हिंदू नेताओं का कहना है कि स्कूल में करवाए गए प्रोग्राम के दौरान धर्मिक मंत्र उच्चारण के दौरान स्टेज पर फैशन शो करवाया जा रहा है, जिसे उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची है। इसी को लेकर वह स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धनप्रीत कौर को मांग पत्र दिया। उनकी मांग है कि वीडियों की जांच के बाद स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं हिंदू संगठन ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर पुलिस स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो हिंदू संगठनों के लोग स्कूल के गेट के आगे धरना लगाएंगे। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी तक स्कूल मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है।Swami Sant Dass Public School के प्रोग्राम को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, वीडियो वायरल#PunjabNews #SwamiSantDassSchool #ViralVideo #HinduLeaders #Protest #PublicOutrage #SchoolControversy #BreakingNews #PunjabUpdate #SocialMediaBuzz #LatestNews #TrendingVideo #EducationNews pic.twitter.com/sjgbvpVsPK
— Encounter India (@Encounter_India) October 29, 2025
Blog
-

Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के प्रोग्राम को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, वीडियो वायरल
जालंधर, ENS: Swami Sant Dass Public School में बच्चों का प्रोग्राम करवाया जा रहा था। जहां प्रोग्राम में दुर्गा माता के मंत्र उच्चारण पर फैशन शो आयोजित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर हिंदू नेताओं में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि इस घटना को लेकर हिंदू नेता पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मांग पत्र देने पहुंचे। -

Punjab News: पूर्व मंत्री धर्मसोत और बेटे गुरप्रीत के खिलाफ इस मामले में Court ने किए आरोप तय
मोहालीः पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, उनके बेटे हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ 60 लाख रुपये में प्लॉट खरीदकर उसी दिन मात्र 25 लाख रुपये में बेचने की साजिश रचने के आरोप में ईडी द्वारा दर्ज मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। धर्मसोत और उनके बेटे गुरप्रीत आज अदालत में पेश हुए जिन्हें अदालत ने आरोपी के तौर पर आरोप तय कर दिए हैं, जबकि दूसरे लड़के हरप्रीत सिंह को अदालत पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने पहले ही विजिलेंस मोहाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) के तहत मामला नंबर-6 दर्ज किया हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि सेक्टर-8, पंचकूला का एक प्लॉट राज कुमार नागपाल निवासी सेक्टर-8, पंचकूला द्वारा मोहाली निवासी गुरमिंदर सिंह गिल से 27 नवंबर, 2018 को स्टाम्प के माध्यम से 60 लाख रुपये में खरीदा गया था, जबकि उसी दिन राज कुमार ने स्टाम्पों की उसी श्रृंखला में एक और स्टाम्प खरीदकर, उसी प्लाट को पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटे हरप्रीत सिंह को एक साजिश के तहत केवल 25 लाख रुपये में बेच दिया। इस प्लाट की खरीद-फरोख्त के समय राजेश कुमार चोपड़ा निवासी सेक्टर-82, मोहाली ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे।
विजिलेंस की जांच के दौरान यह भी पता चला कि 60 लाख रुपये की इस राशि में से 22 लाख 50 हजार रुपये अनमोल अंपायर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजेश कुमार चोपड़ा, 25 लाख रुपये हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धर्मसोत और 12 लाख 10 हजार रुपये अन्य लोगों द्वारा राज कुमार के खाते में पहले ही जमा कराए जा चुके थे। राज कुमार से हरप्रीत सिंह तक यह एलओआई पहुंचाने में राज कुमार सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर जुझार नगर मोहाली की अहम भूमिका रही है।
प्लाट उक्त हरप्रीत सिंह के नाम पर ट्रांसफर हो चुका है। इसलिए मौजूदा मामले में धारा-420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-12 जोड़ी गई है। विजिलेंस के इस मामले में ईडी ने अलग से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

