Blog

  • विधायक विवेक शर्मा बने, वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में ऊना के प्रभारी

    विधायक विवेक शर्मा बने, वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में ऊना के प्रभारी

    वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पहुंचेगा हर घर तक, जनता को करेंगे जागरूक: विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी “वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जिला ऊना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी को संभालते ही विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में बैठक आयोजित की, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई और जिला स्तर पर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का खाका खींचा गया। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन जनता की आवाज़ है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना और जनता को वर्तमान सरकार की वास्तविकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक जनांदोलन है, जो अब ऊना जिले की हर गली-मोहल्ले, गांव और वार्ड तक पहुंचेगा।

    विवेक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की भावनाओं और अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर घर-घर दस्तक दें और लोगों को इस आंदोलन से जोड़ें। एक रणनीति के तहत तय किया गया कि आने वाले दिनों में जिला ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों—गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलैहड़ और संतोषगढ़—में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएंगे। घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे, नुक्कड़ सभाएं होंगी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान को गति दी जाएगी।

    इस मौके पर विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता की हक की लड़ाई है। वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान अब जिला ऊना में तेज़ी से आगे बढ़ेगा और कांग्रेस कार्यकर्ता इसे घर-घर तक पहुंचाकर इसे एक जनांदोलन का रूप देंगे।

  • वंगाणा: बल्ह खड्ड में डूबने से तीन युवतियों की मौत 

    वंगाणा: बल्ह खड्ड में डूबने से तीन युवतियों की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव बल्ह खड्ड में तीन युवतियों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव बल्ह खड्ड में कोमल,साक्षी पुत्री अजय कुमार,खुशी पुत्री मंजीत सिंह निवासी बल्ह तहसील बंगाणा बल्ह खड़ड़ में डूब गई जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी हॉस्पिटल थाना कलां में ले जाया गया और जिन्हे डॉ मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Jalandhar पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    सेटेलाइट से केंद्र पराली जलाने के केस करती है, लेकिन बाढ़ से डूबे गांव नहीं दिखे

