Blog

  • Punjab News: ड्यूटी पर तैनात फौजियों पर गाड़ी चालक ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी पर तैनात फौजियों पर गाड़ी चालक ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव बेगोवाल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गाड़ी में सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने सिविल वर्दी में तैनात सेना के 2 जवानों पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना दोनों फौजियों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव बेगोवाल में आर्मी की एक्सरसाइज कुछ दिनों से चल रही थी।

    जहां देर रात एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने सिविल वर्दी में डयूटी पर तैनात फौजियों पर फायरिंग कर दी। दरअसल, कर्नल ने शिकायत दी थी कि दोनों ने स्कार्पियों गाड़ी चालक को रोककर तालाशी लेनी चाही तो गाड़ी सवार व्यक्ति ने फौजियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक गोली गाड़ी पर लगी है। गनीमत यह रही कि गोली किसी फौजी को नहीं लगी। फौजियों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • चलती Thar पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे

    चलती Thar पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे

    गोरखपुरः देर रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में थार सवार मां-बेटे बाल-बाल बच गए। थार सवार युवक ने कई किमी तक गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई। फायरिंग में गाड़ी के शीशे और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह बुलेट के निशान हैं। गाड़ी के पीछे बड़ा पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है- योगी सेवक। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

    बेलघाट में बहादुरपुर के रहने वाले कारोबारी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि वह मां के साथ थार गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे। सोमवापुर को रात 8 बजे लिंक एक्सप्रेस-वे पर अचानक दो बाइक से आए 4 हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया। दो हमलावरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। पीछे बैठे 2 लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 5 राउंड गोली चली जो गाड़ी की विंडशील्ड और दरवाजे पर लगीं। बचने के लिए कई किमी तक गाड़ी दौड़ा दी। धीरज प्रताप ने गांव सोपाही के ही रहने वाले दुर्गेश सिंह पर हमले का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ मौके पर पहुंचे। थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में ले गए।

  • Jalandhar News: नगर निगम ने किया RTI Activist की एंट्री पर बैन, आदेश जारी

    Jalandhar News: नगर निगम ने किया RTI Activist की एंट्री पर बैन, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम में आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की एंट्री बैन कर दिया गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट की एंट्री पर बैन को लेकर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन और मेयर वनीत धीर की ओर से ऑर्डर निकाले गए है। यह आदेश निगम की मेन बिल्डिंग के मुख्य दरवाजों पर भी चिपका दिए गए हैं और निगम पुलिस मुखी तथा सभी विभागों को इस बाबत सूचित भी कर दिया गया है।

    आदेशों में लिखा गया है कि सिमरनजीत सिंह ने गत दिवस बिल्डिंग विभाग के क्लर्क नितिन शर्मा के ऑफिस में बिना इजाजत एंट्री की और वहां पड़ी फाइलों को खोलकर कुछ पन्नों के फोटो इत्यादि खींचे तथा सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की । गौरतलब है कि बिल्डिंग क्लर्क नितिन शर्मा के साथ यह घटना 5 मार्च को हुई थी, जिस बाबत शिकायत कमिश्नर और मेयर पास पहुंची थी। इस शिकायत के आधार पर 2 अप्रैल को एंट्री बैन संबंधी आदेश निकाले गए।

     

  • शादियों के सीजन से पहले 6,626 रुपए सस्ती हुई चांदी, इस दिन बनाया था All Time High

    शादियों के सीजन से पहले 6,626 रुपए सस्ती हुई चांदी, इस दिन बनाया था All Time High

    बिजनेसः शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में आज भी नरमी है। चांदी 3,047 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव पर बिक रही है। इससे एक दिन पहले भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट आई थी। यानी, दो दिन में चांदी 6,626 रुपए सस्ती हुई है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹8,024 गिर चुकी है।
    वहीं, सोना 669 रुपए महंगा हुआ है। यह 91,014 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,790 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 91,640 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,690 रुपए है।

