Blog

  • दो विद्रोही समूहों के बीच झड़प में 9 की मौत

    दो विद्रोही समूहों के बीच झड़प में 9 की मौत

    बोगोटा: कोलंबिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के विद्रोही समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है। एएफपी ने गवर्नर के हवाले से ये जानकारी दी है। गौरतलब है कि दक्षिण अमेरिकी देश में काफी समय से शांति की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में ये घटना उन प्रयासों पर सवाल खड़ा करती हैं, जो शांति के लिए किए जा रहे थे। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हिंसक झड़प एफएआरसी गुरिल्ला समूह और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के लोगों के बीच हुई है। हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि मरने वाले कौन लोग हैं। खबर ये भी है कि इस झड़प में 5 लोग घायल हैं, जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। गवर्नर विलिंटन रॉड्रिज ने इस बारे में बहुत खुलकर जानकारी नहीं दी है। यहां आपको बता दें कि ईएलएन गुरिला ग्रुप की सरकार के साथ सोमवार को चौथे दौर की बैठक हुई थी, जिसके बाद मानवीय मदद की घोषणा भी हुई थी। 

  • इस जिले में भारी बारिश ने निचले इलाकों में भरा पानी, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, देखें वीडियो

    इस जिले में भारी बारिश ने निचले इलाकों में भरा पानी, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, देखें वीडियो

    हैदराबादः जिले में मंगलवार सुबह से भारी बारिश हो रही है, इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और अधिक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, सरकार ने हैदराबाद में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।2-3 घंटे तक भारी बारिश के कारण शहर और बाहरी इलाकों के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। जीएचएमसी आयुक्त ने एक्स पर पोस्ट किया, “हैदराबाद में भारी बारिश। कृपया अगले कुछ घंटों तक जब तक बहुत आवश्यक न हो, अपने घर से बाहर न निकलें।

    हमारी तीन से अधिक टीमें पूरे शहर में जल जमाव को साफ करने के लिए मैदान में हैं। नागरिक सहायता के लिए जीएचएमसी-डीआरएफ 040-21111111 या 9000113667 पर कॉल कर सकते हैं।” आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा पानी और गिरे हुए पेड़ों को हटा रही हैं।आरामघर में पानी में फंसी टीएसआरटीसी बस को ट्रैफिक पुलिस और जीएचएमसी डीआरएफ टीमों ने निकाला। श्रीनगर में बारिश के पानी में फंसी एक और बस को जीएचएमसी एमईटी और डीआरएफ टीमों ने हटा दिया। कुछ इलाकों में बारिश सोमवार रात को शुरू हुई लेकिन दिन के शुरुआती घंटों में यह तेज हो गई. पुराने शहर, मध्य हैदराबाद, सिकंदराबाद, सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र हाईटेक सिटी, गाचीबोवली और बाहरी इलाकों में भारी बारिश हुई।

    सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नगर निगम अधिकारियों ने नागरिकों को मैनहोल के पास जाते समय सावधान रहने की सलाह दी है। सेरिलिंगमपल्ली और कुकटपल्ली मंडलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार से मंगलवार सुबह 5 बजे तक. कुकटपल्ली और मूसापेट में क्रमशः 80.5 और 65.5 मिमी बारिश हुई। रामचन्द्रपुरम, पाटनचेरु, खैरताबाद, कुथबुल्लापुर के अंतर्गत कई क्षेत्र। शैकपेट और बालानगर में 40 से 63 मिमी के बीच बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

  • पंजाबः भ्रष्टाचार के आरोप में 45 पटवारी गिरफ्तार

    पंजाबः भ्रष्टाचार के आरोप में 45 पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में 45 पटवारियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने पिछले 17 माह में 45 पटवारियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 51 पटवारियों पर केस दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट 16 मार्च 2022 से 31 अगस्त 2023 तक की है। जिसमें विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर कुल 18 पटवारियों को गिरफ्तार किया गया है।

