानदार और गायक के बीच बहस शुरू हो गई।

    साथ आए लोगों पर बदसलूकी का आरोप
    दुकानदार का आरोप है कि कपड़े वापस करने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद गायक के साथ आए 11 से 12 लोगों ने कथित रूप से बदसलूकी की। उन्होंने दावा किया कि गायक ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी और इस दौरान हाथापाई भी हुई।

    बाउंसरों की धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी
    दुकान मालिक के मुताबिक, हंगामे के समय दुकान में महिलाओं से जुड़ा सामान भी रखा हुआ था, लेकिन गायक और उनके साथियों ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। आरोप है कि गायक के साथ आए बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की, जिससे दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पुलिस को दी गई सूचना
    घटना के बाद दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है।

     

     

     

     

     

     

  • शिक्षा सुधारों का असर, गरीब परिवारों के बच्चों ने जेईई में दिखाई प्रतिभा

    शिक्षा सुधारों का असर, गरीब परिवारों के बच्चों ने जेईई में दिखाई प्रतिभा

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के शिक्षा सुधारों का बड़ा असर सामने आया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पहली कोशिश में ही जेईई मेन्ज़-2026 पास कर इतिहास रच दिया है, जो पिछले साल के 187 सफल विद्यार्थियों के मुकाबले 63 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य की शिक्षा प्रणाली के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि सरकार योग्य विद्यार्थियों को जेईई एडवांस की तैयारी के लिए तीन सप्ताह का विशेष आवासीय प्रशिक्षण कैंप भी आयोजित करेगी।

    मंत्री ने कहा कि यह सफलता शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर सुधारों, गुणवत्ता शिक्षा, पीएसीई कोचिंग पोर्टल, मुफ्त कोचिंग कैंप, नियमित मॉक टेस्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले कई विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है, जो सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

    उन्होंने आगे कहा कि इस बार 134 छात्राओं ने भी जेईई परीक्षा पास कर सरकारी स्कूलों में STEM शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती लैंगिक समानता को दर्शाया है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि जेईई मेन्ज़ के अगले चरण के परिणामों के बाद सफल विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी तथा पंजाब भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में देशभर के लिए मॉडल राज्य बनकर उभरेगा।

     

     

  • ऊना के डॉ. सयम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट)में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया

    ऊना के डॉ. सयम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट)में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया

    अब आईजीएमसी शिमला से बाल रोग मे करेंगे पीजी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक डॉ. सयम भारद्वाज ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 4812वाँ स्थान तथा हिमाचल प्रदेश में 45वाँ स्थान प्राप्त कर जिला एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत अब वे शिमला स्थित इसी चिकित्सा महाविद्यालय से बाल रोग विषय में स्नातकोत्तर विशेषज्ञता की पढ़ाई करेंगे। उनका उद्देश्य बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च कोटि की सेवा प्रदान कर समाज के नन्हे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु योगदान देना है।

    डॉ. सयम भारद्वाज ऊना के वार्ड एक से स्वर्गीय सुकेश कुमार एवं अंजलि के सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में आईजीएमसी शिमला से चिकित्सा स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक ऊना के माउंट कारमेल स्कूल से हुई।यह से उन्होंने वर्ष 2013 में  दसवीं कक्षा तथा वर्ष 2015 में एसएसआरवीएम स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की । छात्र जीवन से ही वे मेधावी, परिश्रमी एवं अनुशासित रहे हैं।

    डॉ. सयम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा  सुभाष रत्तन भारद्वाज, स्वर्गीय दादी सुदेश कुमारी तथा समस्त परिवारजनों को दिया है, जिनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की। परिवारजनों का कहना है कि सयम ने बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लिया था और कठिन परिश्रम के बल पर उसे साकार किया।

    उनकी इस उपलब्धि से ऊना क्षेत्र में हर्ष की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. सयम भारद्वाज भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर प्रदेश का नाम और ऊँचा करेंगे।

