Blog

  • पंजाबः AIIMS Hospital के बाहर नर्सों ने धरना लगाकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

    बठिंडाः एम्स हॉस्पिटल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एम्स हॉस्पिटल के बाहर स्टाफ की नर्सों ने धरना लगा दिया। इस दौरान एम्स हॉस्पिटल के प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान स्टाफ नर्सों की ओर से एम्स अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टाफ नर्सों का कहना है कि वह पिछले 3 साल से एम्स अस्पताल में काम कर रहे हैं और उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है और ना ही नई वैकेंसी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से ऐसे ही प्रोटेस्ट कर रहे हैं लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी जा रही है। जिसके चलते आज उन्होंने इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद कर दी।

    इससे पहले नर्सिंग स्टाफ द्वारा हर रोज शाम के समय कैंडल मार्च निकालकर विरोध बताया जा रहा था। दूसरी तरफ एम्स प्रबंधन हड़ताल पर जाने वाले नर्सिंग स्टाफ पर करवाई करने की बात कर रहा है। जबकि नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनको सस्पेंशन के ऑर्डर भी दिए गए हैं। इस पर एम्स के डायरेक्टर का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ वाले लोगों की हमदर्दी लेने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।

    जबकि उनके द्वारा किसी को भी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस समय अस्पताल में 600 के करीब नर्सिंग स्टाफ काम कर रहा है। नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रोबेशन पीरियड को 2 साल का करने, कर्मचारियों की पदोन्नति करने व एक महीने में आठ छुट्टियां देने की मांग की जा रही है। वहीं, हड़ताल पर गए नर्सिंग स्टाफ के कारण अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी का काम भी प्रभावित हुआ। जबकि ओपीडी में तो डॉक्टरों द्वारा रूटीन का चेकअप कर दिया गया। लेकिन आईपीडी में मरीजों को समस्याएं झेलनी पड़ी। हालांकि एम्स प्रबंधन का दावा है कि उनके द्वारा कोई भी सेहत सेवा प्रभावित नहीं होने दी गई है। 

    हड़ताल पर गए नर्सिंग स्टाफ की जगह पर जेआर डॉक्टरों व नर्सिंग के विद्यार्थियों को लगाया गया है। जिनके द्वारा ड्यूटी कर अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनके द्वारा अभी तक आईपीडी व इमरजेंसी सेवाओं में काम नहीं बंद किया गया। फिलहाल सिर्फ ओपीडी का स्टाफ ही प्रदर्शन कर रहा है। यहां तक कि आईपीडी में भी स्टाफ शिफ्ट वाइस कम कर रहा है। अगर उनकी मांगों को नहीं पूरा किया था तो वह इमरजेंसी सभाओं को भी ठप कर सकते हैं।

    एम्स प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती भारत सरकार द्वारा बनाई गई मिशन भर्ती नीति के दायरे में आती है। संस्था भर्ती के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करती है और उन्हें लागू करती है और भर्ती से संबंधित कोई भी मांग संस्था के अधिकार से परे है। जबकि 8 वर्किंग ऑफ की मांग के संबंध में यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वर्किंग ऑफ का आवंटन भारत सरकार द्वारा स्थापित नियमों के अनुपालन में है। ऐसा लगता है कि यह मांग अन्य संस्थानों की प्रथाओं से प्रभावित है, जिनका एम्स बठिंडा से कोई संबंध नहीं है।

  • पंजाबः राज्यपाल और सरकार में फिर हुई तकरार! अब राष्ट्रपति को भेजे 3 बिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर राज्यपाल और सरकार आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधानसभा से पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को सुरक्षित रख लिया है। राजभवन ने जानकारी दी है कि इन बिलों पर राष्ट्रपति के साथ चर्चा की जाएगी। जिन तीन विधेयकों को राज्यपाल ने सुरक्षित रखा है, उनमें पंजाब यूनिवर्सिटी नुकसान संशोधन बिल, सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक और पंजाब पुलिस संशोधन विधेयक शामिल हैं। ये सभी बिल जून में विधानसभा से पास हो गए थे।

    मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पिछले 5 महीने से लंबित तीन विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इन तीनों विधेयकों को स्वयं पारित करने के बजाय राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसका मतलब है कि इन बिलों में कुछ समय की देरी हो सकती है।

