Blog

  • Jalandhar: उप चुनाव की टिकट मिलने के बाद Mohinder Bhagat का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव की टिकट मिलने के बाद Mohinder Bhagat का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आप पार्टी ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव की टिकट मिली है। वहीं टिकट मिलने के बाद मोहिंदर भगत मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि आप पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दी है। मोहिंदर ने कहा कि वह इस चुनाव में कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजो में आप पार्टी की जालंधर सीट में ग्राफ गिरने को लेकर मोहिंदर भगत ने कहाकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काफी अंतर होता है।

    उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे और उनकी सोच अलग होती है, क्योंकि केंद्र और राज्य के चुनाव को लेकर मुद्दे होते है। मोहिंदर ने कहा कि कांग्रेस का जो उम्मीदवार 1 लाख 75 हजार वोटों से जीत हासिल करता है, वही उम्मीदवार अपने हलके में चुनाव लड़ेंगा तो उसकी जमानत जब्त होगी। मोहिदंर भगत ने कहा कि किसी भी पूर्व सीएम की आज तक जमानत जब्त नहीं हुई है, लेकिन उनकी हो जाएगी। मोहिंदर ने कहा कि ऐसे में यह साबित होता है लोगों में उसका कोई आधार नहीं है। मोहिंदर ने वेस्ट हलके के मुद्दों को लेकर कहा कि पार्टी आम जनता का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के मुद्दों को हल कर रहे है और आने वाले समय में भी वह लोगों के मुद्दों को हल करेंगी। मोहिंदर ने कहा कि चाहे उसमें बिजली का मुफ्त बिल हो या फिर मोहल्ला क्लीनिक हो।

    उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त ईलाज किया जा रहा है। आप पार्टी के ग्राफ नीचे गिरने वाले रिंकू के बयान पर मोहिंदर ने कहाकि उन्हें सुनने में आया है कि शीतल अंगुराल को भाजपा ने टिकट दिया है। मोहिंदर ने कहा कि जो आप पार्टी में जीत हासिल करके विधायक बना और उसके बाद उसने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान दोबारा वह भाजपा में शामिल होकर उप विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहा है यह उनकी समझ से दूर है। मोहिंदर ने कहा कि वह चुनाव किस लिए लड़ रहा है वह तो पहले भी विधायक था और अब फिर से विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ने जा रहा है।

    मोहिंदर ने कहाकि जब वह सत्ता में था उस समय लोगों की सेवा करने का उनके पास मौका था वह क्यों गंवा दिया। मोहिंदर ने कहा कि लोगों ने उनको चुनाव में जीत हासिल करने का मन बना लिया है। वहीं नशे के मुद्दे को लेकर मोहिंदर ने कहाकि वेस्ट हलके में काफी दिक्कतें आई है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में जितनी भी बुराई आई है, जिसे वह सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी नशे को लेकर सत्ता में आने के समय से काम कर रही है और आगे भी नशे के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगी। वहीं टिकट का ऐलान का ऐलान होने के बाद आप पार्टी की नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा मोहिंदर भगत को बधाई देने पहुंची। 

  • Punjab: लगातार दूसरे दिन देश के सबसे बड़े Toll Plaza पर Free चलेंगे वाहन, देखें वीडियो

    Punjab: लगातार दूसरे दिन देश के सबसे बड़े Toll Plaza पर Free चलेंगे वाहन, देखें वीडियो

    40 हजार मुफ्त वाहन गुजरने से सरकारी खजाने को एक दिन में हुआ भारी नुकसान

    लुधियानाः देश के सबसे बड़े लाडोवाल टोल प्लाजा के दामों में बढ़ौतरी के विरोध को लेकर बीते दिन से किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आज दूसरे दिन भी किसानों द्वारा आने जाने वाले वाहनों के लिए टोल फ्री किया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक टोल के दामों में कटौती नहीं की जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेंगा। जिसको लेकर किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वहीं एक दिन में सरकार को टोल फ्री होने से भारी नुकसान हुआ है।

