Blog

  • Birthday मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Birthday मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में नेशनल हाईवे-28 पर आज एक बाइक हादसा हुआ। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले हेतिमपुर हाईवे पर यादव होटल के पास हुआ। हादसे में मारे गए युवक एक बाइक पर सवार थे और दोस्त का बर्थडे मनाकर अपने घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। महुआडीह पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही हादसास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है। देवरिया जिले के नारायणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित गौड़ पुत्र नारायण गौड़, कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी 20 वर्षीय पिंटू गौड़ पुत्र रणजीत गौड़, कसया थाना क्षेत्र के भैसहा खास निवासी 22 वर्षीय अतुल सिंह पुत्र विनोद सिंह, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय निवासी 22 वर्षीय नितेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह की मौत हुई है। चारों सोमवार देरशाम जन्मदिन मनाने देवरिया मुख्यालय आए थे। पार्टी करने के बाद अंकित तीनों दोस्तों को घर छोड़ने बाइक से जा रहा था। चारों अभी हेतिमपुर कसया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी और चारों को कुचलते हुए निकल गया।

    बता दें कि आज सुबह बागपत जिले के बड़ौत शहर में लकड़ी की स्टेज गिरने से हादसा हुआ। 65 फीट ऊंची स्टेज अचानक ढह गई और मलबे के नीचे करीब 100 लोग दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 40 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी अपना बचाव करने में कामयाब हो गए। बड़ौत शहर में आज भगवान आदिनाथ का निर्वाण दिवस मनाया जा रहा था। इस मौके पर करीब 650 साल पुराने मंदिर के परिसर में कार्यक्रम था, जिसमें 500 से 700 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। हर साल यह कार्यक्रम होता था, लेकिन इस बार कार्यक्रम में हादसा होने से अफरातफरी मच गई।

  • जीवित बुजुर्ग को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    जीवित बुजुर्ग को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    मोर्चरी ले जाते समय सांसें सुनने पर अस्पताल में मची अफरा-तफरी

    जबलपुरः मध्यप्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक जीवित मरीज को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। यहां तक कि उसका मृत होने का सर्टिफिकेट भी बना दिया। यह घटना मध्यप्रदेश के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की है।

    जानकारी मुताबिक, 67 वर्षीय इंद्रजीत शुक्ला गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, और उन्हें सर्जरी वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, यह कहते हुए कि उनकी सांसें थम चुकी हैं और अब उनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद डॉक्टरों ने डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया।मरीज के परिजन राजेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि डाॅक्टर के कहने पर जब वार्ड से स्ट्रेचर पर शिफ्ट करने के बाद इंद्रजीत को मर्चूरी ले जा रहे थे, तभी बुजुर्ग के बेटे और बहू ने देखा कि मरीज की सांस चल रहीं हैं, उन्हें आभास हुआ कि पिता जी जिंदा है।

    इस घटना के बाद तुरंत ही मरीज के परिजन उन्हें लेकर वार्ड में पहुंचे। डाॅक्टर को बताया गया कि जिन्हें मृत घोषित करते हुए डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, वह अभी भी जिंदा है, उनकी सांस चल रही है। इस पूरी घटना के बाद बुजुर्ग को फिर से वार्ड में भर्ती कर लिया गया, जिनका इलाज जारी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने मेडिकल काॅलेज की इलाज व्यवस्था में गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

  • Punjab News: National Highway को किया जाम, शहर में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway को किया जाम, शहर में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, मोगा सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान इन जिलों में वाल्मीकि समुदाय और दलित समुदाय ने बंद का आहवान किया है। जिसके चलते आज बाजार बंद है।

    वहीं दुकानदारों ने वाल्मीकि समुदाय और दलित समुदाय को समर्थन देने का ऐलान किया है। बाबा साहेब की बेअदबी को लेकर अमृतसर-दिल्ली हाईवे को जाम जहां कर दिया गया, वहीं विजय दानव के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकाला और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, आज संविधान सुरक्षा मोर्चा के नेताओं ने लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास लुधियाना जालंधर हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

    दलित समुदाय के नेता यशपाल चौधरी और विजय दानव ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में सभी को समान अधिकार दिए हैं और उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ अक्षम्य है। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

     

     

  • Jalandhar News: वाल्मीकि समुदाय ने बंद करवाई दुकानें, BJP ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वाल्मीकि समुदाय ने बंद करवाई दुकानें, BJP ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज वाल्मीकि समुदाय और दलित समाज द्वारा जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर आज बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर धरना लगाकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है।

