Blog

  • चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने, रिश्वत लेने व देने के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए विशेष उड़न दस्ते बनाए गए हैं।

    उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। रिश्वत लेने से बचें और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या उसे रिश्वत और वोटरों को डराने व धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1950 पर तुरंत शिकायत करे। शिकायत पर अविलंब कार्रवाई होगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप सीविजिल डॉटट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या गूगल-पे स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने वालों की शिकायत आसानी से सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है।

    सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति

    जतिन लाल ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।
  • Phone पर दोस्त से की बात, पिता ने बेटी का किया रेप 

    गुजरात: अहमदाबाद में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। वटवा में रहने वाले एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी 15 साल की बेटी से रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पिता द्वारा हो रहे शारीरिक शोषण से टूट चुकी बेटी ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी तीन बच्चों के साथ पिछले कुछ सालों से अहमदाबाद के वटवा में रहता था. आरोपी की पत्नी उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर 8 साल पहले चली गई थी। इसके बाद आरोपी तीनों बच्चों की जिम्मेदारी निभाता रहा। इसी बीच 15 साल की बड़ी बेटी की मित्रता किसी युवक से हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते रहते थे। इस बात की जानकारी लड़की के भाई ने अपने पिता को दी। लेकिन बेटी को समझाने की जगह पिता ने उसे अपनी ही हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर लड़की ने पिता की हरकत अपने दोस्त को बताई. इसके बाद दोस्तों ने पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।

    पुलिस ने बताया कि बेटी के साथ आरोपी पिता ने दो बार दुष्कर्म किया था.आरोपी की पत्नी 8 साल पहले तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी। तीनों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी पिता पर थी। आरोपी पिता ने अपनी हवस का शिकार अपनी बड़ी बेटी को बनाया, जिसकी शिकायत खुद उसकी बेटी ने ही दर्ज कराई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • पनोह: सड़क हादसे में महिला की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को ऊना अंब मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में मौजूद परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह घायल हो गई जबकि एक महिला की मौत हो गई।
  • पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा होते होते टला, एक श्रद्धालु को चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के पीरनिगाह के पास श्रद्धालुओं से भरी एक  पिकअप जीप अचानक पलट गई जिस कारण उसमें सवार श्रद्धालुओं में से एक को चोट आई है।

    जबकि बाकी सभी श्रद्धालु सुरक्षित है श्रद्धालुओं के मुताबिक वह जिला तरनतारन के गांव हरीके से आए है और पीर निगाह से माथा टेकने के बाद वह बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जा रहे थे। कि पीरनिगाह से कुछ दूरी पर अचानक पिकअप पलट गई गनीमत यह रही की बड़ा हादसा होते-होते टल गया हादसे की सूचना मिलते ही घायल व्यक्तियों को इलाज के लिया अस्पताल लाया गया है यहा पर उनका इलाज किया जा रहा है।
  • ऊना पुलिस ने एक दिन में 211 चालान कर डाले

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 211 वाहनों के चालान किए। सड़क पर ही जिन लोगों ने चालान का जुर्माना भर दिया उनसे पुलिस को 35400 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी ओर धुम्रपान करने वाले 10 लोगों से पुलिस ने 900 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • पंजाब: खून से लथ पथ मिला नौजवान का शव, देखे CCTV

    मोगा: मेन बाजार में स्थित चक्कीया वाला मुहल्ले में एक नौजवान की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। नौजवान मृतक सतपाल उर्फ जग्गू का घर घटना स्थल से कुछ कदमों की दूरी पर ही है। पुलिस ने इस क़त्ल की जांच गहराई से की ओर कुछ ही घंटो मे आरोपी की शिनाख्त कर ली है। 

    डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया की प्रताप रोड के पास सतपाल नामक युवक का शव मिला था जिस पर काफी चोटे लगी थी। सूचना मिलते ही तुरंत कारवाई करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल आरोपी की शिनाख्त कर ली गई। बीती रात सतपाल और संजीव कुमार दोनो खा पी रहे थे. जहा इनकी आपस में  कहा सुनी हो गई। जिसने भीषण रूप ले लिया और सतपाल की मौत हो गई।    

    बताया जा रहा है कि रात बारिश होने के कारण घटनास्थल के रास्ते से कोई गुजरा नहीं । जब सुबह सफाई कर्मचारी आए तो उन्होंने सड़क पर पड़ी लाश को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में जुट गई है और आस पास की दुकानों पर लगे सी सी टी वी कैमरे को खंगाल रही है। 

    मृतक के भाई मंजीत सिंह ने कहा वह बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आया हुआ था। इस दौरान उसे फोन आया कि सतपाल उम्र 35 साल की मृत्यु हो गयी है। मृतक बर्तन बेचने वाली दुकान पर काम करता था और रात को घर नही आया था।

  • बददी की प्रेरणा मैहता ने जीता राष्ट्र स्तर पर कांस्य पदक

    अंडर 20 जूनियर 65 किलो भार में हिमाचल का नाम किया रोशन

    बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी की दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने नोएडा में चल रही अंडर 20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में फिर से अपनी कला का जौहर दिखाया है। उन्होने 65 किलो भार में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल और बददी का नाम रोशन किया है। प्रेरणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी में पढ़ती है और पिता प्रसिद्व कुश्ती कोच महेंद्र सिंह मैहता के सानिध्य में कुश्ती के दाव पेंच सीख कर इस मुकाम पर पहुंची है। इससे पहले भी प्रेरणा ने उत्तर भारत व राष्ट्र स्तर पर कई पदक जीते हैं। प्रेरणा बददी में 11वीं कक्षा में पढ़ती है और आज ही उसका परीक्षा परिणाम आया है और अब वो 12वीं में हो गई है।


    विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल, शारीरिक शिक्षक ममता ठाकुर व जसवंत राय ने बताया कि प्रेरणा का बददी स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं सतवीर हनुमान अखाडा बागबाणियां के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा व कोच बालकिशन पहलवान ने कहा कि प्रेरणा हमारे अखाडे में निरंतर अभ्यास करती है और एक मेधावी व मेहनती खिलाडी है। उन्होने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो पूरे देश में कुश्ती में नबंर वन खिलाडी बनकर आएगी। वहीं पिता मोहिंद्र सिंह मैहता ने कहा कि हमें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है लेकिन मुझे आशा है कि भविष्य में और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके हिमाचल का नाम पूरे देश में लहराएगी।
  • सोना हुआ महंगा, चांदी में आई भारी गिरावट

    सोना हुआ महंगा, चांदी में आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में 26 मार्च को 24 कैरेट सोने का रेट 66,716 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो बीते कारोबारी दिन यानी 28 मार्च तक बढ़कर 67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74,279 से घटकर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

    उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। आईबीजीए द्वारा जारी कि गई दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

    एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
    25 मार्च, 2024-    मार्केट हॉलिडे
    26 मार्च, 2024-    66,716 रुपए प्रति 10 ग्राम
    27 मार्च, 2024-    66,834 रुपए प्रति 10 ग्राम
    28 मार्च, 2024-    67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम

    एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
    25 मार्च, 2024-    मार्केट हॉलिडे
    26 मार्च, 2024-    74,279 रुपए प्रति किलोग्राम
    27 मार्च, 2024-    73,997 रुपए प्रति किलोग्राम
    28 मार्च, 2024-    74,127 रुपए प्रति किलोग्राम

    एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी फरवरी में गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। फरवरी में गोल्ड ईटीएफ में 657 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह पिछले महीने की तुलना में 7 गुना है।

  • चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने, रिश्वत लेने व देने के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए विशेष उड़न दस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।

    रिश्वत लेने से बचें और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या उसे रिश्वत और वोटरों को डराने व धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1950 पर तुरंत शिकायत करे। शिकायत पर अविलंब कार्रवाई होगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप सीविजिल डॉटट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या गूगल-पे स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने वालों की शिकायत आसानी से सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है।

    सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति

    जतिन लाल ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।
  • PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप 

    चंडीगढ़ः पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर की ओटी में शनिवार को आग लगने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी है. चंडीगढ़ पीजीआई की चौथी मंजिल में एडवांस कार्डियक सेंटर के प्राइवेट आईसीयू(ICU) रूम में आग अचानक से भभक उठी। फिलहाल सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पीजीआई प्रशासन ने फौरन पीजीआई के फायर सर्विसेज को मौके पर बुलाया जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    पंजाब के मछीवाड़ा से आई महिला सपना ने बताया कि उनके बेटे की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। जिस कमरे में उनका बेटा भर्ती है, उस कमरे के पास में आग लगी। जिस वक्त एडवांस कार्डियक सेंटर के प्राइवेट आईसीयू(ICU) रूम में आग लगी, उस दौरान यहां पर मरीज और बच्चे वॉर्ड में मौजूद थे। आग लगने की ख़बर फौरान चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन को दी गई। जिसके बाद आग बुझाने वाली टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने की कोशिशें शुरू हुई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही आग की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पीजीआई के स्टाफ के अलावा किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा है।

    बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब चंडीगढ़ पीजीआई में आग लगी हो, इससे पहले भी कई बार चंडीगढ़ पीजीआई में आग लगने की घटना हो चुकी है। पिछले साल 10 अक्टूबर 2023 को चंडीगढ़ पीजीआई में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी। आग लगने के कारण पीजीआई नेहरू अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर आईसीयू तक हर जगह धुआं फैल गया था। हादसे में करीब 415 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस दौरान आग लगने से भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं 16 अक्टूबर 2023 को चंडीगढ़ पीजीआई के आई सेंटर में आग लग गई थी। तब बैटरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया था।