Blog

  • पंजाबः कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज जालंधर सहित कई जिलों में रुक रूककर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई है। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है। सुबह से कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। इस बारिश से आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी। इतना ही नहीं, पंजाब में दूसरे फेज की धुंध भी शुरू होगी, जो खुले व बाहरी इलाकों के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में भी देखने को मिलेगी। इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

  • बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद, CM ने दिए आदेश

    चेन्नईः तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी चेन्नई में वीरवार को स्कूल बंद रहेंगे। चेन्नई के अलावा तिरुवल्लूर जिले के भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों के स्कूल भी गुरुवार को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर दो और तीन दिसंबर को चेन्नई और पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, विल्लूपुरम, कुड्डालोर, मैयीलाडुथरई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तूतुकुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों विशेष रूप से दो से चार दिसंबर तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के कारण पूरे चेन्नई शहर में ट्रैफिक जाम भी हो गया था। इतना ही नहीं, बारिश के चलते अंबत्तूर और अवादी रेलवे स्टेशन के बीच भी पानी भर गया था, जिस कारण लोकल ट्रेनें 20 से 30 मिनट की देरी पर चल रहीं हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका भी है। चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं को प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। वहीं, मछुआरों को भी इस दौरान समुद्र में न जाने को कहा गया है, क्योंकि समुद्री इलाकों में स्थिति बहुत खराब होने की आशंका है।

  • आज का राशिफल, 30 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 30 नवंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 14 मिनट शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। साथ ही आज ( 30 नवंबर 2023) को शुक्र गोचर करके तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको फॉलो करेंगे। आज आप शाम तक किसी विशेष काम को पूरा करने में समय देंगे, काम का रिजल्ट भी आपके मन मुताबिक होगा। आज आपको किसी पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। लवमेट्स की आज फ़ोन पर देर तक बात होगी। अगर आप अपने बच्चें के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे है, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपका विश्वास बढ़ेगा आप किसी दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करेंगे। आज आप कोई कर्ज उतारने में सफ़ल होंगे, आपकी मानसिक उलझन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं कोई जॉब करना चाहती हैं उनके लिए घरवालों से सलाह-मशवरा करने का बढ़िया दिन हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। आज दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप माता की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपके ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज कोई करीबी व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांगेगा आप उसकी हर-संभव मदद करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों का बिजनेस बढ़ेगा, अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोग, आज अपने परिवार वालों से मिलने का समय निकालेंगे।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक गतिविधि में रूचि रहेगी। आज आप किसी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे, आपको काफी फ़ायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिसमे आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने डेलीरूटीन में ताज़े फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपेंगे जिसे बखूबी पूरा करने पर आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही पिता जी आपसे कुछ मन की बाते भी शेयर करेंगे। आज आप किसी काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की वजह से आज आपके घर पर एक छोटी से पार्टी का आयोजन होगा, जिससे घर में हर्ष का माहौल बनेगा लेकिन साथ ही व्यस्तता भी बनी रहेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कोई बिजनेस साझेदारी में शुरू करने का मन बनायेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आज आपको पछतावा होगा आप उस गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पैसा खर्च होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। किसी से चल रही अनबन को आज आप बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे, आपकी यह कोशिश रंग लाएगी। बिजनेस को दूर-दराज़ तक फ़ैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही समस्यायें दूर होंगी। परिवार के साथ किसी मंदिर जायेंगे जिससे परिवार में खुशियाँ देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नयी-नयी चीजें सिखने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करेंगे। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चो में उत्साह दिखेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपके बेटे की करियर में उन्नति होगी। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है । लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज बात करके दूर करेंगे।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन लाभ होगा, जिससे आपकी खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी। आज जीवनसाथी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। आप आपका मन किसी खाने के किसी नयी डिश को बनाने को करेगा और ऑनलाइन उस डिश की रेसेपी सीखेंगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी भी आश्चर्य होंगे। सब लोग आपके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की तारीफ़ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर गुस्सा होने से बचेंगे तो आपका काम अच्छे से पूरा हो जायेगा। आज ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज समाज में आपका दायरा बढ़ेगा, आपकी नयी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी, लोग आपका सम्मान करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज नया घर लेने का मन बनायेंगे।

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बेटे को करियर से सम्बंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी आपके घर में रौनक बढ़ जाएगी। आपको गर्व महसूस होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर घर के सभी सदस्य उत्साहित होंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव से किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा के प्रयोग से लोग आपके कायल हो जायेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से आर्थिक समस्यायें दूर होंगी। आज आपके ससुराल से कोई व्यक्ति आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई में कुछ बदलाव करेंगे ये बदलाव आपकी सफलता का मार्ग खोलेगा। घर की जिम्मेदारी आज आपके कन्धों पर होगी जिसे आप ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करेंगे। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • पंजाबः DSP के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख की नगदी और गहने लेकर हुए फरार 

    चंडीगढ़: चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं सेक्टर-22 में रहने वाले डीएसपी जेल मुकेश गोयल के घर से चोर ताले तोड़कर 2 लाख रुपये नगद और करीब 8 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। वो अपने परिवार के साथ अंबाला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात जब वापस आए तो उन्हें इस बारे में पता चला। मुकेश गोयल ने बताया कि मंगलवार को अंबाला में किसी परिचित के घर शादी समारोह का आयोजन था। वे परिवार सहित उसमें शामिल होने के लिए दोपहर 3 बजे घर से गए थे। रात को वो करीब 1 बजे जब वापस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।

    इसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि चोर घर से 1.95 लाख रुपये नगद चुरा ले गए। इसके अलावा करीब 8 लाख की कीमत के गहने भी चोर ले गए। घर में उनकी मां, बहन और पत्नी के गहने रखे हुए थे। नगदी और गहनों के अलावा चोर घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः दमोरिया पुल के पास चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास वाहन का चालान काटने को लेकर काफी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पहले व्यक्ति की गाड़ी इंपाउंड की गई। जिसके बाद वहां लोगों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कहाकि उन्होंने गाड़ी इंपाउंड की थी, लेकिन जब व्यक्ति ने कागज दिखा दिए तो उसकी गाड़ी का सिर्फ चालान काट दिया गया।

    वहीं पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसे धमकियां दी गई और कहा गया कि उसके थप्पड़ मारने है और हवालात में उसे बंद कर देना है। हालांकि दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों द्वारा पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्होंने हेलमेट का चालान काटा है।

  • जालंधरः आबकारी अधिकारी बलवीर विर्दी का साथी भूषण काबू

    फ़र्ज़ी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए की विर्दी की कमाई को करता था सफ़ेद

    जालंधर, ENS: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा बलवीर कुमार विर्दी, संयुक्त डायरैक्टर, एक्साईज विभाग जालंधर (जी.एस.टी.) निवासी लम्मा गाँव जालंधर के खि़लाफ़ सरकारी अधिकारी होते हुए भ्रष्टाचार के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के दोषों सम्बन्धी दर्ज मुकदमे में नामज़द किए साथी दोषी भगवंत भूषण उर्फ बावा निवासी मकान कृष्ण नगर, रेलवे रोड जालंधर को ब्यूरो द्वारा आज बुधवार को उसके आवास से गिरफ़्तार कर लिया है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस की जांच से पाया गया कि उक्त बलवीर कुमार विर्दी को चैक पीरियड 01.04.2007 से 11.09.2020 तक जाने गए स्रोतों से कुल 2,08,84,863.37 रुपए की आमदन होती हुई पाई गई। इसी अरसे के दौरान उसके द्वारा 5,12,51,688.37 रुपए का खर्चा किया गया है। इस तरह उक्त मुलजिम द्वारा चैक पीरियड के दौरान कुल 3,03,66,825 रुपए अधिक खर्चा किया गया है, जोकि उसकी आमदन से करीब 145.40 फीसदी अधिक बनता है। इस तरह उक्त अधिकारी के खि़लाफ़ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी आमदन के अवगत स्रोतों से अधिक सम्पत्ति बनाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो जालंधर द्वारा मुकदमा नंबर 12 तारीख़ 16.05.2023 को भ्रष्टाचार निरण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी), 13(2) अधीन दर्ज किया था।  

    उक्त मुकदमे की जाँच के दौरान पाया गया कि दोषी बलवीर कुमार विर्दी के ख़ास साथी के तौर पर उक्त भगवंत भूषण उर्फ बावा ने ख़ुद ‘जगदम्बे लाईफ़ स्टाइल’ नाम की कंपनी जबकि अपनी पत्नी कविता और बलवीर कुमार विर्दी की पत्नी सुरिन्दर कौर के नाम पर ‘साफ़ एंड कूल’ नाम की लुधियाना में दो फ़र्ज़ी कंपनियाँ खोली हुईं थी। भगवंत भूषण दोषी बलवीर कुमार विर्दी की करोड़ों रुपए की काली कमाई को सफ़ेद करने के लिए इन उक्त दोनों बोगस कंपनियाँ में एडजस्ट करता था।  

    उन्होंने बताया कि जाँच से पाया गया कि बलवीर कुमार विर्दी की कोठी नंबर 213, गुरू गोबिन्द सिंह नगर, जालंधर में जो लगी हुई लिफ़्ट की 10,00,000 रुपए की अदायगी दोषी भगवंत भूषण द्वारा अपनी जगदम्बे लाईफ़ स्टाइल कंपनी लुधियाना के खाते में से लिफ़्ट लगाने वाली कंपनी शिंडलर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड को की गई। इसी तरह बलवीर कुमार विर्दी की उक्त कोठी में लगे जनरेटर की 3,18,600 रुपए की अदायगी दोषी भगवंत भूषण की उक्त जगदम्बे लाईफ़ स्टाइल कंपनी के खाते से सुधीर पावर लिमिटेड को की गई।  

    इस तरह जाँच के दौरान भगवंत भूषण की भूमिका संदेहजनक होने के कारण उसे उक्त मुकदमे में नामज़द करने के उपरांत आज गिरफ़्तार किया गया है। इस मुकदमे के दोषी बलवीर कुमार विर्दी को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उसके आवास और अन्य छिपने के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जिसको जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में उनकी जमानत अर्जी जालंधर जिला अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है और वह फरार हैं।

    वर्णनयोग्य है कि उक्त बलवीर कुमार विर्दी और अन्यों द्वारा कुछ ट्रांसपोर्टरों और इंडस्ट्री मालिकों के साथ मिलकर जी.एस.टी. में घोटाला करने के खि़लाफ़ मुकदमा नंबर 09 तारीख़ 21.08.2020 को आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7-ए के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ्लाइंग सक्वायड-1, एस.ए.एस. नगर मोहाली में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में दोषी बलवीर कुमार विर्दी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों से शामिल तफ्तीश हुआ था।

  • पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, एक ASI घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज कारोबारी संभव जैन के किडनैप मामले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई है। सूत्रों के अनुसार इसमें दो गैंगस्टरों को मौत हो गई। इसके अलावा ASI भी घायल हुआ। इस मुठभेड़ में संजीव उर्फ़ संजू और शुभम गोपी का एनकाउंटर हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना मिलने पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने मौके पर रवाना हो गए हैं।

    यह एनकाउंटर शाम 5.50 पर दोराहा के नजदीक हुआ है। इसमें मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान संजीव उर्फ संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी के रूप में हुई है। कारोबारी किडनैप मामले में पुलिस ने रेड की थी। यहां भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की।

    इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। आज संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक ASI को भी गोली लगी है। इन बदमाशों का काफी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों की मौत हो गई है लेकिन वह स्पॉट पर पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि करेंगे।

  • कांगड़ से शुरू हुआ हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: नशामुक्त ऊना अभियान के तहत विकास खण्ड हरोली की ग्राम पंचायत कांगड़ से हर घर दस्तक अभियान का आरम्भ सीडीपीओ पूनम चौहान ने किया।  उन्होंने कहा कि युवाओं को नशामुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन व जनता का एक साथ मिलकर कार्य करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी पहुंच हर गांव, हर घर तथा हर जन तक सुनिश्चित की गई है। 
    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो-दो कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और प्राइमरी हेल्थ सेंटर चुने गये हैं जिनमें प्रशिक्षित चिकित्सक नशे से बीमार व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकता है।
    इस मौके पर स्थानीय प्रधान नीलम देवी ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की। जबकि नशा मुक्त ऊना अभियान के हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों के प्रति अपना रुझान बढ़ाने की अपील की। 
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना की टीम से दीपशिखा शर्मा, वार्डपंच दर्शना देवी, विमला देवी, सोमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में उर्मिला देवी, रावमापा कांगड़ की प्रिंसिपल स्नेहलता, मेंटोर टीचर सर्वजीत सिंह, महिला मंडल गीता देवी, कोशल्या देवी, पंचायत सचिव सुरेश मोजूद रहे।
  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरोली में आर्ट ऑफ़ लिविंग ने योगा कैंप लगाया

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस के वालंटियर के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से योगा कैंप लगाया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थान के टीचर मनीष कौशल ने बताया कि इस सेशन में बच्चों को सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम और बहुत सारी योग क्रिया सिखाई जो कि बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
  • पंजाब : 17 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 17 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं जिनकी लिस्ट इस प्रकार है…