    बता दें कि 19 और 20 जून को बुलाए गए विधानसभा सत्र में सरकार ने चार विधेयक पारित किए थे, जिनमें से एक विश्वविद्यालय सेवा संशोधन विधेयक था, जिसे हाल ही में पारित किया गया था। जबकि तीन विधेयक पंजाब यूनिवर्सिटी कानून संशोधन विधेयक, सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 और पंजाब पुलिस संशोधन विधेयक 2023 राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर व्यक्ति ने किया हमला

    मोहाली : गांव सिल में स्थित गुरुद्वारा साहिब से बड़ी घटना का मामला सामने आया है, जहां सिल के गुरुद्वारा रामदासिया साहिब में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की परिक्रमा करने के बाद ग्रंथी पर हमला कर दिया और पाठ करते हुए ग्रंथी को आरोपी घसीटता हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे ले आया और गुरु की हजूरी में ही मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों आपस में गुत्थम-गुत्थी हुए। ग्रंथी ने इसका विरोध किया।

    इसी दौरान आरोपी ने गुरु की हजूरी में कपड़े उतारने शुरू कर दिए और अपने पूरे कपड़े उतार दिए।  फिलहाल अभी इस उक्त घटना की कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। उक्त घटना वहां गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गुरुद्वारा साहिब में आरोपी की इस हरकत को लेकर  गांव के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है।

    मामला काफी गरमाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की हैं। मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि जब गुरुद्वारा साहिब में सुबह के समय घटना हुई तब वहां ज्यादा लोग नहीं थे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦੀ ਯਾਰੀ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ-ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਹੋ ਰਹੇ ਚਰਚੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਥੇਦਾਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਯਾਰੀ ਦੇ ਚਰਚੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਥੇਦਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਕਨੇਡਾ ਤੋਂ ਸਭ ਕੁਝ ਛੱਡ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹਾਂ। ਜਾਨਵਰਾਂ ਅਤੇ ਪੰਛੀਆਂ ਦਾ ਮੋਹ ਮੈਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਿੱਚ ਲਿਆਇਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਕਬੂਤਰਾਂ ਨੂੰ ਮੇਰੇ ਵਜੋਂ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ

    ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਕਬੂਤਰ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਬਾਈਕ ਦੇ ਉੱਤੇ ਰੇਸ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬੋਡੀਗਾਰਡ ਬਣ ਕੇ ਹਰ ਵਕਤ ਨਾਲ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਮੈਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਵੀ ਜਾਵਾਂ ਉੱਡ ਕੇ ਮੈਨੂੰ ਲੱਭਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੋਢੇ ਉੱਪਰ ਆ ਕੇ ਬੈਠ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਗੱਲ ਦੇ ਜ਼ਿਆਦਾ ਚਰਚੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਕਈ ਲੋਕ ਇਹਨਾਂ ਕਬੂਤਰਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਦੇ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः शादी के लिए कार बुक करने जा रहे दूल्हे की हादसे में हुई मौ’त 

    फिरोजपुरः फरीदकोट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए कार बुक करने जा रहे दूल्हे की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक की अगले माह शादी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक के घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और युवक अपनी शादी के लिए कार बुक करने जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता बलदेव सिंह पुत्र प्यारा सिंह द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार उनके बेटे गुरदीप सिंह उर्फ ​​कोफी की जनवरी माह में शादी थी।

    जिसके चलते डोली वाली कार बुक करने के लिए बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह और उसके दोस्त नरेंद्र जा रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर क्राउन पैलेस के पास पहुंचे, तो गुरदीप सिंह ने कहा कि उसे पेशाब करने के लिए जाना है, जिसके कारण वह सड़क किनारे रुका और पेशाब करने के लिए लगा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार कार लेकर भाग निकला। जबकि गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • नरेंद्र तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ सहित BJP के 12 सांसदों ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। चुनाव में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को ऐसे 12 सांसदों ने इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है। जबकि तेलंगाना में आठ सीटें जीती हैं। बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को चुनाव लड़ाया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था।

    अब बीजेपी हाईकमान ने विधानसभा चुनाव जीते हुए सांसदों से मुलाकात की और संसद सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी सदस्य इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे। इस्तीफा देने वालों में प्रहलाद पटेल और नरेंद्र तोमर केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी इस्तीफा देंगी।