     

     

  • Punjab News: चोरों ने GK Estate में बोला धावा, मकान का ताला तोड़ सोना और कैश ले उड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने GK Estate में बोला धावा, मकान का ताला तोड़ सोना और कैश ले उड़े, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के GK एस्टेट में चोरों ने एक बंद पड़े मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर का मालिक काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था, जबकि उसका परिवार मायके गया हुआ था। इस वजह से घर में कोई नही था।

    सफाई करने वाली महिला ने किया खुलासा
    घर के मालिक विकास गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिनों से मायके गए हुए थे और वह खुद व्यापार के काम से दिल्ली में थे। शनिवार सुबह जब घर की सफाई करने वाली महिला घर पहुंची तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उसने तुरंत विकास गुप्ता और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    अलमारी के लॉकर तोड़कर गहने किए चोरी
    विकास गुप्ता के अनुसार सूचना मिलने पर जब परिवार घर पहुंचा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारी के ताले और लॉकर तोड़ दिए थे। घर से करीब 24 तोले सोने के गहने और बड़ी मात्रा में नकदी चोरी हो चुकी थी। घर बंद होने के कारण अंदेशा है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की और फिर आराम से चोरी को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: राज्यपाल कटारिया ने संत सीचेवाल के साथ नाव में सवार होकर बुड्ढा दरिया का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यपाल कटारिया ने संत सीचेवाल के साथ नाव में सवार होकर बुड्ढा दरिया का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    राज्यपाल ने कहा- पहले से बेहतर हुए हालात, अभी और सुधार की जरूरत

    लुधियाना: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद संत बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ नाव में बैठकर बुड्ढा दरिया के सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे। यह दौरा दरिया की सफाई के काम की प्रगति देखने के लिए किया गया।

    नाव से किया सफाई कार्य का निरीक्षण
    राज्यपाल कटारिया ताजपुर रोड पर संत सीचेवाल द्वारा चलाए जा रहे बुड्ढा दरिया सफाई अभियान का जायजा लेने पहुंचे। संत सीचेवाल की टीम ने दरिया के किनारे एक घाट तैयार किया है, जहां से सफाई कार्य को बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है। गवर्नर ने नाव पर बैठकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

    पहले से बेहतर हुए हालात
    मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दरिया की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। उन्होंने बताया कि पानी को साफ करने के लिए इसमें पानी में रहने वाले जीव भी छोड़े जा रहे हैं, जिससे प्राकृतिक तरीके से सफाई में मदद मिल रही है।

    अभी और सुधार की जरूरत
    राज्यपाल ने यह भी कहा कि हालांकि स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की योजना बनाई जाएगी।

    पर्यावरण सुधार की दिशा में अहम कदम
    यह सफाई अभियान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों के सहयोग से दरिया को पूरी तरह साफ करने के प्रयास जारी हैं।

     

     

  • क्या सच में Pregnant हैं Sargun Mehta? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर खुद तोड़ी चुप्पी

    क्या सच में Pregnant हैं Sargun Mehta? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर खुद तोड़ी चुप्पी

    मनोरंजन : काफी दिनों से टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग यह बोल रहे हैं कि दोनों के घर में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। इन खबरों में बोला जा रहा है कि शादी के 12 साल के बाद सरगुन मेहता मां बनने वाली हैं। दोनों अपनी स्ट्रांग बॉन्डिंग और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए पसंद किए जाते रहे हैं। यहां तक की कई पोर्टर्ल्स पर भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है परंतु अब सरगुन ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

    आपको कैसे चला पता

    शनिवार को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा कि – ‘न्यूज को पिछले दो साल से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले कैसे पता चल जाता है। उनके अनुसार, मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई है’। साथ ही कैप्शन में उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा कि – ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को नहीं पता प्लीज बंद करें। सरगुन ने यह भी कहा है कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए। बिना आधार की खबरें फैलाना सही नहीं है’।

