Blog

  • पंजाब: गौ माता के कटे सिर के बाद अब कटी टांग हुई बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः EWS कॉलोनी से एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ समय पहले इस इलाके में गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ कि कुछ दिनों बाद उसी जगह पर अब गौ माता की कटी हुई टांग बरामद हुई है। इस घटना को लेकर  इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता की टांग कब्जे में ले ली है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जगह पर गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया था। वही कुछ दिनों बाद आज फिर शरारती अनसरों द्वारा उसी जगह पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की गई। इसको लेकर एक बार फिर से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • भाजपा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाचार बनाने का लगाया आरोप 

    भाजपा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाचार बनाने का लगाया आरोप 

    ऊना/ सुशील पंडित:ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाचार बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय करीब 5 करोड रुपए खर्च करते हुए नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू किया गया था लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां पर तीन चिकित्सकों की भी तैनाती पूर्व भाजपा सरकार ने सुनिश्चित की। लेकिन वर्तमान में इस अस्पताल में केवल मात्र एक चिकित्सक ही बचा है।यदि उसे चिकित्सक को भी आपात स्थिति में कहीं बाहर जाना पड़ जाए तो लोगों को उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। जिसके चलते मजबूरी में लोगों को निजी अस्पतालों की तरफ जाना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय में एक तरफ जहां हर प्रकार का माफिया सरकार का संचालन कर रहा है वह दूसरी तरफ दवाई माफिया नाम का एक नया माफिया भी कांग्रेस ने जनता को तोहफे में दिया है। यह माफिया महंगे दाम की दवाइयां लोगों को राजनीतिक संरक्षण के तले बेच रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुख देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस लगातार उस पर दुखों का बोझ बढ़ा रही है। स्थानीय कांग्रेस नेता या तो स्कूलों के वार्षिक समारोह में बिना आहूदे के मुख्य अतिथि बनने में मस्त है यह अखबारों में झूठी बयान बाजी करके अपनी ही वाहवाही किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि दवाई माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, ट्रांसफर माफिया, जुआ माफिया और नशा माफिया सहित हर प्रकार का माफिया इस सरकार के संरक्षण में बेलगाम हो चुका है।

  • विशेष बच्चों की क्विज ज्ञान प्रतियोगिता आश्रय स्कूल देहलां में 31 को

    विशेष बच्चों की क्विज ज्ञान प्रतियोगिता आश्रय स्कूल देहलां में 31 को

    ऊना/ सुशील पंडित :स्पेशल ओलंपिक भारत की जिला ऊना इकाई द्वारा बौद्धिक अक्षम बच्चों के लिए क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी को आश्रय स्कूल देहलां में किया जाएगा। पहले चरण में हर जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी स्पेशल ओलंपिक भारत के जिला अध्यक्ष विजय मलांगड़ ने दी। उन्होंने बताया है कि इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, नवीनतम घटनाएं, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 से लेकर शाम 3:00 बजे तक चलेगी। जो इसके विजेता होंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों के बौद्धिक अक्षम बच्चे भाग लेंगे। इस मौके पर उनके साथ स्पेशल ओलंपिक भारत के उपाध्यक्ष पंकज सहोड़, मोहित कुमार, सुरेश एरी, नेहा कालिया, मोनिका शर्मा, बेबी बाला, कविता जैन आदि उपस्थित थे।
  • आईटीआई ऊना में अयोजित रोजगार मेले में 31 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

    आईटीआई ऊना में अयोजित रोजगार मेले में 31 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

    ऊना/सुशील पंडित:औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें मैसर्ज़ ग्रासिम इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड, गांव धनशौ पंजाब और बीटू हाईटेक साईकिल वैली, मैसर्ज़ स्वराज़ ईज़न लिमिटेड मोहाल व मैसर्ज़ हिम टेक्नोफोर्ज़ लिमिटेड बद्दी साक्षात्कार के लिए शामिल हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में भिन्न-भिन्न आईटीआई के 39 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें 31 प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा नियमित व एनएपीएस के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनियों द्वारा एक वर्ष का अनुभव रखने वाले प्रशिक्षुओं को 12,688, दो वर्ष के अनुभव वाले को 13,598 व तीन साल के अनुभव वालों को 14,638 रूपये मासिक वेतन (सीटीसी) प्रस्तावित किया गया।
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम वीरवार 25 जनवरी को आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री 3 बजे पेयजल योजना बनगढ़ के सम्वर्धन का लोकार्पाण करेंगे।
  • ਪੰਜਾਬ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ‘ਚ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦਾ ਏਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਾਮਲਾ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਮੰਦਰ ਚੌਂਕ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਸੜਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਬਣੇ ਇੱਕ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਫੀ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਅਰਵਿੰਦ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟਸ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਨੇ ਇਸ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਨੂੰ ਚੱਕ ਕੇ ਇੱਕ ਸਾਈਡ ਤੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाब : इस हालत में मिली लापता 3 नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गोलबाग की बस्ती सोकड़ नहर के पास से 3 लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चियां एक प्रवासी परिवार से हैं। जो प्रतिदिन कबाड़ चुगने के लिए जाती थी। पीड़ित ने बताया कि 4 दिन पहले अचानक तीनों लापता हो गई, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोलबाग स्थित बस्ती सोकर नहर से प्रवासी परिवारों की तीन लड़कियां लापता हो गईं। इस मामले को लेकर आज एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि जब यह मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत 10 टीमें बनाईं और जीआरपी की मदद से 48 घंटे के अंदर पता लगा लिया।

    उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां फिरोजपुर से बेंगलुरु पहुंच गई है।जिसके बाद उन्होंने परिवार से संपर्क किया और अब तीनों लड़कियों को परिवार सहित फिरोजपुर वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये लड़कियां बेंगलुरु कैसे पहुंचीं, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। दूसरी ओर, परिवार मीडिया और फिरोजपुर पुलिस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उनकी मदद से उनकी लड़कियों की पहचान हो गई है।

  • पंजाबः तीसरी कक्षा का लापता बच्चा हुआ बरामद, सामने आया ये कारण, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र लापता हो गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले के दौरान सामने आया कि बच्चे ने छुट्टियों दौरान स्कूल की ओर से दिया गया काम पूरा नहीं किया था। जिसके चलते बच्चा घर से स्कूल जाने की बजाए कहीं ओर चला गया। इस दौरान बच्चे का बैग स्कूल में पड़ा मिला। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधंकों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिवार को सौंप दिया और पूरा मामला खुल गया।

    बता देंकि सुभाष नगर इलाके में स्थित ग्रीनलैंड स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 10 साल का लड़का छुट्टियों में स्कूल द्वारा दिया गया काम न करने के कारण अपना बैग क्लास में ही छोड़कर कहीं चला गया था। इस बीच स्कूल के बाहर बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के 8 बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन आज उनके परिवार का एक बच्चा यहां से गायब हो गया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों पर सवाल उठाए गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने स्कूल का काम नहीं किया था। जिसके कारण वह स्कूल से भाग गया। वहीं स्कूल की जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने जांच करने की बात कही।

  • एसजीपीसी चुनावों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

    स्वयं सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र की प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य -उपायुक्त 

     

    ऊना/सुशील पंडित :शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 29 फरवरी 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण फॉर्म हिंदी के अलावा पंजाबी भाषा में भी स्वीकार्य होंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए मतदाता की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जिसके लिये कट-ऑफ तिथि 18 दिसंबर 2023 होगी।

    इसके अतिरिक्त मतदाता को सेल्फ अटेस्टेड आधार कार्ड अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा भारतीय पासपोर्ट अथवा वाहन चालक लाइसेंस अथवा केंद्र/ राज्य सरकार/ पीएसयू /पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिया गया सेवा पहचान पत्र अथवा बैंक/ डाकघर द्वारा फोटो सहित जारी की गई पासबुक अथवा पैन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड अथवा हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड अथवा सरकारी पेंशनर दस्तावेज अथवा विधायकों/ सांसदों इत्यादि को जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र में से किसी एक की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि सलंग्न करना अनिवार्य है इसके अलावा निर्धारित फार्म पर स्वयं सत्यापित नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाने के अलावा स्वं – घोषणा को हस्ताक्षरित करना भी अनिवार्य है।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस कार्य के जिला के समस्त एसडीएम पुनरीक्षण प्राधिकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान बनाने के इच्छुक सिक्ख मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी व शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी / सचिव के पास अपना आवेदन प्रारूप – 1 में भर कर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रारूप 1 एसडीएम कार्यालय, पटवारी, ईओ एमसी से प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, बाबा अमरजोत सिंह बेदी, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला सहित सिख समुदाय से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • चताडा स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चताड़ा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बच्चा पैसे की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से बन्छित नहीं रहेगा। हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में 184 बच्चो के लिए पढ़ाई में दाखिला एवम आर्थिक मदद की है। और चालू वर्ष में एचएम ने 200 बच्चियों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाई के लिए पांच हजार से लेकर बीस हजार तक की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के स्तर को ऊपर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।