Blog

  • JGND PSOU में पंजाब सरकार और सहायता प्राप्त स्कूल कर्मचारियों के लिए विशेष शिक्षा योजना का किया आयोजन

    JGND PSOU में पंजाब सरकार और सहायता प्राप्त स्कूल कर्मचारियों के लिए विशेष शिक्षा योजना का किया आयोजन

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (JGND PSOU), पटियाला ने स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब के सहयोग से पंजाब के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक योजना पर एक सत्र का आयोजन किया।  जेजीएनडी पीएसओयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर करमजीत सिंह द्वारा 2022 में शुरू की गई विशेष शिक्षा योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। इस साल पंजाब सरकार/एडेड स्कूल के लिए मुफ्त शिक्षा योजना का विस्तार किया गया है गैर शिक्षण कर्मचारियों को भी। इस योजना के तहत, JGND PSOU में स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए 100% शिक्षण शुल्क छूट उपलब्ध है। ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड पर शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के पास 103 शिक्षार्थी सहायता केंद्र (LSC) हैं।

    प्रोफेसर मंजीत सिंह, रजिस्ट्रार, जेजीएनडी पीएसओयू; डॉ. शंकर चौधरी, सहायक निदेशक (शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशिक्षण), एससीईआरटी पंजाब;  श्री प्रदीप छाबड़ा, एएसपीडी (एसएसए), डीजीएसई पंजाब;  जेजीएनडी पीएसओयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. करण सुखीजा ने एडुसैट (भारत का शैक्षिक उपग्रह) के माध्यम से पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को संबोधित किया। मनजीत सिंह, रजिस्ट्रार, जेजीएनडी पीएसओयू ने कहा, ”जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में कौशल विकास पर जोर देने के साथ सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए मुफ्त शिक्षा का विशेष प्रावधान है। राज्य स्तरीय कार्यान्वयन के माध्यम से यह शिक्षक प्रशिक्षण एनईपी नीति को गति प्रदान करेगा।  विश्वविद्यालय यूजीसी की नीति के अनुसार अतिरिक्त क्रेडिट अर्जित करने और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के इच्छुक कर्मचारियों और छात्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप लचीला पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा, “शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रशिक्षण से भूमिकाओं और जिम्मेदारी को फिर से परिभाषित करना और शैक्षिक सेवाओं को मजबूत करना सुनिश्चित होगा।  यह योजना सीखने के बेहतर परिणामों और सभी स्तरों पर शासन में सुधार की परिकल्पना करती है जो देश की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में प्रणालीगत परिवर्तन की सुविधा प्रदान करेगी। जेजीएनडी पीएसओयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. करण सुखीजा ने प्रतिभागियों को शिक्षकों के लिए उपलब्ध पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।  उन्होंने कहा, “प्रो.  जेजीएनडी पीएसओयू के कुलपति करमजीत सिंह ने शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने में सहायता के लिए विशेष शिक्षा योजना की शुरुआत की। विश्वविद्यालयगैर-शिक्षणकर्मचारियों को भी लाभ प्रदान करेगा।  विश्वविद्यालय कर्मचारियों और जीवन भर सीखने वालों को रियायती दरों पर और अत्यधिक सुलभ मोड में शिक्षा प्रदान करता है।  इस अवसर पर विशेष शिक्षा योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में विशेष शिविर में नशे से दूर रहने की सलाह

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में विशेष शिविर में नशे से दूर रहने की सलाह

    ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन एनएसएस इकाई द्वारा पहले सेशन में महाविद्यालय के छात्रों का बंगाणा राजकीय हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. अंजना कुमारी की टीम द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया। जिसमें महाविद्यालय  के छात्रों का व एनएसएस स्वयंसेवियो का हेल्थ चेकअप करवाया गया। उन्होंने छात्रों को पोषक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। एनएसएस के दूसरे सत्र में नशा व स्वास्थ्य ,एनीमिया समस्या से संबंधित विशेष लैक्चर रखा गया।

    विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता व रिसोर्स पर्सन स्थानीय अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अंजना कुमारी और हेल्थ सुपरवाइजर सुरेश परदेसी थे। सबसे पहले हेल्थ सुपरवाइजर सुरेश परदेसी ने स्वस्थ रहने के कई उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य होने का मतलब केवल बाहरी यानी शारीरिक रूप से स्वस्थ होने से नहीं होता है। इसमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वस्थ होना भी बहुत ही आवश्यक है। अच्छा स्वस्थ हमें अधिक ऊर्जा और कार्य करने की क्षमता से लाभान्वित करता है। हममें से हर कोई स्वस्थ और फिट रहने की इच्छा रखता है। इसके लिए हर एक को अपने हाईजेनिक रहना चाहिए। आवश्यकता अनुसार पौष्टिक आहार लेना चाहिए और नियमित व्यायाम करनी चाहिए।

    अपने आप को बिल्कुल भी स्ट्रेस न दें। अंत में स्थानीय अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अंजना कुमारी ने नशा के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया और  इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आज  युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जिसे वह अपना शारीरिक और मानसिक अपना नुकसान पहुंचा रहा है। आज निशा को नशा से मुक्ति पाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को नक्शा से दूर रहना चाहिए। उन्होने ये भी कहा कि आज सरकार द्वारा नई दिशा केंद्र बंगाणा राजकीय अस्पताल में स्थापित किया गया है। जहां 10 से लेकर 19 साल के युवा अपनी समस्या जिसमें, सेक्सुअल प्रॉब्लम, मेंटल प्रॉब्लम अन्य प्रकार के प्रॉब्लम को और हॉस्पिटल में आकर शेयर कर सकता है। वह किसी डर से अपने प्रोब्लम को शेयर कर  सकते हैं, और उसका समाधान हेतू उन्हें गाइड किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ,एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर संजय शर्मा, आईसीटीसी काउंसलर ऋषि बट्टी, वार्ड सिस्टर ,रीता एनएसएस कैप्टन अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Government School सेक्टर 53 में बाल मेला आयोजित, देखें वीडियो

    Government School सेक्टर 53 में बाल मेला आयोजित, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/रवि शर्मा: बच्चों को पढ़ाना एक उपलब्धि है, बच्चों को सीखने के लिए उत्साहित करना एक दृष्टि से उपलब्धि है।  इसे ध्यान में रखते हुए गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर 53 में प्री प्राइमरी सेक्शन के लिए ‘बाल मेला’ का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन छात्रों द्वारा साल भर में किए गए काम को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था। इसमें माता-पिता को शिक्षण सीखने की पद्धति की एक झलक भी दी, जिसका उपयोग शिक्षक करते हैं।

    इन पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन मंच का उपयोग बाजरा के महत्व के संदेश को व्यक्त करने के लिए भी किया गया था और यह कैसे सभी आयु वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य और वेल बिंग को प्रभावित करता है।  वर्ष 2023 का मुख्य फोकस बाजरे के उपयोग पर है। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि एरिया काउंसलर जसवीर सिंह बंटी थे।  

    स्कूल के एसएमसी सदस्यों ,राज कुमार शर्मा,पवन सिंगला, ऋतिक शर्मा ने वी कार्यक्रम में भाग लिया और सभी ने इतने अच्छे आयोजन के लिए इसकी सराहना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।  स्कूल की प्रधान अध्यापिका सुमन जायसवाल ने पूनम और परविंदर कौर, एनटीटी की शिक्षिकाओं को एक शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही माता-पिता और एसएमसी सदस्यों को इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।

