Blog

  • रैंसरी में 220 व 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, कम वोल्टेज की समस्या का जनता को मिल स्थायी समाधान

    रैंसरी में 220 व 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, कम वोल्टेज की समस्या का जनता को मिल स्थायी समाधान

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से जिला ऊना नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांव रैंसरी में 220 केवीए और 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रही जनता को अब बड़ी राहत मिली है।

    ग्रामीणों की मांग पर इन ट्रांसफार्मरों की स्थापना से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव रैंसरी में पिछले कई वर्षों से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे और किसानों को भी मोटर चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी।

    स्थानीय लोगों ने इस संबंध में विधायक से कई बार मांग की थी, जिसके बाद विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभाग से लगातार संपर्क कर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास तेज किए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक चार दर्जन से अधिक स्थानों पर कम वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि जहां-जहां से भी ऐसी शिकायतें प्राप्त हुईं, वहां तकनीकी सर्वेक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं बिना किसी बाधा के मिलें। बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सेवाएं मजबूत होंगी तो ही विकास की गति तेज होगी।” विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी विद्युत ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • Jalandhar News: बॉडी कैमरों से लैस हुई ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई होगी रिकॉर्ड

    Jalandhar News: बॉडी कैमरों से लैस हुई ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई होगी रिकॉर्ड

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के पास बीते दिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस का ऑटो चालक से विवाद हो गया था। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला था। जहां ऑटो चालक ने पुलिस पर चाबी निकालने के आरोप लगाए और गाड़ी का चालान काटने की बजाये थाने गाड़ी ले जाने के आरोप लगाए। भारी हंगामा होने के बाद शैरी चड्ढा ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया था।

    वहीं अब कमिश्नरेट पुलिस शहर में पारदर्शिता और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब ईआरएस ट्रैफिक पुलिस को शहर के प्रमुख चौराहों पर बॉडी कैमरों से लैस कर दिया गया है, ताकि ड्यूटी के दौरान हर कार्रवाई रिकॉर्ड हो सके।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है। बॉडी कैमरों के जरिए चालान, जांच और अन्य कार्यवाही की पूरी रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में सच्चाई सामने लाई जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि इस कदम से सड़क हादसों पर नियंत्रण, नियमों का बेहतर पालन और पुलिस-जन विश्वास में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

  • Jalandhar News: AI समिट मामले को लेकर गरमाया विवाद, BJP ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, देखें Live

    Jalandhar News: AI समिट मामले को लेकर गरमाया विवाद, BJP ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, देखें Live

    जालंधर, ENS: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई। इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक केडी भंडारी, जिला प्रधान सुशील शर्मा, भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की मौजूद रहे।

    मामले की जानकारी देते हुए शीतल अंगुराल ने कहा कि AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस नेताओं की सोच सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कल होने वाली मीटिंग भाजपा की मीटिंग नहीं थी, बल्कि देश विदेश से आए मंत्रियों के साथ केंद्र की मीटिंग थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता के प्रदर्शन को लेकर भाजपा निंदा करती है। कांग्रेस की गंदी सोच गंदी नियत बाहर आ चुकी है। कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो चुका है।

    कांग्रेस की घटिया सोच को देख रहे हैं और आए दिन राहुल गांधी देश को तोड़ने की बात करते हैं। ऐसे लोगों को एलओपी बनने का कोई अधिकार नहीं है। भारत का जो आज ग्राफ गिराया है और उनकी सभी निंदा कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में भारत मंडपम में AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं को आज पटियाला कोर्ट में पेश किया गया।

    पुलिस ने कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन करने वाले नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित थे। यह प्रदर्शन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। हंगामे के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स और टेक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट वहां मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि यह जांच करनी है कि आरोपियों ने PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट किससे छपवाई। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • Court में पेशी पर आया कैदी Custody से भागा, पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Court में पेशी पर आया कैदी Custody से भागा, पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    बाजपुरः उधमसिंह नगर के बाजपुर में अदालत में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद भागते कैदी को देखकर पुलिसकर्मी भी उसके पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कैदी को पकड़ लिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वहीं पुलिस द्वारा लापरवाही पाए जाने को लेकर एसएसपी ने एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैदी खुले मैदान में भाग रहा है और पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए भाग रहा है।

