Blog

  • जालंधर: देर रात चाइना डोर के खिलाफ पुलिस की रेड, 140 गट्टू किए बरामद

    जालंधर: देर रात चाइना डोर के खिलाफ पुलिस की रेड, 140 गट्टू किए बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अवतार नगर गली नंबर दस में व्यक्ति के घर रेड कर उसके कब्जे से 140 गट्टू चाइना डोर के बरामद किए हैं। पुलिस ने रेड के दौरान अवतार नगर निवासी चंद्रप्रकाश को अपनी हिरासत में ले अपने साथ थाने ले गई है मामले की जांच में जुट गई है।

    बता दें कि चाइना डोर के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी के तहत पंजाब के कुछ जिलों में पुलिस में चाइना डोर से उड़ाने वाले व्यक्तियों पर ड्रोन के जरिए से कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी चाइना डोर लुका छुपी से बेच रहे हैं। 

  • जालंधर: महिला के मर्डर केस की कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: महिला के मर्डर केस की कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशो पर जालंधर पुलिस ने लूट की नीयत से लुटेरों द्वारा घर में घुस महिला की हत्या करने वाले मामले को कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की थी जो पैदल ही शिकार की तलाश में इलाके में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है। 

    पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट ब्रेक सी.पी द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट और हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।

     बता दें लुटेरों ने लूट के दौरान घर में मौजूद 49 वर्षीय महिला का गला रेत हत्या कर दी है। यही नहीं लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। जिस समय हत्या हुई महिला का बेटा अपने कमरे में सो रहा था और घर पर काम करने वाली महिला घर की छत पर थी। पुलिस ने आरोपियों से 16 मोबाइल, एक छुरा, कटर, गहने , डीवीआर और खून में सने कपड़े बरामद किए है।

  • 500 नशे की गोलियों सहित एक काबू

    500 नशे की गोलियों सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: गांव भदसाली में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक से 500 प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। आरोपित चिकित्सक की पहचान तरसेम लाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी लोअर भदसाली के रुप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
    उपमंडल हरोली के डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थी कि भदसाली गांव में क्लिनिक पर प्रतिबंधित दवाईयां लोगों को दी जाती हैं। पुलिस ने जब क्लिनिक पर दविश दी तो वहां घर से 50 पत्ते, 500 गोलियां एलपोजोलम बरामद की।  उन्होंने बताया कि आरोपित चिकित्सक को बुधवार को ऊना की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधर/वरुणः देहात थाना आदमपुर की पुलिस ने नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि डीसएपी सरबजीत सिंह रॉय की अगुवाई में थाना प्रभारी हरदीप सिंह और उनकी टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया है।

    थाना आदमपुर के एएसआई गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बलजिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मुहदीपुर जट्टां आदमपुर के घर रेड की तो आरोपी पुलिस को देखकर घर से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी के कमरे से एक पिस्टल 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। 

    इसी तरह एएसआई भगवंत सिंह ने जंडूसिंघा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ी नंबर पीबी-10 एचजे 3577 आती दिखाई दी। गाड़ी में सवार आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह, जगदीश पुत्र सतपाल निवासी डोमेली रावलपिंडी, अमनदीप जस्सल पुत्र मंजीत सिंह निवासी भबियाना के रूप में हुई। पुलिस ने तालाशी ली तो गाड़ी से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर फर्जी अफसरों की रेड, देखें वीडियो

    स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर फर्जी अफसरों की रेड, देखें वीडियो

    मुंबईः झावेरी बाजार इलाके में एक बिजनेसमैन के कार्यालय पर चार लोगों ने नकली ईडी का अधिकारी बन रेड मार दी और 25 लाख नकद के साथ 1.70 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए। मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की है।

    मुंबई के बिजनेसमैन के कार्यालय पर ED की रेड

    बताया जा रहा है कि मुंबई के एलटी मार्ग स्थित एक बिजनेसमैन के कार्यालय पर ईडी ने छापेमारी की। बाद में खुलासा हुआ कि जो लोग रेड करने आए थे वो सभी अधिकारी फर्जी थे। बता दें कि मुंबई पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

    स्पेशल 26 फिल्म के तर्ज पर की छापेमारी

    बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी ईडी अधिकारियों ने कारोबारी के ऑफिस में छापेमारी की और लाखों रुपये के साथ-साथ 3 किलो का सोना लेकर फरार हो गए। बता दें कि इस मामले में 4 में से केवल 2 लोगों की ही पकड़ा जा सका है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

  • इनोकिड्स – प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

    इनोकिड्स – प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के में वर्ष 2023-24 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इनो किड्स की कोऑर्डिनेटर बनदीप ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी। बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए।

    इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स तथा मोटिवेशनल स्पीकर शर्मिला नाकरा ने माता-पिता के साथ ‘गुड पेरेंटिंग’ टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी। इनोकिड्स की डिप्टी डायरेक्टर  अलका अरोड़ा ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा बताया कि फरवरी में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

  • होशियारपुरः पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी, पड़ोसी पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियों

    होशियारपुरः पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी, पड़ोसी पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियों

    होशियारपुरः गांव बिलासपुर में पुलिसकर्मी सहित उसके परिवार की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने परिवार सहित गली में अपने पड़ोसी पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। इस घटना में पुलिकर्मी को उसके परिवार वालों ने रोकने की बजाए खुद भी पड़ोसी पर हमला करने लगे।

    इस घटना की वीडियो गांव के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी द्वारा हमले का शिकार हुए परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    इस मामले संबंधी जानाकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान प्रगट सिंह के रूप में हुई है और वह पीआटीसी में पुलिस मुलाजिम के पद पर तैनात है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • आईईसी यूनिवर्सिटी करेगी गणतंत्र दिवस पर बाइक रैली का आयोजन

    आईईसी यूनिवर्सिटी करेगी गणतंत्र दिवस पर बाइक रैली का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: कालूझींडा के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हिमाचल राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय बाइक राइड का आयोजन, 25 व 26 जनवरी को किया जा रहा है। ”हिमाचली बाय हार्ट, इंडियन बाय स्पिरिट” थीम पर आयोजित इस ‘बीबीएन बाइक राइड’ कार्यक्रम में अब तक लगभग 80 बाईकर्स ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के संविधान के प्रति अपने कर्तव्य निष्ठा तथा उसके मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन करने के साथ साथ हिमाचल राज्यत्व दिवस के अवसर पर अपनी अलग पहचान सुनिश्चित करने का सन्देश दिया जायेगा।

    इस  बाइक रैली का शुभारंभ 25 जनवरी को होगा जो पहले दिन दिल्ली से आईईसी यूनिवर्सिटी तक तथा अगले दिन आईईसी यूनिवर्सिटी से बद्दी, नालागढ़ होते हुए वापिस दिल्ली तक मातृभूमि के सम्मान का सन्देश देगी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो देशभक्ति और देशप्रेम की भावना से पूर्ण होगे साथ ही साथ इस कार्यक्रम में प्रोफेसनल म्यूजिकल बैंड ‘जाहिर’ के द्वारा इस कार्यक्रम को और रोमांचक बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम आईईसी विश्वविद्यालय, दिल्ली के डी आर ई आर (दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स) बाइकर्स ग्रुप के सहयोग से आयोजित कर रहा है।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि 

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि 

    मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे समारोह के मुख्य आकर्षण केंद्र 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि करेंगे।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 11.02 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत 11.10 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री साढ़े 11 से 11.45 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त योगा के साथ-साथ स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी वर्करों, कलामंचों द्वारा देश भक्ति से संबंधित समूहगान, लघु नाटिकाओं की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 

  • बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

    बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों से लिंगानुपात में हुई बढ़ौत्तरी – डीसी

    गरिमा व सम्बल योजना के तहत वितरित किए आर्थिक सहायता राशि के चैक

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय समारोह जिला कार्यक्रम अधिकारी के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। इस मौके पर राघव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। 

    राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2015 में बेटियों का लिंगानुपात कम होने के चलते जिला को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान में जोड़ा गया था। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया गया। वर्तमान में बेटियों का लिंगानुपात 938 पहुंच गया है। देश में लिंगानुपात में समान्ता लाने के लिए तथा बेटियों की सुरक्षा और कन्याभू्रण हत्या को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया जा सके।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इसके लिए उन्होंने आंगनवाडी वर्कर, सुपरवाईज़र, हेल्पर व आईसीडीएस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता और महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेटियां शिक्षा व खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता के साथ-साथ समाज का नाम रोशन कर रही हैं। समाज में बेहतर परिवर्तन के लिए सभी को बेटा-बेटी के भेदभाव को खत्म करना होगा। 

    इस अवसर पर गरिमा योजना और सम्बल योजना के तहत 4 लाख 57 हज़ार 571 रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए गए जिसमें अद्विती शर्मा, रूहानी ठाकुर व एकता को 21-21 हज़ार रूपये के चैक प्रदान किए। आदर्श नगर की दीक्षा को सम्बल योजना के अंतर्गत नर्सिंग करने के लिए 1.17 लाख रूपये तथा बैहली मोहल्ला से प्राची को जीएनएम के लिए 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए। मीनाक्षी को बैचलर ऑफ साईस (एंथ्रोपोलॉजी) में 36, 300 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मावां से कर्ण कुमार को सिविल इंजीनियरिंग के लिए 20, 017 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। पूजा रानी को बीए एलएलबी हेतू 33,300, तमन्ना को बीए करने के लिए 1,629, मानवी को बीसीए हेतू 6,825, नितिन को होटल मैंनेजमेंट के लिए 44,500 रूपये की आर्थिकी सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता को बेटियों के नाम 21-21 हज़ार रूपये की एफडीआर के चैक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने फूड कोर्ट चला रही महिला उद्यमी सपना देवी तथा ऑटो रिक्शा चलाने वाली वंदना राणा को भी सम्मानित किया। 

    इस मौके पर एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत जिला कार्यक्रम कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, डीसीपीओ कमलदीप सिंह सहित सम्मानित किए गए बच्चों के अभिभावक व अन्य उपस्थित रहे।