    जालंधर, ENS: पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने पराली व नशे को लेकर केंद्र पर निशाने साधे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पूर्व मंत्री बलकार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहाकि एक से दो प्रतिशत डॉक्टर खराब हो सकते है और वह पुलिस में भी देखने को मिलेंगे। हालांकि राजनीति में ज्यादा मात्रा में दिखाई देंगे। वहीं नशे को लेकर सेहत मंत्री ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम लगातार चलाई जा रही है, जो परिवार के लैवल पर, गांव वासियों और आम जनता के लैवल पर लड़ाई लड़कर इस नशे को खत्म किया जा सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात और पाक बॉर्डर से नशे की खेप पंजाब आ रही है। ऐसे में उसे उठाने वाले भी पंजाब के कुछ लोग है। उन्होंने माना कि केंद्र में कुछ पैसों के लिए नशे की गोलियां नशेड़ियों को अतिरिक्त थमा दी जाती है। 18 हजार बच्चों ने पंजाब में नशे को छोड़ दिया है और वह काम सीखने में लगे हुए है। ऐसे में सोसायटी से क्राइम अगर खत्म होता है तो यह पंजाब के लिए अच्छी खबर है। सेहत मंत्री ने कहाकि पंजाब में गांवों में नशे छोड़ने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात करों तो नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के असर के बारे में पता चलेंगा कि कितने युवा अब तक नशा छोड़ चुके है। उन्होंने कहाकि नशा छोड़ने वालों को केंद्र की ओर से एक सप्ताह की गोलियां दी जाती है। ऐसे में अब केंद्रों में जहां दवाई मैनुफैक्चिंग होगी, उसको लेकर जांच की जाएंगी। जिसमें गोली में साल्ट को लेकर सारा पता लगाया जाएंगा। पंजाब में बाढ़ को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में किसानों के खेतों में पराली को आग लगने के बारे में सैलेलाइट के जरिए पता चल जाता है। लेकिन केंद्र को बाढ़ में किसानों की जमीने, फसले और उनके घर गिरते हुए दिखाई नहीं दिए। इस दौरान किसानों के भारी मात्रा में पशु पानी के बहाव में पाक की ओर बह गए, लेकिन सैलेलाइट के जरिए केंद्र को वह दिखाई नहीं दिए। सेहत मंत्री ने केंद्र को चश्मा उतारने की अपील की है। केरल, कश्मीर, बगांल में बाढ़ आने पर सबसे आगे पंजाबी लोग आए। उन्होंने कहा कि बिहार में 40 से अधिक पुल क्षतिग्रस्त हो चुके है, लेकिन उसको लेकर केंद्र द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। सेहत मंत्री ने कहाकि पंजाब में आई बाढ़ में किश्तियों से लेकर अन्य प्रंबंध पंजाब सरकार की ओर से किए गए। लेकिन केंद्र की ओर से कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 7 हजार 500 करोड़ महिलाओं के खाते में केंद्र की ओर बिहार में दिया गया। पंजाब में आई बाढ़ से महिलाओं का काफी नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र ने पंजाब की महिलाओं के खाते में एक रुपया नहीं डाला। 42 हजार करोड़ गंगा मईया की सफाई के लिए दिए गए,लेकिन गंगा मईया साफ क्यों नहीं हुई।11 हजार 500 करोड़ कोसी नदी की रोकथाम के लिए केंद्र की ओर से दिए गए। सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र बताए पंजाब में पानी की रोकथाम के लिए कितने रुपए दिए गए वह बताया जाए। लेकिन पंजाब से भेदभाव किया जा रहा है। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त राज्य को क्यों नहीं पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि गंगा मईया की सफाई के लिए केंद्र द्वारा 42 हजार करोड़ दिए गए, लेकिन गंगा मईया साफ क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब से भेदभाव किया जा रहा है। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त राज्य को क्यों नहीं पैकेज दिया। बाढ़ में डूबे 2300 गांवों को मलहम लगाने का काम केंद्र नहीं कर रही बल्कि उनके साथ अन्याय कर रही है। केंद्र से अपील करते हुए कहाकि अगर पंजाब के लिए कुछ बेहतर कर सकते है तो वह कर दें। बॉर्डर में रावी से मिट्टी उठाने को लेकर भी सेहत मंत्री ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालचाल जानने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहाकि पंजाब, हिमाचल, कश्मीर, उतराखंड, कर्नाटक, केरल सहित अन्य राज्यों में बाढ़ आई है। ऐसे में पीएम मोदी को इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से मीटिंग करके उन्हें मुआवजा देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र पाक बॉर्डर से आने वाले नशे को क्यों रोक नहीं लगा रही। इस दौरान सिविल अस्पताल में मरीज बैठ के नीचे लेटा हुआ दिखाई दिया। वहीं अस्पताल के बेड काफी गंदे दिखाई दिए। इस मामले को लेकर सेहत मंत्री ने वीडियो मांगते हुए तुरंत एक्शन लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहाकि अब तक 400 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। बाढ़ के कारण कुछ डॉक्टर गांवों में तैनात किए गए थे, जल्द वह अस्पताल में पहुंच जाएंगे। वहीं सेक्सुअल मामले में लगे आरोपों को सेहत मंत्री ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जहां उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, उस जगह पर वह पिछले डेढ साल से नहीं गए। उन्होंने कहा कि टिकट ना मिलने को लेकर यह कहानी बनाई गई है। सेहत मंत्री ने कहाकि उनका जीवन खुली किताब की तरह है। ऐसे में कोई भी पटियाला में आकर उनके बारे में पता कर सकता है। सेहत मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ साल से वह महिला से नहीं मिले। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।
  • Punjab News: Cricketer Abhishek की बहन की शादी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Cricketer Abhishek की बहन की शादी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    CM Mann भी जोड़े को देंगे आशीर्वाद

    अमृतसरः भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा के घर आज खुशी का एक बड़ा मौका है। उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी अमृतसर में धूमधाम से हो रही है। शादी को लेकर पूरे परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह और उल्लास का माहौल है। दूल्हा लविश ओबेरॉय लुधियाना से बारात लेकर अमृतसर पहुंचा, जहां उनका पूरे रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। लविश राजा महाराजा की तरह पूरे ठाठ-बाठ के साथ रोयस-रोयल कार में आए और बाद में रथ पर बैठे। शादी समारोह में बड़ी संख्या में परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

    अभिषेक शर्मा के पिता ने अपनी बेटी की शादी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आज मेरे लिए बेहद भावुक और खुशी का पल है। मैं अपनी बेटी का विवाह समारोह कर रहा हूं, यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद खास है।” शादी के शुभ अवसर पर अमृतसर में जश्न सा माहौल बना है। शर्मा परिवार ने मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं। वे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूरे उत्साह और खुशी के साथ इस खास दिन का आनंद ले रहे हैं।

