Blog

  • Punjab News: सरेआम एक्टिवा और लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम एक्टिवा और लाखों की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला एरो सिटी से सामने आया है, जहां आज दिन दहाड़े एक्टिवा सवार 3 लुटेरे पीड़ित से 5 लाख रुपये लूटकर फरारा हो गए। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हथियारबंद एक्टिवा सवार लुटेरों ने पहले पीड़ित की पिटाई की और उसे सड़क पर फेंक दिया।

    जिसके बाद लुटेरे नगदी और उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में दिखा रहा है कि लुटेरे एक्टिवा का पीछा कर रहे है। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • U19 Women’s T20 World Cup में Scotland को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची India

    U19 Women’s T20 World Cup में Scotland को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची India

    इतिहास रचने के बाद Trisha ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

    नई दिल्ली: भारत ने आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप में अपना दबदबा जारी रखते हुए मंगलवार को सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से हराकर शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सलामी बल्लेबाज जी तृषा ने 59 गेंद में 110 की नाबाद पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 14 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। जी तृषा ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आयुषी शुक्ला ने 4 और वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट निकाले। आयुषी शुक्ला ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी है। एक ही ओवर में दो लगातार बॉल पर विकेट लेकर वो हैट्रिक लेने के करीब पहुंची थी लेकिन चूक गई। चार्लोट नेवार्ड, अमेली बाल्डी, गैब्रिएला फोंटेनला तीन विकेट एक के बाद एक लेकर टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। शतक जमाकर आईसीसी अंडर 19 टी20 विश्व कप में इतिहास रचने के बाद त्रिषा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 3 विकेट लेकर मैच को यादगार बना दिया। भारत ने स्कॉटलैंड को महज 58 नर पर समेटते हुए मुकाबला 150 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। दरअसल, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 208 रन बनाए। इस दौरान जी तृषा ने नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तृषा के साथ-साथ जी कमलिनी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल रहे। सनिका चाल्के ने नाबाद 29 रन बनाए।
  • Punjab News: दिन दहाड़े हादसा ग्रस्त गाड़ी छोड़कर नई Kia Car छीनकर लुटेरे फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े हादसा ग्रस्त गाड़ी छोड़कर नई Kia Car छीनकर लुटेरे फरार

    मोगाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शहर के कोट इसे खां से जीरा रोड पर नजदीकी गांव महल के सामने से अज्ञात लुटेरे कार छीनकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर महल गांव के सामने एक कार पीछे से आकर गेट के टावर से टकरा गई और हादसा ग्रस्त हो गई। इस दौरान उसी रोड़ पर नई किया कार में सवार व्यक्ति गुजर रहा था।

    वह जैसे ही गांव की ओर मोड़ने लगा तो हादसे का शिकार हुए कार चालक लुटेरों ने उक्त कार चालक को रोक लिया। कार में सवार अज्ञात लोगों ने हथियारों के बल पर पीड़ित की किया कार छीन ली और दुर्घटनाग्रस्त कार को वहीं छोड़कर उनकी कार लेकर भाग गए। चोरी हुई कार के मालिक ने तुरंत थाना कोट इसे खां पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त का जायजा लिया और लुटेरों को पकड़ने के लिए तालाश शुरू कर दी। लुटेरों की गाड़ी पर कोई नंबर नहीं लगा हुआ था और वह भी चोरी की गाड़ी लग रही है।

  • Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस कर्मियों के फाड़े कपड़े, भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस कर्मियों के फाड़े कपड़े, भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई छुड़वाने गई पुलिस पार्टी पर हमला होने की घटना सामने आई है। हमलावारों द्वारा 3 पुलिस कर्मियों के कपड़े फाड़े गए। जिसके बाद पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी ओर पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने वृद्ध महिला पर हमला किया था। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला किया। दरअल, देर रात सूचना के आधार पर किसी लड़ाई के मामले में मोहल्ला सुंदर नगर पहुंची थी जहां प्रवासी लोग आपस में लड़ रहे थे। जब पुलिस ने बीच बचाव कर छुड़ाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पुलिस मुलजिमों पर ही हमला कर दिया।

    इस दौरान सिविल में आए मुलाजिम के लोगों ने कपड़े फाड़ दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके बाद 2 मुलजिमों ने भाग कर जान बचाई । जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी। हरकत में आए चौक इंचार्ज पुलिस फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी देव दत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई हो रही है जिसे देखते हुए 3 मुलजिम वहां गए। जब पुलिस कर्मी दोनों पक्षों का बीच बचाव कर रहे थे तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।