    उधर, हल्का खनौरी में तैनात रहे पटवारी बलकार सिंह की संपत्ति को लेकर विजिलेंस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पटवारी की संपत्ति को लेकर विजिलेंस भी हैरान है। बलकार सिंह 12 दिसंबर 2002 को राजस्व विभाग में भर्ती हुआ था। अपनी 21 साल की नौकरी के दौरान उन्होंने अपने नाम, पत्नी के नाम और मां के नाम पर करीब 4 करोड़ की संपत्ति बनाई है, जिसकी बाजार कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। विजिलेंस के हाथ 1.24 करोड़ की और जमीन खरीदने के बयाने भी लगे है।

    विजिलेंस रिपोर्ट के मुताबिक, पटवारी बलकार सिंह ने अपनी नौकरी के दौरान 55 एकड़ कृषि भूमि 21 साल में खरीदी है। इसके अलावा, पटियाला की न्यू ऑफिसर कॉलोनी में 400 गज का आवासीय प्लॉट, महिंद्रा कॉम्प्लेक्स पटियाला में दो वाणिज्यिक प्लॉट भी खरीदे गए हैं। घर के निर्माण पर उन्होंने 5 लाख रुपये खर्च किये हैं। इन संपत्तियों की सरकारी कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। पटवारी ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी जमीन खरीदी।

    विजिलेंस ने 2018 के विरासत के एक पुराने मामले में बलकार सिंह पटवारी और फील्ड लॉ ऑफिसर दर्शन सिंह को 23 अगस्त को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुछ तकनीकी बिंदुओं को लेकर पंजाब के सभी पटवारियों ने विरोध स्वरूप 1 सितंबर से कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हड़ताल से सख्ती से निपटने का फैसला किया है।

  • पंजाबः विजिलेंस ने भाजपा नेता से इस घोटाले को लेकर की पूछताछ

    पंजाबः विजिलेंस ने भाजपा नेता से इस घोटाले को लेकर की पूछताछ

    मोगाः पंचायतों को जारी ग्रांट के फंडो में घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने भाजपा नेता व पूर्व कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल से पूछताछ की है। विजिलेंस टीम ने बीजेपी नेता हरजोत से करीब 2 घंटे तक सवाल-जवाब किए। मोगा के डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो जसतिंदर सिंह राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि डाॅ. हरजोत से 2 घंटे तक पूछताछ की गई, जरूरत पड़ी तो पूर्व विधायक को दोबारा पेश होने के लिए समन भेजा जाएगा।

    पूर्व विधायक हरजोत कमल को इससे पहले 30 अगस्त को समन किया गया था, लेकिन वह बाहर होने के कारण विजिलेंस के सामने पेश नहीं हो सके थे। उन्हें 4 सितंबर के लिए दोबारा बुलाया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक विकास कार्यों के अलावा जिम का सामान आदि की खरीद बिना कोटेशन और बिना टेंडर के की जाने की बात कही जा रही है। इस घोटाले का खुलासा 2022 में पंचायती राज संस्थाओं की तकनीकी निरीक्षण रिपोर्ट में हुआ था। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में विकास विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के तथ्य भी सामने आये हैं।

  • पंजाबः गिरफ्तार करने गए नशा तस्करों ने CIA स्टाफ पर चढ़ाई Thar

    पंजाबः गिरफ्तार करने गए नशा तस्करों ने CIA स्टाफ पर चढ़ाई Thar

    पटियालाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पटियाल में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, नशा तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। दरअसल, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि समाना की तरफ कुछ नशा तस्कर हैं। सीआईए स्टाफ ने उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की। इसी दौरान नशा तस्कर ने सीआईए स्टाफ पुलिसकर्मी पर थार गाड़ी चढ़ा दी। घटना में पुलिसकर्मी की टांग बुरी तरह टूट गई। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद नशा तस्कर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और ड्रग तस्करों द्वारा इस्तेमाल की गई थार गाड़ी की पहचान करने में सफल रही और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ समाना पुलिस ने नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए बिछाए गए जाल के तहत जब शहर के पटियाला बाईपास पर अनाज मंडी के ग्यारह किलों वाली जगह पर छापेमारी की तो तस्करों को पुलिस के आने की खबर लग गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गए। 

