Blog

  • Punjab News: AIIMS के डॉक्टरों ने इस जगह लगाया Checkup Camp, देखें वीडियो

    Punjab News: AIIMS के डॉक्टरों ने इस जगह लगाया Checkup Camp, देखें वीडियो

    बठिंडा: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा की टीम ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इस कड़ी में कपूरथला के गांव मैरीपुर में विशाल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। सैंकड़ों मरीजों की जांच करके इस दौरान उन्हें मुफ्त दवाईयां भी बांटी गई।

    गांव मैरीपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगाए गए इस मुफ्त मेडिकल कैंप का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने किया है। इस मौके पर इलाके के गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह कैंप प्रवासी भारतीय धर्म सिंह खिंडा (यूएसए) और उनकी पत्नी सुरजीत कौर खिंडा के साथ से कंबोज फाउंडेशन पंजाब के द्वारा आयोजित किया गया।

    आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह पहल हुई है। कैंप के दौरान एम्स बठिंडा के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांस्पलांट विभाग के एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की टीम ने यूरोलॉजी, मेडिसिन और दंत रोगों से संबंधित मरीजों की फ्री जांच की है।

    सैंकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों से जांच कर उन्हें जरुरी दवाईयां भी बांटी गई हैं। इस मौके पर विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर लगाए जा रहे ऐसे मेडिकल कैंप ग्रामीणों के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए शहरों तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    उन्होंने आयोजकोंं और डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे सामाजिक काम लगातार रहने चाहिए। ग्रामीणों ने भी कैंप का फायदा उठाते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है।

     

     

     

     

     

  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, सुदूर पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में जवानों ने दो आतंकियों के शव बरामद किए और उनके पास से दो एके-47 राइफल भी मिलीं। सेना की टुकड़ी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि किश्तवाड़ में चलाए गए ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं।   खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब 10:30 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मिट्टी के घर में छिपे थे आतंकी सेना के अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी पहाड़ी पर बने एक मिट्टी के घर में छिपे हुए थे। जैसे ही सुरक्षाबल उनके करीब पहुंचे, आतंकियों ने अचानक जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। पिछले महीने भी हुई थीं कई मुठभेड़ें अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने चतरू के जंगल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुई थीं। इन घटनाओं में एक सैनिक शहीद हुआ था और एक आतंकवादी मारा गया था। सेना ने क्या कहा… सुरक्षाबलों के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ में “ऑपरेशन त्राशी-I” के तहत संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान का मकसद इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को ढूंढकर खत्म करना था। सेना ने बताया कि पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हल्की मुठभेड़ हुई, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से ऑपरेशन चलाया। बेहतर तालमेल और सटीक कार्रवाई के चलते सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और दो आतंकियों को मार गिराया। मौके से दो एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए।      
  • Punjab News: Geeta Zaildar ने Laddi Di Hatti मालिक से मांगी माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: Geeta Zaildar ने Laddi Di Hatti मालिक से मांगी माफी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : पंजाबी गायक गीता जैलदार ने लाड़ी दी हट्टी दुकान मालिक से माफी मांगी ली है। दुकानदार ने कहा कि गायक ने अपनी गलती मान ली है। ऐसे में उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है। दुकानदार निशांत ने बताया कि सुबह नश्तर भाई और गीता जैलदार दुकान पर आए थे।

    गीता जैलदार ने पिता के पैरी हाथ लगाकर मांगी माफ ली है। उन्होंने कहा कि जिस गद्दी पर वह बूट डालकर चढ़े थे। इसके साथ भी उन्होंने माथा टेका है। उनके साथ आए साथियों और गीता जैलदार की ओर से उनकी दुकान पर सारे स्टाफ से भी माफी मांगते हुए अपनी गलती को महसूस किया है।

    इसके चलते उन्होंने गीता जैलदार को माफ कर दिया है। दुकानदार निशांत ने कहा कि माफ करने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत वापिस ले ली है।

     

     

  • Punjab News: CM Nayab Singh Saini के दौरे पर AAP का प्रदर्शन, रैली में दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Nayab Singh Saini के दौरे पर AAP का प्रदर्शन, रैली में दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरे पर हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गैसपुरा इलाके में पूर्वाचल समाज के द्वारा आयोजित की गई रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

    रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही हाईवे पर आप नेतृत्व की ओर से उनका विरोध किया गया और काले झंडे दिखाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोहरी राजनीति कर रही है और पंजाब के पानी के मुद्दे पर उनका रुख साफ नहीं है।

    इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन लोटस का भी जिक्र किया। इसके अलावा केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

     

     

  • पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पंचकूला: पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

    बाइक सवार युवक भी गंभीर तौर पर घायल हो गया है। बाइक सवार घायल की पहचान पिंजौर की विश्वकर्मा कालोनी के रहने वाले बल्लीराम के तौर पर हुई है। युवक एक बेकरी शॉप पर काम करता है। घायल युवक मूल रुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है।

    उसका परिवार काफी समय से पंचकूला में रहता है। घटना के समय वह बाइक पर सवार होकर बेकरी शॉप पर जा रहा था। पिंजौर थाना के अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि सूरजपुर के गांव रामपुर सियूडी के सामने यह हादसा हुआ है। इसमें एक मोटरसाइकिल सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति की टक्कर हो गई है।

    हादसे में युवक की मौत हो गई है। इसकी शिनाख्त के लिए प्रयास भी चल रहा है।

     