Unknown Number से Call आने पर घबराने की जरूरत नहीं, अब दिखेगा असली मालिक का नाम
टेकः अनजान नंबर से फोन आने पर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी लोगों को समझ में नहीं आता है कि कॉल रिसीव करें या नहीं। लेकिन अब यूजर्स की समस्या का जल्द ही समाधआन होने वाला है। अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी) और DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस) ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
इस फैसले का मकसद धोखाधड़ी रोकना और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना है। यह सेवा 4G और उससे नई तकनीक वाले नेटवर्क पर शुरू होगी। इससे लोगों को फर्जी कॉल से बचाने में मदद मिलेगी। 2G और 3G पर बैंडविड्थ कम होने से तकनीकी दिक्कत है। इसलिए इन नेटवर्क का इस्तेमाल करने वालों को कॉलर का असली नाम नहीं नजर आएगा।
TRAI और DoT ने कहा कि कॉल आने पर कॉलर का असली नाम, जो कनेक्शन लेते समय दिया गया था, वह डिफॉल्ट में दिखेगा। हालांकि, पहले ट्राई ने सुझाव दिया था कि यह सेवा सिर्फ मांगने पर चालू होनी चाहिए। लेकिन DoT इस बात से सहमत नहीं था। इसके बाद दोनों की एकराय बनी और फैसला लिया गया।
TRAI और DoT ने तय किया कि जिन लोगों ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रेस्ट्रिक्शन यानी CLIR सुविधा ली है, उनका नाम नहीं दिखेगा। यह सुविधा आम लोगों, खुफिया एजेंसियों के अफसरों और बड़े लोगों को मिलती है। आम लोगों के लिए ऑपरेटर अच्छी जांच करेंगे और कानून वाले एजेंसियों को जानकारी दे सकेंगे। बल्क कनेक्शन, कॉल सेंटर और टेलीमार्केटर को यह सुविधा नहीं मिलेगी। इससे प्राइवेसी बनी रहेगी।
-

मछलियों से लदी पिकअप पलटी, लूटने की होड़ में लगे लोग, देखें वीडियो
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास बुधवार अल सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क हादसे में मछली लादकर ले जा रही एक टाटा पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें लदी सैकड़ों मछलियां हाईवे पर दूर तक फैल गईं। इस दौरान सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव से भारी भीड़ मौके पर पहुंची और वहां से मछलियां एकत्रित करके लूटने की लोगों में होड़ लग गई। गांव वासियों ने जमकर मछली बटोरी और बोरों-बर्तनों में भरकर अपने घरों को ले गए। हाईवे पर मछली फैलने और ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में सड़क पर मछली बिखरी हुई है।
लेकिन लोग हादसे में घायल चालक को उठाकर अस्पताल नहीं ले जा रहे, बल्कि चालक की गाड़ी पलटने से सड़क पर गिरी मछलियों को उठाने की होड़ में लगे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। जिसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सड़क पर पलटी गाड़ी को सीधा करवाकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवाया।
-

Israel ने तोड़ा सीजफायर, कर दिया हमास पर हमला, ट्रंप के शांति समझौते पर फिरा पानी
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा करवाया गया गाजा शांति समझौता फिर से फेल हो गया है। इजरायल ने एक बार फिर से गाजा पर एयरस्ट्राइक कर डाली है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर धमाकेदार हमला करने का आदेश दिया था। उन्होंने यह कदम हमास के बार-बार अटैक करने के कारण से उठाया है। ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े नेताओं के सामने दोनों देशों में शांति समझौता करवाया था लेकिन अब इस समझौता की धज्जियां उड़ गई हैं।दोनों देशों का शांति समझौता टूटा
रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली हमले में अभी तक 33 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। रक्षा मंत्री इजरायल काट्स ने हमास पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि उसने इजरायली सैनिकों पर हमला कर दिया और जान गवां चुके बंधकों को लौटाने की शर्त का उल्लंघन भी किया है। वहीं दूसरी ओर हमास ने यह दावा किया है कि उसने किसी भी तरह का हमला नहीं किया और न ही कोई शांति समझौता तोड़ा है।हमास पर निकला नेतन्याहू का गुस्सा
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का अब पारा बढ़ गया है। उन्होंने हमास पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि उसने सीजफायर तोड़ दिया है। हमास ट्रंप के शांति समझौते के अनुसार, नहीं चल रहा है। उसने पहले इजरायली बंधकों को लौटाने से इंकार किया और फिर सवाल किया तो बहाना बनाने लग गया।ट्रंप के समझौते पर फिरा पानी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने काफी कोशिशों के बाद इजरायल और हमास के बीच में शांति समझौता करवाया था लेकिन अब उनकी इन कोशिशों पर पानी फिर चुका है। इजरायल ने हमास पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर हमास ने इससे इंकार कर दिया है। ट्रंप ने शांति समझौता करवाने के लइए 10 पॉइंट्स रखे थे। इसमें बंधकों को छोड़ने की बात भी कही थी परंतु अब यह प्लान पूरी तरह से लागू होता दिख नहीं रहा। -

Jalandhar News: फर्जी डिग्री घोटाले के मामले में डॉक्टर पुष्कर की साथी मोनिका गिरफ्तार
जालंधर, ENS: फर्जी डिग्री घोटाले के मामले में गिरफ्तार डॉ. पुष्कर गोयल को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। पुलिस ने इस साल अगस्त में अर्बन एस्टेट स्थित ठिकाने पर छापा मारकर डॉक्टर पुष्कर गोयल को गिरफ्तार किया था। उस वक्त पुलिस ने उसके पास से दर्जनों फर्जी सर्टिफिकेट, यूनिवर्सिटी की डिग्रियां और अवैध शराब बरामद की थी। दरअसल, इस मामले में पुलिस ने अब डॉ. पुष्कर गोयल की साथी मोनिका को गिरफ्तार किया है।
मोनिका लंबे समय से फरार चल रही थी। दरअसल, बरनाला का रहने वाले डॉ. पुष्कर ने जालंधर में आयुर्वेदिक क्लिनिक खोला था। इस दौरान कारोबार ना चलने और स्टॉक एक्सचेंज में पैसे गंवाने के कारण उसकी आर्थिक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आरोपी ने ट्रैवल एजेंटों के ज़रिए विदेश जाने की चाह रखने वाले युवाओं को फर्जी डिग्रियां बेचने का काम शुरू किया। आरोपी इन डिग्रियों को असली जैसी दिखने के लिए बेहद चालाकी से तैयार किया जाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मोनिका चौगिट्टी इलाके की रहने वाली है।
वह ऑनलाइन मैरिज ऐप्स के ज़रिए तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं से संपर्क करती थी। उन्हें अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लेती थी। इसके बाद डॉक्टर पुष्कर गोयल और मोनिका मिलकर ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से युवाओं को सस्ती और असली जैसी फर्जी डिग्रियां देने का लालच देते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का जाल पंजाब समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। इस घोटाले से जुड़े और भी लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल जालंधर पुलिस मोनिका से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
-

