Blog

  • Punjab News:  इस इलाके में चली गोलियां, 2 पुलिस कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 पुलिस कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: दोरंगला पुलिस में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होमगार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है।

    हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है।

    घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

     

     

  • Punjab News: हेड ग्रंथी Gyani Raghbir Singh ने 72 घंटे के नोटिस को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab News: हेड ग्रंथी Gyani Raghbir Singh ने 72 घंटे के नोटिस को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    अमृतसर : श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने 72 घंटे के नोटिस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन पर नोटिस जारी करना गलत है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के अंदर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वो अपने सभी सवाल संगत के सामने रखेंगे। जानकारी के अनुसार, एसजीपीसी की ओर से श्री दरबार साहिब के 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

    Read In English : https://encounternews.in/punjab/former-akal-takht-jathedar-giani-raghbir-singh-challenges-sgpc-following-72-hour-corruption-ultimatum/

    नोटिस की अवधि खत्म होने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को प्रेस क्लब जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एसजीपीसी के भीतर कथित भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दे संगत के सामने उठाए थे। इसके अगले दिन एसजीपीसी की कार्यकारी समिति ने उन्हें नोटिस जारी किया, जिसकी जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मिली क्योंकि उस समय वे पंजाब से बाहर थे। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष पहले ही सार्वजनिक रूप से समिति में घोटालों की बात स्वीकार कर चुके हैं और इस संबंध में कौम से माफी भी मांगी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब घोटालों की बात मानी जा रही है तो उनके सवालों के जवाब देने की जगह उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया। उन्होंने एसजीपीसी से अपील की कि संगत के सामने सभी सवालों के साफ जवाब दिए जाएं अन्यथा वो अपने पास मौजूद सबूतों के साथ हर मुद्दे को अलग-अलग सार्वजनिक करेंगे।  
  • ताऊ देवीलाल Stadium में युवक ने खुद को लगाई आग, SHO Sombir Dhaka का आया बयान, देखें वीडियो

    ताऊ देवीलाल Stadium में युवक ने खुद को लगाई आग, SHO Sombir Dhaka का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक युवक ने खुद को आग लगा ली है। आग लगने के कारण युवक बुरी तरह से झुलस गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उसके बयान दर्ज करने के लिए पहुंची है।

    सेक्टर-20 के निवासी साहिल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि वो मूल रुप से लुधियाना के फिल्लौर का रहने वाला है। उसका परिवार सेक्टर-20 और 25 का रहने वाला है। शनिवार को देर शाम वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में घूमने के लिए गया था।

    उसके पास एक पुरानी चाद्दर थी जिसको वह आग लगा रहा था। आग लगने के दौरान आग लगी चादर ने उसके कपड़ों को भी छू लिया जिसे वह आग लगा रहा था। आग लगने के कारण उसने चीखना शुरु कर दिया जिस पर वहां टहल रहे लोगों ने तुरंत डॉयल 112 को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल लाया गया।

    वहां पर मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान के बाद चंडीगढ़ पीजीआई ने रेफर कर दिया गया। पंचकूला सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, आग के कारण झुलसे हुए युवक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।

    इसके कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा है। झुलसे हुए युवक ने बताया है कि पुरानी चादर को आग लगा रहा था वह भी आग की चपेट में आ गया है।

     

     

     

     

     

  • Jalandhar News: थाने के बाहर महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के बाहर महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): थाना छह के बाहर बीती रात महिला ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने के आरोप लगा वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला ने वीडियो में कहा कि उसने किसी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    महिला ने वीडियो में आरोप लगाए कि उसने किसी के खिलाफ थाने में शिकायत दी, जिसके चलते वह थाने में उस शिकायत के संबंध में आई थी। उसने थाना प्रभारी से पूछा कि उसकी शिकायत का क्या बना तो उसे थाना प्रभारी की ओर से कहा गया कि दूसरी शिकायत के चलते दूसरी पार्टी से संपर्क किया गया है। दोनों पक्षों की बात को सुना जाएगा।

    महिला ने वीडियो में थाना प्रभारी से कहा कि अगर दूसरे पक्ष से कॉल पर बात हुई है तो बताइए काल डिटेल दिखाइए तो टाल मटोल किया गया। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को किसी शख्स ने कॉल की है और पता नहीं थाना प्रभारी कितने पैसे में बिके है। 50 हजार रुपये में बिके हैं एक लाख में बिके हैं यह तो थाना प्रभारी ही जानते हैं। उसने थाना प्रभारी से कहा कि क्या वह उन पर ट्रस्ट कर सकती हैं तो थाना प्रभारी वहां से चले गए और थाना प्रभारी के पास उसकी बात का कोई जबाब नहीं था।