    इस मौके पर दूल्हे लविश ओबेरॉय ने कहा, “मुझे खुशी है कि आज मेरी शादी कोमल शर्मा से हो रही है। अभिषेक शर्मा ने शादी से पहले एशिया कप जीता है, जो हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है।” अभिषेक के चाचा अमित व्यास ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है कि हमारी बेटी की शादी लुधियाना के लविश ओबेरॉय से हो रही है। पूरा परिवार बहुत खुश है और बड़े-बुजुर्ग भी बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए शादी समारोह में पहुंचे हैं।

     

  • Snow White ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, Necklace ने भी खींचा ध्यान

    Snow White ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, Necklace ने भी खींचा ध्यान

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस बुलगारी इवेंट का हिस्सा बनने भारत आई थी। इस इवेंट में उनके अलावा कई और भी एक्ट्रेस नजर आई परंतु सारी लाइमलाइट देसी गर्ल ने अपने नाम कर ली। बुलगारी की ओर से सर्पेंटी एग्जीबिशन रखा गया था। इस इवेंट में प्रियंका ने जो ड्रेस कैरी की थी फैंस को वो काफी पसंद आई। सभी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नजर आए।

    स्नो वाइट ड्रेस में लगी खूबसूरत 

    बुलगारी के इस इवेंट में प्रियंका ने व्हाइट कलर की बहुत ही ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में उनका स्टाइल और लुक काफी प्यारा लग रहा था। एक्ट्रेस स्नो वाइट के जैसे खूबसूरत नजर आ रही थी। इस इवेंट में सिर्फ प्रियंका की स्टाइलिश ड्रेस ने ही नहीं बल्कि उनके नेकलेस ने भी फैंस का काफी ध्यान खिंचा। गले में करोड़ों का हार पहन एक्ट्रेस ने लाइमलाइट लूट ली। देसी गर्ल ने इवेंट में Raisa Vanessa ब्रांड की व्हाइट सिल्क ट्यूल स्ट्रक्चरल ड्रेस पहनी। ड्रेस की नेकलाइन क्राउल थी और प्लीटेड पैटर्न में बनी हुई थी। इस लुक ने देसी गर्ल की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इतनी है ड्रेस की कीमत

    जहां उनकी ड्रेस का अपर पार्ट बॉडी फिटेड था वहीं लोअर पार्ट में ड्रैप्ड की डिटेलिंग दी गई। थी। इसमें नीचे की ओर व्हाइट शीर फ्रैबिक भी लगा था जिसमें प्रियंका अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही थी। प्रियंका की ये ड्रेस ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी महंगी भी थी। इसकी कीमत $5,850,00 यानी की 5,14,800 रुपये बताई जा रही है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए देसी गर्ल ने गले में बुलगारी का सर्पेंटी महारानी नेकलेस वियर किया था। इसमें व्हाइट गोल्ड से सांप वाला डिजाइन बना था और बीच में एक बड़ा सा रुबी लटका था।
    नेकलेस में भी हीरे लगे हुए थे। इंटरनेट के अनुसार, इस हार की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है। नेकलेस के साथ-साथ प्रियंका ने कानों में छोटे-छोटे डायमंड स्टड इयररिंग्स भी वियर किए थे। इसके साथ प्रिंयका ने बालों का बन बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरों काफी वायरल भी हो रही है।
  • Punjab News: ससुरालियों के घर से पिता द्वारा बच्चों को अगवा करने के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुरालियों के घर से पिता द्वारा बच्चों को अगवा करने के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के सदूचक गांव में 26 सितम्बर की सुबह तरनतारन के कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर 2 बच्चों का जबरन अगवा कर लिया था। बच्चों को अगवा करने वाला उनका पिता ही था। दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और पत्नी कई सालों से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति मनदीप सिंह औलख अपने साथियों के साथ सदूचक गांव में अपने ससुर के घर में घुसकर दोनों बच्चों का जबरन अपहरण करके ले गया था।

    इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें व्यक्ति कई युवकों के साथ घर में जबरन घुसकर बच्चों को अगवा करके ले गया था। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। आज पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर मां को सौंप दिया है। साथ ही बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    जानकारी देते डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने बताया कि 26 सितम्बर को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने साधू चक गांव में एक घर में घुसकर 2 बच्चों का अपहरण कर लिया है और घर में तोड़फोड़ भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने और परिवार के बयान दर्ज होने के बाद पता चला कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था और माननीय न्यायालय में मामला विचाराधीन है। लड़की के पति मनदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों बच्चों का अपहरण किया था और मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जा रही थीं। आज दोनों बच्चों को बरामद कर मां को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • सुबह की शुरुआत अदरक की Tea से करें, पेट की परेशानियां होंगी दूर

