Blog

  • पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए जब्त

    पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए जब्त

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 1.52 करोड़ रुपए की इंटरनेशनल करेंसी को जब्त किया है। डीआरआई का कहना है कि इन दोनों ही मामलों के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी की चेन टूटी है। यह दोनों ही सर्च 12 नवंबर को की गई और अब पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को डीआरआई की विभिन्न टीमों को इनपुट के बाद अमृतसर व चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया था।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक-युवती को टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि दोनों यात्रियों ने सुरक्षा जांच पास कर ली थी और इमिग्रेशन भी पास कर लिया था। डीआरआई की तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ रुपए की संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, यूरो, ओमानी रियाल, कुवैती दिनार आदि की मिश्रित विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई। आरोपियों ने पैसों को अपने बैग में बने खूफिया पॉकेट्स में छिपा रखा था। डीआरआई की टीम द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक और ऑपरेशन चलाया गया।

    इस कार्रवाई में भी दुबई जाने वाले एक यात्री को डिटेन किया गया। उस यात्री से डीआरआई ने 44 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त करने में सफलता हासिल की। डीआरआई ने अमृतसर में पकड़े जा चुके दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई को पता चला है कि पंजाब में विदेशी करंसी की बड़े स्तर पर तस्करी चल रही है। जिसके तार अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे बड़े शेहरों से जुड़े हैं। डीआरआई की टीमें कभी भी इन तीनों शहरों में पहुंच रेड करके तस्करी से जुड़े और भी आरोपियों को पकड़ सकती है।

  • राशिफल (मंगलवार 15  नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 15 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मिथुन: परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।

    कर्क: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

    सिंह: धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

    कन्या: व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

    तुला: अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।

    धनु: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    मकर: धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

    कुंभ: भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    मीन: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

  • जालंधर: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन, जाने मामला 

    जालंधर: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन, जाने मामला 

    जालंधर/वरुण: रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के अटैची से लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।  अनुसार किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे,जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे किसी आदमी की तरफ से एक बड़ा बैग रख दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस बैग में किसी की डेड बॉडी है। मौके पर जी आर पी की पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

  • जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः थाना आठ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव बालोंगढ़ झारखंड निवासी विनय और गांव तंबूगढ़, झारखंड निवासी अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर एसके भूपति ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान गदाईपुर के पास में मौजूद थी। उसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो आरोपित विनय के कब्ज़े से दो किलो 480 ग्राम और अवधेश के कब्जे से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद हुई दोनों के कब्ज़े से कुल चार किलो 964 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की थी। इसी दौरान आज शाम पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मुठभेड़ दौरान 3 गैंगस्टर मौके से फरार हो गए है। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान  चरनजीत सिंह राजू निवासी गांव संघा, गुरदेव सिंह  प्रिंस निवासी कक्का जंडियाला के रूप में हुई है।

    पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर पिस्तौल के साथ 2 अन्य पिस्तौल सहित और 2 बाइक बरामद किए है। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव संघे नहर के नजदीक सनसान जगह पर गैंगस्टर का एक गैंग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

    सूचना के आधार पर पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई की । पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके जवाब में पुिलस ने फायरिंग की। बताया जा रहा है इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। काबू किए गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

  • पंजाबः पुलिस ने स्कूल बसों के खिलाफ की कार्रवाई, जाने कितने के काटे चालान

    पंजाबः पुलिस ने स्कूल बसों के खिलाफ की कार्रवाई, जाने कितने के काटे चालान

    बठिंडाः पंजाब में दौड़ रही स्कूल बसों के मालिक यातायात नियमों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के रुल फॉलो नहीं कर रहे हैं। जबकि पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर स्कूल बस के मालिकों/चालकों को नियमों की पालना करने और खामियां दूर करने के बारे में चेताया जा चुका है। सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना नहीं करने पर बठिंडा पुलिस ने चेकिंग आज अभियान चलाकर नियमों की उल्लंघना करने पर चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने सेंट जोसफ स्कूल की कुल 7 बसों के चालान किए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते महीने स्कूल बस के मालिकों/चालकों से मीटिंग कर उन्हें बस से संबंधित दस्तावेज समेत अन्य सुरक्षा उपाय पुख्ता करने के निर्देश दिए गए थे।

    ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि आज केवल सेंट जोसफ स्कूल की बसों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों में फर्स्ट एड किट नहीं मिली, फायर सेफ्टी उपकरण नहीं मिले, कंडक्टर/ हेल्पर नहीं मिले और बस में जरूरत से अधिक बच्चे बिठाए गए थे। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बसों में दो कैमरे लगे होने, बस का रंग येलो होने, महिला अटेंडेंट और शीशों के बाहर ग्रिल लगी होने, फर्स्ट एड किट होना, फायर सेफ्टी उपकरण होना व कंडक्टर/हेल्पर समेत अन्य कई प्रकार के नियमों की पालना अनिवार्य है। उन्होंने स्कूलों को बसों में मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

  • कुटलैहड़ भाजपा का मतदान के बाद मंथन,वीरेंद्र कंवर रहे मौजूद,

    कुटलैहड़ भाजपा का मतदान के बाद मंथन,वीरेंद्र कंवर रहे मौजूद,

    बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने मतदान का दिया रिपोर्ट कार्ड