     

     

  • Punjab News: चोरों का बढ़ा आतंक, घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

    Punjab News: चोरों का बढ़ा आतंक, घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

    लुधियाना: शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार मोचपुरा बाजार में चोरों के हौसले इस समय बुलंद हैं। देर रात दो शातिर चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक सफेद रंग की एक्टिवा चोरी कर ली। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत और पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले में जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग अपनी एक्टिवा और वाहन घर के बाहर ही पार्क करते हैं। रोजाना की तरह पीड़ित ने भी अपनी सफेद एक्टिवा बाहर खड़ी की थी। जब सुबह परिवार सोकर उठा तो घर के बाहर से वाहन गायब था। हड़बड़ाहट में जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि देर रात दो संदिग्ध युवक गली में दाखिल होते हैं। वे आपस में सामान्य रूप से बातें कर रहे थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। पहले दोनों चोर सीधे गली में आगे निकल गए और रेकी की कि कहीं कोई जाग तो नहीं रहा। कुछ ही मिनटों में वे वापस लौटे। एक चोर ने फुर्ती से एक्टिवा का लॉक तोड़ा। लॉक तोड़ने के बाद एक चोर पैदल ही एक्टिवा को घसीटते हुए गली के बाहर ले गया जबकि दूसरा उसके पीछे-पीछे निगरानी करता रहा । गली के मोड़ पर पहुंचते ही दोनों ने एक्टिवा स्टार्ट की और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने कहा हम सालों से गाड़ियां बाहर खड़ी कर रहे हैं लेकिन अब मोहल्ला सुरक्षित नहीं रहा। सीसीटीवी में चोरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। हमने पुलिस को सूचित कर दिया है पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। मोचपुरा बाजार के निवासियों का कहना है कि चोरों को न तो पुलिस का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और रात के समय पीसीआर (PCR) की गश्त बढ़ाई जाए।    
  • Jalandhar News: पिता के साथ जा रहे 5 वर्षीय बच्चे की गड्डे ने ली जान

    Jalandhar News: पिता के साथ जा रहे 5 वर्षीय बच्चे की गड्डे ने ली जान

    जालंधर (Ens): लोहियां में बन रहे फ्लाइओवर की सर्विस लेन के पास सड़क हादसा हो गया। दरअसल, सर्विस लेन पर पड़ा गड्ढा बच्चे की जान का कारण बना। 5 वर्षीय बच्चा पिता शीतल सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान गांव नवां पिंड खालेवाल जब पैट्रोल पम्प के नजदीक लोहियां की तरफ जा रहा था तो उसकी एक्टिवा सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण फिसल गई।

    घटना के दौरान एक्टिवा के पीछे बैठा बच्चा उछल कर सड़क के बीच गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 5 वर्षीय गुरजोत सिंह के रूप में हुई है। हादसे के दौरान शीतल सिंह सड़क किनारे गिरा, लेकिन उसका बेटा गुरजोत सिंह सड़क के बीच में जाकर गिरा, जिससे आगे से आ रहे ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया।

    इस दौरान लोगों ने बच्चे को टायर के नीचे से निकाला और जोसन हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव नवां पिंड खालेवाल और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई जबकि पूरे परिवार में बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ था।

    बच्चे के परिवार ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया है। पुलिस ने ट्रक के चालक बाबू राम और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक नासिक से जालंधर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter

    तरनतारन: सिद्धू फार्म में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबिंदर सिंह कत्ल मामले में आज तरनतारन पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन किया। पुलिस ने गांव नौशहरा पन्नुआ के पास सरपंच की हत्या करने वाले दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले के सिलसिले में आरोपियों की तलाश कर रही थी।

    Read In English : https://encounternews.in/punjab/two-accused-wounded-in-gunfight-as-police-probe-sarpanchs-killing-in-tarn-taran/

    जब पुलिस को दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दिए तो दोनों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद SSP सुरिंदर लांबा समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शरणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।  
  • Jalandhar News: अकाली दल में शामिल हुए पंजाबी गायक KS Makhan

    Jalandhar News: अकाली दल में शामिल हुए पंजाबी गायक KS Makhan

    जालंधर (Ens): नकोदर में जन्में पंजाबी सिंगर और रेसलर केएस मक्खन ने अकाली दल जॉइन कर लिया है। सुखबीर बादल ने सिरोपा पहनाकर केएस मक्खन का पार्टी में स्वागत किया। 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए अकाली दल ने एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा कबड्डी प्लेयर पार्टी के साथ जोड़ा है। इससे पहले कबड्डी खिलाड़ी गोपी फरंदीपुरीया अकाली दल में शामिल हो चुके हैं। खेमकरण और नकोदर की दोनों सीटों पर 2022 में अकाली दल के कैंडिडेट को हार मिली थी। शनिवार रात सुखबीर बादल केएस मक्खन के गांव शंकर पहुंचे और उनको अकाली दल में जॉइन करवाया। पंजाब की पॉलिटिक्स में केएस मक्खन की ये दूसरी एक्टिव पारी होगी। इससे पहले सिंगर मक्खन बसपा में रह चुके हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇੰ : https://encounternewspaper.com/punjab/famous-punjabi-singer-k-s-makhan-joins-akali-dal-welcomed-by-sukhbir-badal/