Khalistani आतंकी ने Diljit Dosanjh को दी धमकी, Amitabh Bachchan से जुड़े विवाद के तार, देखें वीडियो
नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। उसने कहा कि दिलजीत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 1 नवंबर को होने वाले कंसर्ट को रद्द करे। पन्नू की इस धमकी के तार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं। पन्नू ने दिलजीत द्वारा बिग बी के पैर छूने को 1984 के नरसंहार पीड़ितों का अपमान बताया है। पन्नू ने बयान जारी कर कहा है कि दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 के नरसंहार के पीड़ितों का अपमान किया है।ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਪੰਨੂ ਵੱਲੋਂ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਨੂੰ ਧਮਕੀ – ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਮਾਮਲਾ!
दोसांझ ने ऐसा करके 1984 के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है। इसके लिए पन्नू ने अमिताभ बच्चन को भी गीदड़भभकी दी है और कहा कि उन्होंने पैर छुआकर ठीक नहीं किया। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में नरसंहार करने वाले लोगों का समर्थन किया था। अमिताभ बच्चन ने नरसंहार का विरोध नहीं किया था। ऐसे शख्स के पैर छूकर दिलजीत दोसांझ ने हर पीड़ित, हर विधवा और उन दंगों में अनाथ हुए हर बच्चे का अपमान किया है।
बता दें कि 1 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट है और उसी दिन को अकाल तख्त साहिब ने सिख नरसंहार स्मृति दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। एक बयान में खालिस्तानी संगठन के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि दोसांझ ने बच्चन को सम्मान देकर ‘1984 के सिख नरसंहार के प्रत्येक पीड़ित, विधवा और अनाथ का अपमान किया है।’ पन्नू ने दावा किया कि अमिताभ बच्चन ने 31 अक्टूबर 1984 को ‘खून का बदला खून’ जैसा नारा दिया था। इस तरह उन्होंने भीड़ को उकसाया था। इसके बाद ही सिखों का नरसंहार करने वाली भीड़ निकली थी।
दोसांझ के कार्यक्रम की तारीख को लेकर भी उसने निशाना साधा और कहा कि यह तो सिख पीड़ितों का मजाक उड़ाने जैसा है। सिख्स फॉर जस्टिस ने कहा कि वह 1 नवंबर को कार्यक्रम स्थल के बाहर एक रैली निकालेगा और उसने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज को पत्र लिखकर दोसांझ को तलब करके उनके कृत्य पर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया है। वहीं संगठन ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को बायकॉट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है सिंगर ने ‘स्मृति दिवस का मजाक’ बनाया है। इसलिए दुनियाभर के सिख समूहों और आर्टिस्ट्स उनके कार्यक्रम में शामिल न हों।
-

होटल में खाया पेटभर खाना, 10 हजार का बिल बना तो भागे कार सवार लड़का-लड़की, वीडियो वायरल
आबूरोडः राजस्थान के आबूरोड शहर में सियावा से हैरानीजनक घटना सामने आई है, जहां गुजरात से आए कुछ टूरिस्ट ने एक होटल का बिल चुकाए बिना भागने की कोशिश की। हालांकि, होटल के संचालक की सूझबूझ और पुलिस की तेजी के कारण उन्हें आबूरोड के अंबाजी रोड पर पकड़ लिया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, गुजरात से आए कुछ पर्यटकों ने एक रेस्टोरेंट में भरपेट खाना खाया और जब इसका बिल करीब 10 हजार रुपये आया, जो वे लोग वहां से बहाना बनाकर उन्होंने भागने की कोशिश की।
जिसके बाद रेस्टोरेंट से भागने के बाद होटल मालिक ने उनका पीछा किया। पर्यटकों की किस्मत इतनी बुरी थी कि उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई और फिर होटल मालिक ने उन्हें पकड़ लिया। गुजरात के कुछ पर्यटक पर्यटक हैप्पी डे होटल में ठहरे हुए थे। उन लोगों ने होटल के रेस्टोरेंट में ढेर सारी चीजें ऑर्डर कीं और पेट भरकर खाना खाया। जिसके बाद उनका होटल का बिल 10,900 रुपये का बना। लेकिन जब बिल चुकाने का समय आया, तो उन्होंने एक तरकीब निकाली। पर्यटकों के ग्रुप ने बिल से बचने के लिए टॉयलेट जाने का बहाना किया।
एक-एक कर पांचों लोग टॉयलेट जाने के बहाने रेस्टोरेंट से निकले और फिर जाकर अपनी कार में बैठ गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से भाग गए। होटल मालिक और वेटर को थोड़ी देर बाद ये सारा माजरा समझ आया। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पर्यटकों की कार गुजरात और राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित अंबाजी की ओर जा रही है। लेकिन वहां काफी ट्रैफिक जाम था। पर्यटकों की कार वहां फंस गई। इतनी ही देर में होटल मालिक वहां पहुंच गया और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पांचों पर्यटकों को मौके पर ही काबू कर लिया।
वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का और लड़की को पुलिस ने पकड़ा हुआ है और उनसे बिल भरने के लिए कह रहे हैं। उनके पास एक लग्जरी कार भी देखी गई है। पुलिस ने दोनों को होटल संचालक के सामने पेश किया और ऑनलाइन बिल का भुगतान भी करवाया। वीडियो में ये भी सुना गया है कि जब पुलिस और होटल संचालक ने दोनों को पकड़ा तो वह पैसे न होने का बहाना बनाने लगे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने होटल संचालक का नुकसान होने से बचा लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स किए और साथ ही होटल संचालक और पुलिस की तुरंत कार्रवाई की तारीफ भी की है।
-

चप्पल को लेकर हुआ विवाद, जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV
कांकेरः जिले में 5 जेल प्रहरियों द्वारा ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटने का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी ढाबा संचालक और कर्मचारी को उठाकर पटकते और थप्पड़ जड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गए। जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरियों ने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारी को पीटा है। पांचों लोगों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, 21 अक्टूबर की रात कांकेर जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर में चला गया।
इस दौरान ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारियों ने चप्पल पहनकर काउंटर में जाने को लेकर विरोध किया, जिससे प्रहरी नाराज होकर चला गया था। कुछ देर बाद दूसरा प्रहरी ढाबे पर पहुंचा और उसने वेटर को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच काउंटर पर बैठा कर्मचारी जब किचन की ओर गया, तो पहला प्रहरी वापस आया और काउंटर में जाकर बैठ गया। कर्मचारी ने एक बार फिर उससे चप्पल उतारने का रिक्वेस्ट किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रहरी ने कर्मचारी को उल्टा थप्पड़ मार दिया। अन्य साथियों ने भी ढाबा संचालक और कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा। इस दौरान जेल प्रहरियों की पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मारपीट मामले में ढाबा संचालक मनोज ठाकुर का कहना है कि ढाबे पर पहुंचे पांचों व्यक्तियों ने शुरू से ही दबंगई दिखाते हुए हंगामा मचाया और मारपीट की। बदसलूकी की, उल्टा हमें ही पीटा। हमने सिर्फ चप्पल पहनकर काउंटर की ओर जाने से मना किया था। वहीं इस मामले में कांकेर सिटी कोतवाली थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर से अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके कारण पुलिस को इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।चप्पल को लेकर हुआ विवाद, जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV pic.twitter.com/3kLVX0GIST
— Encounter India (@Encounter_India) October 29, 2025 -

Punjab News: Gursimran Mand ने धमकियां मामले में पुलिस पर कार्रवाई ना करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः गुरसिमरन सिंह मंड ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है। लुधियाना सदर थाना में पहुंचे मंड ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार आतंकवादियों की ओर से धमकियां दी जा रही है। परिवार के साथ गंद शब्दावली का इस्तेमाल किया जा रहा है। हैंड ग्रेनेड, राकेट लॉन्चर घर पर फैंकने की धमकी मिल रही है। वहीं पारिवारिक मेंबर को नुक्सान पहुंचाने जैसी बाते की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर आज के बाद मेरे या परिवार पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो इसके लिए थाना सदर जिम्मेदार होगा। बार-बार शिकायत के बावजूद उन्हें किसी भी तरह की कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही। पीड़ित गुरसिमरन सिंह कहा कि केंद्र सरकार से Y+ सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन इसके बावजूद उनकी सिक्योरिटी भी छीन ली है।
शिकायत के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही। अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी थाना सदर की है। अगर 24 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह थाने के बाहर धरना देंगे। अगर फिर भी कोई एक्शन नहीं होता तो वह डीजीपी दफ्तर के बाहर धरना देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वह मुख्तमंत्री के घर के बाहर भी धरना देने को मजबूर होंगे।