
Blog
-

स्कूटर को टक्कर मारने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला में चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित ऊना से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव त्यूडी में हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को बचाते हुए एक घर में जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से अम्ब रोड पर स्थित गांव त्युडी में सुबह करीब सात बजे हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस संख्या (एचआर 69 जीबी 9992) स्कूटर सवार को बचाते- बचाते एक घर में घुस गई। इस हादसे में स्कूटर संख्या (एचपी 20 वी 4161) पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव बसाल निवासी पदम चंद शर्मा उम्र करीब 78 वर्ष के रूप में हुई है। पदम चंद शर्मा रिटायर्ड शास्त्री अध्यापक थे व पंडिताई का काम करते थे।वहीं बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार हेतु लाया गया है।सोनीपत डिपो की बस कांगड़ा से सोनीपत जा रही थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मास्टर सुभाष चंद शर्मा का घर और दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -

पंजाब : जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखकर मां ने मूसेवाला को किया याद
मानसा: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। वहीं उनकी मौत को भी एक साल व दो सप्ताह हो गए हैं। काफी लोग आज गांव मूसा पहुंच सिद्धू को याद करेंगे, लेकिन उनकी मां का दर्द सिर्फ आंसू व शब्दों से ही बयान हो रहा है। जन्मदिन पर चरण कौर ने अपने बेटे सिद्धू के लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। चरण कौर ने लिखा कि- जन्मदिन मुबारक बेटा । आज के दिन मेरी मुरादें व दुआएं पूरी हुई थी। जब मैंने तुम्हे पहली बाद अपनी बुकल (बाहों) की गर्माहट में महसूस किया था। मुझे पता लगा था कि मुझे अकाल पुरख ने बेटे की दात बख्शी है। शुभ आपको पता है, आपके छोटे-टोटे पैरों के ऊपर हल्की हल्की लाली थी। जिनकों यह नहीं पता था कि इन नन्हें कदमों ने गांव में बैठे ही पूरी दुनिया का सफर कर लेना है।

मोटी मोटी आंखें थी, जो अंदर से सच को देखते ही पहचानने का हुनर लेकर आई थी। वे यह नहीं जानती थी कि वे पंजाब की पीढ़ी को दुनिया को देखने का अलग नजरिया दे कर दुनिया से चले जाएंगी। इन खूबियों की पहचान बनने वाली आपकी वे कलम, जिसको पकड़ने वाले छोटे-छोटे हाथ थे। जिन्हें देख कर मुझे यह पता नहीं लगा था कि यह हाथ युग को पलटने की समर्थता रखते हैं। दस्तार जैसे अनमोल ताज को संभाल कर रखने वाले सिर पर भरे हुए बाल थे। जिन्हें मैं नहीं जानती थी कि मैंने उन्हें किस समय आखिरी बार बांधना है।
अगर उस समय अकाल पुरख मुझे बता देते कि जिस बेटे की मैं मां बनने आई हूं, उसका जन्म ही दुनिया को सच का रास्ता दिखाने के लिए हुआ है तो मैं आपको लेखों में लिखी साजिशों व हमलों को अपने हिस्से में लिख लेती। बेटे बेशक तुम मुझे चलते-फिरते नहीं देखते, पर मैं तुम्हें अपने आसपास हमेशा महसूस करती हूं। बेटे आप जहां भी हो, यही आपके जन्मदिन पर अरदास करती हूं। आपकी बहुत याद आ रही है आज।
-

बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा एलान
नई दिल्ली : आज कर्नाटक के महिलाओं को कांग्रेस सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने शक्ति योजना को लागू करने के आदेश जारी किए है। जिसके तहत आज से महिला सरकारी बसों में फ्री में यात्रा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार आज कर्नाटक सरकार शक्ति योजना को लागू करेंगे। जिसके बाद महिला आज से सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा किया था। कांग्रेस ने चुनीव घोषण पत्र में कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने पर लागू किया जाएगा। कांग्रेस ने ये भी कहा था कि योजना के लाभार्थी कर्नाटक के मूल निवासी होना चाहिए। बतादें कि महिलाओं के साथ साथ ट्रांसजेंडर में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं सीमावर्ती राज्यों के अंदर केवल 20 किमी तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। अंतर्राज्यीय बसों में यह योजना लागू नहीं होगी।
-

भाजपा पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला
खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में चुनावी रंजिश को लेकर बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि शहर के महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 12 से बीजेपी पार्षद सादिक बाठिया पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल पार्षद ने वार्ड के ही पूर्व कांग्रेसी पार्षद अहमद पटेल और उनके परिजनों पर हमले का आरोप लगाया है और कहा कि में इनके सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता, उसी को लेकर ये मुझ से आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। घायल पार्षद ने बताया की आज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया तो इन लोगों ने मेरे साथ विवाद किया और मेरे उपर चाकू से हमला कर दिया। मैं जैसे-तैसे जान बचाकर भागा, वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद सादिक बाठिया की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्षद सादिक बांठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए। उनका आरोप है, कि उनके साथ कुछ लोगो ने मारपीट की है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। -

बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें मामला
वाराणसीः गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ रुपये की डकैती मामले में शनिवार को एक इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त होने वाले पुलिस कर्मियों में तत्कालीन भेलूपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी और सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की फर्म के कार्यालय में 29 मई की रात डाका डालाकर1.40 करोड़ रुपये लूट लिए गए। इसकी सूचना पुलिस को थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
मामला जैसे ही आला अधिकारियों के पास पहुंचा, पता चल गया कि सब कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से हुआ है। जांच आगे बढ़ी और मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद सबको पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रकरण में सात पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई अलग से की जाएगी।
-

जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की हत्या, हत्यारा भाई गिरफ्तार
छपराः बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने सगे तीन भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा पचुआ गांव की है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय हीरा महतो के चार बेटों में जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसमें जम कर चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन भाइयों की मौत चाकू लगने से हो गई। झगड़े में बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी चाकू मार दी गई है। एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो जाने से माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आरोपी लालू महतो ने बताया कि उसके बेटे को उसके तीनों भाई मिल कर पीट रहे थे। यह देख उसने बचाव में हमला किया जिसमें तीनों की चाकू लगने से मौत हो गई. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
-

कनाडा में भारतीय छात्रों को मिली बड़ी राहत, जानें मामला
नई दिल्ली: कनाडा सरकार के देश से निर्वासित करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि इन छात्रों को कथित रूप से फर्जी एडमिशन लेटर जमा करने के लिए निर्वासन की धमकी दी गई थी। इनमें से ज्यादातर छात्र 2017-2019 के दौरान कनाडा गए थे। डिपोर्ट का खतरा झेल रहे भारतीय छात्रों को इस मामले में राहत मिला है।
सूत्रों के अनुसार अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उनमें से कुछ ने वर्क परमिट प्राप्त किया, जबकि अन्य ने कनाडा में अध्ययन करना जारी रखा। भारत इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के साथ, कनाडा में और नई दिल्ली में उठाता रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने कनाडाई समकक्ष के साथ भी इस मामले को उठाया है।
कनाडा से डिपोर्टेशन की आशंका झेल रहे कुछ भारतीय छात्र के मामले में भारत की लगातार कोशिशें रंग लाई हैं। उन छात्रों को वहां स्टे ऑर्डर मिल गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले पर कनाडा के विदेश मंत्री से बात की थी। साथ ही विदेश मंत्रालय और टोरोंटो के भारतीय कंसुलेट ने भी लगातार कोशिश की है। कनाडा से कहा गया कि छात्रों की गलती नहीं है कि उनके साथ वीज़ा फ्रॉड हुआ है, इसीलिए मानवीय रुख़ अपनाया जाए। इस स्टे का स्वागत है।
-

आज का राशिफल,11 जून 2023
आज का राशिफल,11 जून 2023
मेष: परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं।
वृष: सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।
मिथुन: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
कर्क: संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह: विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
कन्या: धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।
तुला: प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी।
वश्चिक: शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा।
धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर: व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी। कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं।
कुंभ: मित्रों से मदद मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें।
मीन: नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
-

पंजाब : पैदल गुरुद्वारा साहिब जा रहे व्यक्ति को महिंद्रा पिकअप ने कुचला, मौत
कपूरथला: पंजाब में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हुआ है। सुल्तानपुर लोधी से आज ताजा मामला सामने में आया है। जहां रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी के उधमसिंह चौक के समीप पैदल गुरुद्वारा साहिब जा रहे मजदूर को महिंद्रा पिकअप ने कुचल दिया। जिस दौरान मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू सिंह पुत्र चिमन सिंह निवासी जिला फाजिल्का जोकि हमारे साथ गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। तेज रफ्तार महिंद्रा चालक ने उसे कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हम कल ही मेहनत करने यहां आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक पप्पू सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है और उक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिंद्रा पिकअप का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
-

पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स का देसी जुगाड़ देखकर लोग हुए हैरान, देखें वीडियो
खटिया को गाड़ी बनाने का कारनामा भारतीय ही कर सकते हैं! जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ना सिर्फ आपकी हंसी छूट जाएगी बल्कि आप कहेंगे- इन लड़कों को तो पुरस्कार देना चाहिए। हालांकि, इस तरह के जुगाड़ सड़क हादसों को न्यौता देते हैं। पर अपनी रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने के चक्कर में लोग जुगाड़ से ऐसी चीज का आविष्कार कर देते हैं जिसे देखकर पब्लिक सोच में पड़ जाती है कि ये भी मुमकिन था। इन लड़कों का जुगाड़ भी कुछ ऐसा ही है। क्योंकि इन्होंने घर में बनी चारपाई में पहिए और मोटर लगाकर उसे चलती वाहन बना दिया। वायरल वीडियो को देखिए और अपने दिल की बात को कमेंट सेक्शन में बताइए। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। लेकिन इस देसी जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देसी जुगाड़ में घर की बनी हुई खटिया को थ्री व्हीलर व्हीकल में तब्दील कर दिया। लगभग इस 3 मिनट के क्लिप में हम देख सकते हैं कि दो नौजवान ‘खटिया’ वाहन पर बैठकर पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचते हैं। जैसे ही पंप पर खड़े लोगों की नजर वाहन पर पड़ती हैं तो सब कैमरा निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं। यहां तक एक शख्स इस तो ‘खटिया’ पर बैठकर उसे चलाकर भी दिखाता है। इस वाहन को बनाने के लिए खटिया, साइकिल के पहिए और कार के स्टीयरिंग का इस्तेमाल किया गया है। जी हां, चारपाई के चारों पायों के पास पहिए लगाए गए हैं। एक तरफ हैंडल और रेस आदि को सेट किया गया है। जबकि दूसरी तरफ एक मोटर लगी है। इस करामाती चीज को बनाने वाला बंदा बताता है कि यह वाहन 50 से 60 का एवरेज दे देता है, जिस पर आराम से चार-पांच लोग भी सवार हो जाते हैं। अब खाट है… आराम से चाहे लेट ही क्यों ना जाओ।