    इस तरह, केंद्रीय कैबिनेट में तीन मंत्री कम हो जाएंगे। इसके अलावा, राजस्थान के सांसद बाबा बालकनाथ भी इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने वाले सांसदों की संख्या 12 बताई गई है। वहीं, बीजेपी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जल्द ही ऑब्जर्वर भी भेजे जाएंगे। आज यानी बुधवार शाम या कल सुबह तक पर्यवेक्षक दिल्ली से जाएंगे। तीनों राज्यों में शनिवार और रविवार को विधायक दल की बैठक होगी। उसमें मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

    राजस्थान से…

    -राज्यवर्धन राठौड़
    -दीया कुमारी
    – किरोड़ी लाल मीना (राज्यसभा सदस्य)

    मध्य प्रदेश…

    – नरेंद्र तोमर
    – प्रहलाद पटेल
    – राकेश सिंह
    – रीति पाठक
    – उदय प्रताप सिंह

    छत्तीसगढ़..

    – गोमती साईं
    – अरुण साव

  • फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी की बेरहमी से की ह’त्या, शव को कंबल में छुपाकर भागा

    फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी की बेरहमी से की ह’त्या, शव को कंबल में छुपाकर भागा

    नई दिल्ली : ठाकुरगंज के रौशन नगर में फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी की नुकीले धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी। उसने पत्नी की गर्दन के चारों ओर और दोनों हाथ की कलाई पर 10 से 12 वार किए। इसके बाद शव पर कंबल डालकर ऊपर फोल्डिंग बिछा दी। भागते समय वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, जेवर और नकदी भी ले गया। आरोपित के साले ने ठाकुरगंज थाने में बहन की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। डीसीपी पश्चिम ने राहुल राज ने आशंका जताई है कि रुपये के विवाद में आरोपित ने पत्नी की जान ले ली है। फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर उर्फ आनंद अग्रहरि ठाकुरगंज के रौशन नगर में पत्नी जाह्नवी उर्फ संध्या (34), बेटे तनिष्क (15) और शौर्य (9) के साथ रहता था। मंगलवार सुबह आनंद छोटे बेटे शौर्य को राजाजीपुरम में स्थित जयपुरिया स्कूल छोड़ने गया था। बड़ा बेटा तनिष्क स्कूल नहीं गया था। आनंद ने करीब 11:30 बजे शौर्य को स्कूल से वापस लाया और घर के बाहर छोड़ दिया। वह काम से जाने की बात कहते हुए वहां से चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। शौर्य घर के अंदर गया और मां को तलाशने लगा। अंदर कमरे में पहुंचने पर उसने फर्श और दीवार पर खून देख। कमरे में पड़ी फोल्डिंग चारपाई के नीचे फर्श पर खून बहकर आ रहा था।

    खून से लथपथ शव पड़ा था

    इस पर उसने फोल्डिंग के नीचे झुक कर देखा। नीचे कंबल में लिपटे मां के शव को देखकर शौर्य सहम गया। उसने आनन-फानन में नाका के दुगावां निवासी नानी कमला को फोन कर मां के बेड के नीचे पड़े होने और कमरे में खून बहने की बात बताई। इस पर कमला ने संध्या के घर के पास रहने वाली रिश्तेदार रोशनी को कॉल की और फिर वो दोनों आनंद के घर पहुंच गईं। कमरे में संध्या का खून से लथपथ शव पड़ा देख उन्होंने पुलिस को फोन किया। हत्या की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस, डीसीपी राहुल राज और एसीपी चौक सुनील कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे गए।

    डीवीआर साथ ले गया

    ठाकुरगंज के रौशन नगर में फिजियोथेरेपिस्ट ने मंगलवार सुबह पत्नी की नुकीले धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी। उसने पत्नी की गर्दन के चारों ओर और दोनों हाथ की कलाई पर 10 से 12 वार किए। इसके बाद शव पर कंबल डालकर ऊपर फोल्डिंग बिछा दी। भागते समय वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, जेवर और नकदी भी ले गया। आरोपित के साले ने ठाकुरगंज थाने में बहन की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। डीसीपी पश्चिम ने राहुल राज ने आशंका जताई है कि रुपये के विवाद में आरोपित ने पत्नी की जान ले ली है।