  • Punjab News: सीमा सुरक्षा बल की ओर से Borderman Marathon 2026 का आयोजन, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमा सुरक्षा बल की ओर से Borderman Marathon 2026 का आयोजन, देखें वीडियो

    अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल की ओर से बॉर्डरमैन मैराथन 2026 का भव्य आगाज हुआ। ‘Hand in Hand With Border Population’ थीम के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

    इस मौके पर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजुले मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 में शुरु हुई यह वार्षिक मैराथन हर साल बड़े स्तर पर आयोजित हो रही है। इसकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार मैराथन में 13 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

    इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पेशेवर एथलीट भी शामिल हैं। मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) और 10 (किलोमीटर दौड़ जैसी तीन मुख्य श्रेणियां शामिल हैं। 42 किलोमीटर की दौड़ की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट अमृतसर से की गई।

    यह ऐतिहासिक मार्ग से होते हुए जेसीपी अटारी तक आयोजित हो रही है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम राशि भी घोषित की गई है।

    फुल मैराथन के लिए 1.5 लाख रुपये, हाफ मैराथन के लिए 75 हजार रुपये और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को प्रोत्साहित करने क लिए खास श्रेणी में विजेताओं को उच्च गुणवत्ता वाली साइकिलें भी दी जाएगी।

    बीएसएफ के अनुसार, यह मैराथन फिटनेस, खेल भावना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो युवाओं की ऊर्जा को पॉजिटिव दिशा देने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में जरुरी कदम है। प्रतिभागियों और युवाओं ने भी इसे बीएसएफ की सराहनीय पहले बताई है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • Punjab News: 5 आधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 आधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ दिया है। इस कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों से 5 आधुनिक पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से पंजाब में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे हुए तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी सीमा के पास वाले इलाकों के कोऑर्डिनेट्स भेजकर रात के समय हथियारों की ड्रॉपिंग करवाते थे और बाद में इन हथियारों को अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 26 साल का शेरा सिंह भी शामिल है।

    जिसका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही गंभीर बताया जा रहा है। इसके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है और हत्या व दुष्कर्म से जुड़े आरोप भी लग चुके हैं। दूसरा आरोपी 21 साल का जगरुप सिंह उर्फ जूपा है। यह हाल ही में इस नेटवर्क से जुड़ा था और लालच में आकर अवैध धंधे का हिस्सा बन गया। इस संबंध में पुलिस थाना कैंटोनमेंट में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए इसके आगे और पीछे के लिंक की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से संगठित अपराध को बड़ी चोट पहुंचती है क्योंकि हथियार ही आपराधिक गिरोहों की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

     

     

  • बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

    बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

    नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्वी तट पर शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच में एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस तूफान को विंटर स्टॉर्म हर्नांडो नाम दिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इससे उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित होने वाला है। ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एयरलाइन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों की रीबुकिंग और अन्य मदद के लिए खास टीमें तैनात की गई हैं।

    डेल्टा एयरलाइन ने रद्द की उड़ानें

    अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन ने भी हर्नांडो स्टॉर्म को ध्यान में रखकर एहतियातन उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि व्यवधान को कम करने के लिए एक्टिव कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों को बिना कोई शुल्क दिए अपने यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा दी जा रही है। डेल्टा एयरलाइन ने बोस्टन न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी और लागार्डिया सहित कई प्रमुख हवाईअड्डों की उड़ानें भी रद्द करने की पुष्टि भी की है।

    यूएस के पूर्वी तट पर बर्फीले तूफान की दी गई चेतावनी

    अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी और न्यू जर्सी, कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मिड अटलांटिक से नॉर्थइस्ट तक रविवार और सोमवार के बीच भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की आशंका है। अधिकारियों ने न्यूयॉर्क सिटी और आस-पास के लॉन्ग आईलैंड के लॉन्ग आईलैंड समेत अन्य इलाकों में करीब 1.5 फीट तक बर्फबारी का अनुमान जताया है जो 2017 के बाद ब्लिजार्ड की पहली चेतावनी है। न्यूयॉर्क और नेवार्क जैसे शहरों में रविवार रात 25-35 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंको के 55 मील प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। खासतौर पर न्यू जर्सी से दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड के तटीय इलाकों में। अधिकारियों ने चेताया है कि तूफान के कारण बाढ़ आ सकती है और व्यापक बिजली कटौती हो सकती है। इस बीच वाशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर में भी विंटर स्टोर्म का अलर्ट जारी है।  
  • Haryana News: तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Haryana News: तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    पिंजौर : नालागढ़ रोड़ पर गांव बसोला ग्रिडा के पास तूड़ी से लदी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जो नालागढ़ की ओर जा रही थी वो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई ।

    परंतु ट्रॉली के सड़के पर पलटते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर ने बताया कि आगे से एक वाहन अचानक कट मारकर निकल गया जिस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर ERV-526 और ERV-525 मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे यातायात को सुचारु करवाया।

     

     

  • Punjab News: बीजेपी दफ्तर के बाहर विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: बीजेपी दफ्तर के बाहर विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी और नुकसानदायक कर दिया है।

    प्रदर्शनकारियों का यह कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही नीतियां आम जनता, किसानों और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं परंतु राज्य सरकार इन नीतियों का प्रभावी विरोध नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में भाजपा पंजाब में सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं।

    यह सपना ही रहेगा क्योंकि प्रदेश की जनता नीतियों का हिसाब मांगने के लिए तैयार हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की जनहित के खिलाफ लिए गए फैसलों को तुरंत वापिस ले लिया जाए। मौके पर पुलिस के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसके बाद धरना शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।