Blog

  • देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष

    देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष

    मस्त राम महाचिव बने हरियाणा व पंजाब के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला की देखरेख में हुए चुनाव

    बद्दी/सचिन बैंसल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम  पेंशनर एसोसिएशन के चुनाव में सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को अध्यक्ष व मस्तराम को महासचवि चुना गया। ईएसआईसी के हाल में आयोजित चुनाव हरियाणा व  पंजाब के निगम के  पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला के देखरेख में यह चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए नूतन ने देवव्रत यादव का नाम रखा। जिसका बिहारी लाल ने समर्थन किया। सचिव पद के लिए देवव्रत यादव ने मस्तराम का नाम प्रपोज किया। जिसका आरके कक्$कड़  ने समर्थन किया। और किसी का नाम सामने न आने पर दोनों को सर्वसम्मति से दो साल के लिए चुना गया।

    इसके अलावा आरके कक्कड़ को उपप्रधान, बिहारी लाल को सचिव व अमीचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। अशिता को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह  व उपनिदेशक कर्णपाल  ने चुने  हुए सभी सदस्यों को मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी पेंंशनरों को भरोसा दिलाया  कि उनकी जो समस्याएं होगी वह सीधे उनसे मिल सकते है। इसका अलावा व्हट्सएप ग्रुप में सभी अधिकारी जुड़े हुए है। वह इसके माध्यम से भी अपनी समस्याएं  बता सकते है।  जिसका शत प्रतिशत हल किया जाएगा।

    नव निर्वाचित अध्यक्ष देवव्रत यादव ने कहा कि जल्द ही पेंशनरो का एक प्रतिनिधिमंडल  पारस अस्पताल को पैनल में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय निदेशक से मिलेगा। आने वाले समय में सभी पेंशनरों को ऐसे अस्पताल की जरूरत पढ़ सकती है। उन्होंने दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर सभी सदस्यों को अभार जताया गया।

    पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला ने कहा कि जब व्यक्ति सेवानविृत हो जाता है तो उसे कुछ लोग उन्हें यह समझने लग जाते है कि अब यह कुछ नहीं कर सकते है। लेकिन लोगों को यह पता होना चाहिए कि उनके पास पूरी जिंदगी का अनुभव है जिसे प्राप्त करने के  लिए उन्हें  पूरी जिंदगी लगी है। आने वाले युवा पीढ़ी उनके इस अनुभव का फायदा ले ले कर नई ऊंचाई छु सकते है।  इस मौके पर नूतन, सविता, बृज किशोर भी उपस्थित रहे।

  • बस स्टैंड ऊना में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बस स्टैंड ऊना में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नागरिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी सोच अपनाने के लिए किया प्रेरित 

    ऊना/सुशील पंडित: सतर्कता जागरूकता सप्ताह (विजिलेंस अवेयरनेस वीक) 2025 के अंतर्गत इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स ऊना द्वारा आज (बुधवार) को बस स्टैंड ऊना में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में सतर्कता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। यह नुक्कड़ नाटक सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी थीम पर आधारित रहा।

    यह जागरूकता कार्यक्रम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के एकलव्य कला मंच द्वारा प्रथम भारत रिज़र्व वाहिनी की आईपीएस कमांडेंट, डॉ. आकृति शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी परिस्थितियों के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक आचरण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बखूबी प्रदर्शित किया।

    कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता जिंगल्स भी प्रसारित किए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर इंडियनऑयल ऊना के अधिकारी, एचआरटीसी ऊना के जिला मंडल प्रबंधक, सहित 100 से अधिक यात्री और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस रचनात्मक पहल की सराहना की।

    इंडियनऑयल के अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त बनाना और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर जागरूकता फैलाने और ईमानदारी को जन आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में इंडियनऑयल की एक सार्थक और प्रेरणादायी पहल साबित होगी।

     

  • निर्वाचन आयोग की नई पहल, कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए रहेगी मतदान की ऑनलाइन सुविधा

    निर्वाचन आयोग की नई पहल, कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए रहेगी मतदान की ऑनलाइन सुविधा

    प्रवासी मतदाता देश के किसी भी हिस्से से कर सकेंगे मतदान, लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर के कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की है। इस सुविधा का उद्देश्य उन मतदाताओं को उनके वर्तमान स्थान से ही सुरक्षित, सरल और पारदर्शी तरीके से मतदान का अधिकार उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अपने गृह क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं।

    यह ऑनलाइन सुविधा आगामी 27-बडगाम विधानसभा क्षेत्र (केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर) के वर्ष 2025 के उपचुनाव के लिए लागू की गई है। वे सभी प्रवासी मतदाता जिनके पास रिलीफ एवं रिहैबिलिटेशन कमिश्नर, जम्मू-कश्मीर द्वारा जारी वैध प्रवासी प्रमाण-पत्र है, वे भारत के किसी भी हिस्से में रहते हुए इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि प्रवासी मतदाता दिल्ली, उधमपुर और जम्मू में स्थापित विशेष मतदान केंद्रों पर जाकर एम फॉर्म या डाक मतपत्र के माध्यम से सी फॉर्म के जरिए मतदान कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता अपने निकटतम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  कार्यालय में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ भरा हुआ एम फॉर्म या सी फॉर्म, वर्तमान निवास प्रमाण तथा प्रवासी प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच संबंधित ईआरओ अधिकारी द्वारा ऑनलाइन पोर्टल ईआरओनेट पर की जाएगी तथा सभी दस्तावेजों की स्कैन प्रतिलिपियाँ पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। इसके पश्चात एआरओ अधिकारी आवेदन की पुनः जांच कर अंतिम अनुमोदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि एम फॉर्म एक ही परिवार के सभी पात्र सदस्यों के लिए सामूहिक रूप से भरा जा सकता है, जबकि सी फॉर्म केवल व्यक्तिगत रूप से ही भरा जाएगा। इस नई व्यवस्था से जम्मू-कश्मीर के प्रवासी नागरिकों को मतदान का अधिकार अधिक सुगमता से प्राप्त होगा और वे अपने स्थान परिवर्तन के कारण मतदान से वंचित नहीं रहेंगे। यह पहल भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और सहभागी बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र प्रवासी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें, क्योंकि यह न केवल उनका संवैधानिक अधिकार है, बल्कि लोकतंत्र की नींव को और मज़बूत करने का माध्यम भी है। अधिक जानकारी के लिए मतदाता अपने जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) या निकटतम निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए www.nvsp.in या www.eci.gov.in  वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है।

  • Punjab News: गेटमैन की लापरवाही, खुले फाटक में निकाली ट्रेन, टला हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: गेटमैन की लापरवाही, खुले फाटक में निकाली ट्रेन, टला हादसा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बड़ा हादसा होने सेे टल गया। दरअसल, जिले के शिवाला रेलवे फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां दोनों ओर से फाटक खुला हुआ है और ट्रेन पटरी से गुजर रही है, ट्रैफिक जाम है। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी सूझबूझ और सजगता से ट्रेन की आहट सुनकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रेन शिवाला फाटक पार कर रही थी।

    तब रेलवे गेटमैन मौके पर मौजूद था और फिर भी फाटक खुला रह गया। जिसके बाद राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ट्रेन गुज़र रही है और लोग वाहनों पर खड़े ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि रेलवे विभाग द्वारा गेटमैन की लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

  • पूर्व DIG भुल्लर के करीबी कृष्णु शारदा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    पूर्व DIG भुल्लर के करीबी कृष्णु शारदा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में आज चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। जहां सीबीआई ने कोर्ट से हरचरण भुल्लर के करीबी कृष्णु शारदा की रिमांड मांगी। अदालत ने बिचौलिए कृष्णु शारदा को 9 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई बिचौलिए कृष्णु से विस्तृत पूछताछ करेगी। इस जांच में कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं।

    सीबीआई जांच में पता चला है कि भुल्लर के साथ गिरफ्तारी किए गए उनके करीबी कृष्णु शारदा शारदा के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से संबंध थे। सीबीआई ने अदालत से मध्यकाल के लिए 12 दिन की रिमांड मांगी थी। यदि मध्यकाल अपने इकबालिया बयान में अधिकारियों के नाम बताता है तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संभव है कि रौपड़ रेंज के डीआईजी हर्षचरन सिंह भुल्लर समेत कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कृष्णु शारदा एक राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी खिलाड़ी था। उसने लगभग 3 साल पहले हॉकी छोड़ दी थी और पुलिस अधिकारियों के लिए काम करना शुरू कर दिया था।

    बता दें कि रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार साबिक डीआईजी के विदेशी संबंध सामने आए हैं। भुल्लर ने ड्यूटी के दौरान लगभग 10 बार दुबई यात्रा की थी। सीबीआई ने भुल्लर का पासपोर्ट जब्त कर लिया है और इसके जरिए उनकी विदेशी यात्राओं का विवरण इकट्ठा कर रही है। सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अब तक भुल्लर के दुबई में दो और कनाडा में तीन फ्लैटों का हुई है। इसके अलावा, उसके पास लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में दुकानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। सीबीआई को शक है कि भुल्लर ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों में जायदादें बनाईं हैं।

