Blog

  • BJP ने जारी की 60 उम्मीदवारों की सूचि, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने मुक्तो (एसटी) विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पेमा खांडू को टिकट दिया है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जून 2024 को समाप्त होने वाला है। उससे पहले नई सरकार का गठन होना जरुरी है।

  • पंजाब : वन विभाग पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    दीनानगर : विधानसभा क्षेत्र के गांव धमराई से वन विभाग पर पेड़ काटने के आरोप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पेड़ गांव से कुछ किलोमीटर दूर आरे में पाए जाते हैं। मीडिया कवरेज के दौरान उक्त पेड़ों को काटने वाले धमराई गांव के व्यक्ति प्रेम चंद से बातचीत की गई तो उसने खुद स्वीकार किया कि वह पेड़ काटकर लाया है। उसने बताया कि पेड़ गिरे थे। जिसके बाद पेड़ काटने वाले ने बताया कि उसने इन पेड़ों को लंगर बनाने के लिए काटे है।

    वह पहली बार इनका इस्तेमाल लंगर बनाने के लिए के लिए कर रहा है। उसे इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि वह वन विभाग के पेड़ है। जब हमने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करनी चाही तो 2 दिनों तक इस विभाग के रेज अधिकारी और वन विभाग के गार्ड हरपाल सिंह ने फोन नहीं उठाया और न ही कोई जानकारी दी। जब पुलिस ने मामला दर्ज किया उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब वन विभाग के गार्ड हरपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास वन विभाग के मंत्री से ज्यादा काम है।

  • बड़ी खबरः CM पद के बाद भाजपा के दिग्गज नेता ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे। रिजाइन देने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मेरी जो भी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी, उसे सुचारू रूप से पूरी करूंगा।’ खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल सीट से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे. फिलहाल वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

    दरअसल, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वासमत पेश करने का प्रस्ताव दिया था। सैनी ने आज विधानसभा में विश्वास मत पेश किया, जो ध्वनिमत से पास हो गया। साथ ही हरियाणा की नई सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई। आज विश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने वोटिंग कराने की मांग की, हालांकि ऐसा रिवाज ना होने के चलते स्पीकर ने ध्वनिमत के जरिए वोटिंग कराई, जिसमें प्रस्ताव पास हो गया।

  • माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः माफिया मुख्तार अंसारी को फर्जी तरीके से डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस लेने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी को आईपीसी की धारा 428, 467, 468, 120बी व आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुख्तार पर आरोप सिद्ध होने पर दोषी माना था। इस दौरान बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार अंसारी भी अदालत में हाजिर हुआ। पिछले डेढ़ सालों में मुख्तार अंसारी को आठवें मामले में सजा सुनाई गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या में भी मुख्तार को उम्रकैद की सजा हुई थी।

    मुख्तार अंसारी ने 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया था। तत्कालीन डीएम व एसपी के फर्जी हस्ताक्षर से संस्तुति पत्र प्रस्तुत कर शस्त्र लाइसेंस ले लिया गया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सीबीसीआईडी ने चार दिसंबर 1990 को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी, तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर समेत पांच नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद तत्कालीन आयुध लिपिक गौरीशंकर श्रीवास्तव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध 1997 में अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया गया।

    मुकदमे की सुनवाई के दौरान गौरीशंकर श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इसके चलते उनके विरुद्ध वाद समाप्त कर दिया गया। अभियोजन ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, पूर्व डीजीपी देवराज नागर समेत 10 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। पिछली कई तिथियों पर सुनवाई के दौरान आरोपी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने लिखित बहस के साथ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग भी कोर्ट में दाखिल की थी। अभियोजन की ओर से भी रूलिंग पेश की गई थी।

  • पंजाब : कार डीलर ने चलाई गोली, देखें वीडियों

    रिवॉल्वर और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    मुक्तसर साहिब : हलका मलोट में कार डीलर के द्वारा फायरिंग करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 जिंदा कारतूस, एक खोल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का सौदा करवाने को लेकर हुए झगड़े में डीलर ने फायरिंग कर दी।

    पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस को वह एक कार का सौदा करवा रहा था तो लालजीत सिंह भी वहां आ गया और उसका लाइसेंसी रिवाल्वर उसके पास था और उसके साथ कार का सौदा करवाने को लेकर उससे बहस करने लगा। अपने लाइसेंस रिवाल्वर से फायर कर दिया और उसे डराने की कोशिश की। 

     थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मलोट में कार बाजार में कार के सौदे को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान लालजीत सिंह उर्फ ​​लाली ने गोली चला दी। उक्त आरोपी लालजीत सिंह को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीमों को लेकर इस दिन होगी E-Auction, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग स्कीमों में जायदाद को लेकर 27 मार्च को E-Auction रखी गई है। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि E-Auction 1 मार्च से शुरू हो गई है, जोकि लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। यह बुकिंग 22 मार्च तक चलेगगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह E-Auction दो दिन चलेंगी जो कि 27 मार्च से 29 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस E-Auction में ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमें जैसे कि 170 एकड़ सूर्य एंक्लेव में कमर्शियल जायदाद है। 

    जिसमें 2 नर्सिंग होम साइड, एक प्राइमरी स्कूल साइड, 16 शॉप स्वीट, 8 स्टॉल साइड और शहीद रमनदादा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स (3.71 एकड़) में रिहायशी जायदाद शामिल है। जिसमें बने हुए बूथ साइड जमीनी मंजिल कुल 5 बनी हुई है। ऐसे में शहर में ट्रस्ट की अन्य जगहों पर भी बोली लगाई जाएगी। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि इसमें किसी तरह से अगर कोई पैसे लेकर जगह देने की मांग करता है तो उसकी शिकायत दी जा सकती है। ऐसे में अगर उन्होंने कहा कि इस जमीन को लेकर किसी ने खरीदी जमीन का कोई नक्शा पास करवाना है तो वह सीधा उनसे संपर्क कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि ट्स्ट की जगह को लेकर वह पेडिंग बिलों का निपटारा भी किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार के समय में लंबित शिकायतों का निपटारा भी किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा करप्शन के विरूद्ध सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने करोड़ों रुपए के प्लाट को लाखों में बेचकर घोटाला किया है। उन सभी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएंगी। अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी पैसे का घबन किया है। वहीं सारे केसों का निपटारा करके सरकारी खजाने में डाला जाएंगा और उक्त आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

    वहीं अधिकारी ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई है। जिसमें कहा गया है कि प्लाट की जांच की तो सही घबन पाया गया। ऐसे में उन्होंने कहा राजिस्ट्री करवाने के दौरान अन्य व्यक्ति के खिलाफ जांच सही पाई गई है, जिसका जल्द निपटारा किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने ट्रस्ट की जगहों पर आगे किराये पर दे दिया, जिसका कोर्ट में केस लंबित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कई छोटी और बड़ी प्रॉपर्टी के मामले में किए गए घबन को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं उन्होंने कहा केल मेमोरियरल सहित अन्य प्रॉपर्टी की जांच होने के बाद या तो प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी या फिर उनके खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने लतीफपुरा मामले को लेकर कहा कि उन्होंने लोगों के हित में और कोर्ट के आदेशों पर यह कार्रवाई की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लतीफपुरा से बेघर हुए लोगों को वह आज भी अलग फ्लैट देने के लिए तैयार है। उनका कहना हैकि उक्त फ्लैट उनके लतीफपुरा को घरों से बढ़िया होंगे।

  • पंजाबः दिन-दहाड़े शीतला माता मंदिर से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    गुरदासपुरः जिले में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर मंदिरों पर माथा टेकने के बहाने वारदातों को अंजाम देने लगे है। वहीं ताजा मामला कस्बा धारीवाल डड़वां चौक पर स्थित शीतला माता मंदिर से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े मंदिर के अंदर आकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

    मंदिर में माथा टेकने के बहाने अंदर आए एक चोर ने माता की मूर्ति को पहने सोने के जेवर, माथे का टीका और नाक की नथनी चोरी कर फरार हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुजारी सहित लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही पुलिस मंदिर में मौका देखने के लिए आई है। 

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की हुई लापता, थाने पहुंचा परिवार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना 8 के अधीन आते इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार थाना 8 में शिकायत देने पहुंचा है। मनी राम ने बताया कि वह थाने में शिकायत देने बीते दिन भी पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह 6 महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके बाद वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर से शिकायत दे चुका है। 

    परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शिकायत मार्क करते दोबारा थाने भेज दी गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि बठिंडा का रहने वाला 35 वर्षीय लड़का उनकी 15 वर्षीय लड़की को लेकर भाग गया। परिवार ने आरोप लगाए है कि सोशल मीडिया पर दोनों की बात हुई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि उक्त युवक उन्हें धमकियां दे रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि युवक और उसका पिता राजीनामा करवाने को लेकर दवाब बना रहे है। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़की नाबालिग है। ऐसे में वह राजीनामा नहीं बल्कि युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। लेकिन 5 से 6 महीने का समय हो गया है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगता हैकि पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष से पैसे ले लिए गए है, जिसके चलते पुलिस उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे कहा जा रहा है कि लड़का बहुत अच्छा है। ऐसे में वह उनके साथ राजीनामा कर लें। वहीं पीड़ित ने मामले की रिकॉर्डिंग भी सुनाई है। जिसमें युवक का पिता राजीनामा करवाने को लेकर कह रहा है।

    हालांकि रिकॉर्डिंग में वह राजीनामा करने से मना कर रहा है। वहीं इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के साथ फोन पर बात की गई तो दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने लड़के को बेदखल कर दिया है। हालांकि वह यह भी मान रहे हैकि उन्होंने ही फोन करके राजीनामा करने के लिए कहा गया है। दूसरे पक्ष ने कहा कि उन्हें थाने से इस मामले को लेकर फोन आया था, जिसके बाद उन्होंने राजीनामा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर लड़का-लड़की की दोस्ती हुई थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਹ ਰੋਡ ਬਣਿਆ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਬੱਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੱਕ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਵੇ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਕੰਮ ਦਿਨ ਰਾਤ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਕੰਮ ਨੂੰ ਜਲਦ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਕੜੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਰੋਡ ਦੇ ਕੰਮ ਦੀ ਵਜਾ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦਸਦੇ ਚਲੀਏ ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਨੂੰ ਬੰਨਾਉਣ ਦੇ ਲਈ, ਜਿਸ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਉਹ ਇਹਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਪੁੱਟੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕੀਤੇ ਬਗੈਰ ਇਹ ਮਿੱਟੀ ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਦੂਸਰੀ ਜਗ੍ਹਾ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀ ਧੂਲ ਮਿੱਟੀ ਉਡ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਲੋਕ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ, ਉਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਹਨਾਂ ਟਰੱਕਾਂ ਦੀ ਵਜਾ ਨਾਲ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਲਿੰਕ ਰੋਡ ਖਸਤਾ ਹਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਨੇ। ਇਹਨਾਂ ਟਰੱਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਦੀ ਵਜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸੜਕਾਂ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਨੇ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਖੱਡੇ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਨੇ।

    ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਇਹ ਖੱਡੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ ਭਰ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੋਡ ਦੇ ਕੰਮ ਦੀ ਵਜਾ ਨਾਲ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਦੀ ਵਜਾ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀ ਧੂਲ ਮਿੱਟੀ ਉੱਡ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ। ਇਹੋ ਨਹੀਂ ਜਦ ਬਰਸਾਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰਾ ਪਾਣੀ ਭਰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਣਾ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਾ ਰਹੀ ਹੈ ਵਧੀਆ ਗੱਲ ਹੈ, ਪਰ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਆੜ ਚ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨਿਯਮਾਂ ਨੂੰ ਅਣਗੋਲਿਆਂ ਕਰ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੋਡ ਦੇ ਕੰਮ ਦੇ ਲਈ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਪਟਾਈ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਪਰ ਉਸ ਮਿੱਟੀ ਨੂੰ ਲਿਜਾਣ ਵਾਸਤੇ ਜਿਹੜੇ ਟਰੱਕ ਰਸਤਿਆਂ ਤੋਂ ਗੁਜਰਦੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਪਾਣੀ ਨਹੀਂ ਛਿੜਕਿਆ ਜਾਂਦਾ। ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕੀ ਮਿੱਟੀ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੇ ਟਰੱਕਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਣੀ ਦਾ ਛਕਾਵ ਕੀਤਾ ਜਾਏ ਤਾਂ ਜੋ ਧੂਲ ਮਿੱਟੀ ਨਾ ਉੱਡੇ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਬਿਮਾਰੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ। ਦੱਸਦੇ ਚਲੀਏ ਕਿ ਜਦ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਫੋਨ ਚੱਕਣਾ ਵੀ ਮੁਨਾਸਿਬ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ। ਜਦਕਿ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਜੋ ਡਰਾਈਵਰ ਟਰੱਕ ਚਲਾ ਰਹੇ ਸਨ, ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਆਪਣਾ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਲਾਈਸਸ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਕਹਿ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਠੇਕੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • जालंधरः एक और पुलिस कर्मी ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा चौंक के पास एक और पुलिस कर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, पटियाला के युवक का दोआबा चौंक के पास वीवो कंपनी का फोन गिर गया था। जो पुलिस कर्मी के हाथ लग गया। इस दौरान पुलिस कर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए युवक का किसी बाइक से लिफ्ट मांगकर उसे उसका खोया हुआ फोन लौटाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया वह जालंधर में ऑटो में सफर कर रहा था। इस दौरान उसे पता नहीं चला कि कब उसका फोन गिर गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी रणबीर सिंह ने उसका पीछा करके उसे फोन लौटा दिया। वहीं पुलिस कर्मी रणबीर सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर के रहने वाले है।

    इस दौरान वह जालंधर में पत्नी की दवाई लेने के लिए आए थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें फोन सड़क पर गिरा हुआ मिला। पुलिस कर्मी ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि फोन उक्त युवक का गिरा है, जिसके बाद वह किसी बाइक सवार से लिफ्ट मांगकर ऑटो के पीछे गए और उन्होंने युवक को उसका फोन लौटाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने युवक का फोन लौटाकर एक बार ईमानदारी की मिसाल पेश की। बता दें कि इससे पहले वेस्ट हलके के पुलिस कर्मी ने बैंक में अपनी किश्त के पैसे जमा करवाए थे। उस दौरान रसीद पर पैसे की संख्या ज्यादा थी लेकिन कैश कम था। जिसके बाद वह पुलिस कर्मी अगले दिन खुद बैंक गया और बनती किश्त की रकम उन्होंने बैंक कर्मी को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की थी।