    इस घटना में 3 मुलजिम घायल हुए हैं। बतााय जा रहा है कि महिला-पुरुष सहित 20 के करीब लोगों की पहचान कर ली गई है और उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस लड़ाई में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं महिला के रिश्तेदार ने आरोप लगाए है कि पहले पुलिस ने डंडेे से महिला पर वार किया। इसी के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के इस व्यवहार के कारण मोहल्ला वासियों ने पुलिस पर हमला किया है।

  • Punjab News: सफेद हाथी बना ये Airport, व्यापारियों ने Flights शुरू करने की मांग की, देखें वीडियो

    Punjab News: सफेद हाथी बना ये Airport, व्यापारियों ने Flights शुरू करने की मांग की, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं के साथ लगने के चलते कई लोग पठानकोट के रास्ते इन्हीं प्रांतों में घूमने के लिए जाते हैं और पठानकोट से ही अधिकांशतः व्यापार इन क्षेत्रों में होता है। इसी को लेकर लोकसभा हलका गुरदासपुर के पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना के प्रयासों से जिले में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया था। इसके बाद कई बार इस एयरपोर्ट से जहाजों ने उड़ानें भरीं और कई बार बंद हुईं। अब लंबे समय से एयरपोर्ट पूरी तरह बंद पड़ा है जोकि सफेद हाथी का रूप धारण कर चुका है जिसको लेकर एक बार फिर से व्यवसायियों और लोगों द्वारा इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की मांग की गई है।

    इस संबंध में जब पठानकोट के व्यवसायियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 2007 में बना पठानकोट एयरपोर्ट लंबे समय से सफेद हाथी बन गया है। जब पठानकोट हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लगता है और पठानकोट को भी टूरिस्ट हब बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। यदि एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया जाता है तो पर्यटन के माध्यम से पठानकोट में भी विकास होगा।

    व्यवसायियों ने कहा कि पठानकोट के व्यवसायियों को व्यापार के चलते अक्सर दिल्ली और अन्य प्रांतों में जाना पड़ता है जिसके लिए व्यवसायी पहले अमृतसर या जम्मू जाते हैं और वहां से उन्हें फ्लाइट मिलती है जिसमें काफी समय और पैसे की भी बर्बादी होती है। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि पठानकोट एयरपोर्ट को जल्द शुरू किया जाए ताकि पठानकोट में तरक्की के रास्ते खुल सकें।

  • शराब पीने के दौरान छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में दोस्त को मारा चाकू

    शराब पीने के दौरान छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में दोस्त को मारा चाकू

    शिमलाः जिला की टिक्कर तहसील के अंतर्गत कटलाह पंचायत के मेलठी गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित राजीव निवासी करछारी गांव ने बताया कि वह अपने साथियों यशवंत, बालकृष्ण शर्मा, विक्की और कुशल सम्राट के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते कुशल सम्राट ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह वहां से जाने लगा तो कुशल ने उसका रास्ता रोककर चाकू से पेट पर वार कर दिया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद यशवंत, बालकृष्ण और विक्की ने बीच-बचाव कर उसको बचाया। हमले में राजीव को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है। पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी एएसआई रविंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

    गांव की पंचायत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे झगड़ों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने कहा कि आरोपी कुशल सम्राट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Gun Point पर लूट की वारदातों को अंजाम देते बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Gun Point पर लूट की वारदातों को अंजाम देते बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    6 तोले सोना, 3 अवैध पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद

    जालंधर, ENS: जालंधर देहात पुलिस ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से हथियार सहित गहना वह अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की अगुवाई में चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच के इंचार्ज की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार और राजवीर निवासी निवासी सैदपुर झिरी, थाना शाहकोट के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर शाहकोट और नकोदर एरिया में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 25 रौंद, मोबाइल, स्मार्ट वॉर्च और 6 तोले सोना बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहतपुर में एफआईआर नंबर 13, धारा 305(ए), 309(3) बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों द्वारा 10 से 12 लूट की वारदातों को अंजाम दिया था, जिसे ट्रेस कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के साथियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: आज Mayor पद संभालेंगे Moti Bhatia, कांग्रेस ने शुरू किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: आज Mayor पद संभालेंगे Moti Bhatia, कांग्रेस ने शुरू किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में नगर निगम का मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को बीते दिन नियुक्त किया गया था। नवनियुक्त मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता को नियुक्त किया गया। जिसके चलते आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कार्यभार संभालेंगे। यह कार्यक्रम आज दोपहर 3:00 बजे होगा। रणजीत एवेन्यू नगर निगम मुख्यालय में इस समारोह के लिए निगम अधिकारियों ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवनियुक्त मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता भी अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भंडारी ब्रिज पहुंचकर आप पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि उनके पास बहुमत था लेकिन इसके बाद भी धांधली करके उन्हें मेयर बनाने नहीं दिया गया। आप पार्टी की ओर से मेयर की घोषणा होने के बाद विरोध में कांग्रेस नेता मेडिकल कालेज के बाहर विरोध में उतर आए थे।
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अध्यक्षता में ये प्रदर्शन देर शाम तक चला। 7 बजे के करीब सभी कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज से निकले और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के घर के बाहर आकर बैठ गए। काफी समय प्रदर्शन के बाद धरना समाप्त किया गया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके पास 42 पार्षदों का बहुमत था। इसके अलावा 4 अकाली दल के पार्षद भी उनके साथ थे। भाजपा के वॉकआउट के बाद बहुमत पूरी तरह से उनके पास है। ऐसे में अब वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालत बीते साल चंडीगढ़ में बने थे, तब भी कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर लड़ाई लड़ी और अपना मेयर बनाया था।
  • Punjab News: बुजुर्ग किसान की जलती चिता से गिरा नोटों का बंडल, मंजर देख सभी हुए हैरान

    Punjab News: बुजुर्ग किसान की जलती चिता से गिरा नोटों का बंडल, मंजर देख सभी हुए हैरान

    गुरदासपुरः यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव पनियाड़ में एक 95 वर्षीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान उस व्यक्ति द्वारा छिपाए गए 3 लाख रुपये, उसके बिस्तर में जलकर राख हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब 500 रुपये के नोटों का 50,000 रुपये का एक जलता हुआ बंडल चिता से बाहर गिरा। हालांकि, परिवार इस बारे में कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं है।

    जानकारी के अनुसार दीनानगर के पनियाड़ गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वह किसान था और उनका बेटा सरकारी नौकरी करता है। पिता के खाते में अच्छी खासी रकम जमा थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उसमें से 3 लाख रुपये निकालकर अपने पास रख लिए थे। सोमवार को उनकी मृत्यु के बाद, उनके परिवार वालों ने बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए उनके कपड़े और बिस्तर भी जलाने के लिए उनके पास रख दिए।

    जब उनकी चिता जल रही थी, इसी बीच परिवार के एक सदस्य ने देखा कि जलते हुए बिस्तर के तकिये से 50 हजार रुपये (पांच सौ रुपये के नोट) का बंडल गिर गया, जो बुरी तरह जल गया था। वे आगे जांच करना चाहते थे, लेकिन तकिये में रखा बाकी पैसा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पैसे मिलने के बाद जब परिजनों ने बुजुर्ग के बैंक खाते की कॉपी देखी तो पता चला कि उनके खाते में 3 लाख रुपए थे, जो उनकी चिता के साथ ही जलकर राख हो गए थे। परिवार वाले इस बात को लेकर ज्यादा खुलकर नहीं बता रहे हैं। वहीं मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

  • Jalandhar News: एक्शन मोड में आए Mayor Vaneet Dhir, तहबाजारी विभाग को दिए ये आदेश

    Jalandhar News: एक्शन मोड में आए Mayor Vaneet Dhir, तहबाजारी विभाग को दिए ये आदेश

    जालंधर, ENS: नगर निगम के नए मेयर वनीत धीर ने पद संभालते ही शहर को साफ सुथरा रखने के लिए कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए है। इसी के तहत मेयर विनीत धीर ने आदेश दिए है कि एक माह के भीतर शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लैक्स बोर्ड उतारे जाए। मेयर ने कहा है कि सबसे पहले वो होर्डिंग्स उतारे जाएं, जिन पर उनकी खुद की तस्वीर लगी हुई है।

    उन्होंने तहबाजारी विभाग को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए यह कार्रवाई की ज रही है। ऐसे में कोई भी राजनीतिक फ्लैक्स बोर्ड और होर्डिंग्स बोर्ड शहर में नजर नहीं आना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस आदेश को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक टीम गठित की गई है। फिलहाल शहर में सिर्फ धार्मिक बोर्ड ही रहेंगे।

    हालांकि, मेयर ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में तथा धार्मिक स्थलों के पास धार्मिक बोर्ड लगाने के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। मेयर का कहना है कि कई स्थानों पर लगे बोर्ड यातायात में बाधा डालते हैं और दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञापन अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए विज्ञापन लगाने के स्थान तय कर लिए जाएंगे।