    वहीं घटना में घायल पुलिसकर्मी हुसनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर तस्करों को काबू करने के लिए छापेमारी की गई थी। इस बीच तस्करों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, जब पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया तो उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी रोकने की कोशिश में तस्करों ने उस पर थार चढ़ा दी। इस हादसे में हुसनप्रीत सिंह चीमा के टांग और बाजू पर गंभीर चोट आई है।

  • पंजाबः Goodwill Spa Center में हुआ भारी हंगामा, पुलिस ने एक को किया काबू

    पंजाबः Goodwill Spa Center में हुआ भारी हंगामा, पुलिस ने एक को किया काबू

    बठिंडाः जिले के गुडविल स्पा सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां लड़की द्वारा काफी हंगामा किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना की रहने वाली एक लड़की को अपने मंगेतर के यहां स्पा सेंटर में होने का शक हुआ था। जिसके कारण वह लुधियाना से टैक्सी लेकर बठिंडा पहुंच गई। इस दौरान उसने जब स्पा सेंटर अपने मंगेतर को लड़कियों के साथ देखा तो वह हैरान रह गई और अपने आप से बाहर हो गई। जिसके बाद महिला द्वारा वहां पर काफी हंगामा किया गया। महिला अपने मंगेतर के साथ वहां पर झगड़ने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक मंगेतकर ने लड़की पिटाई करनी शुरू कर दी।

    बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और कहा कि उनका मंगेतर उनकी पिटाई कर रहा है तभी मोहल्ले के लोग भी वहां पर इकट्ठा हो गए। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को बाहर निकला। दरअसल, लड़की को शक था कि उसका मंगेतर लड़कियों को लेकर बठिंडा के पास स्पा सेंटर में जाता है। इस बीच लड़की ने सारी जानकारी जुटाई और सुबह लुधियाना से बठिंडा के लिए टैक्सी ले ली। जब वह स्पा सेंटर में दाखिल हुई तो उसने वहां अपने मंगेतर को देखा तो हैरान रह गई। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हुआ।

    गौरतलब है कि बठिंडा में कई स्पा सेंटर ऐसे जहां गलत धंधा चलता है। हालांकि पुलिस द्वारा उन स्पा सेंटरों पर समय-समय पर चेकिंग भी की है लेकिन किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आज आज स्पा सेंटर में पकड़े गए लड़के को पुलिस ने हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन इन स्पा सेंटर में किस तरह का काम होता है यह स्पा सेंटर के आसपास रहने वाले लोग अपने आप बयां कर रहे हैं उनका कहना है कि अक्सर यहां पर लड़की और लड़कियां आते हैं। हालांकि स्पा सेंटर को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक ब्यान सामने नहीं आया है।