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ से पांचवी बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमा रहे एवं राज्य सरकार में कैबिनट मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने अपने निवास स्थान गांव पलाहटा में कुटलैहड़ के 116 बूथों के अध्यक्षों  एवं 63 पँचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा मतदान की स्थिति पर मंथन किया। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में 76 प्रतिशत मतदान होना एक रिकॉर्ड है। और जनता ने डबल इंजन की सरकार के विकास पर मोहर लगाकर भाजपा सरकार के मिशन रिपीट का आगाज़ कर दिया है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र में बीते 5 बर्षो में रिकॉर्ड मतदान हुआ है और जनता ने सूझबूझ के साथ डबल इंजन की सरकार को दौवारा चुनने का फैसला लिया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी वूथ अध्यक्षों  एवं पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रचार करके डबल इंजन सरकार की 5 बर्षो की उपलब्धियों को गिनाया है। जनता ने बिकास को चुनकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कुटलैहड़ में बहुत बड़ा संगठन है। और संगठन के बलबूते ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से 1993 से लगातार भाजपा की प्रचंड जीत हो रही है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता यह भी जानती है। कि जब जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तब तव कुटलैहड़ में विकास की गति 200 की स्पीड पर पहुंची है। और जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। कुटलैहड़ में विकास का पहिया जाम हो गया है। कंवर ने कहा कि दिल्ली से लेकर शिमला तक ओर शिमला से लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र तक जनता केवल डबल इजंन पर विश्वास करके केवल बिकास को मतदान करके अपने क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने में अपना कीमती मतदान किया है। 
  • बड़ी ख़बर: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

    बड़ी ख़बर: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

    सितारगंजः उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस पलट जाने से उसमें सवार दो की मौत हो गई है। बस में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जो पिकनिक के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि किच्छा से नानकमत्ता गुरुद्वारा घुमाने के लिए एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया था। बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के लिए एक प्राइवेट बस को हायर किया गया था।

    इस बस में 51 बच्चे और सात स्कूली स्टाफ भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक सितारगंज के नयागांव के पास ये बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इसमें सवार एक छात्र और एक टीचर की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। कुछ को रेफर किया गया है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। डीएम युगल किशोर पंत ने मुआयना किया और घायलों का भी हाल चाल लिया है। वहीं बस हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने गुरुद्वारा दर्शन कराने का प्लान बनाया था।

  • जालंधरः किसान यूनियन इस दिन कर सकती है रेलवे ट्रैक जाम, सरकार को दी चेतावनी

    जालंधरः किसान यूनियन इस दिन कर सकती है रेलवे ट्रैक जाम, सरकार को दी चेतावनी

    जालंधर/वरुण: महानगर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आज प्रेस क्लब में कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 24 नंवबर को केंद्र सरकार के रेल महकमे में जो किसान संघर्ष के दौरान पर्चे उन पर दर्ज किए गए थे, उन्हें अभी तक रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 नवंबर तक रद्द नहीं किए तो रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि 24 नवंबर को किसान आंदोलन के 2 साल पूरे होने पर इस दिन को छोटू राम किसान मसीहा की जयंती पर एक विशाल जनसभा अंबाला के मोड़ा गांव में आयोजित की जाएगी।

    इसी दौरान केंद्र सरकार को अपनी मांगों को लेकर नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को गांव मौड़ां से दिल्ली के लिए निकले थे और फिर से उसी स्थान पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार को पर्चे रद्द ना करने पर रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी भी दी जाएगी। चढ़ूनी ने एमएसपी पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था, जो 2 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। जुमला मुश्तरफा मालिकाना जमीन पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि जो कोई भी इसका किसान है उस पर उसका अधिकार है।

    सरकार इसे छीन कर पंचायतों के जरिए कॉरपोरेट घरानों को देने जा रही है। सरकार को चेतावनी दी जाती है कि वह इन जमीनों को हथियाना बंद करे, नहीं तो इसके खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा। किसानों द्वारा बैंकों से लिए गए कर्ज पर गुरनाम सिंह चाढूनी ने कहा कि किसानों और मजदूरों के पिछलेर कर्जे को माफ किया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को 15 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। किसानों का तो सिर्फ 8 लाख करोड़ रुपए हैं। इसे लौटाने की भीं उन्होंने केंद्र से मांग की है। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः बेनतीजा रही पनबस और पीआरटीसी कर्मियों की सरकार के साथ बैठक, अब दी ये बड़ी चेतावनी

    पंजाब से बड़ी ख़बरः बेनतीजा रही पनबस और पीआरटीसी कर्मियों की सरकार के साथ बैठक, अब दी ये बड़ी चेतावनी

    चंडीगढ़ : पंजाब भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बस आप्रेटर व ठेका कर्मचारियों की आज पंजाब सरकार के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है। बस कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण जहां एक तरफ लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, वहीं मीटिंग के बाद यूनियन ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।

    इसके साथ ही यूनियन ने मंगलवार 15 नवम्बर को पंजाब के सीएम भगवंत मान की रिहायश का घेराव करने की चेतावनी भी दे डाली है। पनबस, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह बताया कि पंजाब सरकार के साथ किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिस करके उन्होंने 15 नवम्बर को सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

    बता दें कि पंजाब में पनबस और पीआरटीसी के लगभग 6000 से ज्यादा ठेका मुलाजिमों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, जिसके संबंध में आज चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में किसी तरह का कोई नतीजा नहीं निकल पाने के बाद पंजाब सरकार को घेरने की चेतावनी दी है।