     

     

     

     

     

     

     

  • गाजर को ऐसे करें Store महीनों तक नहीं होगी खराब, रहेगी बिल्कुल Fresh

    गाजर को ऐसे करें Store महीनों तक नहीं होगी खराब, रहेगी बिल्कुल Fresh

    लाइफस्टाइल: गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल इन दिनों घरों में खूब हो रहा है। हलवे से लेकर सब्जी तक लोग इसे घर में काफी मात्रा में बना रहे हैं परंतु इसकी एक यह दिकक्त है कि यह बहुत जल्दी अपनी नमी खो देती है और गलने लग जाती है।

    हरे पत्तों को काट दें

    कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी यह काली पड़ जाती है। यदि आप इसको सही तरीके से प्रोसेस करके स्टोर करेंगे तो कई हफ्तों के बाद यह ताजा हो जाएगी। इसका स्वाद भी चला जाएगा। गाजर खरीदते ही यदि उसके ऊपर लगे हुए हरे पत्तों को तुरंत काट देंगे। ये पत्ते गाजर की नमी खींच लेंगे। इससे गाजर जल्दी सूख जाएगी।

    अच्छे से सुखाकर रखें गाजर

    यदि आप गाजर को सूखा रखना चाहते हैं तो उसको अच्छे से सुखाकर अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर जिप लॉक वाले बैग में रखें। यह तरीका भी एक्स्ट्रा नमी को सोख लेगा। गाजर के टुकड़े काट लें। उनको 2 मिनट तक उबलते हुए पानी में डालें। इसके बाद तुरंत बर्फ ठंडे पानी में डाल लें। अब इनको सुखाकर फ्रीजर बैग में रखें। यह तरीका भी काफी काम आएगा।

    इन चीजों से रखें दूर

    गाजर को कभी भी सेब या केले जैसे फलों के साथ न रखें। ये फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे गाजर जल्दी पककर खराब हो सकती है।

    ब्लीचिंग करें

    गाजर को टुकड़ों में काट लें। इसके बाद 2 मिनट उबलते हुए पानी में डालें। इसके बाद तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डालें। इसके बाद इन्हें सुखाकर फ्रीजर बैग में रख दें। यह तरीका बहुत काम आएगा।

    पानी में भिगोकर रख दें

    गाजर को धोकर एक एयरटाइट कंटेनर या जार में रखें। उसमें उतना पानी भरें कि गाजर पूरी डूब जाए। इस जार को फ्रिज में रखें और हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें। गाजर हफ्तों तक कड़क रहेगी।  
  • Himachal News: मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा

    Himachal News: मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा

    24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन, प्रशासन मुस्तैद, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित:श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र शनिवार को अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

    चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
    पारस अग्रवाल ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेलावधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 3 मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म तथा 5 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

    मालवाहक वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
    एसडीएम ने बताया कि मेला अवधि के दौरान ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैम्पू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से श्रद्धालुओं का आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

    मेला क्षेत्र 10 सेक्टरों में विभाजित

    उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यातायात, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी सेक्टर-वार की जाएगी।
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी।
    इसके अतिरिक्त ऊना-मैहतपुर, हरोली-पंडोगा तथा मरवाड़ी-मुबारिपुर तीन अतिरिक्त सेक्टर बनाए गए हैं, जिनके सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित एसडीएम होंगे। नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए जियो और एयरटेल के प्रतिनिधियों को मेला क्षेत्र में ट्रांसमीटर व रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    टैक्सियों को जारी किए जाएंगे स्पेशल परमिट

    उन्होंने बताया कि नैहरी से मैड़ी तक यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को एसडीएम कार्यालय अंब से स्पेशल परमिट जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया की सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। लंगर लगाने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा तथा दस हज़ार की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी, जिसमें पाँच हज़ार रिफंडेबल और पाँच हज़ार नॉन रिफंडेबल रहेगा।