    केएस मक्खन ने बसपा के टिकट पर आनंदपुर साहिब लोकसभा से 2014 का चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें 69,124 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद 2016 में मक्खन ने बसपा छोड़ दी और शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा लेकिन एक्टिव पॉलिटिक्स नहीं की। जालंधर की नकोदर विधानसभा सीट में आते अपने पैतृक गांव में केएस मक्खन ने ऐलान किया कि अब वह एक्टिव पॉलिटिक्स करेंगे। केएस मक्खन को जॉइन करवाने के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि मक्खन और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत है। सुखबीर ने कहा कि मक्खन की वापसी से पार्टी को विशेष रूप से युवाओं के बीच, मजबूती मिलेगी। सुखबीर ने भरोसा दिलाया कि पार्टी में हर मेहनती वर्कर को बनता मान-सम्मान मिलेगा।
  • आज का राशिफल, 22 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 22 फरवरी 2026

    संपूर्ण राशिचक्र में आज का दिन शांतिपूर्वक ध्यान से व्यावहारिक कार्रवाई की ओर बढ़ने का संकेत देता है। मेष राशि के चंद्रदेव व्यक्तिगत पहल और नई शुरुआत के लिए शुभ हैं, जो आपके भीतर एक नया जोश जगाएंगे करियर में तरक्की के लिए आपकी अनुशासित कोशिशों का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कुंभ राशि में राहु के प्रभाव के कारण सभी राशियों को जल्दबाजी में बड़े खर्च और जोखिम भरे निवेश से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। इस तीव्र ग्रह-गोचर को संभालने के लिए काम के बीच विश्राम और संतुलित शारीरिक गतिविधि के जरिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    मेष राशि : आज का दिन अनुशासन के साथ अपने करियर को नई ऊंचाई देने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव (कर्म क्षेत्र) में उच्च के हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में गजब की ऊर्जा और फोकस देंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे। ध्यान रहे, स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा रिलैक्स भी रखें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से आपका आपसी बॉन्ड और भी मजबूत होगा।

    वृषभ राशि : आज धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देंगे। राशि स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपको नई चीजों को सीखने और समझने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप दुनिया को एक नए और बड़े नजरिए से देखेंगे। स्वभाव में अड़ियलपन न आने दें, वक्त के साथ थोड़ा फ्लेक्सिबल रहना आज आपके लिए जरूरी है। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने से आपकी तरक्की की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी रिलायबिलिटी की सराहना होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के गोल्स डिस्कस करेंगे तो रिश्ते में गहराई आएगी।

    मिथुन राशि : आज का दिन अपनी योजनाओं की समीक्षा करने और सीखने का है। राशि स्वामी बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको भविष्य की प्लानिंग के लिए शानदार विजन देंगे। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेंगे। मन की शांति पर विशेष ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा भावुक होने या ओवरथिंकिंग करने से आपको बचना चाहिए। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं। करियर में स्ट्रैटेजिक सोच से काम करने पर आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें।

    कर्क राशि : आज संतुलित तरीके से अपनी साझेदारियों और रिश्तों को निभाएंगे। चंद्रदेव सातवें भाव (साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में आपकी मदद करेंगे। आज आप इमोशनली काफी सुलझे हुए रहेंगे, जिससे दूसरों की मदद करना आपके लिए आसान होगा। दूसरों की राय पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और अपने मूड स्विंग्स पर काबू रखें। जिम्मेदारियों के बोझ से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए रिलैक्स रहें। करियर में टीम वर्क और डिप्लोमेटिक बातचीत से आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर को भरोसा दिलाना रिश्ते को और गहरा बनाएगा।

    सिंह राशि : आज का दिन अनुशासन और अपने डेली रूटीन को व्यवस्थित करने का है। सूर्यदेव के प्रभाव से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काफी मोटिवेटेड रहेंगे। आज आपकी मेहनत कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा दिला सकती है। अहंकार और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। स्वभाव में थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं, क्योंकि किसी बात पर अड़े रहने से आपके काम बिगड़ सकते है। काम के बोझ को धीरे-धीरे कम करें और बेवजह का तनाव अपने सिर पर न लें। करियर में आपकी लगन और अनुशासन ही आपकी असली ताकत बनेगी। लव लाइफ में पार्टनर को व्यावहारिक सहयोग दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