  • प्रेस क्लब बददी 5 मार्च को महिला दिवस पर करेगा महिलाओं को सम्मानित

    प्रेस क्लब बददी 5 मार्च को महिला दिवस पर करेगा महिलाओं को सम्मानित

    महिला गौरव मीडीया अवार्ड 2023 को लेकर तैयारियां शुरु

    पूरे हिमाचल सहित जिला सोलन व नालागढ़ की हस्तियां होंगी सम्मानित

    बददी/ सचिन बैंसल : प्रेस क्लब बददी और नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) महिला दिवस पर बददी में राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें पूरे प्रदेश की अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब के चेयरमैन किशोर ठाकुर व अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी तथा आयोजन समिति की प्रभारी ज्योति गिरी अधिवक्ता ने बताया कि 20 फरवरी तक नाम भेजने की अंतिम तिथि है और तमाम आवेदन आने के बाद कमेटी उस पर विचार करेगी। उन्होने बताया कि आठ मार्च चूंकि होली है तो प्रेस क्लब बददी द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 5 मार्च 2023 (रविवार) को बददी में महिला सम्मान पर  एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा।  इसमें महिलाओं को उनके द्वारा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर ‘‘राज्य स्तरीय मातृशक्ति हिमाचल गौरव मीडीया अवार्ड’’ से नवाजा जाएगा । नाम भेजने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है । विभिन्न सेवा क्षेत्र जैसे समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, शोध, स्वाबलंबन, राजनीति, खेती-बाडी, पशुपालन, बागबानी, आंगनबाडी, खेल, योगा, गीत-संगीत-नृत्य, रिसर्च, व्यापार, महिला उद्यमी, पत्रकारिता एवं अन्य सभी क्षेत्र इत्यादि इसमें शामिल रहेंगे । इसके लिए आवेदक प्रेस क्लब की मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं या फोन नंबर: 09816800045 पर अपनी पूरी डिटेल  व संबधित कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का विवरण व्हाटसएप भेज सकते हैं।  
    कैपशन-बददी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले अवार्ड समारोह की जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के पदाधिकारी। 

  • जालंधरः सुक्खा काहलवां गैंग के 3 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः सुक्खा काहलवां गैंग के 3 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात की क्राइम ब्रांच टीम ने सुक्खा काहलवां गिरोह के 03 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात एक पीपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान स्वर्णदीप सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पीपीएस सरबजीत सिंह बाहिया की अगुवाई में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली के नेतृत्व में टीम ने सुक्खा काहलवां गैंग के 3 गुर्गों को हथियारों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

    आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर, 3 जिंदा रौंद, 2 दातर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर थाना सुभानपुर जिला कपूरथला, बलजिंदर सिंह उर्फ मोहर लक्खन पुत्र जसपाल सिंह निवासी लक्खनकलां थाना सदर, जिला कपूरथला,  सुखपाल सिंह उर्फ मंगा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव पतड़ खुर्द थाना करतारपुर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से काबू किया गया गोपी सुक्खा काहलवां का काफी नजदीकी है और उसके कत्ल का चश्मदीद गवाह भी है। जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

    गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी अपने साथियों के साथ तलजिंदर सिंह उर्फ ​​मोहर और सुखपाल सिंह उर्फ ​​मंगा के सहयोग से एक अलग गिरोह बनाया  है। उनके पास अवैध हथियार और तेजधार हथियार हैं। इनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, बलजिंदर सिंह उर्फ ​​मोहर और सुखपाल सिंह उर्फ ​​मंगा जो करतारपुर कपूरथला रोड स्थित एक गोदाम के गोदाम के पीछे बे-आबाद जगह पर बैठकर बैंक के एटीएम लूटने और डाका डालने की योजना बना रहे थे।

     इनके साथी विक्की और नली ने गाड़ी लेकर आना था जोकि यह वहां पर अपने दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। इन्होंने विदेश में बैठे सुखवीर सिंह उर्फ सोफी निवासी यूएसए, दलजीत सिंह को घायल करने संबंधी सुपारी ली हुई थी। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई बलविंदर सिंह ने मुकद्दमा नंबर 18 दिनांक 10-02-2003 क्राइम 399/402/120-बी 1° 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना करतारपुर जिला जालंधर देहात में रजिस्टर करके आगे की जांच की शुरू कर दी है।

