Blog

  • Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar को चेयरपर्सन राजलाली ने लगाई फटकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar को चेयरपर्सन राजलाली ने लगाई फटकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं रेप मामले में एक बार फिर से भूषण कुमार और पीड़ित महिला महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली के समक्ष पेश हुए। जहां महिला ने एसएचओ के सामने महिला आयोग को भूषण के कारनामों के बारे में बताया। महिला ने चेयरपर्सन के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि एसएचओ को बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। जहां महिला ने बताया कि थाने में एसएचओ के अलावा कोई महिला कर्मी मौजूद नहीं थी।

    इस दौरान एसएचओ ने मीडिया में बात बताने और मेडिकल करवाने से मना किया। एसएचओ भूषण ने कहाकि वह खुद लड़के को 2 थप्पड़ लगाकर मामले को खत्म कर देगा। एसएचओ भूषण कुमार ने कहाकि थाने में कोर्ट द्वारा कैमरे लगे है, वह उस कैमरे में सारा सबूत देख सकते है। इस दौरान महिला आयोग ने एसएचओ को जमकर फटकार लगाते हुए कहाकि एसएचओ की आवाज वीडियो में भूषण कुमार की है। महिला ने डरते हुए फोन पर बात भूषण कुमार से की, लेकिन अब वह इस मामले में जांच को लेकर सारी पड़ताल करेंगी।

    इस दौरान महिला आयोग ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि यूनिफार्म में बैठकर उसने जो कुछ किया वह गलत है। राजलाली ने कहाकि फोन पर जो बाते हुई है वह सभी ने सुनी है। महिला आयोग ने फटकार लगाते हुए कहा कि लड़की की आयु 14 वर्ष है, इस आयु की भूषण की पोती होगी, ऐसे में भूषण कुमार को फटकार लगाते हुए महिला आयोग ने कहाकि पोती की उम्र के बच्चे के साथ ऐसी गंदी बाते करना क्या उन्हें शोभा देता है। वहीं भूषण कुमार महिला आयोग के समक्ष सिर्फ निवेदन करते हुए दिखाई दिए।

  • Jalandhar News: पटाखे जलाने से रोकने पर दो मामलों में जमकर हंगामा, एक ने तोड़ा गाड़ी का शीशा, दूसरे ने निकाली गालियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पटाखे जलाने से रोकने पर दो मामलों में जमकर हंगामा, एक ने तोड़ा गाड़ी का शीशा, दूसरे ने निकाली गालियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली की रात गुरु रामदास नगर और लम्मा पिंड में जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में पड़ोसियों द्वारा दूसरे पड़ोसी को पटाखे जलाने से रोकने को लेकर विवाद हुआ। गुरु रामदास नगर में देर रात 11 बजे पटाखे चलाने से रोकना महंगा पड़ गया। जहां युवक ने उत्पाद मचाते हुए गली में पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल (ईंट) उठाकर गाड़ी के फ्रंट शीशे पर मार दी और शीशा तोड़ दिया। वहीं दूसरे मामले में लम्मा पिंड में खिड़की पर पटाखे बजाने से रोकने पर नशे में धुत्त युवक ने जमकर उत्पाद मचाया। हंगामे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें युवक द्वारा महिलाओं को गालियां निकाली गई और जमकर हंगामा किया गया। हालांकि युवक के परिजनों द्वारा उसे घर के अंदर ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन युवक महिला को गलियां निकालते हुए भाईयों को बुलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता हुआ दिखाई दिया। दोनों मामलों में लोग गली में एकत्रित हो गए। गुरु रामदास नगर में हुए विवाद को लेकर लोगों का कहना है कि उसे गाड़ी के सामने पटाखे फोड़ने से मना किया तो वो गुस्से में आ गया। लोगों ने बताया कि हंगामा करने वाला युवक गली में पटाखे फोड़ रहा था। गली में ही कार खड़ी थी। पड़ोस के लोगों ने उसे गाड़ी के सामने पटाखे चलाने से रोका तो वह गुस्से में आ गया। पहले उसने जोर-जोर से गालियां देनी शुरू कर दी, उसे समझाया तो उसने गली से इंटरलॉकिंग टाइल उठाई और गुस्से में उसे गाड़ी के फ्रंट शीशे पर दे मारा। इसके बाद साइड की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ने के बाद युवक अपने घर में घुस गया। इसके बाद फिर घर से बाहर आया और गालियां देनी शुरू कर दी।
  • Punjab News: कबीर नगर में हमलावरों ने घर पर बरसाएं ईंट-पत्थर, देखें CCTV