    चांदी में गिरावट के 3 कारण
    ट्रंप की टैरिफ नीति: ट्रेड पॉलिसी में चांदी पर डायरेक्ट टैरिफ से छूट मिली है। इससे कीमतों में पहले से जुड़ा टैरिफ प्रीमियम हट गया, जिससे दाम नीचे आए। चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पर आर्थिक मंदी की आशंका ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती न करने के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे चांदी जैसे धातुओं की कीमतें घटीं।

  • Punjab News: बड़ा हादसा, नाले में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ा हादसा, नाले में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के गांव हस्ती वाला में बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से भरी गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की स्कूल बस नाले में गिर गई है। गनीमत यह रही इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

    जिन्हें गांव वासियों की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 30 बच्चे सवार थे। घटना के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

    चालक जग्गा सिंह ने बताया कि उसकी वैन में 30 बच्चे सवार थे। सुबह 7:00 बजे वह विभिन्न गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही नाले के पुल के ऊपर पहुंचा तो वैन का चक्का खुल गया और वैन सीधा पुल से नाले में जाकर गिरी। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चों को हल्की चोट लगी है। चालक ने कहा कि वह वैन को बहुत धीरे-धीरे चल रहा था इसलिए काफी बचाव हुआ है।

    वहीं हादसे पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में सेम नाले में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों की मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। परमात्मा से सभी की कुशलता और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

  • Jalandhar News: NRI के घर से 50 हजार नकदी, 500 अमेरिकन डॉलर सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: NRI के घर से 50 हजार नकदी, 500 अमेरिकन डॉलर सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: अलावलपुर पुलिस चौकी के अधीन आते गांव जफल झिंगर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एनआरआई भाइयों के बंद घरों को निशा बना या। गत रात तीन अलग-अलग घरों में घुसकर चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। इस संबंध में किसान नेता दलवीर सिंह भोगल ने बताया कि उनके मित्र प्रदीप सिंह तूर अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे हैं।

    वह अक्सर वापस पंजाब आते हैं और उनके बंद मकान में दो अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर करीब 50 हजार रुपए की नकदी, 500 अमेरिकन डॉलर, पीतल के बर्तन, विदेशी कपड़े, जूते व अन्य कई कीमती सामान चुरा ले गए। प्रदीप सिंह तूर को अपने घर में हुई चोरी का पता तब चला जब उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिन्होंने अपने मित्र दलवीर सिंह भोगल से उनके घर में हुई चोरी के बारे में बात की।

    इसी रात चोरों ने उसी गांव के इंगलैंड निवासी बलवीर सिंह के घर भी चोरी की। वहीं रिटायर्ड फौजी कर्नल सुखबीर सिंह के घर से मोन ब्लॉक की मोटर और समान चोरी कर ले गए। इस संबंध में दलवीर सिंह भोगल ने अलावलपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। अलावलपुर पुलिस पार्टी ने घटनास्थल का जायजा ले लिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि चोरियों की जांच जारी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: आवारा कुत्ते ने बेहरमी से 6 वर्षीय बच्चे को नोचा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    Jalandhar News: आवारा कुत्ते ने बेहरमी से 6 वर्षीय बच्चे को नोचा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    जालंधर, ENS: आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला वडाला चौक के अधीन आते टॉवर एंक्लेव से सामने आया है, जहां कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल बच्चे की पहचान 6 वर्षीय सार्थिक के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पिता देवनाथ भाटिया ने कहा कि बच्चों को गली में खेलने से रोका नहीं जा सकता। लेकिन दूसरी ओर कुत्तों के बढ़ रहे आतंक के चलते उसके बेटे को हलके कुत्ते ने काट लिया। दरअसल, बच्चे की बाजू पर कुत्ते ने बुरी तरह से नोचा है। बताया जा रहा हैकि बच्चे की बाजू पर एक इंच से अधिक गहरे कुत्ते ने घाव दिए है। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्चे के मन में डर इतना भर गया कि वह किसी से बात नहीं कर रहा था। घटना में गनीमत यह रही उसे ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई है। इस दौरान परिजनों ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में जब बेटे को टीका लगवाने गए तो हैरान रह गए, जहां उन्हें डॉक्टरों से पता चला कि एक दिन में 50 केस कुत्ते काटने के उनके पास आए थे। इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से कुत्तों का हल करने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि आज मेरे बेटे को कुत्ते ने काटा है, कल किसी ओर के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर सरपंच संगीता रानी से बात की। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बच्चे का ट्रीटमेंट करवाया। इस दौरान सरपंच ने आवारा कुत्तों को खाना ना देने की लोगों से अपील की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खड़ा था, इस दौरान सामने से कुत्ता भागकर आया और उसे काटने लग गया। बच्चा अपनी जाने बचाने के लिए सामने घर के गेट तक गया, लेकिन कुत्ता उसे वहां पर बुरी तरह से जमीन पर लेटाकर नोचने लग गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर गली के लोग भागकर आए और उन्होंने कुत्ते के चुंगल से बच्चे को बचाया।
  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर आशु पर लगाई मोहर, दिया टिकट