    कन्या राशि : आज का दिन रचनात्मक सोच और कार्यकुशलता दिखाने का है। आपके राशि स्वामी बुधदेव का प्रभाव आपको अपनी सेहत और दिनचर्या के प्रति सचेत करेगा। आज आपकी समीक्षा करने की स्किल्स बहुत जबरदस्त रहेंगी और आप जटिल काम भी आसानी से कर लेंगे। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और परफेक्शन के पीछे भागकर तनाव न पालें। छोटी-छोटी कमियों को नजरअंदाज करना सीखें। करियर में नए आइडियाज और डिसिप्लिन से आप शानदार प्रोग्रेस हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी और धैर्य बरतने से रिश्ता और खुशनुमा हो जाएगा।

    तुला राशि : आज अपनी भावनाओं और घरेलू जीवन में संतुलन लाने की कोशिश करेंगे। राशि स्वामी शुक्रदेव के प्रभाव से आप घर-परिवार और रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज आपका झुकाव मानसिक शांति और स्थिरता की ओर रहेगा। पुरानी यादों या बीती बातों को लेकर भावनात्मक रूप से परेशान न हों। जिम्मेदारियों के दबाव में आकर किसी पर भी तीखी प्रतिक्रिया न दें। करियर में आपकी कूटनीति और धैर्य आपको दूसरों से दो कदम आगे रखेगी। लव लाइफ में पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट देने से आपका बॉन्ड और भी ज्यादा स्ट्रांग और भरोसेमंद हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि : आज बहुत ही स्पष्टता और साहस के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। आपके राशि स्वामी मंगलदेव उच्च के होकर आपके भीतर गजब की कार्यक्षमता भर रहे हैं। आज आप अपने विचारों को बहुत प्रभावशाली ढंग से सबके सामने रखेंगे। रुके हुए काम जोश के साथ पूरे होंगे। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता न आने दें, दूसरों की बात सुनना भी उतना ही जरूरी है। बेवजह का मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, इसलिए रिलैक्स रहें। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको नई पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सार्थक चर्चा रिश्ते को गहरा करेगी।

    धनु राशि : आज स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान बढ़ेगा। राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। आज आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा चिंता न करें, बस सही बजट पर टिके रहें। आलस्य का त्याग करें और अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव करें। करियर में नेटवर्किंग और सही स्ट्रैटेजी आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून और नई ऊर्जा देगा।

    मकर राशि : आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से खुद को एक मजबूत स्थिति में पाएंगे। राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति को बढ़ाएगा और आपको कुछ नया शुरू करने की हिम्मत देगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही ग्रेसफुली निभाएंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा रूखापन या गंभीरता न लाएं। खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में अपनों को नजरअंदाज न करें। काम के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। करियर में आपकी प्रोग्रेस बहुत स्टेबल रहने वाली है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति आपका समर्पण और भरोसा आपसी रिश्तों में नई मिठास घोल देगा।

    कुंभ राशि : आज बहुत ही ठंडे दिमाग से अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे। आपके राशि स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों को बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझ देंगे। आज आप जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग या खुद को अकेला करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न आने दें, बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर गौर करें। पर्दे के पीछे की गई आपकी तैयारी भविष्य में बड़े करियर लाभ दिलाएगी। लव लाइफ में पार्टनर को थोड़ी स्पेस दें, इससे आपके बीच का स्नेह और सम्मान और बढ़ेगा।

    मीन राशि : आज का दिन अपनी आकांक्षाओं और सोशल नेटवर्क को मजबूत करने का है। देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी दृढ़ महसूस करेंगे। आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर सही फैसले लेंगे। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर न लें, वरना तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की बातों को दिल पर न लगाएं और अपने काम पर फोकस रखें। करियर में टीम वर्क और नेटवर्किंग से आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की खुशियां बांटने के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा और यादगार रहेगा।

  • Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

    पठानकोट। जिले में आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच शहर के बीचों-बीच स्थित पीर बाबा चौक में बीती रात चोरों ने रेडिमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। इस बारे में जानकारी देते हुए शोरूम मैनेजर रमन कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह किसी ने फोन करके बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और शटर भी खुला हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान की जांच की गई तो पता चला कि चोर सारे महंगे कपड़े चुराकर अपने साथ ले गए और जाते समय कैमरे भी तोड़ गए। CCTV फुटेज रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी का माल बरामद किया जाए।