  • 8 जगहों पर NIA की छापेमारी

    8 जगहों पर NIA की छापेमारी

    उत्तर प्रदेशः जिले में आज यानी मंगलवार को एनआई ने 8 स्थानों पर एकसाथ छापा मार दिया है। आरोप लगाया जा रहा है कि इन ठिकानों से नक्सलियों को फंडिंग की जा रही थी, इसी को लेकर एनआईए ने छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़ और देवरिया जिलों में जारी है। मंगलवार सुबह से ही इन जिलों में एनआईए की टीम पहुंची और तलाशी अभियान में जुट गई है। बता दें कि एनआईए की टीम को इनपुट मिली थी कि युवाओं को बर्गला कर नक्सलियों को फंडिंग की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एनआईए की छापेमारी जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨੇ ਲਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਜਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨੇ ਲਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਜਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 50 ਫੁੱਟ ਤੱਕ ਘੜੀਸਦਾ ਲੈ ਗਿਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਚਾਲਕ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜੀਵਨਵਾਲ ਬੱਬਰੀ ਬਾਇਪਾਸ ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜਾ ਰਹੀ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਲੋ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਗਈ ਸੀ। ਨੇੜੇ ਨਾਕੇ ਤੇ ਖੜੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ ਅੱਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਪੋਸਟਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਭੇਜ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਆਕਤੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਵੀ ਦਾਸ ਪੁੱਤਰ ਚੰਦ ਦਾਸ ਪਿੰਡ ਗੁਰਦਾਸਨੰਗਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਬੁਆ ਦਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਸਦਾ ਵਡਾ ਭਰਾ ਰਵੀ ਦਾਸ ਘਰੋਂ ਸਬਜ਼ੀ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਸਨੂੰ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਅੱਤੇ ਉਸਨੂੰ 50 ਫੁੱਟ ਤੱਕ ਘੜੀਸਦਾ ਹੋਇਆਂ ਨਾਲ ਲੈ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਐਸਆਈ ਸਤਵਿੰਦਰ ਮਸੀਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਇੱਕ ਸੜਕਾ ਹਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨੇ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਮੋਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ਵਿਚ ਲੈਕੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸੰਤੋਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਦੇਸ਼ ਰਾਜ ਵਾਸੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਕੋਟਲੀ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਕ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੂੰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਨੇੜੇ ਉਸ ਨੇ ਇਕ ਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਕੁਚਲ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • जालंधरः Property Tax डिफाल्टरों को राहत, ऐसे बच सकते हैं पैसे

    जालंधरः Property Tax डिफाल्टरों को राहत, ऐसे बच सकते हैं पैसे

    जालंधर,ENS: राज्य सरकार ने उन संपत्ति मालिकों के लिए एकमुश्त निपटान One Time Settlement (ओटीएस) योजना की घोषणा की है, जिन्होंने इस साल मार्च तक संपत्ति कर या गृह कर का भुगतान नहीं किया है या आंशिक रूप से भुगतान किया है। एक बड़ी राहत प्रदान की गई है। राज्य ने बकाया मूल राशि पर लगाए गए सभी जुर्माने और ब्याज को माफ कर दिया है, जिसका भुगतान 31 दिसंबर तक किया जा सकता है। संपत्ति कर की गणना वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियों के कवर क्षेत्र और खुले क्षेत्र के आधार पर की जाती है।

    ओटीएस उन डिफॉल्टरों को एक बड़ी राहत देने जा रहा है, जिन्हें पिछले सभी वित्तीय वर्षों की बकाया मूल राशि पर 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज देना पड़ना था। राज्य में निगम संपत्तियों के मालिकों को बकाया राशि के भुगतान के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। स्थानीय निकाय विभाग के अंडर सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि यह योजना 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।

  • जालंधरः ढिल्लों भाइयों के मामले में SHO नवदीप सहित तीनों के खिलाफ ‘लुक आऊट नोटिस’ जारी 

    जालंधरः ढिल्लों भाइयों के मामले में SHO नवदीप सहित तीनों के खिलाफ ‘लुक आऊट नोटिस’ जारी 

    जालंधर,ENS: थाना नं. 1 में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर बीते दिनों जालंधर के 2 भाइयों मानवजीत सिंह ढिल्लों और जश्नबीर सिंह ढिल्लों द्वारा गोइंदवाल साहिब पुल से ब्यास में छलांग लगा दी थी। इस मामले के दौरान थाना 1 के एसएचओ नवदीप सिंह, एएसआई (मुंशी) व महिला कांस्टेबल पर प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे। दो दिन पहले दोनों भाईयों में से एक भाई जश्नबीर सिंह का शव बरामद हो गया। जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी में पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी और महिला कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    वहीं इस मामले में नामजद पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, महिला कांस्टेबल जगजीत कौर और मुंशी हलविंदर सिंह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में तलवंडी चौधरी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ ‘लुक आऊट नोटिस’ जारी कर दिया है। जानकारी देते हुए तलवंडी चौधरियां के एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि एसएसपी कपूरथला के राजपाल सिंह एवं डीएसपी बबनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लुक आऊट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तीनों अंडरग्राउंड होने के बाद लगातार कुछ वकीलों के संपर्क में हैं और अग्रिम जमानत के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। ऐसे में तीनों कपूरथला कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से जल्द अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं।