Blog
-

विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकास खण्ड अम्ब का रूटचार्ट
ऊना/सुशील पंडित: खण्ड विकास अधिकारी अम्ब ओमपाल डोगरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा विकसित भारत जागरुकता अभियान उत्सव मनाने के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत घर सिद्ध चलेहड़ तथा दोपहर 2 बजे लोहारा अप्पर कार्यक्रम होगा।इस प्रकार एक दिसम्बर को ग्राम पंचायत घर डूहल बंगवाला में प्रातः 10 बजे तथा दोपहर 2 बजे डूहल बटवाला में कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार दो दिसम्बर को 10 बजे छपरोह व 2 बजे ज्वाल, 4 दिसम्बर को 10 बजे बदमाणा व 2 बजे नारी चिंतपुर्णी, 5 को 10 बजे धर्मशाल महंता खास और 2 बजे धर्मशाल महंता, 6 को 10 बजे बटेहड़ दो बजे खरोह, 7 को 10 बजे गिंडपुर मलौण व 2 बजे घंगरेट, 8 को लोहारा लोअर 10 बजे व 2 बजे सारडा, 11 को 10 बजे भगड़ा व 2 बजे सपौरी, 12 को 10 बजे राजपुर जसवां व दो बजे अम्ब टीला, 13 को 10 बजे चौआर व 2 बजे प्रंब, 14 को 10 बजे मंधोली व 2 बजे कठेड़ा खैरला, 15 दिसम्बर को 10 बजे नैहरी नौरंगा व दो बजे ज्वार, 16 को 10 बजे मैड़ी खास व दो बजे पोलियां पुरोहितां, 18 को 10 बजे रिपोह मिसरां व दो बजे त्याई, 19 को 10 बजे जबेहड़ व 2 बजे सूरी, 20 को 10 बजे बेहड़ जसवां व दो बजे लडोली, 21 को 10 बजे ठठल व दो बजे कटौहड़ खुर्द, 22 को 10 बजे कटौहड़ कलां व दो बजे कुठियाड़ी, 23 को 10 बजे नन्दपुर व दो बजे धधड़ी, 26 को 10 बजे टकारला व दो बजे चुरूड़ू, 27 को 10 बजे हम्बोली व दो बजे दियाड़ा, 28 को 10 बजे भैरा व दो बजे स्तोथर, 29 को 10 बजे धुसाड़ा व दोपहर को करलूही, 30 को 10 बजे अंदोरा लोअर व 2 बजे अंदौरा अप्पर, 31 को प्रातः 10 बजे शिवपुर तथा दोपहर 2 बजे मुबारिकपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम जनवरी, 2024 दोपहर 2 बजे पंचायत घर घेवर बेहड़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। -
पंजाब: BSF और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन दौरान 7 करोड़ की हैरोइन की बरामद, देखें वीडियो
अमृतसर : पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक बार फिर सरहद पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया है। BSF और पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार सुबह सरहदी इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान पंजाब पुलिस और BSF ने 7 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त करने में सफलता हासिल की है। BSF और पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार बुधवार को सरहदी इलाके के गांव रणिया के करीब ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली थी।
जिसके बाद BSF और पंजाब पुलिस ने जॉइंट टीम बना सर्च शुरू कर दिया। हलकी धुंध के बीच दोनों टीमें सर्च में जुट गईं। इस दौरान खेतों से 2 पैकेट मिले, जिनके साथ रिंग लगे थे। स्पष्ट था कि इन्हें छोटे ड्रोन्स की मदद से फेंका गया है। सुरक्षा जांच के बाद दोनों पैकेट्स को जब्त करके जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ये 2 छोटे पैकेट सफेद रंग के लिफाफे में थे। इन दोनों पैकेट्स से आधा-आधा किलो हेरोइन के पैकेट निकले। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है। फिलहाल इनके सेंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
-
दिल्ली के श्रदालुओं ने श्री माता चिंतपूर्णी मन्दिर में चढ़ाया 31 किलो चांदी का छत्र, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली के श्रद्धालु परिवार की ओर से 31 किलो चांदी का छत्र माता चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया गया है। चांदी का छत्र चढ़ाने वाला यह श्रद्धालु परिवार दिल्ली के जवाहर पार्क का रहने वाला है। परिवार के सदस्य दविंदर भल्ला ने बताया कि इससे पहले वह मां ज्वालाजी के मन्दिर भी ऐसा छत्र चढ़ा चुके हैं और आज उन्होंने यह चांदी का छत्र श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया है।
श्री माता चिंतपूर्णी के पुजारी इशांत कालिया ने इन श्रदालुओं की विधिवत पूजा अर्चना करवाई बताते चलें कि श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में दानी सज्जन नगद चढ़ावे के साथ चांदी भी माता के चरणों में दान करते रहते हैं। अभी एक साल के अंदर ही पंजाब के ही एक श्रद्धालु की ओर से दर्शन स्थल की दीवारों पर 35 किलो के करीब चांदी लगवाई गई है। वहीं, मन्दिर अधिकारी अजय मण्डयाल ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु की ओर से 31 किलो का चांदी का छत्र मन्दिर में चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि माता रानी के भक्त मन्दिर में दान करते रहते हैं। मन्दिर अधिकारी ने कहा कि इस चांदी के छत्र उचित जगह देखकर स्थापित किया जाएगा। -
NIA ने 2 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
नई दिल्ली : कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले साल नवंबर में हुए इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रायोजित प्रेशर कुकर विस्फोट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 आरोपियों के खिलाफ बुधवार (29 नवंबर) को चार्जशीट फाइल की है। आरोपियों में से एक, मोहम्मद शारिक जोकि 19 नवंबर 2022 को एक ऑटो-रिक्शा में प्रेशर कुकर आईईडी ले जा रहा था उस समय में उसमें अचानक विस्फोट हो गया था। एनआईए का कहना है कि आरोपी ने हिंदू समुदाय के बीच आतंक फैलाने के मकसद से मंगलुरु के कादरी मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी लेकिन कम तीव्रता वाला बम गलती से रास्ते में फट गया था।
इसको लेकर 23 नवंबर 2022 को आईपीसी की धारा 120बी और 307 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला (आरसी-47/2022/एनआईए/डीएलआई) दर्ज किया गया था। एनआईए ने शारिक को उसके सह-अभियुक्त साथी सैयद शारिक के साथ जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है।
-
ट्राइसिटी में आयोजित ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स हिमाचल का दबदबा
बददी/सचिन बैंसल: पंचकूला हॉलमार्क स्कूल में आयोजित “चौथी डिफेंस कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” और चंडीगढ़ के स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आयोजित “8वीं स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” में लीजेंड्स मार्शल आर्ट बददी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और बेहतरीन प्रदर्शन कर अनेक मेडल और रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की गई।
डिफेंस कप में मेडल विजेता खिलाड़ियों में गोल्ड मेडल जीतने वाले के खिलाड़ी प्रवर ठाकुर, अर्णव सैनी, कनिष्क राणा, सचिन शर्मा, एकता शर्मा सानवी डोगरा, चहक बाहेती, शैल्या भाटिया, तनीषा धुल हैं।
सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में राजा चौहान, प्रीति कुमारी और दीपक कुमार हैं।ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में मैत्रिक ठाकुर, रिदिक भाटिया, अमन ठाकुर और हर्षित आनंद हैं। वही 8 वें स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों में प्रियल, जोयल, जीनल, इशिका, तेजस्विनी सिंह, तेजस्व वीर सिंह, आश्विक दिक्षित, अथर्व चौहान और विहान जरियाल हैं।सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों में रिचेल, आरोही, काव्या शर्मा, मनन बालियान, युवान महाजन और रूबल रावत हैं। ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ियों में ईशानवी, मीमांसा, हर्षिका शर्मा, आयुष कुमार, हितार्थ शर्मा और आरव ठाकुर हैं। लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के डायरेक्टर समीर कुमार, प्रेसिडेंट ममता कुंवर, दिव्या और समस्त इंस्ट्रक्टर्स टीम और अभिभावकों ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाए दी और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। -
पंजाबः व्यक्ति के सिर पर हमला कर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो
लुधियानाः ग्रेवाल मार्किट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पाल जा रहे परिवार को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरों ने परिवारिक सदस्यों से सिर पर कड़े से हमला कर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर लोगों ने 2 लुटेरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं लुटेरों की तालाशी के दौरान एक अन्य मोबाइल के साथ सीरिंज भी बरामद की है। वहीं दोनों लुटेरों की जमकर छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के कब्जे से 13 से 14 हजार रुपए बरामद के साथ फोन बरामद कर लिया है। लोगों ने बताया कि उक्त परिवारिक सदस्य समराला चौक पर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिता पुत्र के सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसे जोंडिस है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान लुटेरों ने उसके पिता और भाई पर कड़े से हमला कर दिया गया और उनकी जेब से नगदी व मोबाइल छीन लिया। लोगों का कहना है कि उक्त लुटेरे अभी भी नशे की हालत में है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अशोक ने बताया उक्त लुटेरे पहले से उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पहले लुटेरों ने उसे कहा कि तुमने हमारा 3500 रुपए नहीं दिया। अशोक ने बताया कि उसने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है। जिसके बाद उक्त लुटेरे उसका पीछा करते हुए बाजार तक आ गए और उससे मारपीट करने लगे। जिसके बाद उससे पैसे और मोबाइल छीनकर फरार होने लगे कि मार्किट के लोगों ने दोनों को काबू कर लिया।
-