    Punjab News: कबीर नगर में हमलावरों ने घर पर बरसाएं ईंट-पत्थर, देखें CCTV

    लुधियानाः कबीर नगर की गली नंबर 11 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार पर 10 से 15 लोगों ने मिलकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए, दरवाजा तोड़ा, नकदी उड़ाई और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं। जानकारी देते पीड़िता हरजिंदर कौर ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब वह झगड़ा रुकवाने गईं, तो पड़ोस में रहने वाली ऊषा ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। हरजिंदर कौर के मुताबिक जब उसके पति वहां पहुंचे तो मामला शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद बेटा ऊषा से बात करने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हरजिंदर कौर का कहना है कि इसके बाद ऊषा और उसके परिवार वाले करीब 10 से 15 लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गए और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। घर का दवराजा तोड़ अंदर घुसकर सामान से भी तोड़फोड़ की। घर में पड़ी नकदी और बेटी का मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस दौरान पति से भी मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें पहुंची है। पीड़िता ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत कर दी गई है, घर का काफी नुक्सान हुआ है। उन्हें जल्द इंसाफ दिया जाए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक झुंड घर पर हमला कर रहा है और तोड़फोड़ कर रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार ! चचेरे भाई ने किया चाकू मारकर कत्ल

    Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार ! चचेरे भाई ने किया चाकू मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS : महानगर के पॉश इलाके के पास दीवाली की रात मर्डर की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट फेज-1 के अंधीन आती लेबर कालोनी में मंगलवार रात युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय वुशु उर्फ कुश के रूप में हुई है, जबकि घटना में उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का कत्ल मृतक के चचेरे भाई ने किया है। हालांकि अभी कत्ल की वजह अभी साफ नहीं हुई है। लोगों से पूछताछ पर पता लगा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

    जिसके बाद चचेरे भाई ने युवक की पीठ में चाकू मारकर मारकर उसका कत्ल कर दिया। थाना 7 की पुलिस का कहना कहना है अभी मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। थाना 7 के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा हैकि अवैध संबंधों को लेकर भाई का भाई के साथ विवाद हो गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

  • कनाडा में Punjabi Singer पर हुई फायरिंग, इस गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दी चेतावनी

    कनाडा में Punjabi Singer पर हुई फायरिंग, इस गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दी चेतावनी

    नई दिल्लीः भारत के तमाम बड़े गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कनाडा सेफ डेस्टिनेशन बनता हुआ नजर आ रहा हैृ। एक बार फिर कनाडा में फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग हुई है। जिसकी कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गोदारा गैंग ने दावा किया है कि तेजी कहलों को गोली मारी गई है। इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स पर फायरिंग के केस सामने आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार महेन्द्र सरन नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। ये गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है। गोदारा गैंग की तरफ से फायरिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच कट्टर दुश्मनी है।

    गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, ”राम राम सभी भाईयों को…मैं (महेन्दर_सरण_दिलाना) (राहुल_रिनाउ) (विक्की_फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवाई है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा!”

    सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया है, ”मैं आपको बता दूं! इस गद्दार के चक्कर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया! तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा! उसका विनाश ही कर देंगे! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो! किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!”

    बता दें कि, कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके लोगों ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर पर हमला कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। हरि बॉक्सर पर हुए हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने भी बदला देने की ठान ली है। ऐसे में गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के बीच गैंगवार तय मानी जा रही है।

     

  • हिमाचल-लद्दाख से लेकर पाकिस्तान-अफगान में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    हिमाचल-लद्दाख से लेकर पाकिस्तान-अफगान में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    नई दिल्लीः एशिया के उत्तरी इलाकों में देर रात भूकंप के झटके लगे। मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप के झटके तिब्बत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है लेकिन झटकों से लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। तिब्बत में 4.0, पाकिस्तान में 4.6, अफगानिस्तान में 4.3, शिमला में 2.8 और लेह में 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।

    ये क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील हैं, जिसके चलते लोग सतर्क हो गए हैं। तिब्बत में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका केंद्र पहाड़ी इलाकों में था। भूकंप के झटके हल्के थे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    इसी तरह, पाकिस्तान में 4.6 और अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को चौंका दिया। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों और अफगानिस्तान के ग्रामीण इलाकों में झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। हिमाचल के शिमला में रात करीब 1 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि लद्दाख के लेह क्षेत्र में 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

    दोनों जगह किसी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। तिब्बत के पहाड़ी इलाकों में केंद्रित भूकंप के झटके हल्के रहे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उत्तरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्के झटके दर्ज किए गए। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और खुले स्थानों पर रहने की अपील की है।

     

     

  • आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2025

    आज 22 अक्टूबर दिन बुधवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर से आज चंद्रमा और बुध की युति हो रही है। जबकि इस युति में सूर्य बुध और मंगल भी शामिल हैं जिस,से स बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग भी बन रहा है। ऐसे में आज के दिन ग्रहों की शुभ स्थिति से मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों को शुभ लाभ मिलेगा।

    मेष राशि:आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से सप्तम भाव में चार ग्रहो की युति होने से, आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, जिससे आपका जीवनसाथी भी खुश नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए काम करने होंगे, सफलता से आपका मन आज आनंदित होगा।   वृषभ राशि:वृषभ राशि से आज चंद्रमा का गोचर छठे भाव में हो रहा है ऐसे में आज नौकरी करने वाले जातकों को काम के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। अधिकारियों की ओर से बाधा और परेशानी होने की आशंका है इसलिए अपने काम के प्रति आज लापरवाही से बचे। परिवार में भाई-बहनों का स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।   मिथुन राशि:मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने के आसार हैं, इसलिए अधिकारियों के साथ व्यवहार कुशलता से का लें। परिवार में आज कुछ वाद-विवाद हो सकता है लेकिन परेशान न हों। शाम को पिता की सलाह और सहयोग से वाद विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार भी खरीद सकते हैं।   कर्क राशि:कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में आज कोई शुभ काम होगा। काम की वजह से भागदौड़ ज्यादा रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने निवेश भी आपको आज लाभ दिलाएंगे।   सिंह राशि:सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रह सकता है। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। छात्रो को शिक्षा पर ध्यान देना होगा। आज भाई बहनों के बीच चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। पारिवारिक खचे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें, उसके बाद ही ख़र्च करने के बारे में सोचें। अगर आज आपको किसी तरह का कर्ज लेना है तो इससे बचें क्योंकि उसे चुकाना कठिन हो सकता है। लव लाइफ में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धार्मिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा।     कन्या राशि:कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन ग्रहों के गोचर से मिलाजुला रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे दोस्ती करने की भी कोशिश करेंगे। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मुद्दा आज सिर उठा सकता है। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल और अचल पहलुओं को ध्यान से समझ लें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपके व्यापार में अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज के दिन उन्हीं कामों को करने की कोशिश करें, जिनमें सफलता मिलने की उम्मीद है।   तुला राशि:तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। ऐसे में संतान से संबंधित किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो वह आज वह समाप्त हो जाएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आज सजग रहना होगा नहीं तो परेशानी होगी। सितारे कहते कि आज कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिरेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका भी मिलेगा।   वृश्चिक राशि:आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं, आपको ससुराल पक्ष से आज सहयोग मिल रहा है। जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के कारण आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष करने की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल अच्छा रहेगा। सरकारी योजना का लाभ भी आपको आज मिल सकता है। आपको आज किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का मौका मिलेगा। आप आज जीवनसाथी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे।   धनु राशि:नु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके कुछ विरोधी आज आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और प्रेम को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षकों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। किसी पारिवारिक काम में आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।   मकर राशि:मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वाले जातकों को आज विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। शाम के समय आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है।   कुंभ राशि:आज का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए लाभ और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। नौकरी आज स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ मे आज मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने औऱ जानने का अवसर मिलेगा। अगर आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आय के कुछ नए स्रोत मिलने की आपको खुशी हो सकती है। घर के लिए आज आप कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। मीन राशि:मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक हेगा। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में आज आप हावी रहेंगे, लेकिन शत्रु प्रबल रहेंगे। किसी महिला मित्र से मुलाकात आज अच्छी रहेगी, जो आपके अधूरे काम को पूरा करने में मदद करेगी। आपको आज किसी धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज यात्रा का भी संयोग बना हुआ है। आपको आज किसी निकट संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में आज आपकी रुचि रहेगी। सरकारी काम में सफलता पाएंगे।  

  • Punjab News: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    डेराबस्सी: त्रिवेदी कैंप में स्थित डीडी फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारण लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। चारों ओर धुएं के गुबार उठे जिसके कारण इलाके में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। उनकी ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी भी गई है। कितना नुकसान हुआ है इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।

     

     

  • दीवाली पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी सौगात, पंचकूला सिविल अस्पताल को मिला अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम

    दीवाली पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी सौगात, पंचकूला सिविल अस्पताल को मिला अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर पंचकूला जिले के नागरिकों को इस दिवाली के अवसर पर बड़ा स्वास्थ्य उपहार मिला है।

    राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के विशेष प्रयासों से सिविल अस्पताल पंचकूला को लगभग एक करोड़ रुपए की लागत की अत्याधुनिक कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक मशीन के लगने से पंचकूला जिले के मरीजों को अब और अधिक सटीक व उच्च गुणवत्ता वाली डॉयग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों के समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सिविल अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित किया जाए ताकि लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं अपने ही जिले में मिल सकें।

    आरती सिंह राव ने बताया कि यह मशीन शीघ्र ही अस्पताल में कार्य करना शुरू कर देगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को तत्काल लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी प्रदेश के सभी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को सही, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिल सकें।

     

  • IAS Officers एसोसिएशन ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के समर्थन में दिया पांच लाख रुपये का दान

    IAS Officers एसोसिएशन ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के समर्थन में दिया पांच लाख रुपये का दान

    चंडीगढ़: पंजाब राज्य आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज राज्य के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला में पाँच लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बताया कि वे इस वर्ष दिवाली सादगीपूर्वक मना रहे हैं तथा मिशन चढ़दी कला को पाँच लाख रुपये का योगदान दे रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि अधिकारियों ने इससे पहले भी राज्य के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी एक दिन की तनख़्वाह का योगदान दिया है।