    खाद्य सामग्री व स्वच्छता पर विशेष निगरानी
    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना मेला अवधि के दौरान खाद्य सामग्री, प्लास्टिक, खुली बोतलों में पेट्रोल-डीजल, गुब्बारे फुलाने वाले सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
    पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत, जल शक्ति विभाग पेयजल आपूर्ति तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। मेला क्षेत्र में स्वच्छता का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा गया है। प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। साथ ही, मेला क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही धीमी आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति होगी। उन्होंने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों एवं सीमावर्ती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।

    श्रद्धालु असुरक्षित वाहनों में यात्रा से बचें – सुदर्शन सिंह बबलू

    बोले…आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन का करें पूर्ण सहयोग

    श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं और गुरुओं की पावन तपोस्थली है, जहां आस्था और परंपराओं का विशेष महत्व है। उन्होंने मैड़ी होली मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सौहार्द और श्रद्धाभाव के साथ मेले में शामिल होने की अपील की।

    विधायक ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के अनुसार ही मेले में पहुंचें तथा मेले के सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए टैम्पू, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे असुरक्षित वाहनों से यात्रा करने से परहेज करने का भी आह्वान किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंब डॉ रविंद्र, एएसपी संजीव भाटिया, सहित गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

     

  • Jalandhar News: आतिशी मामले में CP धनप्रीत कौर को समन जारी

    Jalandhar News: आतिशी मामले में CP धनप्रीत कौर को समन जारी

    जालंधर, ENS: दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी की वीडियों के मामले में पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को समन जारी किया है। इसी के साथ विधानसभा सचिवालय ने 2 अन्य अधिकारियों को समन जारी करके 27 फरवरी दोपहर 3 बजे तक पेश होने के आदेश दिए है। हालांकि पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर और राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि आतिशी की कथित टिप्पणियों के वीडियो क्लिप के संबंध में दर्ज एफआईआर के बारे में उनके जवाबों की राज्य सरकार द्वारा जांच की जा रही है।

    बता दें कि इस मामले में एफआईआर जालंधर में दर्ज की गई थी, इसलिए जिला पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने पंजाब सरकार में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लंबित होने के कारण राज्य पुलिस प्रमुख के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को अपने जवाब की एक प्रति भी भेज दी गई थी।

    समिति ने पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर से विशिष्ट दस्तावेज मांगे थे, जिनमें शिकायत की प्रतियां और एफआईआर का आधार बनने वाले संलग्नक, एफआईआर स्वयं, पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया विशेषज्ञ (तकनीकी प्रकोष्ठ) की रिपोर्ट और पंजाब की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट शामिल हैं।

  • ठेके पर पैसे लेने आए Recovery कर्मी पर बदमाशों ने की Firing, नाबालिग समेत 2 काबू, देखें CCTV

    ठेके पर पैसे लेने आए Recovery कर्मी पर बदमाशों ने की Firing, नाबालिग समेत 2 काबू, देखें CCTV

    कैथलः हरियाणा के कैथल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जाखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर देर रात रिकवरी करने आए 2 युवकों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक i20 कार में ठेके की सेल का पैसा लेने पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों द्वारा युवकों पर फायरिंग कर दी गई। हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 2 हमलावरों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अमित और राहुल शराब ठेके की रिकवरी के सिलसिले में कैथल के जाखोली अड्डा स्थित ठेके पर पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी i20 कार से उतरे, अचानक 5 से 6 अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग शुरू होते ही ठेके पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस दौरान अमित के हाथ में गोली लगी। मामले की जानकारी देते हुए एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया की अमित निवासी बलराज नगर कैथल की शिकायत अनुसार रात करीब 9:30 बजे वह राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी कैथल की कार में उसके साथ शराब ठेके जखोली अड्डा पर गया था। राहुल कैश लेने के लिए ठेके के अंदर चला गया, जबकि अमित गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान मटौर निवासी संदीप वहां आया और हाथ में पकड़े देशी कट्टे से अमित पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद संदीप ने दूसरा फायर किया, जिससे बचने के लिए अमित पीछे हट गया और गोली ड्राइवर सीट पर जा लगी। उसी समय संदीप के साथ मौजूद एक युवक ने अमित को बाहर निकलने की धमकी दी। डर के कारण अमित पीछे की सीट पर जाकर गाड़ी की खिड़की से उतरकर भाग गया। अमित के अनुसार भागते समय 4 युवक उसके पीछे दौड़े, जिसमें खरक पांडवा निवासी एक युवक भी शामिल था, जबकि दो अन्य युवकों के नाम वह नहीं जानता। आरोपियों ने पीछा करते हुए उस पर हथियारों से फायरिंग जारी रखी। अमित जब अनाज मंडी के गेट पर पहुंचा जहां संदीप पिस्टल लेकर पहुंचा और उस पर कई फायर किए, जिनमें एक गोली अमित के दाहिने हाथ में लगी। घायल अमित ने बताया कि इसके बाद वह जान बचाने के लिए मंडी में खड़े एक ट्रक के पास छिप गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप निवासी मटौर हाल स्टार सिटी कालौनी कैथल को अनाजमंडी कैथल के पास से गिरफ्तार करने के अतिरिक्त ग्योग रोड़ कैथल के पास से करीब 17 वर्षीय जनकपुरी कालौनी कैथल निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया हैं। नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा 12 बोर, 4 रौंद और एक खोल बरामद किया गया। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि पुरानी रंजिश में फरवरी 2014 में अमित ने उसके साथ राहुल निवासी दयालपुर के साथ मिलकर मटोर निवासी मंदीप की हत्या की थी। जिस बारे जी आर पी थाना कुरुक्षेत्र में अभियोग अंकित है। उक्त मामले में दोनों आरोपी वर्ष 2015 में बरी हो गए। इसी रंजिश के कारण योजनाबद्द तरिके से संदीप निवासी मटौर हाल शुगर मिल कैथल (मृतक मंदीप का भाई) ने अपने साथी कुलदीप और अन्य के साथ मिलकर अमित पर फायरिंग करके जानलेवा हमला किया।        
  • महाविद्यालय वंगाणा के शिविर का शुभारंभ  प्रार्थना सभा के साथ

    महाविद्यालय वंगाणा के शिविर का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, वंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवे दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई।

    इसके पश्चात प्रथम सत्र में वंगाणा हॉस्पिटल से आए स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्रों का बीपी और शुगर  का चेकअप किया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया। इसके बाद एनएसएस यूनिट, एंटी ड्रग और रेड रिब्बन क्लब के छात्रों के द्वारा एंटी चिट्टे पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी देकर विशाल रैली महाविद्यालय से लेकर मुख्य बाजार के लिए रवाना किया। और नशा निवारण का संदेश दिया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन ग्रहण किया ।

    दोपहर के भोजन उपरांत बोदिक सत्र का आयोजन “ मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन  विषय पर किया गया। अंजना कुमारी कॉमुनिटी हेल्थ ऑफिसर, बिना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। इसके बाद द्वितीय बोदिक सत्र पर ओर्गानिक फार्मिंग विषय पर किया गया। इस अवसर पर तकनीकी ऑफिसर आत्मा , रवि कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, रेड रिब्बन क्लब के नोडल ऑफिसर किरण कुमारी, एंटी  ड्रग के नोडल ऑफिसर, डॉ. कुलदीप सिंह, एनएसएस के अध्यक्ष गौरव कुमार, एनएसएस कैप्टन रोहित डोगरा और कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: IED बरामद होने पर पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: IED बरामद होने पर पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार पाक एजेसिंयों द्वारा राज्य को दहलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा इसे हर बार नाकाम किया जा रहा है। वहीं देर रात रईआ चौकी के पास आईईडी के पड़े होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आईईडी बरामद कर आज सुबह बम निरोधक दस्ते की टीम ने निष्क्रिय कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी अरुण शर्मा का बयान सामने आया है।

    नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना ब्यास चौकी इंचार्ज रईया के एएसआई गुरईबाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के पीछे से आईईडी बरामद की और इसके बाद आज सुबह बम दस्ता निरोधक टीम द्वारा निष्क्रिय करवाया गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अधिकारी ने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अफवाहों से बचें।