    सुबह की शुरुआत अदरक की Tea से करें, पेट की परेशानियां होंगी दूर

    हेल्थः अगर आप सुबह रोजाना चाय पीते है तो अदरक का इस्तेमाल जरूर करें। अदरक का इस्तेमाल सदियों से पाचन मदद करने, सूजन कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खासतौर पर वजन घटाने में अदरक की चाय एक बेहतरीन ड्रिंक है क्योंकि ये आपका मेटाबॉलिज्म तेज करती है जिससे शरीर तो तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

    ताजा अदरक की जड़ में जिंजरोल भरपूर मात्रा में होता है जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यही तत्व अदरक की चाय को एक प्राकृतिक हेल्थ बूस्टर बनाता है। भोजन के बाद अदरक वाली चाय पीने से पाचन एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं, इससे पेट फूलने की समस्या कम होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है, इसलिए यह आपके लिए हर लिहाज से एक अच्छी ड्रिंक है।

    नियमित रूप से अदरक वाली चाय पीने से सूजन से लड़ने में मदद मिलती है जिससे मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों का दर्द और मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द भी नेचुरल तरीके से कम होता है और आपको दवाएं लेने की जरूरत नहीं होती है।

    अदरक वाली चाय के सबसे बड़े फायदों में से एक यह है कि यह मतली और मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद करती है और बिना किसी दवा के प्राकृतिक तौर पर आपको आराम देती है। अदरक की चाय सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए. एक दिन में 1 से 2 कप काफी है क्योंकि इसे ज्यादा पीने से एसिडिटी या हार्टबर्न जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

  • देवरागट्टू बन्नी उत्सव के दौरान 2 युवकों की मौत, 90 घायल

    देवरागट्टू बन्नी उत्सव के दौरान 2 युवकों की मौत, 90 घायल

    देवरागट्टूः आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में देवरागट्टू बन्नी उत्सव दौरान आयोजित एक मुकाबले में 2 लोगों की मौत और 90 अन्य घायल होने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल, विजयादशमी के दिन मनाया जाने वाला बन्नी उत्सव माला मल्लेश्वर स्वामी के विवाह के बाद मध्य रात्रि की रस्मों के बाद शुरू होता है और सुबह जल्दी समाप्त हो जाता है। इसमें हर वर्ष आसपास के क्षेत्रों से हजारों ग्रामीण शामिल होते हैं।

    इस उत्सव में भाग लेने वाले लोग उपवास, ब्रह्मचर्य और आहार अनुशासन की कठोर प्रतिज्ञाओं का पालन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से मूर्ति पर अधिकार स्थापित करने के लिए पारंपरिक रूप से लाठी-डंडों की लड़ाई में भाग लेते हैं तथा कार्यक्रम के दौरान मामूली घावों पर हल्दी लगाते हैं।

    उपजिलाधिकारी मौर्य भारद्वाज ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई, जबकि दूसरे की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में कम लोग घायल हुए हैं। मौर्य ने बताया, ‘‘कुरनूल जिले में देवरागट्टू बन्नी उत्सव में लाठी-डंडों से लड़ाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी और 90 अन्य घायल हुए हैं।’’

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत पाटिल ने बताया कि लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों और 10 ड्रोन को तैनात किया गया था और 16 गांवों में 32 से अधिक जागरूकता अभियानों ने भी इस वर्ष हिंसक झड़पों को कम करने में मदद की।