  • नंड में 17 फरवरी को आंखों का विशाल मुफ्त जांच शिविर

    नंड में 17 फरवरी को आंखों का विशाल मुफ्त जांच शिविर

    नालागढ़ / सुशील कौशल : नालागढ़ के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र नंड में  17 फरवरी  दिन शुक्रवार को जन कल्याण समिति द्वारा मुफ्त आंखों का चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन नंड में आयोजित इस शिविर में डॉक्टर जगजीत सिंह  के नेतृत्व में  नव किरण आई हॉस्पिटल नालागढ़ की टीम आंखों की जांच करेंगी। कैंप का समय प्रातः 10:00 से सायं 3:00 बजे तक होगा। इस कैंप में आंखों की मुफ्त जांच की जायेगी और मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। इस बारे में डा. जगजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों को आप्रेशन की आवश्यकता होगी उनके आप्रेशन नालागढ़ अस्पताल में किए जाएंगे।

    हिम केयर, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य कार्ड  धारकों   के आप्रेशन  मुफ्त किए जायेंगे। जिनके पास कोई कार्ड नहीं होगा, उनके आपरेशन भी रियायती दरों पर लिए जायेंगे। इस बारे में जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग विशेषकर बुजुर्ग लोग आंखों की बीमारियों से अनभिज्ञ रहते है। ज्यादातर लोगों के सफेद मोतिया होता है लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता। इसलिए यहां जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है ताकि बुजुर्गों को घर के नजदीक जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
     

  • जालंधरः पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई इलेक्ट्रिकल चार्जिंग, मिलेगा इतने प्रतिशत डिस्काउंट, देखें वीडियो

    जालंधरः पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई इलेक्ट्रिकल चार्जिंग, मिलेगा इतने प्रतिशत डिस्काउंट, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब बैटरी पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए पेट्रोल पंपों पर 5 यूनिट इलेक्ट्रिकल चार्जिंग के लगाए है। जिससे अब हाइवे पर इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज से भारत पेट्रोलियम ने दिल्ली-जम्मू हाईवे पर शंभू बॉर्डर से लेकर जालंधर तक 5 चार्जिंग यूनिट शुरू कर दिए हैं। बता दें कि यह भारत पेट्रोलियम के पंपों पर लगाए गए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए भारत पेट्रोलियम जालंधर के कोऑर्डिनेटर सुमित सुमन ने बताया कि आज से शंभू बॉर्डर से लेकर जालंधर तक 5 पेट्रोल पंपों शंभू बॉर्डर, दोराहा, फिल्लौर, फगवाड़ा और जालंधर में चार्जिंग यूनिट शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी इन यूनिट में सिर्फ कारों के लिए चार्जिंग की सुविधा रहेगी। छोटे व्हीकलों के लिए भी शीघ्र ही प्रबंध किए जा रहे हैं। सुमित ने बताया कि कारों में 25 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से चार्जिंग मिलेगी।

    फिलहाल अभी कंपनी ने नए चार्जिंग यूनिट लॉन्च किए हैं तो उपभोक्ताओं के लिए डिस्काउंट भी ऑफर किया है। कंपनी ग्राहकों को शुरूआती दौर में ग्रीन एनर्जी की तरफ आकर्षित करने के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देगी। कार को चार्ज करने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल पर बीपीसीएल की ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। इस ऐप के माध्यम से ही गाड़ी चार्ज हो पाएगी। पेमेंट्स कंपनी कैश नहीं लेगी। इसके लिए ऐप में पैसे पहले से रखे जा सकते हैं या फिर क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट करनी होगी। गाड़ी आधे घंटे चार्ज करने पर 125 किलोमीटर चलेगी। इन यूनिट से शुरू होने से इलेक्ट्रिकल वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • 100 रुपये से कम वाले रिचार्ज, 28 दिन की बैधता के साथ मिलते हैं कई फायदे