    बताया जा रहा है कि बीते दिन टोल फ्री होने के चलते 40 हजार गाड़ियां गुजरी, जिससे सरकारी खजाने को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि वह बाद में टोल की मियाद बढ़ाकर इसे वसूल करेगी। बता दें कि लाडोवाल टोल पंजाब का सबसे महंगा टैक्स वाला टोल प्लाजा है। यहां कार के एक तरफ के ही 220 रुपए लगते हैं। यही नहीं, अगर किसी गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे सिर्फ एक चक्कर के 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। पिछले एक साल में इस टोल के 3 बार रेट बढ़ाए गए हैं। इसी बात से किसान भड़के हुए हैं।

    वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए यहां पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इस दौरान टोल पर जाम नहीं लगाया गया है, ट्रैफिक बेरोक-टोक जा रहा है। कहा जा रहा है कि किसानों का धरना खत्म करवाने के लिए लुधियाना की डीसी साक्षी साहनी टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल पर हमारा धरना अनिश्चितकालीन है। यह तभी हटेगा, जब टोल के रेट कम होंगे। उन्होंने कहा कि डीसी साक्षी साहनी से भी हमारी यही इकलौती मांग होगी कि जब तक टोल की दरें कम नहीं होती, तब तक टोल चालू नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत

    Punjab : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत

    गुरदासपुर : मामूली बात को लेकर मां-बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। गांव रहीमाबाद में देर शाम ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने महिला और उसके बेटे को कुचल दिया। इस दौरान मां की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान हरजीत कौर के तौर पर हुई है। 

    घायल युवक निशान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक प्लॉट में कुछ युवक मिट्टी डाल रहे थे और वे ट्रैक्टर पर जोर-जोर से अश्लील गाने लगाए हुए थे, तभी उसकी मां हरजीत कौर ने युवकों को अश्लील गाने न लगाने और आवाज कम करने को कहा तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मां पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसे बुरी तरह कुचल दिया और उसकी मां हरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। 

    जब वह अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो युवकों ने उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दाहिनी टांग टूट गई, जिसे इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्होंने मांग की है कि इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। पुलिस ने युवक का बयान दर्जकर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • बड़े Hospital को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    मुंबईः शहर के एक बड़े अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पताल में बंम मिलने की धमकी के बाद से हॉस्पिटल सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर बम स्क्वाड टीम और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हॉस्पिटल की सुरक्षा को भी बड़ा दिया गया है और हॉस्पिटल के हर कोने की जांच की जा रही है। 

  • Punjab: Ambulance ना मिलने पर परिवार जुगाड़ू वाहन पर मरीज को ले जाने को मजबूर

    Punjab: Ambulance ना मिलने पर परिवार जुगाड़ू वाहन पर मरीज को ले जाने को मजबूर

    फाजिल्काः जिले के सरकारी अस्पताल में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस न होने के कारण जहां लोग प्राइवेट एंबुलेंस नहीं ले पाते, वहीं अब नई जुगाड़ू गाड़ियां गरीबों के मरीजों के लिए एंबुलेंस का काम करने लगी हैं। परिजन जान जोखिम में डालकर ऐसे जुगाड़ू वाहन पर सवार होकर मरीज को 35 किलोमीटर दूर तक ले जाने को मजबूर हैं। वहीं ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है, जिससे पंजाब की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने बताया कि वह जलालाबाद के चक मोजदीनवाला गांव की रहने वाली हैं। उनका भाई परमजीत सिंह विकलांग हैं और उसकी पैर की अंगुली शूगर के कारण काटनी पड़ी थी।

    ऐसे में वे प्राइवेट स्तर पर एंबुलेंस का खर्च नहीं उठा सकते और जलालाबाद से फाजिल्का के सरकारी अस्पताल तक मरीज का खून निकलवाने और डॉक्टर से जांच करवाने के लिए लगने वाले चक्करों के कारण उन्हें सरकारी स्तर पर भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही। यही कारण है कि वे 500 रुपये में मोटरसाइकिल ट्रॉली जुगाड़ू वाहन का इंतजाम कर जलालाबाद के मरीज को करीब 35 किलोमीटर दूर ले जा रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार पहले ही गांव और अन्य लोगों से पैसे इकट्ठा कर भाई का इलाज करा चुका है।