  • फसल बेचने का स्मार्ट तरीका, सरकार ने किसानों से ऐप डाउनलोड कर सत्यापन करने की अपील की

    फसल बेचने का स्मार्ट तरीका, सरकार ने किसानों से ऐप डाउनलोड कर सत्यापन करने की अपील की

    चंडीगढ़: हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए एक ऐप “कपास किसान” तैयार की गई है। किसानों को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी इस ऐप के माध्यम से सत्यापित करवा कर अपनी फसल बेचने में किसानों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम “भारतीय कपास निगम लिमिटेड” द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत कपास की बिक्री हेतु “कपास किसान” ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) विकसित की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एपल आईओएस पर उपलब्ध है।

    प्रवक्ता ने बताया कि निगम की ओर से हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे “कपास किसान” मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें और “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” (MFMB) पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करें।

    लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” (MFMB) द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें। सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम (CCI) को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक भी कर लें ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के तहत लाभ दिया जा सके।

    उन्होंने यह भी बताया कि निगम की तरफ से कपास-किसानों को सलाह दी जाती है कि वह कपास को सुखा कर लायें, जिसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो, ताकि उनको अपनी उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। निगम ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपलब्ध उचित औसत गुणवत्ता (FAQ) ग्रेड की कपास खरीदेगा।

     

  • Kunickaa Sadanand ने दी अभिषेक बजाज को धमकी, बोली – ‘तुझे तो कोर्ट में देखूंगी’

    Kunickaa Sadanand ने दी अभिषेक बजाज को धमकी, बोली – ‘तुझे तो कोर्ट में देखूंगी’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 इन दिनों काफी दिलचस्प हो चुका है। 9 हफ्तों के बाद अब शो में सभी खिलाड़ियों की सच्चाई सामने आने लग गई है। बीते एपिसोड में अब कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज में जमकर लड़ाई हुई। वीकेंड के वॉर में अभिषेक ने टास्क के दौरान कुनिका को पिशाचिनी का टैग दिया था। एक्टर की यह बात सुनकर कुनिका भड़क गई थी। उन्हें बहुत बुरा लगा था तभी से वह अभिषेक के खिलाफ बोलती हुई दिख रही हैं।

    कुनिका को कहा दादी अम्मा

    इस वीक अभिषेक और अशनूर के घर में माइक उतारकर बात करने पर काफी बवाल मच गया है। उनकी गलती का सजा पूरे घर को दी गई है। उन्हें छोड़कर बाकी पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। इसके अलावा घर का 50 फीसदी राशन भी कट गया है। तभी से अभिषेक को लेकर कुनिका का गुस्सा और भड़क गया है। वो शो में अभिषेक और उनकी टीम को चिढ़ाती हुई भी दिखी। उन पर कमेंट करते हुए नजर आई लेकिन जब अभिषेक ने कुनिका को जवाब देना शुरु किया तो एक्ट्रेस चिढ़ गई। उन्होंने कुनिका को दादी अम्मा और आंटी कहकर चिढ़ा दिया।

    अभिषेक को दी धमकी

    मंगलवार वाले एपिसोड में दोनों का पंगा एक और स्टेप आगे बढ़ गया। दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई। इस दौरान कुनिका ने अभिषेक को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि – ‘तू बाहर तो निकल तुझे कोर्ट के चक्कर में नहीं डाला ना सीनियर सिटीजन को परेशान करने के लिए तू निकल तो सही बाहर बेटा ऐसे नचाऊंगी न’। अभिषेक ने गौरव और बाकी घरवालों को भी बताया कि कुनिका उन्हें धमका रही हैं। कोर्ट में ले जाने की बात कर रही है। ऐसे में घरवालों ने एक्टर को समझाया कि वो शांति से रहें और स्माइल करें।

    तान्या को बताई सच्चाई

    वहीं दूसरी ओर कुनिका ने तान्या मित्तल के साथ बात करते हुए उन्होंने अभिषेक बजाज को बता दिया है कि घर से बाहर निकलने के बाद वो उन्हें कोर्ट में लेकर जाएंगी। कुनिका ने कहा कि – ‘मैंने उसको बोला है बेटा तू बाहर तो निकल तुझे कोर्ट कचहरी के चक्कर में आते नहीं डाला तो देखना। एक 61 साल की महिला के बारे में बकवास करने के लिए’।
  • Punjab News: अब इस जगह दुकान से महंगे कपड़े लेकर कार सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस जगह दुकान से महंगे कपड़े लेकर कार सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दोनों घटनाओं को दिया चोर ने अंजाम

    मोगाः शहर के मुख्य बाजार में दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां सिटी-1 थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित छाबड़ा क्लॉथ हाउस की दुकान से चोर लाखों की चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरी करने वाला दुकान के आगे सफेद रंग की कार खड़ी करता है। जिसके बाद वह दुकान के शटर की ओर जाता है और दुकान के ताले तोड़कर दुकान से कपड़े चोरी कर कार में रख लेता है। घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो जाता है। इस चोर के तार लुधियाना में कपड़े की दुकान पर हुई चोरी की घटना से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, कुछ दिन पहले लुधियाना के वृंदावन रोड पर शातिर चोर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचा और कपड़े की दुकान से लाखों रुपए के ब्रांडेड कपड़े चोरी करके फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना में चोर ने पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर कपड़े की दुकान को निशाना बनाया था। वहीं अब मोगा में हुई घटना में भी थाने से कुछ दूरी पर ही घटना को चोर ने अंजाम दिया है। जहां चोर कार में आया और दुकान से महंगे लेडिस सूट चोरी करके फरार हो गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी कैमरे के आगे कुछ भी नहीं बोल रहीं। दुकान मालिक ने बताया कि चोर उनकी दुकान से महंगे कपड़े चोरी करके फरार हो गया। उनका मानना है कि इस घटना में चोर ने कई रैक खाली कर दिए। पीड़ित ने कहा कि दुकान थाने से बस कुछ ही दूरी पर है और यह बाजार लगभग 24 घंटे खुला रहता है। इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई घटना सुबह करीब 4 बजे के आस पास हुई और उस समय बाजार में लोग बस स्टैंड ओर स्टेशन की तरफ भी जाते है।
  • Punjab News: Nirmaan Medical Center में नौजवान की मौत, PRTC कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Nirmaan Medical Center में नौजवान की मौत, PRTC कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में निरमान मेडिकल सेंटर अस्पताल में इलाज करवाने गए नौजवान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत गई। वहीं नौजवान की मौत को लेकर पंजाब रोडवेज कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मृतक गुरनेक सिंह के रूप में हुई है। गुरनेक सिंह पीआरटीसी अमृतसर वन का कंडक्टर है। कर्मियों का कहना है कि कल दोपहर गुरनेक सिंह अस्पताल ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन ऑपरेशन होने से पहले ही उसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उसे गलत इंजेक्शन लगाया, जिसकी वजह से उसकी ओवरडोज के कारण मौत हो गई।

    पिता रशपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा स्वस्थ थाऔर इलाज करवाने अस्पताल गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन ने पता नहीं बेटे को कौन-सा टीका लगा दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा बेटे को वेंटिलेटर पर भी नहीं रखा और खुद ही मृत घोषित कर लाश सीधे घर भेज दी। इस घटना से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर धरना लगाकर न्याय की मांग की।

    पंजाब रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष ने हीरा सिंह कहा कि एक 32-33 साल का युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, उसे जिंदा की जगह लाश बनाकर घर भेज दिया गया। इस मामले को लेकर वह प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया करेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी किरनदीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि गुरनेक सिंह नामक व्यक्ति अस्पताल में सर्जरी के लिए आया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच चल रही है और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। परिवार से मिली स्टेटमेन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिय है कि परिवार को पूरा न्याय दिया जाएगा। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के कारण क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मृतक के साथियों का कहना है कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आगे और बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

     

     

     

     

  • निबंध में बेबी व नारा लेखन में दीपिका छाई 

    निबंध में बेबी व नारा लेखन में दीपिका छाई 

    ऊना/सुशील पंडित: मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खडु में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वी जयंती के उपलक्ष में और डॉक्टर आरती और प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान बेबी, द्वितीय स्थान गुरबख्श और सिमरन, तृतीय स्थान दीया ने हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान दीपिका और हरप्रीत कौर, द्वितीय स्थान अंकिता ठाकुर और हर्षिता ने, तृतीय स्थान नाजिया बेगम और अंकिता ने हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के बेहतर प्रदर्शन को लेकर  प्रधानाचार्य ने शाबाशी दी। ओर कंपीटिशन में भाग लेने बालों को ओर अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया।