Blog

  • Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ फिर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, 48 घंटे बाद भी उठ रहा धुंआ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हुल्लड़बाजों के खिलाफ फिर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, 48 घंटे बाद भी उठ रहा धुंआ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: छठ पूजा पर्व पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ हाल ही में सिख जत्थेबंदियों ने मोर्चा खोला था। हाल ही में रेलवे स्टेशन पर घरों को जाने के दौरान हुल्लड़बाजों द्वारा ट्रेन पर हमला करने को लेकर जत्थेबंदियों द्वारा डीसी दफ्तर में पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र सौंपा गया था। रेलवे स्टेशन के बाद लंमा पिंड के बाद शहीद उधम सिंह नगर में स्क्रैप की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हुए नुकसान को लेकर जत्थेबंदियों ने दोबारा मोर्चा खोल दिया है। ज्वाइंट कमिशनर से मिलकर मांग पत्र सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी A.K Traders की फैक्ट्री में रखे स्क्रैप से आग का धुंआ निकल रहा है।

    आज सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि प्रशासन को पहले अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जत्थेबंदियों ने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो पूरा शहर तबाह हो सकता था। जत्थेबंदियों ने कहा कि अगर स्क्रैप की फैक्टरी में आग लगने के मामले में पुलिस द्वारा जांच करके उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना की तो वह धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे। जत्थेबंदियों ने अरविंदर मिश्रा नामक व्यक्ति के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। जत्थेबंदियों ने कहा कि स्क्रैप कारोबारियों से आग लगने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि चिंगारी से टायरों को आग इतनी जल्दी नहीं लग सकती।

    उनका आरोप है कि किसी शरारती अनंसर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, जिसको लेकर उन्होंने उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह किसी धर्म का विरोध नहीं कर रहे है, बल्कि इस मामले में धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करके डिसिप्लिन में रहकर प्रोग्राम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान बाइकों पर ट्रिपलिंग करके पाइपों से पटाखें बजाए गए। इस दौरान कई स्थानों पर हुल्लड़बाजों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    जत्थेबंदियों ने कहा कि स्क्रैप फैक्टरी में लगी आग के दौरान कुछ दूरी पर इंडियन ऑयल दफ्तर स्थित है। ऐसे में अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि कुछ दिन पहले हुई इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। जिनमें से एक पटाखा A.K Traders की फैक्ट्री में रखे स्क्रैप में जा गिरा। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगी, जिससे इलाके में धुंआ फैल गया।

  • घर में बनाएं ये Simple Drink, खाली पेट पीने से Immunity होगी मजबूर और Skin करेगी Glow

    घर में बनाएं ये Simple Drink, खाली पेट पीने से Immunity होगी मजबूर और Skin करेगी Glow

    हेल्थः आयुर्वेद के अनुसार, सुबह किसी हेल्दी ड्रिंक से शुरुआत करना शरीर को शुद्ध और एनर्जीफुल बनाता है। वैसे तो ऐसी बहुत सी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें पीकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन इनमें सबसे अच्छा ऑप्शन आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना है। वैसे भी अब सर्दियां आ रही हैं और सर्दियों में किसी भी तरह से आंवले का सेवन करना हेल्थ को बूस्ट करता है। ऐसे में आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना हेल्थ को दोगुना कर देता है। ये ड्रिंक बेशक देखने में बहुत ही सिंपल लगती हो, लेकिन इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी, स्किन, डाइजेशन और मूड सब कुछ बेहतर कर देती है।

    – इम्यूनिटी बूस्टर: आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। दोनों मिलकर हर सुबह शरीर को एक नैचुरल सुरक्षा कवच देते हैं, जो आपको पूरे दिन हेल्दी रहने में मदद करता है।

    – स्किन को चमकदार बनाता है: अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो ये ड्रिंक आपके लिए है। आंवला शरीर से टॉक्सिंस निकालता है और डाइजेशन सुधारता है। हल्दी ब्लड फ्लो को बेहतर करती है। इससे स्किन अंदर से साफ और नेचुरली ग्लोइंग दिखती है।

    -शरीर को डिटॉक्स करता है: आंवला-हल्दी का पानी शरीर से टॉक्सिंस निकालने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। सुबह इसे खाली पेट पीने से शरीर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करता है।

    – पेट को आराम देता है: अगर आपको एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो ये ड्रिंक राहत देगा। ये डाइजेशन सुधारता है, आंतों को हेल्दी रखता है और पेट में गैस या जलन को कम करता है। जब पेट हेल्दी रहता है, तो मूड और स्किन दोनों बेहतर रहते हैं।

  • Punjab के पूर्व CM की हत्या के प्रमुख गवाह बिट्टू ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab के पूर्व CM की हत्या के प्रमुख गवाह बिट्टू ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह की हत्या के मामले के प्रमुख गवाह बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू ने चंडीगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। बिट्टू का आरोप है कि उसकी सुरक्षा में ढील दी जा रही है। दरअसल, बिट्टू ने अपनी सुरक्षा बहाल ना करने पर चंडीगढ़ पुलिस को घेरते हुए वीडियो जारी किया है। जिसमें बिट्टू ने कहा कि वह बार-बार डीजीपी और एसएसपी आफिस के चक्कर लगाकर तंग आ चुका है। बलविंद्र सिंह बिट्‌टू ने अपनी सुरक्षा में ढील को लेकर पुलिस को सख्त चेतावनी दी है।

    उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ कुछ हुआ, तो उसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखते हुए पहले से उपलब्ध कराई गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल पुनः लागू करने की अपील की है। बलविंदर सिंह बिट्टू ने मंगलवार को एसएसपी (सुरक्षा) समर प्रताप सिंह से मुलाकात की, लेकिन उनके अनुसार इस बैठक में उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी ज्ञापन सौंपा है।

    बिट्टू ने कहा कि उन्हें अब भी आतंकवादी और कट्टरपंथी संगठनों से जान का खतरा बना हुआ है, इसलिए उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील गंभीर परिणाम ला सकती है। बिट्टू ने अपने पत्र में बताया कि वे वर्तमान में चंडीगढ़ के सरकारी आवास में रह रहे हैं और उनके खिलाफ खतरे को पंजाब तथा चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी कई बार मान्यता दे चुका है। बार-बार अपील करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बिट्‌टू ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था उनके खिलाफ खतरे की गंभीरता के आधार पर दी गई थी और इसे हाईकोर्ट ने भी आवश्यक माना था। विशेष रूप से सीडब्ल्यूपी नंबर 1725/2004 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बिनोद कुमार राय और न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने निर्देश दिया था कि यदि गवाह की सुरक्षा में कोई ढिलाई होती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। बलविंदर सिंह बिट्टू ने मांग की है कि यूटी सिक्योरिटी रिव्यू कमेटी उनकी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट तैयार करे और पहले जैसी पूरी सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए।

  • तलाक की खबरों के बीच सामने आया Mahhi Vij का रिएक्शन, बोली – ‘लीगल एक्शन लूंगी’

    तलाक की खबरों के बीच सामने आया Mahhi Vij का रिएक्शन, बोली – ‘लीगल एक्शन लूंगी’

    मनोरंजन: माही विज और जय भानुशाली टीवी के मशहूर कपलों में से एक हैं लेकिन अब दोनों के अलगाव की खबरें अचानक से सुर्खियां बटौरती हुई दिख रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि माही और जय ने तलाक ले लिया है। कुछ रिपोर्टस में तो ये भी कह दिया गया कि दोनों 14 साल की शादी खत्म करते हुए बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला ले लिया है। माही और जय के फैंस के लिए ये रिपोर्ट्स काफी सदमे वाली थी परंतु अब माही विज ने खुद सामने से इन रिपोर्ट्स पर करारा जवाब दिया है।

    लीगल एक्शन लेगी एक्ट्रेस

    माही ने यह कह दिया है कि अब वो लीगल एक्शन लेंगी। माही विज और जय भानुशाली की तलाक की खबरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों तलाक के पेपर्स भी साइन कर चुके हैं और जुलाई में इनका तलाक हो चुका है।

    इस वजह से लिया था फैसला

    रिपोर्ट ने यह बताया गया कि दोनों के बीच काफी ट्रस्ट इश्यूज थे। इसी कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अब कई इंस्टाग्राम पोस्ट में इस तरह की बातें लिखी जा रही हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करके माही विज ने तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने एक वायरल पोस्ट पर भी अपनी भड़ास निकाली है। कमेंट करते हुए माही ने लिखा कि – ‘झूठी खबरें पोस्ट न करें मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुंगी’। बता दें कि माही और जय के तलाक की खबरें जुलाई में भी आई थी। उस दौरान भी माही ने कमेंट किया था।

    टीवी पर कमबैक करने वाली माही विज

    एक्ट्रेस ने उस समय भी लोगों के कमेंट का रिप्लाई करते हुए कहा था कि – अगर ऐसा है तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के भी तलाक और सेपरेशन को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना देते हैं? बता दें कि अब माही विज जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जय से अलग होने के बाद अपनी फाइनेंशियल स्थिति को ठीक करने के लिए एक्ट्रेस टीवी पर वापसी करने वाली हैं। हालांकि इन सभी खबरों के बीच जय भानुशाली का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
  • Punjab News: किसानों के लिए मसीहा बनी संस्था, 11 लाख का Check सौंपा, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों के लिए मसीहा बनी संस्था, 11 लाख का Check सौंपा, देखें वीडियो

    अमृतसर: राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के कड़ियाल गांव में ‘एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट’, ‘सिख एड स्कॉटलैंड’ और ‘गुरु नानक चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता दी। ट्रस्ट की प्रतिनिधि जसप्रीत कौर ने बताया कि आज लगभग 200 किसानों को डीएपी खाद के लिए 11 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह सहायता किसानों की फसल की बुवाई में मदद करने के लिए दी जा रही है।

    जसप्रीत कौर ने बताया कि 22 अगस्त से पंजाब के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सेवाएं चल रही हैं, जिनमें पशुओं के लिए चारा, चिकित्सा सेवाएं, सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान जैसी पहलें शामिल हैं। उनका उद्देश्य पंजाब को फिर से हराभरा बनाना है।

    उन्होंने बताया कि ‘एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट’ का एक और प्रमुख उद्देश्य बच्चों की शिक्षा है। अब तक डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से 1000 किसानों को बुवाई के लिए सहायता दी जा चुकी है, जबकि 370 बच्चों की 47 लाख रुपए की स्कूल फीस भी भर दी गई है। आगे आने वाले समय में 400 और बच्चों को शिक्षा संबंधी सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। बाढ़ से प्रभावित किसानों ने एजुकेट पंजाब टीम का धन्यवाद करते कहा कि जब सभी हाथ पीछे हट गए थे, तब यह टीम उनके लिए एक उम्मीद बनकर आई।

    एक किसान ने कहा, कि हमारे गाँव में किसी और संगठन ने इतना सहयोग नहीं किया, ये गुरसिख भाई वाकई हमारे लिए एक उम्मीद बनकर आए हैं। किसानों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते बताया कि स्कूलों की फीस भरने के बाद कई बच्चों के दाखिले वापस हो गए हैं। ‘एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट’ पिछले 20 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। अब तक 6000 विद्यार्थियों को यह संस्था शिक्षा की सेवाएं दे चुकी है। जसप्रीत कौर ने कहा कि यह सारा कार्य संगत के सहयोग से संभव हुआ है और भविष्य में भी यह सेवा जारी रहेगी, ताकि बाढ़ प्रभावित किसान और उनके परिवार फिर से अपनी जिंदगी को पटरी पर ला सकें।

  • अनाज गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने के चक्कर में प्रबंधक बुरी तरह झुलसा, देखें वीडियो

    अनाज गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने के चक्कर में प्रबंधक बुरी तरह झुलसा, देखें वीडियो

    सरायकेला-खरसावांः जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में सैकड़ों क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने सुबह करीब 4 बजे गोदाम से धुआं और लपटें उठते देख प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वे आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम के अंदर रखा पूरा अनाज जलकर नष्ट हो चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गोदाम परिसर को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को जांच में शामिल किया गया है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। सरायकेला के एसडीओ, डीएसपी और बीडीओ सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • ‘ड्रग माफिया के खिलाफ वॉर, अब तक का सबसे बड़ा सैन्य और पुलिस अभियान, हेलिकॉप्टर व ड्रोन से गिराए बम, 64 की मौत, देखें वीडियो

    ‘ड्रग माफिया के खिलाफ वॉर, अब तक का सबसे बड़ा सैन्य और पुलिस अभियान, हेलिकॉप्टर व ड्रोन से गिराए बम, 64 की मौत, देखें वीडियो

    रियो डी जेनेरियोः ब्राजील के प्रमुख शहर रियो डी जेनेरियो में आपराधिक समूह कमांडो वर्मेलो ड्रग कार्टेल के खिलाफ शुरू किए गए अब तक के सबसे बड़े सैन्य और पुलिस अभियान में कम से कम 64 लोग मारे गंए। इनमें से 60 अपराधी और 4 पुलिस अधिकारी बताए गए हैं। भीषण संघर्ष के बाद गिरोह के 81 खूंखार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस दौरान पुलिस हेलिकॉप्टर व ड्रोन से बम बरसा रही है तो ड्रग माफिया ड्रोन से बम गिराकर पुलिस पर हमला कर रही है, गोलियों की आवाज से रियो डी जेनेरो की गलियां दहल उठी हैं। गलियों में ‘ड्रग लॉर्ड्स’ की लाशें जहां-जहां पड़ी हैं। ब्राजील पुलिस का ये ऑपरेशन रियो डी जेनेरो शहर में चल रहा है। यहां युद्ध जैसी स्थिति बनी है। रियो डी जेनेरो लंबे समय से Comando Vermelho (CVं), Terceiro Comando Puro (TCP) जैसे ‘ड्रग लॉर्डस’ के कब्जे में रहा है। ड्रग तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले Comando Vermelho को ब्राजील में रेड कमांडो कहा जाता है। ये गिरोह न केवल ड्रग तस्करी बल्कि अवैध हथियार, भूमि कब्ज़ा, और स्थानीय लोगों से “सुरक्षा टैक्स” वसूलते हैं। फोल्हा डी एस.पाउलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सेना और पुलिस 69 गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए मंगलवार को रियो डी जेनेरियो के उत्तरी क्षेत्र के अलेमाओ और पेन्हा में घुसी। यहां कमांडो वर्मेलो कार्टेल का आधिपत्य है। अभियान के दौरान संघर्ष की आशंका के मद्देनजर सेना और पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया। यह अभियान लगभग 2500 पुलिस और सैन्य अधिकारियों के निगरानी में शुरू किया गया। सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। अपराधियों के गोलीबारी शुरू करने पर ड्रोन से बम गिराए गए। फोल्हा डी एस.पाउलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सेना और पुलिस 69 गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए रियो डी जेनेरियो के उत्तरी क्षेत्र के अलेमाओ और पेन्हा में घुसी। यहां कमांडो वर्मेलो कार्टेल का आधिपत्य है। अभियान के दौरान संघर्ष की आशंका के मद्देनजर सेना और पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया। यह अभियान लगभग 2500 पुलिस और सैन्य अधिकारियों के निगरानी में शुरू किया गया। सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। अपराधियों के गोलीबारी शुरू करने पर ड्रोन से बम गिराए गए। इस अभियान को ‘ओपेराकाओ कॉन्टेनकाओ’ नाम दिया गया। अलेमाओ और पेन्हा में 1,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां की दरिद्र बस्तियों में अपराधियों का राज चलता है। इस अभियान की अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से निगरानी की। इलाके को घेरने बख्तरबंद गाड़ियों का प्रयोग किया गया। गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा है कि अपराधियों के प्रतिशोध लेने की आशंका के मद्देनजर सेना की कई बटालियनों को तैनात किया गया है। ब्राजील में कमांडो वर्मेलो ने अपनी जड़ें तानाशाही शासन के तहत 1970 के दशक में मजबूत की।
  • Punjab News: Overspeed में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान!, Speedometer से हो रही चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Overspeed में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान!, Speedometer से हो रही चेकिंग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस जनता को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए हर दिन सेमिनार आयोजित करती है। इसी के साथ सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत ही नई तकनीक वाले स्पीडोमीटर दिए हैं।

    आज होशियारपुर ट्रैफिक पुलिस ने जालंधर-चंडीगढ़ बाईपास पर स्पीडोमीटर लगाए और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के चालान काटे। इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस और सरकार ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रही है। इस स्पीडोमीटर के साथ आने वाले वाहनों की स्पीड चेक की जा रही है और वाहनों के चालान जारी किए जा रहे हैं।

    आज के युग में बहुत ही आधुनिक तेज वाहन आ गए हैं जिनमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ओवरस्पीड में यात्रा करते हैं, जिससे न केवल उन्हें बल्कि अन्य लोगों को भी नुकसान होता है। इसलिए होशियारपुर पुलिस इस स्पीडोमीटर की मदद से वाहनों की स्पीड चेक कर रही है और उन्हें जागरूक कर रही है कि वे गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं। इस अवसर पर यातायात प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे गति सीमा में ही वाहन चलाएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि किसी को चोट न लगे।

  • Gold खरीदने का अच्छा मौका, All Time High से 9.7% गिरा, जानें Expert की राय

    Gold खरीदने का अच्छा मौका, All Time High से 9.7% गिरा, जानें Expert की राय

    नई दिल्लीः फेस्टिवल सीजन में सोने की कीमते पीक पर चल रही थी, लेकिन जैसे ही धनतेरस, दिवाली गुजरी, कीमतों में बड़ी गिरावटें देखने को मिल रही है। सोना अपने पीक लेवल से लगभग 12,700 रुपए नीचे आ चुका है। इस गिरावट ने उन निवेशकों को चिंता में डाल दिया है जो कुछ हफ्ते पहले तक सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा उठा रहे थे। सोने का भाव अपने ऑल-टाइम हाई यानी 1,32,294 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर अब लगभग 1,19,351 रुपए पर आ गया है। यह लगभग 9.7% की गिरावट है।

    फिलहाल सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बड़े वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी 47 डॉलर से नीचे गिर गई हैं। जानकारों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के संकेत मिले हैं, जिससे सोने जैसी सुरक्षित निवेश की मांग थोड़ी कम हुई है। साथ ही बाजार इस हफ्ते फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले का इंतजार कर रहा है।

    यह गिरावट सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ही सीमित नहीं है। भारत में भी सोने के वायदा कारोबार पर दबाव देखा गया। मंगलवार को MCX पर दिसंबर महीने के सोने का अनुबंध 10 ग्राम के लिए 1,19,646 रुपये पर बंद हुआ, जो 1.08% की गिरावट थी। कारोबार के दौरान सोना एक बार 1,18,450 रुपये तक गिर गया था, लेकिन बाद में थोड़ी रिकवरी दिखाई।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का मूड बुलिश है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार सोने का भाव एक साल में इंटरनेशनल मार्केट में 5000 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है। घरेलू बाजार में यह 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है। सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। लेकिन वायदा बाजारों में अगले महीने 3900 डॉलर के बचाव पर तेजड़ियों को राहत मिलेगी। वो अपने नोट्स में कहते हैं कि खरीदार आगे आ रहे हैं। ऐसे में स्थितियों में सुधार हो सकता है।

  • रेप केस मामले में कोर्ट से मिली राहत, जेल से बाहर आएंगे आसाराम बापू, देखें वीडियो

    रेप केस मामले में कोर्ट से मिली राहत, जेल से बाहर आएंगे आसाराम बापू, देखें वीडियो

    जोधपुर: नाबालिग से रेप केस मामले में आसाराम को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की जमानत दी है। दरअसल, आसाराम की ओर से उपचार के लिए रेगुलर जमानत याचिका लगाई गई थी। जिसपर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई, जहां स्वास्थ्य कारणों के चलते 6 माह के लिए जमानत दी गई। फिलहाल आसाराम का आरोग्य निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/high-court-grants-6-month-interim-bail-to-asaram-accused-in-minor-sexual-abuse-case/

    दरअसल, आसाराम नाबालिग से रेप मामले में अप्रैल 2018 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। करीब 12 साल की कैद के बाद पहली बार 7 जनवरी 2025 को उसे मेडिकल कारणों से अंतरिम जमानत मिली थी। 29 अक्टूबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम की सजा स्थगन और मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई थी। आसाराम की ओर से दिल्ली से आए सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने पैरवी की। राजस्थान सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) दीपक चौधरी ने दलील रखीं। पीड़िता की ओर से एडवोकेट पीसी सोलंकी ने पैरवी की।

    Read in English:

    https://encounternews.in/india/rajasthan-high-court-grants-six-month-interim-bail-to-asaram-on-medical-grounds/

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की जमानत देने का आदेश पारित किया। यह जमानत स्वास्थ्य कारणों पर आधारित है। इससे आसाराम को 6 महीने तक जेल से बाहर रहने की अनुमति मिल गई है। 27 अगस्त को जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी।

    कोर्ट ने अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने या निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि आसाराम ने पिछले 3 से 4 महीनों में इलाज के लिए कई यात्राएं कीं और विभिन्न शहरों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन किसी भी अस्पताल में नियमित रूप से फॉलो-अप नहीं कराया।