    वहीं मरीज परमजीत ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अगर इस अस्पताल में किसी अमीर आदमी का बच्चा बीमार पड़ जाए तो एक मिनट में एंबुलेंस मिल जानी थी और एम्बुलेंस न मिलने के कारण अब स्थिति यह है कि उन्हें जुगाड़ू वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, जब इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन चन्द्रशेखर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिला अस्पताल में 2 और जलालाबाद में एक सहित 108 की कुल 9 एम्बुलेंस हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण ऐसी तस्वीर सामने आ रही है। सरकारी अस्पताल में लिखित बैनर लगाकर इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

  • साधारण दिखने वाला यह फल बनाए पाचन तंत्र मजबूत, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कारगार

    साधारण दिखने वाला यह फल बनाए पाचन तंत्र मजबूत, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कारगार

    हेल्थ टिप्सः साधारण सा दिखने वाले शहतूत आपके लिए काफी कारगार साबित हो सकते है। इसके फल और पत्तियों में बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शहतूत पाचन तंत्र को मजबूत करने, हार्ट संबंधी रोगों को कम करने के साथ-साथ कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी बेहद कारगर होता है।

    शहतूत के फल में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के और विटामिन-बी6 के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं।

    शहतूत एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है। इसी वजह से यह हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट के अंदर की सूजन भी कम करता है।

    कम उम्र में आई त्वचा की झुरियों को कम करने के साथ-साथ शहतूत त्वचा को चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए की वजह से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। शहतूत के फलों के साथ-साथ इसके पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पत्तों का अर्क लिवर संबंधी बीमारियों, त्वचा को चमकदार बनाने, वजन को नियंत्रित रखने।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर AAP के बाद BJP ने किया टिकट का ऐलान, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर आज ही आप पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान किया है। आप पार्टी ने पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को टिकट दी है। वहीं भाजपा ने भी टिकट का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने शीतल अंगुराल पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि आज सुबह ही शीतल अंगुराल को टिकट दिए जाने का सुशील रिंकू ने ऐलान  कर दिया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुबह रिंकू ने कहा था कि पार्टी आज टिकट का ऐलान कर देगी और शीतल अंगुराल को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

  • Rain और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 6 की मौत, कई लापता

    Rain और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 6 की मौत, कई लापता

    नई दिल्ली : इक्वाडोर में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन की वजह से एक राजमार्ग पर मलबा आ गिरा। जिसमें कम से कम 6 लोगों की दबकर मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण देश भर में नदियां उफान पर हैं। इक्वाडोर में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

    शहर के अग्निशमन विभाग के मुताबिक बानोस शहर में कीचड़ और मलबा पहाड़ी से नीचे खिसक कर तीन कारों, दो घरों और एक बस पर आ गिरा। बानोस को इक्वाडोर का रिसॉर्ट शहर भी कहा जाता है। अग्निशमन विभाग के उपप्रमुख कैप्टन एंजेल बैरिगा ने बताया कि बचावकर्मी 9 घायलों का इलाज कर रहे हैं और आपदा स्थल से छह शव बरामद किए गए जबकि 30 से अधिक लोगों के कीचड़ में फंसे होने की आशंका है।

  • 35 लाख की चीनी खा गए बंदर, दो पर FIR

    35 लाख की चीनी खा गए बंदर, दो पर FIR

    अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एकमात्र साथा चीनी मिल में 1100 क्विंटल चीनी के घोटाले का मामला सामने आया है। बताया गया कि तकरीबन 35 लाख की चीनी बारिश में बही और बंदर खा गए। जबकि यह चीनी मिल 26 महीने से बंद है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गोदाम कीपर सहित दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    30 दिन में 35 लाख कीमत की 1100 क्विंटल चीनी बंदरों के द्वारा खाना अभिलेखों में दर्शाया गया है। ऑडिट रिपोर्ट में यह मामला उजागर हुआ। मामले में प्रबंधक, लेखा अधिकारी सहित 6 को दोषी पाया गया। जिसके बाद जांच करवाई गई और जांच रिपोर्ट में प्रभारी गोदाम कीपर और गोदाम कीपर के खिलाफ थाना जवां में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