    दूसरी ओर भाजपा पार्टी द्वारा भी इस घटना को लेकर अंबेडकर चौक में धरना लगाया गया। इस दौरान उन्होंने मौन व्रत रखा है। दूसरी ओर निहंग सिंह भी बाबा साहेब की बेअदबी को लेकर मेन चौक पर पहुंचा और घटना की निंदा करते हुए वह प्रदर्शन में शामिल हुआ है। घटना को लेकर वाल्मीकि समुदाया और दलिज समाज द्वारा खुली दुकानों को बंद करवाया जा रहा है और बाइकों पर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर वाल्मीकि समाज और दलित समाज ने लोगों से दुकानें बंद करने की अपील की है और उक्त घटना में शामिल आरोपियों पर एनएसए एक्ट लगाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। वाल्मीकि सुमदाय के नेताओं का कहना हैकि अगर 25 जनवरी वाले दिन खालसा दल द्वारा सविंधान के अपमान के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो संघर्ष को आने वाले समय में ओर तेज किया जाएगा।

  • Hypercity Mall में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Hypercity Mall में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड परिसर स्थित हाइपरसिटी मॉल में मंगलवार अचानक आग लग गई। मॉल के दूसरे माले पर स्थित पूमा ब्रांड के आउटलेट में सुबह लगभग 7:50 बजे अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि यह घटना सुबह के वक्त हुई और मॉल में कोई भी ग्राहक मौजूद नहीं था, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। ठाणे नगर निगम के आपदा विभाग को आग की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर टीम पहुंची। इसके अलावा, कासरवडवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने एक पिकअप फायर गाड़ी, फायर ऑफिसर, एक रेस्क्यू गाड़ी और एक हाई राइज गाड़ी भेजी।

    आग बुझाने का कार्य जोर-शोर से चला। हाइपरसिटी मॉल घोड़बंदर रोड का प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन है। आमतौर पर गारमेंट्स और जूते-चप्पल खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। खासकर घोड़बंदर क्षेत्र को एक हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी यहां से खरीदते हैं। यदि यह घटना दिन के समय होती और मॉल में ग्राहक होते, तो यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी। ठाणे नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग के कारण का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

  • Jalandhar News : लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर 2 लोगों को बनाया निशाना

    Jalandhar News : लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर 2 लोगों को बनाया निशाना

    मोबाइल और कैश लूटकर हुए फरार

     जालंधर,ens : जिले में क्राइम की वारदातें लगातार सामने आ रही है। चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला लेदर कॉम्पलेक्स से सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत शाम करीब 4 बजे दो लुटेरे दातर दिखाकर मजदूरों से उनके मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि मजदूरों से 2 मोबाइल फोन और 4 हजार रुपए लूटकर ले गए। पीड़ितों की पहचान देवा और कमल के तौर पर हुई है। देवा व कमल ने बताया कि वह लेदर कांप्लेक्स में रहते है, वह दोनों गांव जा रहे थे, वह थाना कपूरथला रोड से ऑटो लेने के लिए पैदल निकले थे।

    इसी दौरान गंदे नाले के पास बाइक सवार लुटेरों ने दातर दिखाकर 2 फोन और करीब 4 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर वाल्मीकि समुदाय ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर वाल्मीकि समुदाय ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर आज श्री गुरु रविदास चौक पर वाल्मीकि समुदाय द्वारा धरना लगाकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए बलवंत ने कहा कि यह बूटा मंडी में सतगुरु रविदास चौक पर उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबडेकर के बारे में गलत टिप्पणी की गई थी।

    जिसके बाद अब उनकी प्रतिमा से साथ छेड़छाड़ की गई जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सविंधान की बदौलत आज हम खुलकर सांस ले रहे है और सविंधान की बदौलत ही नेता या आप हम स्वतंत्र जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार बाबा साहेब के साथ किया जा रहा अपमान बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर बड़े स्तर पर जगह-जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है और इसका विरोध करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं 25 जनवरी को खालसा दल द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर चौक में जाकर सविंधान पर बायकॉट का क्रॉस लगाकर प्रचार किया था, यह प्रदर्शन उक्त लोगों के खिलाफ भी किया जा रहा है।

    दूसरी ओर वरुण कलेर ने कहा कि दलितों की राजधानी बूटा मंडी में बड़े स्तर पर अमृतसर में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसके पीछे बड़ी ताकतों का रोल हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ एनएसए एक्ट लगाना चाहिए। अगर धार्मिक भावनाओं के साछ छेड़छाड़ करके पंजाब का माहौल खराब किया गया तो इससे भारी नुकसान पंजाब का हो सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा इस पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को ओर तीखा किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर सविधान पर क्रॉस का निशान लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा से बात की गई। इस दौरान उन्होंने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, लगा लम्बा जाम

    Jalandhar News: हाईवे पर टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, लगा लम्बा जाम

    रेस लगाने के चक्कर में 2 कारों में हुई टक्कर

    जालंधरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जालंधर-पठानकोट हाईवे पर नूरपुर अड्डा, जिसे एक्सीडेंट प्रोन जोन का नाम भी दिया गया है, से सामने आया है। वहां पर टिप्पर चालक ने कार को टक्कर मार दी और कार 3 फीट गहरी सर्विस रोड पर गिरते-गिरते बची। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी तरफ शास्त्री मार्केट चौक के पास तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं और चौक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पहले हादसे में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पिछले 2 हफ्तों में 5 के करीब एक्सीडेंट हुए हैं, जिनमें दो लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। ये हादसे अवैध कटों पर हुए हैं। जहां पर ट्रैफिक लाइट नहीं है और न ही ब्लिंकर्स। रविवार को नूरपुर अड्डे पर जहां हादसा हुआ, वहां के आसपास के दुकानदारों ने कहा कि कार चालक धोगड़ी की तरफ मुड़ने लगा था। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहे टिप्पर की ब्रेक बहुत ही मुश्किल से लगी। लेकिन उसके बावजूद भी कार से टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद वाहनों का लम्बा जाम लग गया। दूसरे हादसे में लोगों ने कहा कि दो कारें तेज गति से आ रही थीं और अचानक से चौक के बीच जा टकराईं। ऐसा लगता था कि दोनों गाड़ियों के ड्राइवर रेस लगा रहे थे, जिस कारण ये हादसा हुआ। ये हादसा रात के समय हुआ। इन दोनों हादसों में एक की लापरवाही ये है कि अवैध कट को बंद नहीं किया जा रहा है और दूसरा रेस लगाने के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डाल दी थी।
  • Jalandhar बंद की कॉल को लेकर बंद दिखी दुकानें, देखें Live

    Jalandhar बंद की कॉल को लेकर बंद दिखी दुकानें, देखें Live

    जालंधर, ENS: अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं आज सुबह से किशनपुरा चौक से दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखी हुई देखी गई।

    दूसरी ओर शेखा बाजार सहित माई हीरां गेट में दुकानें बंद होने का असर देखने को मिला है। गौर हो जालंधर बंद की कॉल को लेकर सुबह से ही भगवान वाल्मीकि चौक, बाबा साहेब अंबेडकर चौक, श्री गुरु रविदास चौक सहित अन्य चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर बंद की कॉल को लेकर सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    इस दौरान करीब 2500 मुलाजिमों को तैनात किया गया है ताकि ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि जालंधर बंद के दौरान मेडिकल और यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत अन्य इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेंगी। सरकारी बसें, सरकारी दफ्तर-सेवा केंद्र चलेंगे। जालंधर में सबसे बड़ा प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि महाराज चौक (ज्योति चौक), डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) और श्री गुरु रविदास चौक पर होगा। साथ ही सभी स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है।

  • Jalandhar News : अज्ञात वाहनों की चपेट में आए 2 लोग, गंभीर घायल

    Jalandhar News : अज्ञात वाहनों की चपेट में आए 2 लोग, गंभीर घायल

    जालंधर,ens : सड़क हादसे में 2 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने का मामला सामने आया है। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों ने गत दिवस सड़क हादसे में गंभीर रूप से 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते हुए एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि होशियारपुर रोड कंगनीवाल के पास हुए हादसे में बुजुर्ग रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था।

    उन्हें सूचना मिली कि वह ढिलवां फ्लाईओवर पर पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एएसआई ने बताया कि घायल व्यक्ति बोलने की हालत में नहीं था। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

    दूसरे हादसे में जोहला से मंडेल के बीच कंगनीवाल के पास एक बुजुर्ग रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था और उसकी मोटरसाइकिल टूटी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। बुजुर्ग को काफी चोटें आई हुई थी। हादसे की सूचना थाना पतारा को दी गई। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग की हालत अब ठीक है।