  • पंजाबः इंसाफ के लिए ASI काट रहा अफसरों के पास चक्कर, रो रोककर सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पुलिस कर्मी खुद अपने प्रशासन के आगे गुहार लगा रहा है। दरअसल, पीड़ित एएसआई रूप सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी को वापिस लेने के लिए रोते हुए एसएसपी दफ्तर में शिकायत लेकर पहुंचे। मैस में तैनात एएसआई ने आरोप लगाए है कि भगत नामक हवलदार ने उसकी पत्नी को जबरदस्ती अपने पास रखा हुआ है। जिसके लिए पीड़ित एएसआई ने एसएसपी से उक्त मामले में इंसाफ की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उक्त पुलिस अधिकारी बॉक्सिंग का खिलाड़ी रह चुका है और गोल्ड मैडल विजेता है।

    एसएसपी दफ्तर पहुंचे एएसआई रूप सिंह ने बताया कि एक पुलिस कर्मचारी ने उसकी पत्नी को जबरदस्ती अपने पास रखा हुआ है। इस मामले में वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है पर पुलिस विभाग ने उसकी कोई मदद नहीं की। वह अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगाने के लिए मजबूर है पर अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला। रोते हुए उसने मांग की कि उसकी पत्नी को उक्त पुलिस अधिकारियों को चंगुल से छुड़वा कर उसके हवाले किया जाएं। उक्त एएसआई अपने समय में अच्छा मुक्केबाज था और गोल्ड मैडल विजेता भी है पर आज वह बेबस नजर आ रहा है और इंसाफ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ Shri Akal Takht Sahib ਤੇ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਇਆ ਫੈਸਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਅਚਨਚੇਤ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਸੁਲਤਾਨ ਸਿੰਘ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। 2 ਘੰਟੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਚੱਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਕੱਤਰਿ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਤੇ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਸ ਬਾਰੇ ਵਿਸਤਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਹੀ ਖੁਦ ਦੱਸਣਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਹੀ ਦੇਖ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀਆਂ ਕਮੇਟੀਆਂ ਵੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹਨ। ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਰੱਖੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਤਿਆਰ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਆਕਾਸ ਰਾਈਆਂ ਇਹ ਲੱਗ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਕਿ ਅੱਜ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਕੋਈ ਅਹਿਮ ਅਦੇਸ਼ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਕੀ ਕੁਝ ਵਿਚਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਖੁਦ ਹੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਦੱਸਣਗੇ।

  • पंजाब : Gold medal जीत कर लौटी बेटी का हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    नंगल : नयां नंगल की बेटी व ब्लू बेल्ट प्राप्त अरूण शर्मा व सुषमा शर्मा की होनहार बेटी दिव्या शर्मा ने 3 दिसंबर को राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल और एक लाख रूपए का पुरस्कार प्राप्त कर अपने अभिभावकों, क्षेत्र व पंजाब का नाम रौशन किया। दिव्या शर्मा की इस उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर पाई जा रही है। लोग इस होनहार बेटी की उपलिब्ध पर परिवार को बधाई देने पंहुच रहे है। राष्ट्रपति से सम्मानित होकर नंगल लौटी दिव्य का आज ढोल नगाड़ों और फूल मलाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। बता दें कि दिव्य की आंखों की रौशनी 75 प्रतिशत से भी अधिक कम है और उसे वर्ष 2016 में भी प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

    पंजाब विश्वविद्यालय से अग्रेजी की एसए कर चुकी दिव्या लैपटॉप  पर स्क्रीन रोडर को सुन कर पूरा काम करती है। दिव्या की माने तो कक्षा सातवीं में उसकी आंखों की रौशनी कम होने के कारण स्कूल से निकाल दिया था और उसके बाद की पूरी शिक्षा घर बैठ कर ही की।दिव्या ने आन रोडियो ‘उड़ान’शुरू किया। जो आज 115 से भी अधिक देशों में सुना जा रहा है। अप्रैल 2014 में उमंग फाऊंडेशन नामक समाजसेवी संस्था ने दिव्या को शिमला में प्रेस कोसिल को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।