    पहले भी उड़ी हैं अफवाहें

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इनके बारे में ऐसी बातें नहीं हुई पहली बार बिग बॉस 19 में जब रवि सरगुन अपने शो जुलिएट जट्ट दी प्रमोट करने गए थे। तब से रुमर्स शुरु हुई हैं। टीवी अपीयरेंस के बाद दोनों को एक अस्पताल के बाहर एक साथ देखा गया जिससे फैंस में इनके पैरेंट्स बनने का लेकर उत्साह बढ़ गया। कपल ने अस्पताल विजिट को लेकर भी कोई क्लैरिफिकेशन नहीं दिया लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने कनेक्ट कर लिया। अफवाहों के बाद भी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया। अब इस बार भी चुप्पी ने फैंस के दिलों में अब खलबली मचा दी है। फिलहाल फैंस सिर्फ कयास लगा रहे हैं कि वो इंतजार कर रहे हैं कि कपल कंफर्म करें या फिर इससे इंकार करें ताकि उनके दिलों के बैचेनी को ठंडक मिले।

    ऐसे शुरु हुई थी लव स्टोरी

    रवि और सरगुन का रिश्ता 12/24 करोल बाग के सेट पर शुरु हुआ था। वहां वो ऑन स्क्रीन कपल थे। उनकी कैमिस्ट्री जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में बदल गई लेकिन 5 महीने तक इसे छुपा कर रखा। रवि ने नच बलिए 5 के दौरान दिसंबर 2012 में सरगुन को ग्रैंड तरीके से प्रपोज किया है। वह टीवी पर सबने लाइव देखा। 7 दिसंबर 2013 को शादी हुई और तब से पर्सनल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप स्ट्रांग है। सरगुन पंजाब की टॉप स्टार्स बन गई हैं। वहीं रवि अपना करियर बढ़ा रहे हैं। जल्द ही वह रणवीर कपूर वाला रामायण में लक्ष्मण का रोल करेंगे। रवि और सरगुन का प्रोडक्शन हाउस भी है।  
  • Punjab Budget 2026: इस तारीख को पेश किया जाएगा बजट, गुजरात में CM Mann ने की घोषणा

    Punjab Budget 2026: इस तारीख को पेश किया जाएगा बजट, गुजरात में CM Mann ने की घोषणा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की। मान ने साफ किया कि पंजाब सरकार इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही टैक्स रेट बढ़ाएगी।

    Read in English:

    Punjab Government to Present Budget on March 8, No New Taxes: CM Bhagwant Mann

    मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी नेशनल बजट और गुजरात बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग शहरों में प्रोग्राम कर रही है।

    भगवंत मान ने कहा कि नेशनल बजट और गुजरात बजट एक जैसे हैं। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे बिजनेसमैन और दुकानदारों के लिए कुछ नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।

     

     

     

  • उर्दू अदब के अज़ीम फ़नकार के.के. तूर को भावभीनी श्रद्धांजलि

    उर्दू अदब के अज़ीम फ़नकार के.के. तूर को भावभीनी श्रद्धांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: उर्दू अदब के अज़ीम फ़नकार के.के. तूर के निधन पर ऊना जनपद के साहित्यकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। के.के. तूर का 93 वर्ष की आयु में 11 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में निधन हो गया था। ऊना जनपद मुख्यालय पर आयोजित शोकसभा में ज़िले से संबंधित तमाम साहित्यकारों ने उनके देहावसान को उर्दू शाइरी की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

    शोकसभा में उर्दू अदब के नामचीन शाइर जनाब ज़ाहिद अबरोल, कवि कुलदीप शर्मा, शाइर अशोक कालिया, सहित अन्य साहित्यकारों कुंदन लाल भरद्वाज, रामपाल शर्मा, अलका चावला, राजपाल कुटलेहडिया, डॉ देवकला शर्मा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, रचना रानी, डॉ राधिका शर्मा, डॉ कल्पना रानी, राजीव शर्मन, सपना रानी, डॉ रजनीकांत, सुधा पराशर, रिषभ वर्मा, डॉ योगेश चंदर सूद, डॉ बालकृष्ण सोनी, त्रिबिक्रम शर्मा, रामप्रकाश हिमाचली, रामकिशन भट्टी, डेज़ी एस शर्मा, सुदर्शन वर्मी, ओम देवी सैनी, डॉ सत्येन्द्र कुमार तथा शान्तिकुमार स्याल आदि ने दिवंगत आत्मा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकसंतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक सम्वेदनाएँ व्यक्त की.

    उर्दू के मा’रूफ़ अदीब जनाब ज़ाहिद अबरोल ने इस मौके पर कहा कि स्वर्गीय श्री के के तूर के निधन से उर्दू अदब को जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी भरपाई आने वाले कई दशकों तक होना मुमकिन नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि तूर साहब के साहित्यिक स्तर के शाइर कई दहाकों के बाद पैदा होते हैं. शाइर अशोक कालिया ने कहा कि जनाब के के तूर साहब को उनकी अदबी तस्नीफ़ात के हवाले से हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि तूर साहब की तमाम शाइरी इंसानी कीमतों और उसूलों की शाइरी है.

    कुलदीप शर्मा ने तूर साहब के साहित्यिक अवदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी कृतियाँ भावी पीढ़ियों के लिए लम्बे समय तक प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी. उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से उर्दू साहित्य अकादेमी द्वारा सम्मानित होने वाले एकमात्र साहित्यकार श्री के के तूर मूलतः हिमाचल से सम्बन्धित थे , यह समस्त हिमाचल वासियों के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि तूर साहब का पाठक वर्ग भाषाई सरहदों के आरपार फैला हुआ है.

     

  • Punjab बचाओ रैली पर आप विधायक ने सुखबीर बादल पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab बचाओ रैली पर आप विधायक ने सुखबीर बादल पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल द्वारा जीरा और अमृतसर में आयोजित पंजाब बचाओ रैलियों पर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के लोग कोई पागल या भोले नहीं हैं। धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल एक तरफ़ गैंगस्टरों को खत्म करने की बातें कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ़ हाल के समय में उन्हीं गैंगस्टरों को टिकटें दी गईं और उनके कार्यक्रमों में भागीदारी भी की गई।.

    उन्होंने कहा कि अकाली दल की यह दोहरी नीति अब पंजाब की जनता को अच्छी तरह समझ आ चुकी है। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अकाली दल और प्रकाश सिंह बादल के शासनकाल में पंजाब के युवाओं को गुमराह कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सीमाओं, नशे और सुरक्षा के मसलों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    धालीवाल ने सवाल उठाया कि जब अकाली दल केंद्र की सत्ता में भाजपा के साथ मिलकर सरकार का हिस्सा था और हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री रहीं, तो उस समय सीमाओं या किसानों के हक में ठोस आवाज़ क्यों नहीं उठाई गई। आप प्रवक्ता ने कहा कि अकाली दल अब सत्ता से बाहर होने के कारण सिर्फ धमकियों और खाली बयानों की राजनीति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अब अकाली दल के झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है और आने वाले समय में पंजाब को सही दिशा देने वाली राजनीति का ही समर्थन करेगी।

     

     

  • उप मुख्यमंत्री 22 को रहेंगे ऊना प्रवास पर, डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    उप मुख्यमंत्री 22 को रहेंगे ऊना प्रवास पर, डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 फरवरी (रविवार) को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम, नारी (ऊना) में ब्रह्मलीन वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद महाराज जी की समाधि के दर्शन करेंगे तथा आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज जी की गद्दी पर बैठने के पावन धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार को रेल मार्ग से दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10.50 बजे रेलवे स्टेशन ऊना पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।