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਤਰਨਤਾਰਨ : ਬੀਐਸਐਫ 101 ਬਟਾਲੀਅਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖੇਮਕਰਨ ਏਰੀਏ ਵਿਚੋਂ 1ਪੈਕਿਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ਼ ਤਰਨਤਾਰਨ ਕੋਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸੀ ਕਿ ਡਰੋਨ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਦੋਰਾਨ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਸੁੱਟੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਇਤਲਾਹ ਤੇ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਏਰੀਏ ਪਿੰਡ ਮਹਿੰਦੀਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਾਂਝਾ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।
ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿੰਦੀਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਪੈਕਿਟ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 115 ਨੰਬਰ ਮਿਤੀ 29/11/23 ਅਧੀਨ 21ਸੀ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ 10,11,12 ਏਅਰਕਰਾਫਟ ਐਕਟ 1934 ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਸਲ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਅਸਲ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
-
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਇਆਂ ਜਾਦਿਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਚੇਨ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਸਮਗਲਰਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।
ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਸੰਗਤ ਥਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਨਰਸਿੰਗ ਕਲੋਨੀ ਅਤੇ ਡੂੰਮ ਵਾਲੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਘਰਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕੁਛ ਸ਼ੱਕਿਆਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਵੀ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੁਛ ਦੇ ਵਾਹਨ ਵੀ ਜਪਤ ਕੀਤੇ ਗਏ।
-

पंजाबः बैंक के मैनेजर व अकाऊंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज
फिरोजपुर: सैंट्रल कोऑप्रेटिव बैंक के दो अधिकारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बैंक के मैनेजर व अकाऊंटैंट पर 72.69 लाख रुपए का गबन करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। यह मामला बैंक के शाखा मैनेजर की शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है। ठठा दलेर सिंह वाला में स्थित बैंक की शाखा के मैनेजर कुलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी में बताया था कि ब्रांच के अकाऊंटस की जांच में 72 लाख 69 हजार 697 रुपए खुर्द-बुर्द किया है।
इस संबंध में विभागीय जांच की गई तो वित्तीय वर्ष 2019-2020 में तैनात मैनेजर सुरिन्द्र पाल सिंह निवासी कंबोज नगर और अकाऊंटेंट नवदीप सिंह निवासी गांव अक्कूवाला द्वारा इस घपले को अंजाम देना सामने आया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने कहा कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
ऊना ज़िला में वीरवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना ज़िला में वीरवार 30 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिला परिषद् परिसर से वैन को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर तक लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को ज़िला परिषद् भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की ज़िला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि विकसित संकल्प यात्रा ज़िला के सभी पांच विकास खण्डों में आयोजित की जाएगी। जबकि एक वैन शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरुक करेगी। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समस्त बीडीओ को निर्देश दिये कि यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान की गतिविधियां भी आयोजित करना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन आयोजित की गई गतिविधियों की रिपोर्ट समयबद्ध भेजना सुनिश्चित करें। इसके साथ उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करें तथा पंजीकरण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि जहां-जहां जागरुकता वैन पहुंचेगी, निर्धारित स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाए, जिनमें आयुष कार्ड पात्रता, आयुष कार्ड ईकेवाईसी, आभा पंजीकरण, शुगर, उच्च रक्तचाप व क्षय रोग जांच करने की व्यवस्था की जाए।
एडीसी ने आमजन से विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया और आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए शिफाली शर्मा, एसडीएम विश्वमोहन देव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव वर्मा, ज़िला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डॉ. सुखदीप सिद्धू, बीडीओ मुकेश कुमार, केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 30 नवम्बर वीरवार को प्रातः 11 बजे ज़िला परिषद् कार्यालय ऊना में विकसित भारत रथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उसके उपरांत दोपहर 1ः15 बजे गगरेट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।