  • World Smile Day: खुलकर हंसने से लंबी होगी उम्र, Stress भी हो जाएगा दूर

    World Smile Day: खुलकर हंसने से लंबी होगी उम्र, Stress भी हो जाएगा दूर

    सेहत: हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार वाले दिन वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसको मनाने की शुरुआत 1999 में हुई थी। अमेरिका के कलाकार हार्वे बॉल ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। हार्वे वो शख्स थे जिन्होंने मशहूर स्माइली फेस डिजाइन किया था। उनका ऐसा मानना था कि मुस्कान इंसान की सबसे बड़ी ताकत है और इसको पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए। इसी कारण से उन्होंने वर्ल्ड स्माइल डे की नींव रखी थी ताकि लोग कम से कम एक दिन खुलकर मुस्कुराएं और दूसरों को भी मुस्कुराने का मौका दें। परंतु आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और थकान हर किसी की जिंदगी में परेशानी बन चुके हैं। ऐसे माहौल में मुस्कुराना और भी जरुरी हो जाता है। मुस्कुराना न सिर्फ आपको अच्छा महसूस करवाता है बल्कि इससे हमारे दिमाग और शरीर को भी कई फायदे होते हैं। यह हमारे दिमाग और शरीर के लिए थेरेपी जैसा काम करता है। सिर्फ 5 मिनट खुलकर हंसने से आपके शरीर और मन को कई फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं मुस्कुराने के 5 फायदे।

    दिमाग रहेगा एक्टिव

    न्यूरोसाइंस के अनुसार, जब आप हंसते हैं तो इस दौरान दिमाग डोपमाइन, एंड्रोफिन और सेरेटोनिन रिलीज करता है। ये नैचुरल मूड बूस्टर है जो आपकी चिंता कम करेगा और आपको पॉजिटिव सोचने में मदद करेगा।

    उम्र होगी लंबी

    2010 में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह सामने आया है कि जो लोग बहुत ज्यादा मुस्कुराते हैं वे औसतन सात साल ज्यादा जीते हैं।

    तनाव होगा दूर

    कई वैज्ञानिक रिसर्च यह बताती है कि मुस्कुराने से दिमाग में हैप्पी हॉर्मोन यानी की एंडोर्फिन रिलीज करता है। एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होने से स्ट्रेस कम होगा और मूड भी तुरंत अच्छा हो जाएगा।

    इम्यूनिटी होगी मजबूत

    मुस्कुराने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी। इससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा एक्टिव हो जाएगा।

    मांसपेशियां होगी एक्टिव

    जब आप सच्चे दिल से हंसते हो तो चेहरे की कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। जायगोमैटिक और ऑर्बिक्युलरिस ओकुली मांसपेशियां भी इससे एक्टिव हो जाती हैं। यही कारण है कि जब आप दिल से हंसते है तो आपके होंठ नहीं बल्कि आंखे भी चमक जाती है। ऐसे में मुस्कान सिर्फ आपके चेहरे का ही भाव नहीं है। यह हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने वाली नैचुरल दवाई भी है। इसी कारण एक्सपर्ट्स भी रोज कम से कम कुछ मिनट खुलकर हंसने की सलाह देते हैं।
  • Punjab News: 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने घर पर किया हमला, 11वीं के छात्र का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने घर पर किया हमला, 11वीं के छात्र का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा शहर में शरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां पिपला वाली गली वार्ड नंबर 9 में लगभग 10 से 15 लोगों के एक झुंड ने पत्रकार के घर में जबरन घुसकर उसकी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनके बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान हमलावरों ने खुलेआम पिस्तौलें लहराईं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पीड़ितों ने आरोप लगाए की पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

    जानकारी देती पीड़ित महिला निवासी उड़मुड़ टांडा के वार्ड नंबर 9 पिपला वाली गली ने बताया कि उनके बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और बीते दिन वह अपना आखिरी एग्जाम देकर वापिस घर आ रहा था कि रास्ते में एक थार वाले युवक ने उसे घेर लिया और उससे मारपीट की। उनका बेटा किसी तरह वहां से भाग आया और घर आकर उसने सब कुछ बताया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने कहा कि वह घर आकर देखता है। वहीं थोड़ी देर बाद करीब 10 से 15 युवक हथियारों के साथ लेस होकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया।

    बदमाशों ने उनके बेटे को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा और उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं आरोपियों ने महिला के साथ भी बुरा व्यावहार किया और उनके घर का सामान भी तोड़ दिया। वहीं महिला ने कहा कि हमलावरों ने उसे धमकी दी कि उनका तो बम ब्लास्ट में भी नाम आया था वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सके तो आप क्या करलेंगे। महिला मुताबिक, बदमाश उनके घर से नकदी भी लेकर गए है और सामान की भी तोड़फोड़ करके गए हैं।

    बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो बम ब्लास्ट केस में एनआईए (NAI) ने तलब कर रखा है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ पूरी हो चुकी है, लेकिन वह अब खुलेआम ऐसे अपराधों में शामिल पाया जा रहा है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

    वहीं हमलावरों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हमले से डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च न्यायालय या मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।