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर आशु पर लगाई मोहर, दिया टिकट

    लुधियानाः जिले उपचुनाव को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई है। सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। हालांकि आप पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उपचुनाव के लिए पहले से ही टिकट दे दी है। वहीं कांग्रेस हाईकमान की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब विधानसभा के 64 – लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    जिसके चलते अब भारत भूषण आशु लुधियाना उपचुनाव में उतरेंगे। कांग्रेस ने इस संबंधी एक पत्र जारी कर सूचित किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब विधानसभा के 64 – लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  • Jalandhar के SSP Harvinder Singh Virk नियुक्त, देखें लिस्ट

    Jalandhar के SSP Harvinder Singh Virk नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS : पंजाब सरकार में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है तथा इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने आज फिर से प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत तीन आई.ए.एस. और 2 पीपीएस आफिसर बदल दिए गए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आई.ए.एस. परमिंद्रपाल सिंह, राहुल चाबा व अनिल गुप्ता के नाम शामिल हैं। वहीं पीपीएस आफिसर में जालंधर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह और हरविंदर सिंह विर्क का तबादला किया गया है। हरविंदर सिंह विर्क को जालंधर देहात में एसएसपी गुरमीत सिंह की जगह नियुक्त किया गया है। हरविंदर सिंह विर्क जालंधर में पहले बतौर डीसीपी सेवाएं दे चुके हैं। गुरमीत सिंह को जोनर एआईजी सीआईडी पटियाला बनाकर भेजा गया है।

    वहीं परमिंद्रपाल सिंह को विशेष सचिव, स्थानीय सरकार विभाग और अतिरिक्त चार्ज कमिश्नर, नगर निगम एस.ए.एस. नगर और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक पंजाब संचार लिमिटेड में तैनात किया गया है, जबकि राहुल चाबा को वधीक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पुनः प्रोत्साहन ब्यूरो (श्री संदीप हंस, आई.ए.एस. को इस अतिरिक्त चार्ज से मुक्त करते हुए) और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक, पंजाब सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड में तैनात किया गया है।

     

  • आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। आज के दिन को महाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। थोड़ी और मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि:आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता महागौरी को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज कार्यों में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते है, घर वाले भी आपके रिश्ते से सहमत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आयेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आप पर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। जो लोग किसी नए काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वो फिलहाल इसे टाल दें। माता-पिता आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर आप आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो जरूरत का सामान लेना न भूले। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपके दोस्त आपसे मदद मांगेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आज देवी दर्शन के लिए जाएंगे। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। छात्रों को आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, सफलताएं मिलती रहेंगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके खास रहने वाला है। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।