    स्टोर कीपर ने बताया कि ऑडिट टीम ने गेस्ट हाउस में बैठकर ही हवा हवाई ऑडिटिंग कर ली है। जितनी चीनी कम बताई जा रही है, उतनी मात्रा में चीनी कम नहीं है। बताया कि मिल के अंदर गोदाम के शटर टूटे हुए हैं और छत भी टूटी हुई है। छत से पानी रिसता है वहीं बंदरों द्वारा खाने और फैलने पर गोदाम में चीनी फैली हुई है। 528 क्विंटल चीनी कम हुई है। ऑडिट टीम ने जो 1100 कुंटल चीनी कम बताई जा रही है वह गलत है।

  • 50 ट्रेनें हुई रद्द, कईयों  का बदला रूट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    50 ट्रेनें हुई रद्द, कईयों  का बदला रूट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    छत्तीसगढ़ः रेलवे के चौतरफ ब्लॉक होने से लाखों रेल यात्री पूरी तरह से घिर गए हैं। क्योंकि रेल पटरी का काम कराने के लिए रेलवे ने 12 जून से लेकर 10 जुलाई के बीच कई रेल लाइन पर ब्लॉक घोषित किया हुआ है। इस दौरान 90 से अधिक ट्रेनें कैंसिलेशन के दायरे में हैं। भोपाल रेलवे के ब्लॉक से रद्द की गई भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस को लगातार चलाने और कुछ ट्रेनें के कैंसिलेशन तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अफसरों के अनुसार भोपाल रेलवे के ब्लॉक से रद्द की गई।

    12880/12879 भुनेश्वर एलटीटी-भुनेश्वर एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। यह गाड़ी अपने नियमित समय के अनुसार पहले जैसा चलेगी।भोपाल रेलवे के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दूसरी रेललाइन को स्टेशनों से जोड़ने का काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। इसलिए बिलासपुर, कटनी होकर चलने वाली इस रूट की 50 से ट्रेनें रद्द घोषित की गई। वहीं दर्जनभर ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाना तय किया गया है। जबकि कटनी रेल लाइन के अनूपपुर सेक्शन (CG Train Cancelled) के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने के काम के लिए अलग-अलग तारीखों में कुछ 24 ट्रेनें कैंसिल घोषित की जा चुकी है। इसी तरह सिकंदराबाद सेक्शन के ब्लॉक से 16 ट्रेनें रद्द हो रही हैं।

    ये सभी ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल

    • 16, 23, 30 जून को बीकानेर से रवाना होने वाली 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 19, 26 जून एवं 07 जुलाई को पुरी से रवाना होने वाली 20472 पुरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 01 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 2 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 30 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 1 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    मजिस्ट्रेट टिकट जांच में 86,740 रुपए जुर्माना वसूले

    रायपुर रेलवे के स्टेशनों में रेलवे मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह के साथ में टिकट जांच अभियान चलाया। सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के साथ टीम निकली और 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस में रायपुर (CG Train Cancelled) से भाटापारा के बीच एवं गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा- मुंबई मेल में भाटापारा से रायपुर के बीच चेकिंग में 165 मामले बनाए गए। इससे 86740 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया।

    उरकुरा रेलवे फाटक पर मरम्मत से बंद रहेगी सड़क

    उरकुरा-सरोना बायपास लाइन में उरकुरा फाटक पर मरम्मत का काम 17 जून को सुबह 08 बजे से 19 जून को सुबह 8 बजे तक चलेगा। इसलिए इस फाटक की सड़क से होकर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोगों को दूसरे रास्ते से इस दौरान आवाजाही करनी पड़ेगी।