    100 रुपये से कम वाले रिचार्ज, 28 दिन की बैधता के साथ मिलते हैं कई फायदे

    टैक न्यूज़ : सभी टैलीकाम कंपनीयां आपने ग्राहकों को आक्रषित करने के लिए नये-नये प्लान ला रहीं हैं।   आज हम आपको एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलता है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio अपने जियोफोन यूजर्स के लिए खास इस प्लान की पेशकश करती है। यहां हम आपको जियो के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

    Jio का 91 वाला प्रीपेड प्लान 

    Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में डेली 100MB डाटा दिया जाता है, जिसके साथ अलग से 200MB डाटा भी मिलता है। कुल मिलाकर यह डाटा 3GB बैठता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 50SMS मिलता है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। लेकिन यह प्लान सिर्फ JioPhones के लिए ही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

    Vodafone Idea का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लगता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है।

    Airtel का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में मौजूदा प्लान के जितनी वैधता मिलती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 30 दिनों के लिए Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है।

  • जालंधरः1 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः1 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेश पर क्राइम की वारदातों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जरकिरनजीत सिंह तेजा और एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार ने 2 नशा तस्करों को स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी-02-बीई-9163 सहित काबू करके 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    अशोक कुमार ने बताया कि तिथि 10-2-2023 को वह पुलिस टीम के साथ गश्त दौरान उन्होंने शकी व्यक्तियों के संबंध में लद्देवाली यूनिवर्सिटी से जंडू सिंघा रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान पेट्रोल पंप रोड़ से सूची पिंड की ओर आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार पीबी-02-बीई-9163 शक के आधार पर रोका। कार में सवार तरसेम सिंह मल्ली उर्फ सोमा पुत्र सुखराज सिंह निवासी सुहरा, लोपोके अमृतसर और हरपाल सिंह उर्फ भालू पुत्र कशमीर सिंह निवासी मादोके, लोपोके अमृतसर से तालाशी दौरान 1 किलों 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 49 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामामंडी में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः इस गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः इस गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। आए दिन हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ऐसा ही एक मामला आदमपुर के अधीन आते पंडोरी निझरां गांव से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। यह घटना सुबह 3 बजे की है। जब परिवार वालें घर में सोए हुए थे। गनीमत यह रही कि किसी को इस घटना दौरान कोई गोली नहीं लगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नवशरण कौर निवासी पंडोरी निझरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह घर में अकेली रहती है।

    रात में वह अपने घर में सोई हुई थी और उसके घर में काम करने वाला राज कुमार बाहर अपनी पत्ती और दोनों लड़कों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान तड़के करीब 3 बजे कुछ लोग घर के बाहर का गेट फांद कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शिकायत में महिला ने आगे बताया कि राज कुमार गोलियों की आवाज सुनकर उठ गया और उसने जैसे ही घर लाइट जगाई तो उक्त हमलावार गाली-गलोज करते हुए कार में बैठकर भाग गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनका जमीनी झगड़ा अनूप सिंह उर्फ नूपी निवासी पंडरी निझरां  और हरविंदर सिंह उर्फ ​​पप्पू पुत्र शिव सिंह निवासी गढ़ी बख्शा के साथ अदालत में झगड़ा चल रहा है।

    पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई हैं। इनसे उसकी जान को खतरा है। महिला का कहना है कि उसने पहले भी लिखित शिकायत पुलिस को दी हुई है। वहीं घटना संबंधी जानकारी देते हुए आदमपुर थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही रात साढ़े तीन बजे के करीब एएसआई भूपिंदरपाल सिंह सहित पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों के खोल व अन्य गोली सिक्का बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और गहराई के साथ घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 32 बोर पिस्टल के 8 खाली खोल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।